Wednesday, November 25, 2020

02 शातिर चेन स्नेचर, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में।

 

·    ·        चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी किया गिरफ्तार

 

इंदौर - दिनांक 25 नवंबर 2020- थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22/11/20 को एक महिला से दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने 60 फीट सुदामा नगर रोड के पास से उसकी चेन खींच ली थी जिस पर अपराध क्रमांक 427/ 20 धारा 392 भादवि कायम कर प्रकरण की विवेचना की जा रही थी । विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपीगणों - दितेश सोनी पिता रमेश उम्र 27 साल नि द्वारकापुरी व चिराग कुशवाहा पिता यशवीर उम्र 21साल नि न्यू द्वारकापुरी को पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने घटना घटित करना बताया तथा लूटी गई चेन द्वारकापुरी के एक ज्वेलर्स संजय सोनी पिता विजय 32 साल नि द्वारकापुरी को बेचना बताया। पुलिस द्वारा उक्त ज्वेलर्स से चेन बरामद कर ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है ।

 

               गिरफ्तार आरोपीगणों ने दिनांक 6/ 11/20 को भी एक महिला से प्रिकांको कॉलोनी में एक मंगलसूत्र खींचा गया था उसको भी बरामद किया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगणों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

                आरोपीगणों की गिरफ्तारी में उप निरी अर्जुन सिंह, उप निरी विशाल नागवे, आर सुनील, आर उपेंद्र तथा थाना द्वारकापुरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।



थाना रावजी बाजार क्षेत्र के शातिर बदमाश अकरम उर्फ जिन्न को, पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार।

 


·      बदमाश के विरुध्द इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षैत्रों में  हत्या का प्रयास , लूट , डकैती, चोरी , बलात्कार आदि जैसे कुल 16 आपराधिक वारदातों के प्रकरण हैं पंजीबध्द ।

 

·      बदमाश को थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम द्वारा देवगुराडिया के जंगल से किया गिरफ्तार ।

 

इंदौर -दिनांक 25 नवंबर 2020-  शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु  श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक  इंदौर(शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा कुख्यात बदमाशों एवं आदतन अपराधियों, गुंडो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री विजय खत्री ,अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन- 03 श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक आजादनगर श्री आलोक शर्मा के निर्देशन में पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा थाना रावजीबाजार क्षैत्र के कुख्यात बदमाश अकरम उर्फ जिन्न पिता मोहम्मद हनीफ शेख उर्फ पहलवान उम्र 25 साल निवासी ज्योति किराना वाली गली नंबर 03 नंदबाग थाना बाणगंगा इंदौर जिला इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980  तहत् गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त  की है ।

          बदमाश अकरम उर्फ जिन्न पिता मोहम्मद हनीफ शेख उर्फ पहलवान के विरुध्द थाना रावजीबाजार, थाना पंढरीनाथ,  थाना संयोगितागंज, थाना खजराना, थाना राऊ, थाना कोतवाली, थाना बाणगंगा तथा थाना तेजाजीनगर में विभिन्न प्रकार के कुल 16  अपराध पंजीबध्द है । बदमाश के विरुध्द उक्त सभी अपराध गंभीर प्रकृत्ति के होकर हत्या का प्रयास , डकैती , बलात्कार , अवैध वसुली के लिये धमकाना , चोरी , अवैध शस्त्र , घर में घुसकर मारपीट से संबंधित है । उक्त बदमाश की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुवे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजीनगर को बदमाश अकरम उर्फ जिन्न के विरुध्द सख्त कार्यवाही के निर्देश  दिये गये थे , उक्त निर्देशो के पालन में बदमाश अकरम के इंदौर जिले के विभिन्न  थानो आपराधिक रिकार्ड संकलन किया जाकर , बदमाश के विरुध्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (एन.एस.ए) के तहत् कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार किया जाकर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय, जिला इंदौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया , जिनके द्वारा बदमाश अकरम उर्फ जिन्न के विरुध्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 की उपधारा 2 के अधीन निरुध्द किये जाने बाबत् आदेश पारित किया गया है ।  उक्त आदेश के पालन में थाना तेजाजीनगर की पुलिस टीम द्वारा बदमाश अकरम की तलाश करते , शातिर बदमाश को नेमावर रोड देवगुराडिया पहाडी के पास घने जगंल से पकडा गया ।  पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे सेंट्रल जेल इंदौर में निरुद्ध कराया जा रहा है।

           उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.एन.एस भदौरिया , उनि अभिरुची कन्नौजिया ,प्रआर मनोज दुबे ,आर.देवेन्द्र परिहार , आर. विजेन्द्र सिंह , आर. नितीन ,आर. 2000 शकील की सराहनीय भूमिका रही ।

धोखाधडी पूर्वक लाखों रूपये के जेवरात हडपने वाले शातिर बदमाश ,पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में।

 

आरोपियों के कब्जे से धोखाधडी पूर्वक हडपे गये सोने के 150 ग्राम के 2 टुकडे  व घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा व  मोबाईल फोन एवं चांदी की 24 चेन कीमती करीब 9.5 लाख की बरामद।

 

