Wednesday, October 17, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा सी.आर.पी.एफ. की महिला कंमाडो के साथ किया जा रहा है फ्लैग मार्च





          
इन्दौर-दिनांक 17 अक्टूबर 2018- इन्दौर में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से संपन्न हो इसी को मद्‌देनजर रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 17.10.18 को थाना परदेशीपुरा, बाणगंगा व हीरा नगर क्षेत्र में, इन्दौर पुलिस द्वारा सी.आर.पी.एफ. की महिला कंमाडो के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया गया।
उक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को यह संदेश पहुचाना है कि, निष्पक्ष, निर्भिक व स्वंत्रतता पूर्वक चुनाव हेतु, पुलिस उनके साथ है। इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न हिस्सों में अनवरत जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment