Wednesday, November 15, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत, स्कूल/कॉलेज छात्राओं के साथ किया जा रहा है संवाद


इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2017-प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम व उनके त्वरित निराकरण हेतु, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जनजागृति अभियान चलाने एवं इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही हेतु निदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के स्कूल व कॉलेज की छात्राओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 15.11.17 को अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन श्री अजय शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी, ओल्ड जीडीसी कॉलेज की छात्राओं से महिला सुरक्षा से संबंधित विषय पर संवाद कार्यक्रम के दौरान मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विपरित परिस्थिति में अपना धेर्य बनाये रखते हुए, सृदृढ़ता के साथ उसका सामना करे वघबरायें नहीं तथा किसी भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को डायल-100, महिला हेल्प लाईन-1090, सिटीजन कॉप, डच्मब्व्च् एप, संबंधित थाने या अन्य पुलिस के नम्बरों पर सूचित करें। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्‌सअप आदि का सावधानी पूर्वक उपयोग करने व इसके दुरूपयोग के बारें में बताया तथा इस संबंध में अवांछित कॉल व मैसेज या किसी के द्वारा परेशान करने पर वी केयर फोर यू में संपर्क करने का कहा साथ ही कहीं रास्ते में किसी वाहन चालक, मैजिक वालों आदि के द्वारा अवांछित कृत्य करने पर, बिना डरे उनका नंबंर नोट कर, तत्काल पुलिस को सूचित करने का बताते हुए, एडीजी श्री अजय शर्मा द्वारा सबसे मुखय बात सभी छात्राओं से कहीं की वे सर्वप्रथम अपने को मानसिक, शारिरिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाये। उक्त संवाद कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने भी कई सवाल किये गये जिन्हे पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाही व जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। छात्राओं ने कुछ सुझाव भी दिये गये कि, 1. जिस तरह पुलिस गर्ल्स स्कूल/कॉलेज में अभियान चलाते है, उसी तरह लड़को के स्कूल व कॉलेजोमें जाकर भी उन्हे अच्छे आचरण के संबंध में उन्हे भी जागरूक किया जायें।
2. प्रत्येक गर्ल्स स्कूल/कॉलेज में सेल्फ डिफेंस की क्लासेस लगाई जाकर, छात्राओ की इसकी ट्रेनिग दी जाये। जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
                इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त ऑपरेशन कवच के अन्तर्गत छात्राओं से एक फीडबैक फार्म भी भरवाया गया, जिसमें बिना उनकी पहचान व नाम जाने, शहर में किन स्थानों पर मनचलों/असामाजिक तत्वों द्वारा इशारे/छेड़छाड़ किये जाते है, स्कूल/कॉलेज/कोचिंग आते-जाते समय किन व्यक्तियों द्वारा परेशान किया जाता है, उनके गाड़ी नंबर। छात्राओं को किसी मोबाईल नंबरों/फेसबुक आदि पर अश्लील कॉल/मैसेज आते हो। बस/मैजिक/आटो से आते जाते समय परेशान करने संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही महिला जागरूकता संबंधी एक बुकलेट, जिसमें महिला अपराधों से संबंधित धाराओं व कार्यवाही की जानकारी तथा संबंधित पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर भी है, प्रदान की गयी।
                उक्त कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रशांत चौबे, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री गौतम सोलंकी, उप पुलिस अधीक्षक महिलाअपराध श्रीमती दीपाली जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री बसंत मिश्रा, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री दिलीप गंगराड़े, महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा व उनकी टीम द्वारा भी महिला सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।

                इसके अतिरिक्त इन्दौर पुलिस के सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेज की छात्राओं से रूबरू होकर, उक्त अभियान के तहत महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिला सुरक्षा और उनसे जुड़े अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु इन्दौर पुलिस का ये अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment