Saturday, March 3, 2012

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मार्च 2011- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2012 को 19.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 16/2 नेहरू नगर इंदौर निवासी धीरज पिता दुर्गाप्रसाद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2012 को 17.45 बजे आईआईएम कॉलेज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले संजय नगर राऊ निवासी महेद्गा पिता राजाराम (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment