Friday, May 17, 2019

मतदान दलों को रवाना करने के लिये निम्नानुसार रहेगी मार्ग एवं यातायात व्यवस्था




इन्दौर- 17 मई 2019- लोकसभा चुनाव के तहत दिनांक 19.05.2019 को इन्दौर में मतदान होना है, जिसकी निर्वाचन प्रक्रिया के लिये मतदान दल दिनांक 18.05.2019 को नेहरू स्टेडियम से अपने पोलिंग बूथों के लिए बस वाहनों से रवाना होंगे। जिसके लिये मार्ग एवं यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

मतदान दलो के वाहनों की पार्किंग एवं रवानगी स्थान निम्नानुसार रहेगा-
1. सी.पी.डब्ल्यु.डी. बंगला नम्बर-4-से विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-204 इन्दौर-1, 205 इन्दौर-2, 206 इन्दौर-3 एवं 207 इन्दौर-4 के मतदान दल रवाना होंगे।
2. जीमखाना क्रिकेट ग्राउण्ड- विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 209 महू अंबेडकर नगर, 203 देपालपुर, एवं 211 सावेर विधान सभा क्षेत्र के मतदान दल रवाना होंगे।
3. पानी की टंकी के पास मैदान से- विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 210 राउ एवं विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-208 इन्दौर-5 के दल रवाना होंगे।
4. सी.पी.डब्ल्यु.डी. पुराना कार्यालय बंगला नम्बर-4 परिसर जीम खाना के सामने- से समस्त सेक्टर आफिसर के वाहन दल रवाना होंगे।
5. सॉची दूध डेरी गेट रेसीडेन्सी परिसर - समस्त मतदानसामग्री वितरण करने वाले समस्त कर्मचारियों के दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पार्किंग किया जायेगा।
6. एस.बी.आई बैंक परिसर- समस्त मीडिया वाहनो के लिए उक्त परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

डायवर्शन प्लान -
1. मतदान सामग्री वितरण केन्द्र नेहरू स्टेडियम में आने वाले कर्मचारियों/ अधिकारियों के वाहनों के अतिरिक्त शेष वाहन (आकस्मिक वाहनों को छोड़कर) डेली कॉलेज से कृ़िष महा विद्यालय चौराहा से व्हाईट चर्च की ओर आ-जा सकेंगे।
2. इसी प्रकार जीपीओ, से रेसीडेन्सी जाने वाले वाहन, नौलखा चौराहा/ चिड़ियाघर के सामने से आजाद नगर होकर आ-जा सकेंगे।
3. सभी प्रकार के भारी वाहन/लोक परिवहन वाहन दिनांक 18.05.2019 के प्रातः 5:00 बजे से नेहरू स्टेडियम के आस-पास के मार्गो पर प्रतिबन्धित रहेंगे।





No comments:

Post a Comment