Friday, March 1, 2019

एसएसपी इन्दौर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण कर, पुलिस की समस्याओं के निराकरण हेतु लिया पुलिस दरबार।



इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन व मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.03.19 को रक्षित केन्द्र इन्दौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। 
        उक्त जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा ली गयी। परेड में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अवधेश गोस्वामी, अति. पुलिस अधीक्षक (प्रो./सु.) श्री अनिल पाटीदार, अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनीउप पुलिस अधीक्षक (लाईन), उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) व रक्षित निरीक्षक इन्दौर सहित रक्षित केन्द्र के करीब 350 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण इसमें शामिल हुए। इस दौरान परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्कॉट ड्रिल, परेड आदि का अभ्यास किया गया।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा परेड का अवलोकन किया गया और उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा आदि को चैक किया गया, इस दौरान अच्छी, व्यवस्थित व साफ सुथरी वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया एवं अव्यवस्थित व खराब वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी भी दी गयी। 
        इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस का सम्मेलन भी लिया गया। जिसमें खुलकर पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्समय ही उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया। इसी दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा, शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम दिवस पर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का भी गायन किया गया।
          इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन व फिटनेस बनाये रखने हेतु, प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रक्षित केन्द्र इन्दौर में जनरल परेड आयोजित की जावेगी।



No comments:

Post a Comment