Tuesday, February 18, 2014

06 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 18 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2014-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 17.00 बजे, आजादनगर हाउस नं. 111 के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जावेद तथा अब्दुल हाफीज को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को सदरबाजार इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मोहम्मद सलीम, कामील तथा प्रदीप को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 240 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 10.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले लीलाधर पिता जगन्नाथ (43) तथा महेन्द्र पिता बंशीलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 22.20 बजे, मानसरोवर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले जवाहर टेकरी निवासी राकेश पिता तुकाराम करोले (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटरअवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 20.30 बजे, ग्राम असरावद खुर्द से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले सालिगराम पिता देवा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें कीमत की 07 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सुगन्धानगर निवासी बबलू पिता शिवराम कड़ोले (24) तथा मुखर्जी नगर निवासी मनोज उर्फ राजा पिता रामभरोसे भदौरिया (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरी तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 17, 2014

07 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 06 गिरफ्तारी, 96 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 17 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 06 गिरफ्तारी व 96 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 22 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2014-पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 14.05 बजे, हरिफाटक महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें पप्पी उर्फ आकाश, मुकेश, जाहित, अफजल, शहजाद, सेफुद्‌दीन तथा राकेश कोपकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 19.30 बजे, चंदूवाला रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शकील, मूसा, मोसीन तथा जावेद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 15.30 बजे, भानगढ़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नंदकिशोर, इन्द्रपाल, अनिल तथा प्रमोद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1790 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 13.10 बजे, मालवा मील इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जीवन, आकाश तथा मनीष को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 17.45 बजे, ग्राम नयापुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें श्यामलाल, जयराम, राजेश तथा शिवनारायण को पकड़ा। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 56 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 फरवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम नयापुरा अलवासा निवासी अरूण पिता मोहन (21), वाशुबाई पति विक्रम परमार (40) तथा बाणगंगा नाका निवासी जितू उर्फ जितेन्द्र पिता विक्रमसिंह ठाकुर (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 100 रूपयें कीमत की 06 पेटी तथा 10 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम फलीफाटा इंदौर नेमावर रोड़ निवासी अंकित पिता इंदरसिंह ठाकुर (24) तथा ग्राम डबल चौकी निवासी हम्मू पिता मीर खॉ (67) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 45 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 16फरवरी 2014 को 18.00 बजे, ग्राम गूडर जमगौदा रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले भैरूगढ़ उज्जैन निवासी लाखन पिता नंदकिशोर बाथम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 22.45 बजे, रिंगरोड़ श्रीजी वाटिका इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले जगदीश पिता लक्ष्मण (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 14.30 बजे, पंचवटी से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अंतिम पिता नारायण सिंह (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 फरवरी 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंढरीनाथथाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कोयलाबाखल इंदौर निवासी वसीम पिता अजगर अली (25) तथा सलमान पिता अब्दुल गनी (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये ।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 14.20 बजे, बाबु मुराई कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शक्तिनगर निवासी विक्रांत पिता चैनसिंह सोलंकी (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 22.00 बजे, गडरिया मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले विजय पाल पिता मोहनलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 17.00 बजे, ग्राम दतोदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दतोदा निवासी पप्पू पिता रामेश्वर (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2014 को 10.30 बजे, निरंजनपुर लोहामंडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले, ममताबाग कॉलोनी खजराना निवासी राजू पिता तुकाराम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 16, 2014

05 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 24 गिरफ्तारी, 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 16 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 फरवरी 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष नगर चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी मोनू उर्फसंजय पिता विष्णू भगवान (28), आदर्श बिजासन नगर निवासी छोटू पिता बद्रीनारायण शर्मा (20) तथा दीपू उर्फ दीपक पिता नामदेव (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3250 रूपयें कीमत की 65 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को चमार मोहल्ला हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता जगन्नाथ जाटव (42), लीलाधर पिता बलराम (27), रामकिशन पिता अंबाराम (48) तथा मनोज पिता जगदीश (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 26 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले स्कीम नं. 71 इंदौर निवासी फूलनारायण पिता महाजनसिंह पारदी (30) तथा नंदननगर निवासी इकबाल पिता रमजान (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 36 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को 17.30 बजे, टॉवर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले अन्नपूर्णा निवासी ज्ञानेश पिता बाबूलाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 3200 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को 18.45 बजे, गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले नरसिंह पिता मांगीलाल (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 फरवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोहिनूर कॉलोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले सोनू उर्फ सरफराज पिता रईस खान (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2014 को 17.15 बजे, अजनोद तिराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कुड़ाना निवासी योगेश पिता इंदर लोहार (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया ।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 15, 2014

छेड़खानी करने वाले संदेही आरोपी का स्कैच


इन्दौर -दिनांक 15 फरवरी 2014 - थाना जूनी इंदौर क्षैत्रांतर्गत दिनांक 12 फरवरी 2014 को 194, बैराठी कॉलोनी के सामने, आम रोड़ इंदौर पर मोटरसायकल पर आये अज्ञात अधेड़ व्यक्ति द्वारा 12 वर्ष की बालिका के साथ छेड़खानी की गयी थी। पीड़िता के पिता द्वारा की गयी रिपोर्ट के आधार पर थाना जूनी इंदौर पर अपराध क्रं. 81/14 धारा 354 भादवि तथा 7/8 लैगिंक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता द्वारा बताये गये हुलिया के अनुसार कम्प्यूटर शाखा द्वारा संदिग्ध आरोपी का एक स्कैच तैयार किया गया है, जो उपरोक्तानुसार है। किसी को उक्त संदिग्ध के बारे में जानकारी हो तो थाना प्रभारी जूनी इंदौर के मोबाईल नं. 9479993502 या पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना देवे।

ट्रक चोरी की नकली एफआईआर बनाकर बीमा लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 15 फरवरी 2014 - उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इंदौर श्री अनिल शर्मा ने बताया कि शहर में हो रही वाहन की चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार व श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया था। इस पर उपपुलिस अधीक्षक आर.एस. राजपूत की टीम का गठन कर इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा क्षैत्र में मुखबिरों को लगाया गया, टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दिलशाद निवासी चंदननगर चोरी का ट्रक लेकर थाना चंदननगर क्षैत्र में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुॅचकर मुखबिर द्वारा बतायें अनुसार मौके पर पाये गये ट्रक क्रं. एमपी-50/एच/1090 में मौजूद ट्रक मालिक मोहम्मद दिलशाद पिता मोहम्मद रफीक (25) निवासी चंदननगर इंदौर से पूछताछ करने एवं उक्त ट्रक के कागजात चैक करने पर ट्रक के दस्तावेजों के साथ थाना लसूड़िया के अपराध क्रं. 1053/13 धारा 379 भादवि की एक एफआईआर की प्रति प्राप्त हुयी, जिसके संबंध में दिलशाद से पूछताछ करने पर उसने बताया कि माह नवंबर2013 में स्वयं का ट्रक क्रं. एमपी-09/एचजी/5333 चोरी हो गया था जिसकी रिपोर्ट थाना लसूड़िया में दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में थाना लसूड़िया से तस्दीक करते इस अपराध नंबर पर किसी भी प्रकार की वाहन चोरी की एफआईआर होना नही पायी गयी। मध्यप्रदेश परिवहन की वेबसाईट पर ट्रक नं. एमपी-09/एचजी/5333 के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा इंजन व चेसिस नंबर के मिलान करने पर पाया कि मौके पर जो ट्रक नं. एमपी-50/एच/1090 मिला है उस पर अंकित इंजन व चेसिस नंबर चोरी दिखाये गये ट्रक नं. एमपी-09/एचजी/5333 के है।
इस संबंध में दिलशाद से विस्तृत पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने ट्रक क्रं. एमपी-09/एचजी/5333 श्रीराम फायनेंस कंपनी से लोन लेकर खरीदा था जिसकी वह किस्ते नही चुका पा रहा था तब उसका संपर्क बीमा एजेंट नितिन सागर से हुआ तथा सागर ने उसे बताया कि वह उसे 50 हजार रूपयें में ट्रक चोरी की एफआईआर उपलब्ध करा देगा जिसके आधार पर लोन की राशी बीमा कंपनी भर देगी तथा उसे किस्त नही देना पड़ेगी तथा यह खजराना के वाजिद नामक व्यक्ति से दूसरे ट्रक के कागजात 50 हजार रूपयें में उपलब्ध करा देगा जिससे उसकी गाड़ी चलती रहेगी। वाजिदद्वारा उससे 50 हजार रूपयें लेकर ट्रक क्रं. एमपी-50/एच/1090 के कागजात दिये गये जिन्हे वह कथित थाना लसूड़िया के अपराध क्रं. 1053/13 धारा 379 भादवि में चोरी जाना दिखाये गये ट्रक क्रं. एमपी-09/एचजी/5333 पर चढ़ाकर चला रहा है। दिलशाद के बताये अनुसार नितिन सागर को तलब कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के उपरांत उसके कब्जे से थाना लसूड़िया के अपराध क्रं. 1053/13 धारा 379 भादवि की एफआईआर की एक प्रति बरामद की गयी।
नितिन सागर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह एफआईआर उसे 20 हजार रूपयें में विनोद दांगी वकील द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। इस जानकारी पर वकील विनोद दांगी को अभिरक्षा में लेकर उसके आधिपत्य से भी थाना लसूड़िया के अपराध क्रं. 1053/13 धारा 379 भादवि की एफआईआर की एक प्रति एवं एक पेन ड्राईव बरामद की गयी। वकील विनोद दांगी द्वारा बताया गया कि यह एफआईआर उसने कम्प्यूटर पर बनायी है। उसने यह भी बताया कि अभी तक वह इसी तरह की चार अन्य फर्जी एफआईआर बनाकर 20-20 हजार रूपयें में बीमा एजेंट नितिन सागर को उपलब्ध करा चुका है।
मौके पर ही आरोपी दिलशाद पिता मोहम्मद रफीक (25) निवासी चंदननगर के कब्जे से कथित ट्रकक्रं. एमपी-50/एच/1090, थाना लसूड़िया के अपराध क्रं. 1053/13 धारा 379 भादवि की नकली एफआईआर की एक प्रति, आरोपी बीमा एजेंट नितिन पिता पूनमचंद सागर (31) निवासी दुर्गानगर इंदौर एवं आरोपी वकील विनोद पिता लखनलाल दांगी के कब्जे से थाना लसूड़िया के अपराध क्रं. 1053/13 धारा 379 भादवि की नकली एफआईआर की प्रति एवं वकील विनोद से पेन ड्राईव बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपीगण दिलशाद, नितिन सागर, वकील विनोद दांगी ने अपराधिक षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी के उद्‌देश्य से एफआईआर की कूटरचना कर उसका असली दस्तावेज के रूप में उपयोग कर भादवि की धारा 420,467,468,471 का अपराध घटित किया है, इसलिये इनके विरूद्व थाना चंदननगर में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस गिरोह द्वारा इस तरह की और भी घटनाये किये जाने का अंदेशा है, जिसके संबंध में आरोपीगणों से पूछताछ की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धी में अपराध शाखा के उनि विनोद राठौर, सउनि एन.एस. गौर, प्रआर. अनिल सिलावट, आर. जितेन्द्र परमार, विनोद शर्मा, जितेन्द्र सेन, मनीष तिवारी, भगवान सिंह की विशेष भूमिका रही है।

04 आदतन, 10संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 59 गिरफ्तारी, 140 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 15 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 140 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2014 को 11.30 बजे, अलका टॉकिज के पीछे मेवाती मोहल्ला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जेलरोड़ इन्दौर निवासी-विनोद पितानाथूलाल गुजराती (60) एवं स्नेहलतागंज निवासी-छोटेलाल पिता लालाराम (73) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2014 को 14.30 बजे, कसाई मोहल्ला सांवेर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें गुरूदत्त कुमावत, कमलकिशोर कुम्हार, नारायण गवली एवं सईद इदुखान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 380 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 फरवरी 2014- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2014 को 17.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गांगलाखेड़ी मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी विक्रम पिता राजाराम मालवीय (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 735 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्धकर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 14, 2014

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 01 वर्ष 03 माह का कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 14 फरवरी 2014 - माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 21/10 आरोपी प्रदीप के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी प्रदीप पिता मदनलाल (22) निवासी सदर को धारा 8/20(बी) (2)(बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 01 वर्ष 03 माह के कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 10.07.10 को तत्कालिन सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी थाना बाणगंगा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाईकिल हिरोहोन्डा क्रं. एमपी-09/एमव्ही/3195 पर उज्जैन तरफ से गांजा लेकर इंदौर तरफ आ रहे है। मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते प्रदीप के पास से 02 किलो 700 ग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त गांजे तथा मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8 सहपठितधारा 20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

अवैध हथियार बेचने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर -दिनांक 14 फरवरी 2014 - उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत की घटनाओं को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार व श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक आर. एस. राजपूत की टीम का गठन कर इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिरों को लगाया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आशिफ खान पिता आरीफ खान नि फिरदौस नगर थाना आजाद नगर व युसुफ पिता मुशी खां नि फिरदौस नगर थाना आजाद नगर अवैध हथियार की खरीद फरोखत कर रहे है जिस पर थाना प्रभारी आजाद नगर व क्राईम ब्रांच टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये अनुसार व्यक्तियों को पकडा और पूछताछ की गई जिसमें संदेहियों के पास से 05 पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद की गई। 
            पूछताछ में आरोपियों ने बताया आशिफ खान जो कि पुराने टायर खरीदने बेचने का काम करता है जिसका संपर्क चंदर सिकलीगर नि गुजरी पलाश होटल केसामने जिला धार से हुआ और आशिफ खान चंदर से अवैध पिस्टल खरीदकर कर लाता था तथा युसुफ खान ग्राहक ढुढकर पिस्टल बेचने का काम करता था इस काम में दोनो को कमीशन मिलता था। यह लोग 3 से 4 हजार रूपये में पिस्टल खरीदतें थे और 15 हजार में बेचते थे। आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड खांगाला जा रहा है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबध में पूछताछ जारी है। 
             इस कार्यवाही में उनि पीएन गोयल, सउनि ओमप्रकाश तिवारी, प्रआर विजय सिह चौहान, राजभान, रविन्द्र सिह कुशवाह, आर योगेन्द्र, बलंवत, महेन्द्र, सुभाष, दीपक की अहम भूमिका रही है।

05 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी, 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 14 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2014-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 22.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिन्सी हॉट मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें असलम,सोनू, हरीश, शाकिर, मो.अरफास, मो.युसूफ, अब्दुलसमद एवं हैदर अली को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10030 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 22.10 बजे, एलआयजी चौराहे के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शेखर भीलवारे, भंवरसिंह सिसौदिया, प्रवीण जायसवाल एवं मोनू यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 15.20 बजे, शिवकण्ठ नगर पानी की टंकी के पास बाणगंगा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शिवराम बिमोरे, विरेन्द्र रायकवार एवं शीताराम कायस्क को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 460 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 14.25 बजे, एन.टी.सी. ग्राउण्ड मालवा मिल इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें स्कीम नं.-54 विजय नगर इंदौर निवासी रोशन पिता श्यामसुंदर कालरा (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामदकिये गये।
        पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 20.00 बजे, 10वीं गली मिश्रा वाला रोड़ चन्दन नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी एहमद पिता बाबू खां (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 फरवरी 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारूति नगर बेटमा रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले सुन्द्रेल थाना-कन्नौद जिला देवास निवासी-राहुल पिता धनसिंह (18) एवं खयड़ा थाना-सागौर जिला धार निवासी-कैलाश पिता रतन भील (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 17.10 बजे, छोटी कलमेर आरोट कांकण से अवैध शराब ले जाते मिले छोटी कलमेर निवासी मेसर पिता अनूपसिंह (30) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 14.30 बजे, ग्राम बड़गौंदा से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी धर्मेन्द्र पिता मांगीलाल जाट (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 18.15 बजे, रेशम केन्द्र अण्डे की दुकान के पास हातोद से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी केदार पिता जीरभान (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 फरवरी 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2014 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल्याण मिल चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गणेश नगर इन्दौर निवासी अंकुश पिता विष्णु राठौर(18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 13, 2014

चोरी की मोटरसायकल सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 फरवरी 2014- वाहन चैकिंग तथा संदिग्धो की चैकिंग करते थाना प्रभारी विजयनगर शैलेन्द्र श्रीवास्तव व उनकी टीम के सउनि राकेश तिवारी, आरक्षक शैलेन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा बिना नंबर की हिरोहोन्डा स्पलेन्डर प्लस मोटरसायकल पर जाते एक व्यक्ति को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसका पीछा कर पकड़ा गया तथा उक्त मोटरसायकल के कागजात मांगने पर संतोषजनक जवाब नही दे पाया। 
       संदिग्ध से नाम पता पूछते उसने अपना नाम विनोद पिता चंद्रपाल सिंह रघुवंशी (32) निवासी आलोक नगर मूसाखेड़ी इंदौर बताया। मोटरसायकल चोरी की होने की शंका में संदिग्ध को मय मोटरसायकल के थाना विजयनगर पर लाया गया। मोटरसायकल के इंजन नं.- भ्।10म्थ्च्भ्क्84623 तथा चेसिस नं.- डठस्भ्।10म्ल्क्भ्क्52180 की तस्दीक करते उक्त मोटरसायकल थाना विजयनगर क्षैत्रांतर्गत सी-21 मॉल के पीछे से चोरी होना पायी गयी, जिसका थाना विजयनगर पर अपराध क्रं. 1136/13 धारा 379 भादवि पंजीबद्व होना पाया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ करते उसने 04 माह पूर्व उक्त मोटरसायकल सी-21 मॉल के पीछे इंदौर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीविनोद को उक्त अपराध में गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इससे और भी चोरी की मोटरसायकल मिलने की प्रबल संभावना है। 

06 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

40 गिरफ्तारी, 174 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 13 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 40 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2014-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 19.40 बजे,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मेहता कॉलोनी निवासी सन्नी पिता सुरेन्द्र जायसवाल (24), जिन्सी निवासी नितिन पिता बालकृष्ण नामदेव (35) तथा अजय उर्फ अज्जू पिता बालकृष्ण नामदेव (34) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 75 हजार 520 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भय्‌यू, शिव, विजय, शेलेन्द्र, आशीष, मुकेश, सोनू तथा कैलाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1645 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 20.30 बजे, मालवा मील सब्जी मंडी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शिवाजी नगर निवासी भगवान पिता बबनराव मराठा (28) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 420 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, मेवाती मोहल्ला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिलें स्नेहलतागंज निवासी छोटेलाल पिता लालाराम (73) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 00.30 बजे, माता मंदिर के पास महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें संदीप, रवि, अखिलेश, दीपू तथा सुनील को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 फरवरी 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले नयापुरा जबरन कॉलोनी निवासी रवि पिता फतुलाल वर्मा (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रूपयें कीमत की 12 बॉटल आईबी अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 18.05 बजे, ग्राम चांदेर प्रेमलपुर रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिलेप्रेमलपुर देपालपुर निवासी लाखन पिता मांगीलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 फरवरी 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, माणकचौक महूॅ निवासी दीपक पिता नंदकिशोर कौशल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया ।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 12, 2014

06 आदतन, 29 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 46 गिरफ्तारी, 214 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 12 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 214 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2014-पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गवली पलासिया मेनरोड़ से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलेंद्वारकाधीश, विष्णुप्रसाद, हरिराम, नारायण कैलाश एवं दिनेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 17.40 बजे, बापू गांधीनगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें गोलू, रवि, संतोष, मुकेश एवं संतोष्ज्ञ गब्बूलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 12.20 बजे, जबरन कालोनी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी नितेश पिता मुन्नालाल वर्मा (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बड़ी कलमेर हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासीहेमराज पिता गोर्वधन माली (42) एवं भेरूसिंह पिता मोहनलाल भोई (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
               पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 13.30 बजे, ग्राम मुकाता सांवेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी मुकेश पिता रामगोपाल जायसवाल एवं मुकेश पिता रामचंद्र जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 12.30 बजे, भल कालोनी मूसाखेड़ीस से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी सचिमन उर्फ भारत पिता विक्रम सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 96 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
              पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 15.00 बजे, ईसाई मसानिया के पास लोहामंडी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले हरिजन कालोनी मसानिया निवासी रोशन पिता रामलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1450 रूपयें कीमत की 29 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 14.55 बजे, पंडित मोहल्ला तेलीखेड़ा के सामने महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी विजय पिता शिवशंकर मिश्रा (59) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 32 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 19.00 बजे, बजरंग नगर कांकण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी छोटेलाल पिता धर्मदेव (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
               पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2014 को 21.00 बजे, पीर गली अर्पण नर्सिंग होम के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जूना तुकोगंज निवासी नंदन पिता बसंतराव मराठे (56) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपीं को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 फरवरी 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कलदिनांक 11 फरवरी 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर ई सेक्टर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के निवासी मानसिंह पिता बनेसिंह (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू किया गया ।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 11, 2014

कुखयात नकबजनों की गैंग क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2014- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम जिला इन्दौर श्री दिलीप सोनी द्वारा बताया कि उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा शहर द्वारा शहर में बढ़ती नकबजनी की वारदातों की पतारसी एवं रोकथाम हेतु जिला अपराध शाखा के अति. पुलिस अधीक्षकद्वय को निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा उप पुलिस अधीक्षकद्वय को अधीनस्थों की टीम बनाकर इस पर कड़ाई से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।
           उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री आर.सी राजपूत की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग नगर निवासी सुनिल उर्फ सुनिया पिता प्रकाश विगत दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है तथा पलासिया क्षेत्र में नकबजनी एवं चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना पलासिया एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संदिग्ध को पकड़कर कर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह स्व्यं     (सुनिया पिता प्रकाश निवासी-बजंरग नगर) एवं उसके साथी हीरा पंवार निवासी अमर टेकरी के साथ नकबजनी की वारदातों में संलिप्त है।टीम द्वारा सुनिल केअन्य साथी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वे थाना-पलासिया, विजय नगर, एमआईजी, क्षेत्र के संपन्न इलाको में सूने मकानों की दिन में रैकी कर रात को निशाना बनाकर, उसमें नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी सूने मकानो में प्रवेश कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर रात्रि में उसी मकान में सुबह तक रहते थे एवं सुबह-सुबह वहां से निकल जाते थे।
          आरोपियों से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा थाना-पलासिया, विजय नगर, एमआईजी क्षेत्र में नकबजनी की वारदातें की जाना स्वीकार किया है। आरोपी सुनिल पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त होकर उसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रो में 06 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से चांदी एवं अष्ट धातु की भगवान की मूर्तियां, चांदी के सिक्के, विदेशी मुद्रा एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। अभी तक आरोपियों से थाना पलासिया के तीन एवं थाना विजय नगर के दो नकबजनियों के मामलों का माल बरामद हुआ है। इनसे अन्य अपराधो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
          आरोपियों की पकड़ने, पूछताछ करने व अन्य कार्य को अंजाम देकर सफलता अर्जित करने में अपराध शाखाके उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.सी. राजपूत, उप निरीक्षक  पी.एन. गोयल, सउनि रोहित डेविड, सउनि ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. रविन्द्र कुशवाह, विजय सिंह चौहान, ओमप्रकाश सोलंकी, राजभान, आरक्षक दीपक वर्मा, बलवंत इंग्ले, महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र चौहान  एवं सुभाष सूर्यवंशी के साथ पूरी टीम का महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। 


06 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 56 गिरफ्तारी, 172 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 11 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 56 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2014-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, क्रिश्चियन क्वार्टर के पीछे स्कीम नं.-78 एवं पिपलिया कुमार चौराहा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें लखन, जंयत, बंटी, गोंविद, तेजस, राजेश, अशोक, धनंजय, अरविंद, सचिन, संदीप, लखन सुनहरे,  मुकेश एवं नरेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 63900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 16.30 बजे, पंचकुईंया शमशान घाट के पीछे इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुनिल महार, विक्की महार एवं अजय कराठे को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेरछा तालाब के पास बड़गौंदा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गवली पलासिया निवासी-प्रकाश पिताआत्माराम भील (27) एवं ग्राम अवलीपुरा थाना मानपुर इन्दौर निवासी-रायसिंह पिता बंशीलाल (30) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 14.50 बजे, गोटू महाराज की चाल शिवमंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रूस्तम का बगीचा निवासी-जितेन्द्र पिता रामकरण जारवाल (30) एवं गोटू महाराज की चाल निवासी-मधुर उर्फ मयूर पिता सुरेन्द्र मेहरोद (20) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 845 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले घनश्याम नगर निवासी गब्बर पिता शंकरराव हटकर (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14000 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध देशी शराबजप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपीं को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनेड़िया रोड़ जैन मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कृष्णधाम कालोनी देपालपुर निवासी विनोद पिता जमना प्रसाद (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्‌टा जप्त किया गया ।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचाना के आधार पर पानी की टंकी के पास गाड़ी अड्‌डा एवं मुराई मोहल्ला इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आलापुरा इन्दौर निवासी-जयेश पिता अशको भाट (27) एवं भाट मोहल्ला निवासी दिनेश पिता चन्द्रशेखर भाट (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक फालिया जप्त किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 16.15 बजे, ग्राम खुर्दी रोड़ अन्नपूर्णा चौराहा मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलेग्राम नाहर खोदरा निवासी धर्मेन्द्र पिता रामगोपाल (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 11.40 बजे, इमली बाजार चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूना रिसाला इन्दौर निवासी सुभाष पिता शिवनारायण मेहता (44) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2014 को 15.15 बजे, खातीपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नाराहट थाना-नाराहट जिला ललितपुर (उ.प्र.) निवासी धर्मेन्द्र पिता रामगोपाल लुहार (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 10, 2014

10 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन  तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 08 गिरफ्तारी, 86 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 10 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को 05 स्थायी, 08 गिरफ्तारी व 86 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें आकिब अंसारी, नरेश चौरसिया, मुन्ना अंसारी, सुरेश सिंह, अनिलबौरासी, लल्ला, तोशीब एवं रमजान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 355 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑं एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नाहर खेड़ा हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी कमल पिता मदनसिंग कलोता (42) एवं प्रभु पिता मनीराम कलोता (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोंदी वाला कुआं ई-सेक्टर चंदन नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी राजुबाई पति किशोर सिंह (45) एवं शाकिर पिता अमीर खान (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को 18.30बजे, कबीटखेड़ी नाले के किनारे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले लाहिया कालोनी कबीटखेड़ी  निवासी गणेश पिता रामदास शिन्दे (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को 19.00 बजे, एसआर कम्पाउण्ड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी राहुल पिता रामप्रसाद चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 फरवरी 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2014 को 10.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा नाका डीपी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कृष्णधाम कालोनी देपालपुर निवासी नोशाद पिता अकबर फकीर (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्‌टा जप्त किया गया ।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी2014 को 14.15 बजे, गंगवाल बस स्टैण्ड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिजन मोहल्ला राजमोहल्ला इन्दौर  निवासी जितेन्द्र पिता कैलाशचन्द्र करोड़े (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 9, 2014

04 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 14 गिरफ्तारी, 127 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 09 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 06 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2014-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्‌टा पुल के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राजेशगौड़, बिरजू रैगर, प्रभु धुरिया, देवकरण चौहान, योगेश तोमर एवं नरेन्द्र परेता को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7735 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 19.30 बजे, मालवा ढाबे के पास एबी रोड़ से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मुकीम, आरिफ, सिकन्द एवं मुजीम सभी निवासी-केशरबेड़ी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 20.00 बजे, सिंधी कालोनी सब्जी मंडी के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मनोहर रामनानी, जयरामदास वाधवानी एवं चतरूमल परसवानी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देशी शराब दुकान के सामने मनोरमागंज इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें लाला का बगीचा निवासी-प्रवीण पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 230 रूपयें नगदीतथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते/ले जाते मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2014- जिला इन्दौर अन्तर्गत पुलिस थाना हातोद, छोटी ग्वालटोली एवं तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते/अवैध शराब ले जाते मिले दिनेश चौकसे, मुकेश सिंह, अभिषेक गौतम, प्रवीण राजावत एवं रजू तड़वेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 एवं 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्री रामकृष्णबाग कालोनी चौराहा, रिंग रोड़ चौराहा एवं गणेश मंदिर चौराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तंजीम नगर  निवासी-कल्लू उर्फ वाहिद पिता छोटेखां (35), सहयोग नगर चंदन नगर निवासी-शाहरूख पिता रियाज खान (19) एवं आजाद नगर निवासी-समीर उर्फ सलमान पिता नसरूद्‌दीन (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः एक 315 बोर का देशी कट्‌टा मय जिंदा कारतूस एवं एक-एक चाकू जब्त किया गया ।
          पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 20.30 बजे, विजय चाट हाउस के सामने 56 दुकान इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आदर्श नगर कच्ची बस्ती थाना-आदर्श नगर जिला जयपर(राजस्थान) निवासी संजय पिता ओमप्रकाश सारवान को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 19.35 बजे, नंदलालपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कबुतरखाना इन्दौर निवासी सादाब पिता सलीम पेंटर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद् कर कार्यवाही की जा रही है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2014 को 18.45बजे 286 भवानी नगर निवासी श्रीकांत उर्फ टैया पिता श्याम सुंदर कुर्मी (25) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी श्रीकांत उर्फ टैया एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद् होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी श्रीकांत उर्फ टैया (25) निवासी 286 भवानी नगर इंदौर को 08 फरवरी 2014 को 18.45 बजे उसके घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 8, 2014

16 आदतन, 31 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन तथा 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 49 गिरफ्तारी, 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 08 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 12 स्थायी, 49 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2014-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावसार मोहल्ला गौतमपुरा एवं राम मंदिर के सामने रोड़ गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जितेन्द्र, दिनेश, कदू, लोकेश, पप्पू, निर्मल, महेश, शैलेन्द्र, दीपक, मनीष, महेन्द्र, जितेन्द्र माली, शिवा, एवं अयुब खॉं को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16610 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 22.30 बजे, लोहामंडी हम्माल संघ के पीछे जूनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सोनू वेद, आशीष खोड़े एवं नारायण कौशल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलिया कुमार चौराहे पर विदेशी शराब दुकान के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नई बस्ती निरंजनपुर निवासी-दिनेश पिता रमेश कुशवाह (23) एवं शिवनगर सारंगपुर जिला राजगढ़ हाल मुकाम निपानिया कांकड़ इन्दौर निवासी-संजू उर्फ संजय पिता राजू बोरासी (29) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 16.00बजे, गली नं.1 जीरण माता मंदिर के पास नेहरू नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नेहरू नगर निवासी सुरेश पिता सुनील शिन्दे (26) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 430 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, लक्ष्मीपुरी कालोनी मेन रोड़ इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जूना रिसाला इन्दौर निवासी मोहम्मद मजिद पिता मोहम्मद इस्माईल खान (34) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रूपयें नगदी, दो मोबाईल तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी एवं हाथीपाल इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जबरन कालोनी निवासी-कमलेश पिता धनराव सरदार (32) एवं हाथीपाला निवासी लक्ष्मीबाई पति मुकेश सिलावट (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 2200 रूपयें कीमत अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
              पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 20.40 बजे, साईंकृपा ढाबा जम्बूड़ी हप्सी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी गणेशलाल पिता कसब कचरूलाल भाट (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 20.50 बजे, अंतिम चौराहा मेनरोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले कड़ाबीन इन्दौर निवासी-घीसालाल पिता मुल्लुसिंह (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 21.40 बजे, अग्रवाल शोरूम के पास न्याय नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले दुर्गा कालोनी मरीमाता चौराह इन्दौर निवासी पंकज पिता संतोष करोले (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34  आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद् कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंग रोड़ चौराहा हनुमान मंदिर के पास खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम मसोद जिला बैतूल हाल मुकाम किबे साहब की जमीन नगर निगम इन्दौर निवासी गोकुल पिता सीताराम गाईकी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 15.00 बजे, महालक्ष्मीनगर मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नई बस्ती निरंजनपुर इन्दौर निवासी सोनू पिता राकेश भील (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2014 को 05.30 बजे, महूंनाका चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेठीनगर इन्दौर निवासी सागर पिता कालू धानक (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 7, 2014

फर्जी मार्कशीट कांड में 01 आरोपी और गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2014- दिनांक 23/01/14 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें आज दिनांक 07/02/14 को 01 अन्य आरोपी अभिजीत उर्फ विक्की पिता अरूण कुमार अवस्थी (32) निवासी 13 महावीर एवेन्यू मक्सी रोड उज्जैन को गिरप्तार किया गया जो कि अवस्थी कोचिंग क्लास उज्जैन का संचालक है। प्रारंभिक पूछताछ में उक्त आरोपी से उक्त प्रकरण मे पूर्व में गिरप्तार आरोपी आफताब निवासी खजराना से 10वी. एवं 12वी. की राज्य ओपन स्कूल की मार्कशीटें बनवाने की जानकारी पता चली है । आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

अवैध केरोसीन ले जाते 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2014 को 18.45 बजे, पलासिया चौराहा इन्दौर से अवैध केरोसीन ले जाते मिले, जगजीवन राम नगर निवासी-हेमंत पिता श्यामसिंह देवलिया (22) एवं गुलाब बाग इन्दौर निवासी-पंकज पिता हरिसिंह खरगेल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रूपयें कीमत का 140 लीटर अवैध केरोसीन जप्त कियागया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धार 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

18 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

50 गिरफ्तारी, 176 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 07 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2014 को  50 गिरफ्तारी व 176 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2014-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06-07 फरवरी 2014 के रात्रि 12.15बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गली नं.-12 रामनगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सूक्ष्म मालवीय, मनोज, राजू, शिवकुमार, राजेश, तेजश, सचिन, राजेश वर्मा एवं सुनिल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 165100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2014 21.45 बजे, सलाम सोहेब का खंडहर देपालपुर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें देपालपुर निवासी युनुस, गब्बर, अकबर, हनीफ, इमरान, असरफ एवं आरिफ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9751 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इन्दौर एवं पूजा कॉम्पलेक्स के पास लुनियापुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले क्रमशः प्रकाश का बगीचा जबरन कालोनी निवासी-राजू पिता दशरथपंवार (22) एवं लुनियापुरा निवासी-लखन पिता जगतसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 6, 2014

यातायात व्यवस्था के लिये पुलिस की क्या योजना है? बच्चों की जिज्ञासा एवं पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इंदौर के उत्तर







इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- यातायात व्यवस्था एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराध को कम करने के लिये आपकी क्या योजना है ? पुलिस हमेशा लेट क्यों पहुंचती है ? चोरी एवं डकैती के अपराधों में त्वरित कार्यवाही क्यों नही होती है ? कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न छात्राओं द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी से किये गये ।  
दिनांक 06.02.2014 को लोकमान्य बाल निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों से संवाद करने जब पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पश्चिम जोन-2, श्री विनय पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, श्री गोविन्द रावत, श्री विजय सिंह पंवार के साथ 400 छात्राओं से सम्मुख हुये ।  
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री माहेश्वरी ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि वर्तमान समय परिवर्तन का समय है, पुरानीसंस्कृति एवं नई विचारधारा आपस में टकरा रही है। हमें अपने जीवन में अनुशासन रखना चाहियें। अनुशासन से अच्छे समाज का निर्माण होता है और समाज से राष्ट्र बनता है ।  
पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री कुशवाह ने बताया कि पुलिसकर्मी का जीवन अत्यंत कठिन होता है, पुलिस ही एक एजेन्सी है जो 24 घन्टे सप्ताह के सभी दिनों में लगी रहती है। एक पुलिसकर्मी प्रतिदिन 16 से 18 घन्टे का कार्य करते है। बच्चों ने अपने सवाल बड़े निर्भय होकर पूछे जिनका बडी ही शालीनता के साथ प्रतिउत्तर अधिकारीगण ने दिया।
प्रश्न :- साईबर क्राईम दिन पर दिन बढता जा रहा है इस हेतु हमे क्या सतर्कता बरनी चाहियें ? 
उत्तर :- समाज में इलेक्ट्रिानिक उपकरणों (मोबाईल, कम्प्यूटर, लेपटॉप इत्यादि) का आधुनिक समाज में उपयोग बढता जा रहा है ।  इन्टरनेट के माध्यम से बैकिंग और खरीदारी आदि काम अधिक होने लगे है। साईबर क्राईम से बचने के लिये सबसे अच्छा साधन अपने पासवर्ड एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी व्यक्ति से नही शेअर करना चाहियें। अपनी जानकारी की गोपनीयता ही सबसे बडी सुरक्षा है । 
प्रश्न :- यातायात नियम व्यवस्था के लिए भविष्य में क्या-क्या योजनाऍ है  ? 
उत्तर:- यातायात नियमों को प्रचार-प्रसार की कार्य योजना तैयार कर स्कुलों, कॉलेजो एवं समाज के प्रत्येक वर्ग में भिन्न-भिन्न प्रकारों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें इन्दौर शहर की कई संस्थाएं शामिल है तथा मीडिया भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भविष्य में एक चौराहा, एक संस्था को दिया जायेगा जिसपर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता के साथ-साथ यातायात का भी संचालन करेगे । 

प्रश्न :- महिला सुरक्षा हेतु प्रशासन की क्या-क्या योजनाऍ है यह कैसे कम हो इस हेतु आपकी क्या योजनाऍ है ?
उत्तर :- पिछले वर्ष 16 दिसम्बर 2013 में हुई घटना के उपरान्त कानून में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुधार किये गये है । शहरों में एक पृथक से महिला थाना है, प्रत्येक थाने पर महिला डेस्क है, जहां पर केवल महिलाओं से संबंधित अपराधों पर ही कार्यवाही की जाती है। शासन द्वारा एक महिला हेल्पलाईन 1090 भी प्रारंभ की गई है, जिसपर त्वरित कार्यवाही की जाती है। सिटीजन कॉप के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। शहर में महिला पीसीआर संचालित की जा रही है, जो 24 घन्टे कार्य करती है। नगर पुलिस अधीक्षक  स्तर पर महिलापरामर्शदात्रियां है, जो महिलाओं की समस्याओं पर सुनवाई करती है और उनका निराकरण करती है । 
प्रश्न :- असली व नकली लायसेंस के बीच में फर्क कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर असली लायसेंस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जो एक टेस्ट पॉस कर प्राप्त किया जा सकता है।  इस लायसेंस पर आर.टी.ओ. के हस्ताक्षर भी रहते है । 
प्रश्न :- बच्चे 16 साल की उम्र से ही वाहन चलाना शुरू कर देते है फिर उन्हें लायसेंस 18 वर्ष के होने पर दिया जाता है ?
उत्तर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नाबालिग माना जाना है, ऐसा कानून बना हुआ है।  16 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे वाहन चलाना जरूर सीख लेते है लेकिन वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परिपक्व नही हो पाते है।  जब भीड वाली सड़को पर वाहन चलाते है तो यातायात के दबाव के कारण संतुलन खो देते है, जो यातायात दुर्घटनाओं का कारण बनती है। इसलिये 18 वर्ष की आयु पर लायसेंस दिया जाता है । 
प्रश्न :- बी.आर.टी.एस. पर दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, जब हम बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर पर गाडी चलाये तो हमे क्या सावधानिया रखनी चाहियें ?
उत्तर :- बी.आर.टी.एस. अभी नया बना है, इसलिये हमदुर्घटनाओं की तुलना नही कर सकते किन्तु बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर पर चलते समय निम्नलिखित सावधानियां रखनी चाहियें :-
1. अपनी लेन में चले । 
2. अपने वाहनों को धीमे चलायें । 
3. कॉरीडोर में ओव्हर टेक न करें । 
4. कॉरीडोर की रेलिंग को कुदकर पार करने का प्रयास न करें नियत स्थानों से सड़क पार करें । 
5. अन्य सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें । 
प्रश्न :- अपराध घटित होने पर पुलिस लेट क्यों पहुंचती है ? 
उत्तर ऐसा नही है, जैसे ही पुलिस को सूचना मिलती है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुचती है और अपनी कार्यवाही शुरू कर देती है । 
प्रश्न :- चोरी एवं डकैती के अपराधों में पुलिस तत्काल कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तरः- पुलिस कार्यवाही करती है, संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस एक टीमवर्क के रूप में काम करती है। पुलिस में ऐसे अपराधों के लिये विशेष टीमें है, जो लगातार इन्ही अपराधों की विवेचना करती रहती है। कई बार पुलिस की कार्यवाही की खबर अपराधियों को न लगे इसलिये विवेचना को गोपनीय रखा जाता है तथा समय आने पर अपराधियों को पकड कर पतारसी भी की जाती है। 
अच्छे प्रश्न पूछने वाले तीनबच्चों को पुरस्कार भी दिये गये ।

02 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी, 176 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 06 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 176 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 फरवरी 2014-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखलिया बगीचा, सुखलिया इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहन पिता कालीराम बंजारा निवासी-शीतलनगर, विजय पिता अमरसिंग मीणा निवासी-भमोरी, हीरश पिता कन्हैयालाल निवासी-नंदानगर एवं राजू पिता ढीमरलाल गौड़ निवासी- ईश्वर नगर इन्दौर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेजाजी मंदिर एवं बजरंग नगर कांकण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले क्रमशः विज्जूखेड़ी इन्दौर निवासी-दयाशंकर पिता भेरूसिंह कीर (22) एवं बजरंग नगर निवासी-छोटेलाल पिता धरमदेव (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1720 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 17.20 बजे, ग्राम आवंलीपुरा जुलानी रोड़ मानपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी अमरसिंग पिता गंगाराम भील (45) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें कीमत की 15 बोतल अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 11.30 बजे, इन्दौर रोड़ पेट्रोल पंप के सामने बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम सुखेड़ा थाना-सादलपुर जिला धार निवासी आरिफ उर्फ गीला पिता शरीफ पठान(24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3100 रूपयें कीमत का एक 12 बोर का देशी कट्‌टा, मय एक जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
              पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 15.40 बजे, कंजर मोहल्ला बियाबानी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के निवासी विनायक पिता राजेश उर्फ मोडिया कंजर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नगर निगम झोनल कार्यालय के पास एवं भूसामंडी सर्विसरोड़ इन्दौर  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी-मिलन पिता बाबूलाल चौहान (17) एवं कृष्णबाग कालोनी निवासी-राजेश मिल्टन पिता स्टीफन (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 5, 2014

अंधेकत्ल का बाणगंगा पुलिस द्वारा खुलासा

इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि बाणगंगा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण अंधेकत्ल का राज खोलने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 16/12/13 की सुबह 08.00 बजे थाना बाणगंगा पर बाबू पिता महेश पाल निवासी मुखर्जी नगर बाणगंगा इंदौर द्वारा थाने पर आकर बताया गया कि पंचमोरी पुलिया के पास उसके खेत में एक 55 साल के आदमी की लाश पड़ी हुयी है। इस आधार पर बाणगंगा पुलिस ने जांच उनि मोहम्मद अली के नामांकित कर घटना स्थल पर रवाना किया गया। घटना स्थल का परिदृश्य कुछ अलग कहानी दर्शा रहा था और पुलिस के सामने कई प्रश्न खड़े कर रहा था वहां देखा गया घटना स्थल के पास एक झोपड़ी बनी हुई है पास में एक गंदा नाला बह रहा है आसपास कोई रिहायसी मकान नही है और अज्ञात मृतक के पास उसके गले से टूटी हुई माला के कुछ मोती उसकी गर्दन के नीचे पड़े है तथा पास में बनी हुई झोपड़ी मे कुछ संघर्ष के सबूत दिखाई पड़ रहे है जो बीती रात बनाये गये खाने और मृतक के साथ हुए संभावित विवाद की अनदेखी कहानी कह रहे है। जब इस तथ्य को पुलिसअधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी को बताया गया तो उन्होने कर्मचारियों की टीम तैयार कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान के नेतृत्व में इस प्रकरण की विवेचना करने के निर्देश दिये।
नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी बाणगंगा योगेशसिंह तोमर और उनकी टीम ने संपूर्ण परिदृश्य को कैमरे में कैद किया, सबूतों को इकट्‌ठा किया। आसपास के लोगो से चर्चा करना चाही तो मृतक के पंचनामें के लिये कुछ लोग उपस्थित हुये किन्तु घटना के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सामने नही आई और न ही किसी व्यक्ति ने मृतक को पहिचाना। इस कारण पुलिस के पास सर्वप्रथम यह जिम्मेदारी थी कि अज्ञात मृतक की पहिचान की जावे तत्पश्चात्‌ संभावित आरोपी की पतारसी की जावे। इसी दौरान दिनांक 06/01/14 को मृतक का भतीजा पंकज मिश्रा विवेचना के दौरान पुलिस के संपर्क में आया और इसने मृतक की अपने चाचा नरेन्द्र मिश्रा के रूप में पहिचान की नरेन्द्र मिश्रा के बारे में जब थाने पर रिकार्ड को खंगाला गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था, इसके विरूद्व थाना तुकोगंज, एमआईजी व एरोड्रम रोड़ में करीब दो दर्जन सेअधिक अपराध पंजीबद्व है, जिसमें हत्या तथा लूट जैसे जघन्य अपराध भी शामिल है। इसी दौरान मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु को होमोसायडल प्रकृति का होना लेख किया जो यह दर्शाता है कि मृतक की मृत्यु हत्या की परिधी मे है। इस क्रम में थाना बाणगंगा पर हत्या का अपराध पंजीबद्व किया गया और विवेचना थाना प्रभारी द्वारा प्रारंभ की गयी।
इस अपराध में अज्ञात मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का होने से यह हत्या तमाम आशंकाओं को जन्म दे रही थी इसीलिये थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में विवेचक दल ने इसकी खोज इसके जीवन वृतांत से प्रारंभ की और प्रारंभ की और सर्वप्रथम घटना स्थल की पुनः संरचना की गई तो सर्वप्रथम इस तथ्य की तलाश की गयी कि पतीली में क्या बना था, पतीली के साथ दो ग्लास तथा एक चम्मच भी थी जिस खेत में झोपड़ी बनी थी उस झोपड़ी के बारे में पता किया तो ज्ञात हुआ कि यह झोपड़ी पिछले लम्बे समय से बनी हुई है, इस रेल्वे की जमीन को भरत पाल नाम का व्यक्ति जोतता है। इस जानकारी के आधार पर जब भरत पाल के परिवार से चर्चा की गयी तो ज्ञात हुआ कि इस झोपड़ी का उपयोगखेत के जानवर आदि भगाने के लिये रहने रूकने वाले व्यक्ति द्वारा किया जाता है और जब भरत पाल के परिवार को झोपड़ी के बर्तन दिखाये गये तो उस पतीली की पहिचान मनिया उर्फ मनोज पाल के घर के बर्तन के रूप में हुयी। मनिया उर्फ मनोज की जब तलाश की गयी तो वह आसानी से घर पर उपलब्ध हुआ और उसने मृतक के बारे में बताया कि नरेन्द्र मिश्रा मेरा दोस्त था हम लोग सेन्ट्रल जेल इंदौर में एक ही बैरक में साथ में रहे थे। दो दिन पहले ओकारेश्वर से मेरे पास मिलने आया था, मैने इसे झोपड़ी में रूकने के लिये स्थान बताया था किन्तु घटना दिन के बारे में मौन रहा। मनिया पाल भी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसका घटना के दिन से अभी तक चुप रहना पहचान के लिये पुलिस के सामने न आना आदि प्रश्नों के उत्तर यह कुछ भी देता रहा। बहुत से लोगों से बातचीत करते झोपड़ी के पास से गुजर रहे एक पांच साल के बच्चे को अचानक थाना प्रभारी ने रोककर बातचीत प्रारंभ की तो उस बालक ने उम्मीद से परे घटना की कहानी थाना प्रभारी को सुना दी, उसने बताया कि घटना रात्री के समय वह भी मनिया के साथ खाना खाने झोपड़ी पर आ गया था जिसको कि यह जेल वाला दादाबोलता है। इस बालक की उम्र करीब 05 वर्ष है जो कि मनिया के भाई रामचंद्र का पोता है। मनिया अधिकांश जेल में रहा इसलिये बालक उसे जेल वाला दादा बोलता था, उसने बताया कि टापरी वाले ने मटन बनाया था हम खाना खाने जेल वाले दादा के साथ आये थे और जेल वाले दादा ने पहले चिलम पी फिर शराब पी और मटन खराब बना था तो जेल वाले दादा और पप्पू ने टापरी वाले को डंडे से पीटा। मै घर की तरफ जाने लगा रास्ते मे दादी मिली तो फिर उसके साथ होकर घर चला गया। इस घटनाक्रम को सुनते ही थाना प्रभारी ने बालक को इसके संरक्षक दादा रामचंद्र को बुलाया और समझाईश देकर उसके जिम्मे किया।
घटनाक्रम का लगभग दृश्य पुलिस के समक्ष आ चुका था और इस संपूर्ण घटनाक्रम को साक्ष्य की दृष्टि से संकलित करना था इसे किया गया और संदेही मनोज उर्फ मनिया तथा रामेश्वर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने बालक द्वारा बताये गये घटनाक्रम के आसपास ही अपनी कहानी बतायी और बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा पुरूस्कृत करने कीघोषणा की गयी है। पुलिस टीम में सउनि के.के. मिश्रा, राजकुमार सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फर्जी मार्कशीट कांड में 2 आरोपी और गिरप्तार



इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- दिनांक 23/01/14 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें आज दिनांक 05/02/14 को 2 अन्य अरोपी 1. मो. सैफुल्ला उर्फ पिता अब्दुल हमीद (26) निवासी 12 लक्ष्मीबाग कालोनी खजराना 2. महाकालसिंह चंदेल पिता श्याम किशोरसिंह चंदेल (36) निवासी 91 बी राजेन्द्र नगर इंदौर को गिरप्तार किया गया । प्रारंभिक पूछताछ में उक्त आरोपियों में से सैफुल्ला के द्वारा आरोपी आफताब निवासी खजराना से 10वी. एवं 12वी. की राज्य ओपन स्कूल की मार्कशीटें बनवाने की जानकारी पता चली है । 
महाकालसिंह चंदेल अर्जुन कोचिंग क्लासेस का संचालक होकर 8वी. से लगाकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों को पढ़ाता है तथा स्वयं भी एम.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में वैष्णव कॉलेज गुमाश्ता नगर इंदौर से पोस्ट ग्रेजुएट है । महाकालसिंह चंदेल के द्वारा आरोपी ब्रजवल्लभ माहेश्वरी निवासी ग्वालियर के माध्यम से जीवाजी यूनिर्वसिटी ग्वालियर कीविभिन्न पाठयक्रमों की फर्जी मार्कशीटें बनवाई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ।

06 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 43 गिरफ्तारी, 211 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 05 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 211 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 फरवरी 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगजीवनराम नगर इन्दौर एवं एलआईजी चौराहा लाईफ लाईन अस्पताल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवनराम नगर निवासी-राजू पिता शंकरलाल झारिया (46) एवं गोमा की फेल निवासी-मनीष पिता राजेन्द्र जिंदल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 560 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भुट्‌टा चौराहा सांवेर बायपास, शीतलामाता नगर ग्राम कजलाना एवं ग्राम कजलाना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले क्रमशः भुट्‌टा चौराहा सांवेर बायपास निवासी-विजय पिता छोगालाल कहार (38), शीतलामाता नगर कजलाना निवासी-जीवन पिता गब्बूलाल भाट (19) एवं ग्राम कजलाना निवासी-तेजराम पिता सोमानी(70) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपयें कीमत की 54 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 21.30 बजे, संजय नगर केट रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं कीे निवासी रूकमा पति इन्दर  सोलंकी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 18.45 बजे, चाणक्यपुरी चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले साईंबाबा नगर द्वारकापुरी इन्दौर निवासी रोहित पिता तिलक शर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 11.30 बजे, गोशाला पुलिया के पास तेलीखेंडा महूं मोटर साईकिल क्रं-एमपी-09 एनवी-8153 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मुश्ताक पिता छोटे खान (36) निवासी-ग्राम मांचल बेटमा एवं पंकज पिता कन्हैयालाल दर्जी (27) निवासी-फकीरी मोहल्ला पीथमपुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 एवं 49-क आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।