Sunday, January 14, 2018

अवैध गांजे की सौदागर महिलाएं, अवैध गांजे सहित क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 जनवरी 2018- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में मादक पदार्थो की तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय मो. युसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ढाई किलो गांजे के साथ तीन महिलाओं पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

                                इंदौर में हाल ही में अपराध शाखा एवं संबंधित थानाक्षेत्र की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी इन्दौर पुलिस ने गांजा, ब्राउन शुगर जैसे मादक पदाथोर्ं एवं नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अपराधियों को पकड़कर कड़ी कार्यवाही की गयी है। शहर में अन्य नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु  क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा प्राप्त निर्देशों अनुसार मेहनत वसतर्कता से मुखबिरों को सक्रिय किया गया तो, सूचना संकलित करने पर शहर मे ंपुरूष ही नहीं महिलाएं भी पुरूषों के साथ मादक पदार्थो की तस्करी में कंधे से कंधे मिला के इस अवैधानिक कृत्य में लगी हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना द्वारकापुरी के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत दिग्विजय मल्टी से महिला आरोंपी 1. अनिता पति दयाराम जाटव उम्र 27 साल नि. सी 11 दिग्विजय मल्टी इंदौर, 2. आरती पति राजू चौधरी उम्र 28 साल नि. एल 71 दिग्विजय मल्टी इंदौर व 3. संगीता सगर पति देवकुमार सगर जाति मराठा उम्र 40 साल निवासी गणेश विहार कालोनी सूर्य मंदिर से आगे राऊ इंदौर को पकड़ा गया जो, अवैध मादक पदार्थ गांजा बेच रही थी। पुलिस टीम द्वारा इनसे आरोपियों के कब्जे से कुल ढाई किलो अवैध गांजा जप्त किया गया। आरोपियाओं के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे उनके साथ में संलिप्त अन्य लोगों व गांजा कहां से आता है आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment