Sunday, September 9, 2018

सामाजिक कार्यक्रम में भी दिया गया यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने का पाठ



इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2018-माननीय मुखयमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं व इनसे होने वाली मृत्यु पर नियत्रंण के लिए प्रदेद्गा स्तर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मौहम्मद यूयुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु उक्त अभियान दिनांक 04.09.18 से 11.09.18 तक चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 09.09.2018 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री महेन्द्र कुमार जैन व्दारा जैन सोशल ग्रुप के वार्षिक अधिवेशन, कार्यक्रम स्थान- सरूचि गार्डन में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान के तहत 500 लोगो को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस के सुबेदार सुरेन्द्र चौहान व्दारा भौरासला चौराहे , सूबेदार राजेन्द्र सिंहं चौहान व सउनि डोगंर सिंह पंवार व्दारा पिपलियाहाना चौराहा, सूबेदार सुमित बिलोनिया व्दारा नवलखा चौराहा, सूबेदार सैयद काजिम हुसैन रिजवी व्दारा विजयनगर चौराहा, सूबेदार शौरभ कुशवाह व सूबेदार अशोक भार्गव व्दारा महूनाका चौराहा पर अपने स्टॉफ के साथ सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया एवं यातायात नियमों से संबंधित लगभग 3000 पम्पलेट का वितरण किया गया।  इन्दौर यातायात पुलिस के अन्य अधिकारियों व्दारा भी शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था के दौरान आमजनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गयी।




No comments:

Post a Comment