Friday, October 29, 2010

०१ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १५.१० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम पिगडम्बर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही रेल्वे क्रासिंग ग्राम पिगडम्बर निवासी मयंक पिता बलवंतसिंह ठाकुर (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगद तीन मोबाईल फोन तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित सात युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुषवाह नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिपक पिता हीरालाल कुषवाह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १३.०० बजे चाणक्यपुरी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले अर्जुनपुरा इंदौर निवासी अज्जू पिता किषनलाल (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १३.०५ बजे गुलावर फाटा सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले खीराखेडी सांवेर निवासी मांगीलाल पिता अम्बाजी मोची (६२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १५.४५ बजे बडी कलमेड हातौद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले भैरूसिंह पिता मोहन भोई (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब तथा ९ बॉटल बियर बरामद की गई।
          पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १७.०० बजे लोधी मोहल्ला कोदरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली मंजूबाई पति राममूर्ती लोधी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को २०.४५ बजे पीठ रोड महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राकेष पिता सुनील मराठा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १४.५० बजे ग्राम पेडमी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अमरसिंह पिता रतनसिंह बारेला (४८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १२.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुंदरनगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २५५ गोविंद नगर खारचा इंदौर निवासी राधेष्याम पिता बद्रीसिंह ठाकुर (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १५.३० बजे अंकित होटल के सामने एरोड्रम रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०१ नार्थ तोडा इंदौर निवासी अज्जू पिता विजय मखलिया (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, October 28, 2010

दहेज प्रताडना के दो मामलो में ८ के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०१०-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०१० के २०.४० बजे ७९ बी सेलटैक्स कॉलोनी इंदौर निवासी श्रीमति निधी पति हिमांषुराय (२८) की रिपोर्ट पर इसके पति डॉ. हिमांषुराय पिता सत्यनारायण राय, ससुर सत्यनारायण पिता रामरतन, चंचलराय पिता रामरतन, सुंधाषु राय पिता रामरतन तथा सी.के.राय पिता रामनारायण राय निवासी चंद्रपाल चौक जोधपुर राजस्थान के विरूद्व धारा ४९८ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमति निधी की शादी १७ अप्रेल २००९ में डॉ. हिमांषुराय के साथ हुई थी, शादी में इसके पिता ने यथास्थिति दहेज दिया था। इसके बावजूद निधी के ससुराल पक्ष के उपरोक्त सभी आरोपिगणो द्वारा दिनांक ०७.०३.१० से लगातार शादी में कम दहेज मिलने की बात को लेकर शारिरिक तथा मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते थे। पुलिस चंदननगर द्वारा फरियादिया निधी की रिपोर्ट पर इसके पति डॉ. हिमांषुराय पिता सत्यनारायण राय, ससुर सत्यनारायण पिता रामरतन, चंचलराय पिता रामरतन, सुंधाषु राय पिता रामरतन तथा सी.के.राय पिता रामनारायण राय निवासी चंद्रपाल चौक जोधपुर राजस्थान के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
        इसी प्रकार पुलिस महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०१० के २२.३० बजे श्रीमति साईन बी पति मोहम्मद इमरान (१९) निवासी १७ किरवानी मोहल्ला महूॅ की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति इमरान पिता मोहम्मद इकबाल, देवर शोहेब पिता इकबाल तथा शहनाज बी के विरूद्व धारा ४९८ए भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमति साईन बी की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद उपरोक्त आरोपिगणो द्वारा आये दिन शादी में कम दहेज मिलने की बात को लेकर शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते थे।
        पुलिस महूॅ द्वारा फरियादीया शाईन बी की रिपोर्ट पर इसके पति इमरान पिता मोहम्मद इकबाल, देवर शोहेब पिता इकबाल तथा शहनाज बी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर - दिनांक २८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को २२.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर स्कीम नं. ९४ खजराना इंदौर से जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले रामसिंह, संतोष कुमार, ईषांत शर्मा तथा षिवकुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६५० रूपये नगद व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को २१.३० बजे सियागंज पटेल ब्रिज के नीचे इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही पूजा डिस्पोजल सियागंज इंदौर निवासी षिवनारायण पिता हीरालाल (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४६० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
       पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को १२.०० बजे सिंकदराबाद कॉलोनी पुल के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २६ साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी अनिल पिता गोपाल राय (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को २२.२० बजे ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले मोहनलाल पिता मांगीलाल परमार (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंबल नदी के पास ग्राम खारखाडी देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम सामलपुर निवासी वासुदेव पिता ओंकारसिंह गारी (२४) तथा ग्राम जलोदिया पंथ देपालपुर निवासी भगवानसिंह पिता देवीसिंह कलौता (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३०० रूपये कीमत की ३७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०१० को १६.४५ बजे ग्राम दासपुर रोड हरसोला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रमेषचंद्र पिता मदनलाल गारी (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, October 27, 2010

चैन स्नेचर की तत्काल घेराबंदी कर पकडने पर दो पुलिस कर्मचारी पुरूष्कृत

इन्दौर - दिनांक २७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को १५.३० बजे श्रीमति रेमाबाई के साथ चैन खींचने की घटना होने पर तत्काल घेराबंदी की जाकर प्रधान आरक्षक राजेष गौड एवं सैनिक क्षीरसागर के द्वारा राहगीर गोपाल यादव पिता तुलसीराम यादव (३५) निवासी २०२ विन्द्याचल नगर इंदौर की मदद से मौके से भागते हुए बदमाष प्रकाष उर्फ राकेष पिता नाथूलाल उर्फ कालूराम (२०) निवासी ग्राम खेडा कासुन जिला उज्जैन हाल मुकाम नगीन नगर इंदौर को पकडा गया। अतः निम्नांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियो के द्वारा मेहनत एवं लगन से कार्य करने पर इनके उत्साहवर्धन हेतु इनके नाम के सम्मुख दर्षाये अनुसार नगद पारितोषिक प्रदान किया जाता है।
१. प्रधान आर. राजेष गौड तैनात थाना अन्नपूर्णा, ईनाम राषि पॉच सौ रू. नगद
२. सैनिक क्षीरसागर तैनात थाना अन्नपूर्णा, ईनाम राषि पॉच सौ रू. नगद

०२ आदतन १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २७ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५८ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ३ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर - दिनांक २७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक २६ अक्टूबर २०१० को २३.५५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर जल्ला कॉलोनी खजराना इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले सलीम पिता जुम्मा खान (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २११० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा दिनांक २६ अक्टूबर २०१० को २१.०० बजे दरगाह के पास गरीब नवाज कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही ६० भिस्ती मोहल्ला इंदौर निवासी इमरान खान पिता रसूल पठान को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा दिनांक २६ अक्टूबर २०१० को १६.२० बजे जय स्तंभ चौक देपालपुर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही मंगलेष्वर मार्ग देपालपुर निवासी आषीक पिता अब्दुल हमीद (५२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०१० को १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस कॉलोनी टॉवर के पास चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले २१ बुद्व नगर राजेन्द्र नगर निवासी संजय पिता दादाराम मराठा (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०१० को १३.१० बजे चमार मोहल्ला राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही राऊ इंदौर निवासी दिनेष पिता केषर जाटव (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की ५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, October 26, 2010

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना

इन्दौर -दिनांक २६ अक्टूबर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अरविन्द्र तिवारी को मध्यप्रदेष षासन के आदेष के पालन मे आज दिनांक २६/१०/२०१० को अपरान्ह में कार्यमुक्त किया गया है। इनके स्थान पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री महेषचन्द्र जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,अपराध शाखा,इन्दौर पदस्थ किया गया है, तथा नवागत आईपीएस श्री कुमार सौरभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर (पूर्व) किया गया है।

ट्रक चालक को रोककर लूट करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार, तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पुरूष्कृत

इन्दौर- दिनांक २६ अक्टूबर २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि कल दिनांक २५.१०.१० के २३.३० बजे फरियादी निहालसिंह पिता चंदनसिंह यादव (४६) निवासी ग्राम घाटा बिल्लौद जिला धार ने पुलिस कण्ट्रोल रूम इंदौर स्थित १०० नंबर पर सूचना दिया कि हिरोहोन्डा मोटरसायकल क्रं. एमपी-०९/एमपी/७५२६ पर आये तीन अज्ञात बदमाषो ने आज छीनांक २५.१०.१० के २१.०३ बजे चोईथराम स्कूल के पास थाना लसूडिया क्षेत्रांतर्गत मेरा ट्रक क्रं. एमपी-११/एच/००६२ को रोककर मुझे व मेरे क्लीनर को डरा धमकाकर ३२०० रूपये नगदी छीनकर भाग गये है।
       इस सूचना पर कण्ट्रोल रूम द्वारा तत्परकता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेषचंद्र जैन, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह, थाना प्रभारी लसूडिया विजय शंकर द्विवेदी एवं क्षेत्र में गस्त कर पीसीआर-१ तथा बॉज स्कवॉड को फरियादी द्वारा बतायी गई मोटरसायकल क्रं. एवं आरोपियों के हुलिया के आधार पर क्षेत्र में तलाष हेतु सूचित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी लसूडिया, बॉज स्कवॉड तथा पीसीआर वैन-१ द्वारा क्षेत्र में लगातार अपराधियों का पीछा करते हुए बायपास से आरोपी १. सुरेष पिता धनसिंह भील (२४) निवासी ग्राम कुण्डया थाना बलवाडा जिला खरगोन, २. भूरसिंह पिता दलसिंह भील (२२) निवासी ग्राम कुण्डया थाना बलवाडा जिला खरगोन हाल मुकाम ओमेक्स सिटी के पास बायपास इंदौर तथा ३. तौलसिंह पिता छबडिया भील (६०) निवासी ग्राम इंदला थाना टांडा जिला धार को हिरोहोन्डा मोटरसायकल क्रं. एमपी-०९/एमपी/७५२६ सहित हिरासत में लेकर लसूडिया थाने लाकर उक्त ट्रक ड्रायवर के साथ की गई लूट के संबंध में पूछताछ की गई तो तीनो ने आरोपियों ने उपरोक्त लूट करना स्वीकार कर लिया।
      पुलिस लसूडिया द्वारा फरियादी निहालसिंह पिता चंदनसिंह यादव (४६) निवासी ग्राम घाटा बिल्लौद जिला धार की रिपोर्ट उपरोक्त तीनो आरोपियों १. सुरेष पिता धनसिंह भील (२४) निवासी ग्राम कुण्डया थाना बलवाडा जिला खरगोन, २. भूरसिंह पिता दलसिंह भील (२२) निवासी ग्राम कुण्डया थाना बलवाडा जिला खरगोन हाल मुकाम ओमेक्स सिटी के पास बायपास इंदौर तथा ३. तौलसिंह पिता छबडिया भील (६०) निवासी ग्राम इंदला थाना टांडा जिला धार के विरूद्व धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से लूटे गये रूपये बरामद कर लिये गये है।
         उल्लेखनीय है कि फरियादी निहालसिंह अपना ट्रक क्रं. एमपी-११/एच/००६२ को छावनी से माल खाली कर बायपास होते हुए सांवेर रोड बाणगंगा क्षेत्र में माल भरने के लिए जा रहा था तभी उपरोक्त तीनो आरोपियों ने चोईथराम स्कूल के पास थाना लसूडिया क्षेत्र में ट्रक के आगे मोटरसायकल अडाकर ट्रक को रोककर, फरियादी से ३२०० रूपये छीनकर भाग गये थे।
          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी, लसूडिया बॉज स्कवॉड के जवान तथा पीसीआर वैन प्रथम पर तैनात कर्मचारियों को निचे लिखे अनुसार नगद ईनाम से पुरूष्कृत कर इनके त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।


dzaekad
uke in lfgr
rSukrh dk;Z
jkf’k
1
vkj-  izrki
ihlhvkj&izFke
 ,d gtkj :-
2
vkj- txnh’k
ihlhvkj&izFke
,d gtkj :-
3
vkj-  j?kqohjflag
ihlhvkj&izFke
,d gtkj :-
4
vkj- pkyd  fd’ku
ihlhvkj&izFke
,d gtkj :-
5
vkj-  vVy fcgkjh
CkkWt LdokWM
ikWp lkS :-
6
vkj-  larks"k
ckWt LdokWM
ikWp lkS :-
7
izvkj- jsfM;ks ?ku’;keflag
d.Vªksy :e
nks lkS ipkl :-
8
vkj- jsfM;ks fot; njckj
d.Vªksy :e
nks lkS ipkl :-
9
izvkj- lqyrku
d.Vªksy :e
nks lkS ipkl :-
10
vkj- nhid
d.Vªksy :e
nks lkS ipkl :-
11
vkj- jsfM;ks ;’koarflag
d.Vªksy :e
nks lkS ipkl :-
12
vkj- x.kir
d.Vªksy :e
nks lkS ipkl :-

पुरूष्कृत किये गये अधिकारी/कर्मचारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व के साथ फोटोग्राफ

०३ आदतन २७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २६ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए २२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर - दिनांक २६ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर भावसार धर्मषाला के पास गौतमपुरा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र, रोहित, रवि, दीपक, बंटी, पर्वतसिंह, ललीत, गोलू, सतीष, जगदीष, रमेष, नरेन्द्रसिंह तथा शेरू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार २५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को १७.०० बजे मालवीय नगर आटा चक्की के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले लक्की, गोपालसिंह, अरविंद, मुकेष तथा सचिन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को १५.०५ बजे गंजी कंपाउंड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विषाल, ब्रजेन्द्र तथा आकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यादव नगर के पास मूसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले प्रकाष पिता नंदलाल (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२३० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को ०९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बांबे अस्पताल के पास सर्विस रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कारसदेव नगर इंदौर निवासी प्रवीण उर्फ राकेष पिता रमेषचंद्र (२५) तथा कैलाष कुटी तलावली चांदा इंदौर निवासी मनीष पिता अमुलसिंह ठाकुर (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः १ गंडासा तथा १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०१० को १२.१० बजे एमआर-१० चौराहा वाईन शॉप के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८५३ सुखलिया इंदौर निवासी राजेन्द्र पिता माणकप्रसाद (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, October 25, 2010

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित ९ के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०१०-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० के ११.३० बजे सात रास्ता महूॅ निवासी श्रीमति आकांता पति राजेष सोलंकी (३०) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति राजेष पिता इंदरसिंह सोलंकी, पार्वतीबाई, राकेष, कल्पना, रीता चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, सुषीला, अजय लष्करी तथा मृदुला लष्करी के विरूद्व धारा ४९८ए,५०६,३४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमति आकांता के पिता ने शादी में यथास्थिति दहेज दिया था। इसके बावजूद आकांता के ससुराल पक्ष के उपरोक्त सभी आरोपिगण पति राजेष पिता इंदरसिंह सोलंकी, पार्वतीबाई, राकेष, कल्पना, रीता चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, सुषीला, अजय लष्करी तथा मृदुला लष्करी दिनांक ३१.०५.१० से लगातार शादी में कम दहेज मिलने की बात को लेकर शारिरिक तथा मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।
पुलिस महूॅ द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति पति राजेष पिता इंदरसिंह सोलंकी, पार्वतीबाई, राकेष, कल्पना, रीता चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, सुषीला, अजय लष्करी तथा मृदुला लष्करी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए १५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १२.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गली नं. ८ आमवाला रोड चंदननगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले जलालुद्दीन, उस्मान खान, मोहम्मद अकरम, इमरान खान, सलीम खान, हिफाजत, इमरान, मोहम्मद अयुब, अल्ताफ तथा सलीम शेख को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १७.४५ बजे टापू नगर पुल के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले दीपक पिता किषनलाल तथा प्रकाष पिता दिपचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १८.५० बजे बस स्टैण्ड देपालपुर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले भारत पिता सुखराम तथा श्याम पिता रामाजी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५१५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १२.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीव्हाय रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सदाषिव पिता छगनलाल जायसवाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की १२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १५.०० बजे ग्राम बानिया खेडी देपालपुर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मनोहर पिता बालूसिंग (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १०.०० बजे ग्राम खेडी सिहोद से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शांतिलाल पिता बाबूलाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४० रूपये कीमत की ८ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २१८ छोटी खजरानी नया बसेरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सतीष पिता प्रेम बलाई (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०१० को २२.४० बजे बी.सी.एम. रीजन हाईट्स के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही महालक्ष्मी नगर इन्दौर निवासी सूरज रजक पिता प्रकाष रजक (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
   

Sunday, October 24, 2010

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन,संदिग्ध, एवं २०० से अधिक वारन्टी पुलिस हिरासत मे

इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा संघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०८ स्थाई वारन्टी, १९९ गिरफ्तारी वारन्टो के साथ-साथ ०३ आदतन अपराधियो सहित १६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा बिना कागजात तथा लायसेंस के १०९ वाहनो के चालान बनाये गये तथा इनसे ६ हजार ३५० रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।

जुऑ खेलते हुए ११ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० को २०.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सुलभ कॉम्पलेक्स के पास महूनाका चौराहा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले मुजफ्फर, पपीया, लखनलाल तथा प्रदीप कुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० को २१.१५ बजे मल्हार आश्रम के पास मैदान इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आषीष, रमेष उर्फ राका, रविराज, मंजूर खान तथा राजेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० को १८.३० बजे टॉवर के पास बागरी मोहल्ला हातौद से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सुरेष पिता बद्रीराम तथा महेष पिता सिंगाजी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम केसरीपुरा सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ग्राम केसरीपुरा निवासी ईष्वरलाल पिता भैरूलाल जोषी (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०१० को १८.०० बजे ग्राम खेडी सिहोर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुन्नालाल पिता किषनलाल भील (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४० रूपये कीमत की ८ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, October 23, 2010

सात निरीक्षक थाना प्रभारियों की नवीन पदस्थापना

इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०-  निम्न थाना प्रभारियों को उनके नाम के समक्ष दर्षाये गये पुलिस थानो पर पदस्थ किया जाता है।

क्रं०/     निरीक्षक का नाम/     वर्तमान पदस्थापना          नवीन पदस्थापना/

१- निरीक्षक     अजय केथवास        थाना चन्दननगर         थाना विजयनगर
२- निरीक्षक    पवन मिश्रा           थाना पण्डरीनाथ        थाना चन्दननगर
३- निरीक्षक  डी.एस.बघेल            थाना गोतमपुरा        थाना बेटमा
४- निरीक्षक  अरूण समादिया         डीआरपी        थाना गौतमपुरा
५- निरीक्षक एम.ए.सैयद             डीआरपी         थाना हातौद
६- निरीक्षक बी.डी.त्रिपाठी             डीआरपी        थाना क्षिप्रा
७- निरीक्षक ब्रजेषसिह कुषवाह        थाना बेटमा        थाना पण्डरीनाथ

०२ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २८ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सूर्या ट्रांसपोर्ट के पास गुरूनानक नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले षिवसिंह, मनोज कुमार तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को १९.३० बजे नाले के किनारे पुलिया के पास भमोरी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संतोष पिता अषोक तथा नरेन्द्र पिता बाबूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को ११.०० बजे ग्राम पीर कराडिया पुराना बस स्टैण्ड के पास क्षिप्रा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही पीर कराडिया के रहने वाले नीरज पिता माणकचंद्र अग्रवाल (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया के पास इंदौर से याम्हा मोटरसायकल क्रं. एमपी-११/बी/३८२८ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए नंदननगर इंदौर निवासी भीम उर्फ जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० क्वाटर देशी शराब मय मोटरसायकल कुल २२ हजार रूपये कीमत की बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को १९.४५ बजे कन्हैया चौक आजाद नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता फूलचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२५० रूपये कीमत की ५ बॉटल २५ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, October 22, 2010

बसों का अस्थाई मार्ग परिवर्तन

इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह  ने बताया कि ए.बी.रोड़ पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने  तथा त्यौहारों का अतिरिक्त यातायात दबाव होने से आगामी आदेष तक सभी प्रकार की, वीडियो कोच बसों तथा स्टाप बसों को ए.बी.रोड़ पर  नौलखा चौराहे से व्हाईट चर्च चौराहा की ओर आना/जाना प्रतिबंधित किया गया है । एैसे वाहनो का नौलखा चौराहे से आजाद नगर होते हुए व्हाईट चर्च आना/जाना भी प्रतिबंधित किया जाता है ।  इस दिषा में आने/जाने वाले उपरोक्त वाहन रिंगरोड़ का उपयोग करते हुए नौलखा से तीन ईमली चौराहे, पिपल्याहाना से कृषि कॉलेज होकर व्हाईट चर्च चौराहा आ/जा सकेगें । महू-पीथमपुर उपनगरीय बसें पूर्ववत नौलखा से जी.पी.ओ. होकर इन्द्राकाम्पलेक्स बस स्टैण्ड होकर आ/जा सकेगी। 

दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० के १२.१० बजे सुनार की बगिया मोती तबेला इंदौर निवासी श्रीमति अनिता बाई पति संतोष लष्करी (३२) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति संतोष पिता सुदंरलाल लष्करी (३५) के विरूद्व धारा ४९८ए,३२३ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमति अनिता बाई का पति संतोष लष्करी आये दिन शराब पीकर मारपीट कर शादी में कम दहेज मिलने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप  से प्रताडित करता रहता है।
        पुलिस रावजी बाजार द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति संतोष लष्करी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३७ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३७ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३७ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबाग मेनरोड कर्बला मैदान के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले कच्चा मसानिया के पास हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी रवि पिता रामलाल हरिजन (१९) तथा केतन पिता अषोक (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७४० रूपये कीमत की ७८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १८.३० बजे षुक्ल अस्पताल के पास साजन नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले गाडी अड्डा जूनी इंदौर निवासी गुड्डू पिता इंदरसिंह (२०) तथा पवार नगर इंदौर निवासी रामलाल पिता बंटू राठौर (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२३० रूपये कीमत की ४१ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १२.०० बजे कालानी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले रामचंद्र नगर इंदौर निवासी दिमन्त भारती पिता महेन्द्र भारती को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ६ बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वेयर हाउस के सामने मैदान स्कीम नं. ५१ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३६ बी व्यंकटेष नगर इंदौर निवासी संजय पिता योगेन्द्रसिंह (३२), राकेष पिता रामबाबू (२७), १०९ गणेष बाग इंदौर निवासी संतू पिता शंकरराव मराठा (३६) तथा २१२ गोयल नगर इंदौर निवासी संदीप पिता योगेन्द्र प्रताप सिंह (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ पिस्टल, ५ कारतूस तथा २ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २१ अक्टूबर २०१० को १४.१५ बजे चमन चौराहा देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले टॉकिज के पास देपालपुर निवासी शेख मुजीब पिता शेख मोहम्मद (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
   

Thursday, October 21, 2010

पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय, इंदौर में आपदा प्रबन्धन विषय पर दिनांक २०-२१ अक्टूबर को दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम



इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय, इंदौर में आपदा प्रबन्धन विषय पर दिनांक २०-२१ अक्टूबर को दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में ४५ नव आरक्षको को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रषिक्षित किया जा रहा है।
        कार्यक्रम के दौरान नव आरक्षको को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित आपदाओं के प्रतिवादन हेतु अल्पाष, प्रदर्षन एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रषिक्षित किया जायेगा। प्रषिक्षण के दौरान विषेष रूप से आपदा के तत्काल बाद प्रभावितों की खोज एवं बचाव से सम्बन्धित तकनीक सिखाया जायेगा।
        प्रषिक्षण आपदा प्रबंध संस्थान के सहायक संचालक श्री सौरभ कुमार एवं अन्य विषेष विषेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।
        प्रषिक्षण में उद्घाटन अवसर पर सौरभ कुमार, सहायक संचालक के अतिरिक्त श्री एल.एल. मीणा, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मोबाईल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को फरियादी पियूष पिता मनोहर (२२) निवासी ३२३४ ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर की रिपोर्ट पर अंषुल पिता किषोर (२२) निवासी ३१७८ ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २०.१०.१० के २१.३० बजे फरियादी के सुदामा नगर स्थित मकान से मौका पाकर आरोपी अंषुल ने फरियादी के घर में रखा हुआ एक मोबाईल नोकिया कंपनी का मॉडल ५२३३ कीमती ६५०० रूपये का चुरा लिया था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
     पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी अंषुल पिता किषोर (२२) निवासी ३१७८ ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त मोबाईल बरामद कर लिया गया है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कडावघाट के सामने मैदान इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले प्रभाकर पिता घनष्याम तथा अब्दुल खालिक पिता अब्दुल वहिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २४८ बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विजय पिता अषोक जायसवाल (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २० अक्टूबर २०१० को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूकृपा होटल के पास रोड नं. १ परदेषीपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४८/११ नंदानगर इंदौर निवासी पवन पिता चंद्रभूषण चौकसे (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी कट्टा ३१५ बोर बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मचारीयों/अधिकारीयों की स्मृति में षहीद दिवस पर १५ वीं बटालियन में परेड का आयोजन

इन्दौर -दिनांक २१ अक्टूबर २०१०- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक २१ अक्टूम्बर २०१० को कर्तत्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मचारियो/अधिकारीयों की स्मृति में शहीद दिवस १५वी वाहिनी विसबल, इन्दौर मुख्यालय पर परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री संजय राणा के मुख्य अतिथी में परेड कमांडर श्री के.के.नवीन, सहायक सेनानी तथा उप कमांडर श्री मनेन्दु गोयल, कंपनी कंमाडर द्वारा शहीद परेड संपन्न कराई । शहीदो को श्रंद्वाजली अर्पित की गई। श्री आर.सी.पवार, सेनानी १५ वी वाहिनी विषेष शस्त्र बल इंदौर द्वारा शहीद हुए पुलिस कर्मचारियो/अधिकारीयों की सूची का वाचन किया गया।
        इस वर्ष दिनांक ०१.०९.०९ से ३१.०८.१० तक की अवधि में संपूर्ण भारत में विभिन्न राज्यो के पुलिस फोर्स, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, आरपीएफ, एसएसबी, एनएसजी आदि पुलिस संगठनो से कुल ७९१ कर्मचारी/अधिकारी कर्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुए। इसमें म.प्र. के कुल ८ अधिकारी/कर्मचारी जिसमें उप पुलिस अधिक्षक श्री एस.एस.चहल, उपनिरीक्षक श्री रायसेन सोनी, प्रआर. सज्जन मिश्रा, देवीप्रसाद, आर. सीताराम, श्रवेष कुमार, इंद्र बहादुर, सुरेषचंद तिवारी मातृभूमि की सेवा मे शहीद हुये।
        १५ वी वाहिनी विसबल इंदौर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री यू.आर.नेताम, पुलिस महानिरीक्षक एपीटीसी इंदौर डॉ. श्री डी.एस.सेंगर, पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर श्री व्ही.एन.पचोरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर, श्री डी.श्रीनिवास राव, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक इंदौर, श्री पवन श्रीवास्तव पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर, श्री आर.पी.श्रीवास्तव उप महानिरीक्षक विसबल इंदौर, श्री एम.एस.कवर उप महानिरीक्षक अग्निषमन, एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेषक श्री एस.के.दास, सेनि उप पुलिस अधीक्षक कु. राधिका मतकर आदि सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रंद्वाजली दी गई। इस अवसर पर जन प्रतिनिधी माननीय श्री अष्विन जोषी विधायक भी उपस्थित रहे।

Wednesday, October 20, 2010

सैफी नगर में हुई हत्या के दोनो अज्ञात आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०-पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना जूनी क्षेत्रांतर्गत सैफी नगर इंदौर में दिनांक १८.१०.१० के करीब १६.०० बजे कागदीपुरा इंदौर निवासी अमजद पिता अब्दुल सत्तार की हुई हत्या के संबंध में चौकीदार भगवानसिंह निवासी सागर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्व धारा ३०२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनंद यादव व उनकी टीम को अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु दिषा निर्देष दिये गये।
टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को दधीची प्रतिमा के पास राऊ रोड राजेन्द्र नगर क्षेत्र से राहुल पिता मुकेष राठौर (२२) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर तथा पिंटू उर्फ मार्डन पिता दिलीप कुमावत (१९) निवासी न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लेकर उक्त हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की गई तो इन्होने अमजद पिता अब्दुल सत्तार की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस जूनी इंदौर द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी राहुल राठौर तथा पिंटू उर्फ मार्डन के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून आलूदा कपडे तथा यामहा मोटरसायकल बरामद कर लिये गये ।
        उल्लेखनिय है कि आरोपी राहुल के भाई लखन के साथ मृतक अमजद व इसके साथियो ने पूर्व में चाकू से मारपीट कर घायल कर दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिये दिनांक १८ अक्टूबर २०१० को उपरोक्त दोनो आरोपी राहुल पिता मुकेष राठौर (२२) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर तथा पिंटू उर्फ मार्डन पिता दिलीप कुमावत (१९) निवासी न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर ने मृतक अमजद पिता अब्दुल सत्तार निवासी कागदीपुरा की चाकूओ से वार कर हत्या कर दी । पुलिस जूनी इंदौर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय, इंदौर में आपदा प्रबन्धन विषय पर दिनांक २०-२१ अक्टूबर को दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय, इंदौर में आपदा प्रबन्धन विषय पर दिनांक २०-२१ अक्टूबर को दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में ४५ नव आरक्षको को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रषिक्षित किया जा रहा है।
        कार्यक्रम के दौरान नव आरक्षको को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित आपदाओं के प्रतिवादन हेतु अल्पाष, प्रदर्षन एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रषिक्षित किया जायेगा। प्रषिक्षण के दौरान विषेष रूप से आपदा के तत्काल बाद प्रभावितों की खोज एवं बचाव से सम्बन्धित तकनीक सिखाया जायेगा।
        प्रषिक्षण आपदा प्रबंध संस्थान के सहायक संचालक श्री सौरभ कुमार एवं अन्य विषेष विषेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।
        प्रषिक्षण में उद्घाटन अवसर पर सौरभ कुमार, सहायक संचालक के अतिरिक्त श्री एल.एल. मीणा, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस प्रषिक्षण विद्यालय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

फरियादी के निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० के १८.०० बजे फरियादी धर्मेन्द्र राव इंगले पिता विमलराव इंगले (३५) निवासी डी सेक्टर २१६७ सुदामा नगर इंदौर की रिपोर्ट पर सुमित पिता कमल कुमार (१८) निवासी ग्राम पिपलदा गडी धरमपुरी जिला धार के विरूद्व धारा ३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १९.१०.१० के १७.०० बजे १५१ पिकांको कॉलोनी इंदौर स्थित फरियादी के निर्माणाधीन मकान से ५ किलोग्राम तांबे का वायर कीमत २ हजार रूपये का चुराकर ले जाते हुए फरियादी द्वारा मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी सुमित पिता कमल कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उपरोक्त तांबे का वायर कीमती २ हजार रूपये का बरामद कर प्रकरण में पूछताछ करते कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन २५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १३१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १३१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १३१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भगोरा रोड जंगल गिट्टी खदान से अवैध शराब बेचते हुए मिले सावेर निवासी राहुल पिता देवकरण भील (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३००० रूपये कीमत की ३५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त १४ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को १७.३५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर वृद्व आश्रम के पास द्वारकापुरी मेनरोड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सतीष, महेषचंद, कमल कुमार, अनिल, जितेन्द्र, नंदूंिसंह, शालू, राज तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ३२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को १७.४० बजे विकास गार्डन रिक्षा स्टैण्ड के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजयसिंह तथा मुन्नालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को २०.१० बजे तेजाजी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले ४०७/१ गणेष नगर इंदौर निवासी रतनलाल पिता भूराजी (३६) तथा खंडवा नाका स्कूल के पास इंदौर निवासी मोतीलाल पिता गंगाराम (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार ५०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को १५.०० बजे पटेल ब्रिज के निचे इंदौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले पूजा ट्रांसपोर्ट सियागंज इंदौर निवासी षिवनारायण पिता हीरालाल (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निलकमल टॉकिज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २०२ सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर निवासी रणजीतसिंह पिता जीवनलाल (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १९ अक्टूबर २०१० को ११.१० बजे बाबु मुरई कॉलोनी मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजनगर इंदौर निवासी अमित पिता जगदीष शर्मा (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
   

Tuesday, October 19, 2010

बैंक ऑफ़ बड़ोदा, गोयल नगर, बंगाली चौराहा में डकैती कि घटना के चलचित्र

 

  • यदि कोई नागरिक आरोपियों को गिरफ्तार कराने के लिए सूचित करेगा तो उसे १ लाख रुपये का नगद इनाम दिया जावेगा  |
  • यदि पुलिस कर्मचारी / अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा तो उसे आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन दिया जावेगा | 
  • यदि कोई नागरिक आरोपियों को गिरफ्तार कराने के लिए सूचित करेगा तो उसे १ लाख रुपये का नगद इनाम दिया जावेगा  |
  • यदि पुलिस कर्मचारी / अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा तो उसे आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन दिया जावेगा | 

बैंक ऑफ़ बड़ोदा, गोयल नगर, बंगाली चौराहा में डकैती कि घटना के चलचित्र

 
  • यदि कोई नागरिक आरोपियों को गिरफ्तार कराने के लिए सूचित करेगा तो उसे १ लाख रुपये का नगद इनाम दिया जावेगा  |
  • यदि पुलिस कर्मचारी / अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा तो उसे आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन दिया जावेगा | 

Monday, October 18, 2010

बैंक ऑफ बडौदा डकैती प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एक लाख रूपये नगद ईनाम, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिये जाने की घोषणा

इन्दौर-दिनांक १८ अक्टूबर २०१०-पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा ने बताया कि पुलिस थाना पलासिया क्षैत्रांतर्गत स्थित गोयल नगर में आज दिनांक १८ अक्टूबर २०१० को बैंक ऑफ बडौदा में हुई डकैती के प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, सूचना देगा/गिरफ्तार करेगा या इससे सम्बधित सूचना देगा जिससे उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। ऐसे अधिकारी/कर्मचारी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिये जाने की घोषणा की जाती है साथ ही यदि आम जन में से कोई व्यक्ति इस संबंध में सूचना देता है तो उसे एक लाख रूपये नगद राशी का ईनाम दिया जावेगा। यदि सूचनाकर्ता चाहता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा।

०१ आदतन १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ गिरफ्तारी व २९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०५ गिरफ्तारी व २९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ गिरफ्तारी व २९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त १७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरूनानक ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जसवीरसिंह, इंद्रजितसिंह, कुलदीपसिंह, सूरजसिंह, रिंकू तथा कैलाश मालवीय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १५.४५ बजे दिपीका स्कूल के पास नेहरू नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले नितीन, पिंटू, विजय तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १९.०० बजे ग्राम बाक स्थित मदरसे के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले नौशाद, इमरान, अंसार, मोहम्मद शाकिर, फिरोज तथा मेहमूद खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १३.३० बजे गांधी चौक गोैतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम रलायता निवासी मुकेश पिता कनीराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को ०७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ब्रह्‌मबाग कॉलोनी के सामने इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बापूलाल पिता कन्हैयालाल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम राजपुरा कुटी निवासी विनोद पिता राधेश्याम भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
   

Sunday, October 17, 2010

जेबकटी करने वाले ६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १३०५ बजे भैरूबाबा मन्दिर के पास श्रीनगर कालोनी मैन इन्दौर से जेबकटी करने की फिराक मे घूमते हुए मिले ५५२ स्कीम नं० ७१ इन्दौर निवासी संजय पिता चॉदमल महाजन (५५), १०९/११ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी पप्पू उर्फ रमेश पिता जीवनलाल कुम्हार (५५), १५९ सुखदेवनगर ऐरोड्रम रोड इन्दौर निवासी राजेश पिता हरभजनसिह यादव (४०), ग्राम भैसनावल भीकनगांव खरगोन निवासी मुकेश पिता सकरूलाल राठौर (२२), आशाराम पिता तेजसिह (२५), तथा ग्राम नाहरखेडा सिवनी जिला होशंगाबाद निवासी विक्रम पिता रमेशचन्द्र (१९) को पकडकर इनके कब्जे से एक चाकू तथा जेब काटने के उपयोम मे लिये जाने वाली ६ ब्लेडें बरामद की गई है।
        पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ४०१ भादवि एवं २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

ट्रक लूटने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना मल्हारगंज पर दिनाक १५ अक्टूबर २०१० को रात्री ०२.४५ बजे फरियादी राजाराम पिता हीरालाल निवासी खरगोन की रिपोर्ट पर अज्ञात तीन आरोपियो के विरूद्ध धारा ३९४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी राजाराम अपना ट्रक क्रंमाक एमपी-०९/केडी/३३१७ को लक्ष्मीबाई अनाज मण्डी से माल खाली कर इन्दौर वायर फैक्टरी के पास से गुजर रहा था इसी बीच अज्ञात तीन आरोपियो ने ट्रक के सामने खडे होकर फरियादी को रोककर ड्रायवर से एक मोबाइल फोन, नगदी १३ हजार रूपये आदि लूट कर भाग गये थे। फरियादी राजाराम द्वारा पुलिस को आरोंपियो की मोटर सायकल के सम्बध मे भी जानकारी दी गई थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई सिनामक १५ अक्टूम्बर २०१० को इन्दौर वायर फैक्टरी के पास ट्रक ड्रायवर को लूटने वाले आरोपी हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी- ०९/जेएक्स/५७३० पर घूम रहे हैं इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.एस.गोलिया व उनकी टीम के उप निरीक्षक जयन्त मसकोले,ए,आर. पंवार, प्रधान आरक्षक हनुमानसिह जादौन, प्रधान आरक्षक टैकचन्द, आरक्षेक आकाश, तथा मुकेश द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए कल १३१ कण्डेलपुरा इन्दौर निवासी योगेश कौशल पिता देवकौशल (१९), १७२ कण्डलेपुरा इन्दौर निवासी राजा पिता ग्यारसीलाल कोशल, तथा मामू पिता जगन्नाथ को हिरासत मे लेकर बारिकी से पूछताछ की गई तो इन तीनो ने मिलकर उक्त ट्रक चालक को लूटना स्वीकार कर लिया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, १३ हजार रूपये नगद व घटना मे उपयोग की गई हीराहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रंमाक एमपी-०९/ जेएक्स/५७३० सहित कुल ७५ हजार रूपये का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा तीनो आरोपियो से अन्य लूट की बारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०२ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० गिरफ्तारी व ५० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १० गिरफ्तारी व ५०जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व ५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को १२.२० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सरकारी बगीचे के पास मुराई मोहल्ला  इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अकरम, सुरेश, रमेशचन्द्र, जितेन्द्र, शकील, सचिन, कपिल, निलेश तथा परवेज खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को ०५.५० बजे आजाद नगर कब्रस्तिान के पीछे इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले अक्कू, शहनाज, रसीद, तथा अप्सी खां को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार १०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को २२.२० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुराना बस स्टेण्ड के पास गोैतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही गोतमपुरा निवासी कैलाश पिता पूनमचन्द माली, नोशाद पिता छोटेखां (४०), तथा ग्राम रलायता निवासी बद्रीलाल पिता श्रवण नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्दनगर खारचा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही २०१५ बाणगंगा मेन रोड इन्दौर निवासी जीतू पिता विक्रमसिह ठाकुर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा बाणगंगा द्वारा आरोपी जीतू को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को २३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ७४३ न्यू गोैरीनगर इन्दौर निवासी सन्नी पिता राजू जसेरिया (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को २१.२० बजे पिपल्या कुम्हार चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहनलाल पिता शान्तीलाल लोखण्डे (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को १७.०० बजे बाजार चौक ग्राम बुरानाखेडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम हरनियाखेडी के रहने वाले जितेन्द्र पिता गजानन्द चौहान (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।