Saturday, November 25, 2017

पुलिस थाना छत्रीपुरा से वर्ष 1989 के दंगे का स्थाई वारंटी पुलिस थाना चदंन नगर की गिरफ्त में। आरोपी माननीय न्यायालय से वर्ष 2010 से फरार चल रहा था।


                
इन्दौर-दिनांक 25 नवंबर 2017-शहर के विभिन्न थाना के स्थाई वारंटी व फरार आरोपियों की पतारसी उनकी गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री मनोज रत्नाकर द्वारा गम्भीरता से स्थाई वारंट तामिली की कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को आदेशित कर समुचित दिशा निर्देश दियें।  
उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त कि पुलिस थाना छत्रीपुरा से वर्ष 1989 के दंगे का आरोपी 1. नौशाद पिता नवाव खां उम्र 46 साल निवासी लोहागेट के सामनें चंदन नगर इंदौर, 2. मुजफरपुरा थाना नागपुरी अमरावति महाराष्ट्र हाल मुकाम आजाद नगर इंदौर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया था। आरोपी माननीय न्यायालय से वर्ष 2010 से फरार चल रहा था जिसका माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया। उक्त वारंटी अपना पहचान छुपाने के लिए आये दिन शकुनत बदलता रहा। पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा मुखबिर की सुचना के आधार पर स्थाई वारंटी को आज दिनांक 25.11.2017 को चंदन नगर से गिरफ्तार किया गया। 

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, आर. आरिफ खान , आर. अभिषेक की सराहनीय व महत्वपुर्ण भुमिका रही।


No comments:

Post a Comment