Monday, May 6, 2019

· अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिये जहरीला पदार्थ पीने वाली महिला के लिये देवदूत बने डायल-100 के कर्मचारी।



·     पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने किया था, जहरीले प्रदार्थ का सेवन।
·     डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ ने त्वरित कार्यवाही कर, महिला को तत्काल अस्पताल मे भर्ती कराया।

इन्दौर- दिनांक 06 मई 2019-राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल पर आज दिनांक 06.05.19 को जिला इंदौर के थाना तिलक नगर क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले कॉलर ने सूचना दी कि, उसकी भाभी ने जहरीली दवा पी ली है। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम व्दारा तत्काल थाना तिलक नगर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पास की डायल-100 वाहन (एफ.आर.व्ही.) को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर, स्थिति की गंभीरता को भांपकर, बिना देर किये महिला को तत्काल डायल-100 एफ़आरवी वाहन से उपचार हेतु एम वाय एच इंदौर मे भर्ती कराया।
            प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपलियाना काकड़ थाना तिलक नगर निवासी 25 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले प्रदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे महिला कीहालत गंभीर थी, पुलिस की डायल-100 टीम यदि समय पर नहीं पहुंचती तो अप्रिय स्थिति बन सकती थी, पुलिस टीम की सक्रियता के कारण महिला की जान बचाई जा सकी। डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ प्रधान आरक्षक सत्यनारायण तथा पायलेट लक्की पटेल द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से गंभीर स्थिति से ग्रसित महिला को तत्काल मदद पहुंचाकर, शासकीय अस्पताल एम वाय एच इंदौर मे भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उक्त घटना की जाँच पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा की जा रही हैं, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।


No comments:

Post a Comment