इन्दौर - दिनांक 25 नवंबर2020 - शहर में ठगी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं ठगो की धरपकड़ कर ठगी गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर ( शहर ) श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्रवाई हेतु  इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।  उक्त निर्देशो के पालन में  पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन व अति . पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) झोन -1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री  दीषेश अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी जूनी इन्दौर के नेतृत्व में अलग - अलग पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया था ।

 

                थाना जूनी इन्दौर पर दिनांक 20.11.2020 को फरियादी श्रीनिवासन के. नायडू  निवासी 5/390 टीचर्स कालोनी विवेकानंद स्ट्रीट कनवाई कोयम्बटूर108 तमिलनाडू कोयम्बटूर  ने  रिपोर्ट लिखवाई की आरोपी 1 राकेश सोनी उर्फ निखिल पिता महेष सोनी उम्र 30 साल निवासी फलैट नंबर 104 बिन्दु एवन्यु 793 सुदामा नगर इन्दौर

2. लखन उर्फ पवन  पिता पवन सोनी उम्र 31 साल  निवासी 22 बीजासन कोलोनी एयरपोर्ट रोड इन्दौर ने सोने के जेवरात बनवाये एवं इन्दौर बुलाकर जेवरात लेकर धोखाधडी पूर्वक एल जी  14 मिषिका टावर 28 स्नेह नगर इन्दौर से चकमा देकर फरार हो गये।

                उक्त रिपोर्ट पर से थाना जूनी इन्दौर पर अपराध क्रमांक 527/2020 धारा  420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना मुखबिर सूचना पर से आरोपीयानों  को रतलाम से पुछताछ हेतु लाया जाकर पूछताछ पर  आरोपयानों ने अपना जूर्म स्वीकार किया एवं हडपे गये सोने को गलाने हेतु पूजा रिफाइनरी सराफा इन्दौर मे शिवा सावन्त पिता भोज सिंह सावंत निवासी 408 अम्बिकापूरी इंदौर को देना बताया, जो उक्त आरोपी को उसकी सराफ़ा स्थित  दुकान से गिरफतार किया हैं,जिससे सोने के 2 टुकडे 150 ग्राम जप्त किये । आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा   एवं चांदी की 24 चेन जप्त कि गई।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर , उनि अंकिता मंडलोई, उनि अनुराग यादय , आर. 1105 शैलेन्द्र , आर. 2429 विनीत एवं थाना भंवरकुआ के आर. प्रदीप सिंगारे, आर अभिनव शर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।


थाना कनाडिया पुलिस द्वारा अंधेकत्ल का चंद घण्टो में पर्दाफाश कर, आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

भुरी टेकरी IDA मल्टी की छत पर मिली थी अज्ञात महिला की लाश

 

इंदौर -दिनांक 25 नवंबर 2020-   दिनांक 24.11.2020 को प्रातः थाना कनाडिया पर सूचना प्राप्त हुई कि IDA मल्टी बी ब्लाक की छत पर अज्ञात महिला उम्र करीब 40 वर्ष की खून से सनी हुई लाश पडी हैं, जिस पर थाना कनाडिया पर मर्ग क्रमांक 45/20 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध किया जाकर जांच में लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि अज्ञात मृतिका के सिर, माथे व प्रायवेट पार्ट पर चोंट होकर खून निकला हुआ था तथा घटना स्थल पर चारो तरफ खून पड़ा हुआ था एवं शव घसिटने के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे जिसका शव पंचायतनामा लिया जाकर पोस्ट मार्टम कराया गया जिसमें मृतिका की मृत्यु मल्टीपल इन्ज्युरी पहुंचाने से होना पाया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका को मल्टीपल इन्ज्युरी पहुंचाने से मृतिका की मृत्यु हुई हैं जिस पर थाना कनाडिया पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

 

                उक्त घटना पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर महोदय श्री योगेश देशमुख  एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी कर घटना का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक  ( पूर्व ) श्री विजय खत्री एवं अति . पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक , खजराना श्री अनिल सिंह राठोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया द्वारा एवं उनकी टीम ने तत्परता एवं सूझ - बूझ से कार्यवाही करते हुए मल्टी में रहने वाले तथा आसपास के लोगो से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतारसी की गई।

                पुलिस टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल पर पर पाया गया कि दिनांक 23.11.2020 को रात्रि करीब 10.00 बजे अज्ञात मृतिका को मल्टी में रहने वाले नरेन्द्र पिता राजू मेढे उम्र 28 वर्ष निवासी बी ब्लाक 303 , IDA मल्टी भुरी टेकरी इन्दौर के साथ देखा गया था, तो नरेन्द्र की तलाश उसके निवास स्थान पर करने पर घर से फरार होना पाया गया, जो नरेन्द्र संदेही के दायरे में होने से आरोपी नरेन्द्र की तलाश सम्भावित स्थानो पर की जाकर आरोपी नरेन्द्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया तथा रात्रि में आपसी विवाद होने तथा विवाद बढने से आरोपी नरेन्द्र द्वारा उक्त घटना कारित करना बताया है । आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही।

 

                उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा , उ.नि. रितेश यादव , उ.नि. अविनाश नागर , सउनि नितिन कुमार भालेराव , आर . नीरज गुर्जर , आर . प्रदीप पटेल , आर . मुजफ्फर , आर . भवानी शंकर , आर . मोनू रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 17 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  25 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  24 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन अपराधी व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती एवं 02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  24 नवंबर 2020 को 01 गैर जमानती एवं 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 नवंबर 2020 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-4 रोड़ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 9 दौलतबाग कालोनी खजराना इंदौर निवासी मोहम्मद जुबेर हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 415 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक  24 नवंबर 2020 को 15.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 13 लक्ष्मपुरी कालोनी थाना एरोड्रम इंदौर निवासी पंकज तथा 66 आदर्श गणपति नगर थाना बाणगंगा इंदौर निवासी विशाल राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 16920 रूपयें कीमत की 18 बाॅटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 नवंबर 2020 को 18.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेगन्दा रोड़ देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बेगन्दा इंदौर निवासी लीलाधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Tuesday, November 24, 2020

आनलाइन ठगी होने पर, तुरंत कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये आवेदको के रुपए वापस।

 

साइबर हेल्प लाइन पर  प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर वापस दिलवाएदो आवेदको से ठगी किए गए कुल 19,000 रुपए।

 

इंदौर -दिनांक -24 नवंबर 2020-  इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाइन ठगी सायबर फ्राड के रोकथान हेतु सायबर हेल्पलाइन चलायी जा रही है जिसमे प्रतिदिन फोन के माध्यम से आवेदको द्वारा अपनी  फ्राड संबंधी शिकायत दर्ज कराई जाती है। आवेदक आशीष सिंह द्वारा हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गूगल पे एप पर उसके मोबाइल नंबर से फर्जी मर्चेन्ट आई डी बनाकर 14,000 रु की ठगी कर ली गयी है। हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होने के उपरांत क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल उचित कार्यवाही करते हुये संबन्धित वालेट मे गए 14,000 रु का आहरण रुकवाकर पुन: आवेदक के खाते मे वापस करवा दिये। आवेदक आशीष इंदौर निवासी होकर घटना के समय सफर कर इलाहबाद जा रहा था,जो सफर के दौरान उसके साथ ठगी की घटना हुई । आवेदक द्वारा तुरंत इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर फोन कर ठगी की घटना के बार मे सूचित किया जिससे समय रहते आवेदक की रकम को वापस कराया।

 

           इसी प्रकार आवेदिका आभा द्वारा सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर शिकायत  की कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कस्टमर केयर अधिकारी बनाकर उसके upi आई डी से 4999 रु ठगी कर ली थी जो हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होने के उपरांत क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल उचित कार्यवाही करते हुये संबन्धित वालेट मे गए 4999 रु का आहरण रुकवाकर पुन: आवेदक के खाते मे वापस करवा दिये।

 

            सभी को सूचित किया जाता है की किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने खाता,क्रेडिट कार्ड,वालेट एवं upi पिन की जानकारी ना दे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना होने पर, इसकी शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर तुरंत करे।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 24 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  24 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


17 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन अपराधी व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


08 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को 08 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, कृष्णा पिता लुणकरन कुशवाह, अंतरसिंह पिता इंदरसिंह, प्रकाश पिता बाबूलाल, अरूण पिता दयाराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बार पत्थर सेट पाल स्कुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 6/7 पासी मोहल्ला छावनी इन्दौर निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना निवासी दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे खंडवा रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राहुल सोनी, दिलीप वास्कले, राजु सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रुपये कीमत की 60 लीटर अवैध  जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गिरोडा मोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गिरोडा निवासी लाखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 21.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली बस स्टेंड के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नवलखा चैराहा इन्दौर निवासी राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 3.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नैचुरल पैराडाइज गार्डन इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 31/1 पी वाय रोड इन्दौर निवासी गौरव उर्फ मोंटु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शक्ति मंदिर चैराहा गौतमपुरा इन्दौर और हिंगोट मैदान गौतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाग मोहल्ला गौतमपुरा इन्दौर निवासी शेरू पठान और शक्ति मंदिर नाका के पीछे वार्ड क्र गौतमपुरा इन्दौर निवासी बाबू उर्फ बीजू खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक- पृथक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, November 23, 2020

पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु ‘‘हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन’’ ने किये मास्क प्रदान

 

इन्दौर दिनांक 23 नवबंर 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना कर, अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी किया जा रहा है।

 

            पुलिस की इस कठिन ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए, अपनी संवेदनशीलता एवं समाज के प्रति अपने समर्पण को दर्शाते हुए, समाज के विभिन्न अंग एवं एनजीओ भी अपने-अपने स्तर पर इस संकट के समय में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पुलिस का सबसे अहम योगदान है, सभी पुलिसकर्मी अनवरत् रूप से इस वायरस से लड़ रहे है, इसी को ध्यान में रखते हुए, हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन द्वारा इंदौर डीआईजी ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में इस महामारी से सुरक्षा हेतु इंदौर पुलिस को 4000 एन-95 फेस मास्क भेंट किये गये।

            इस अवसर पर हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना तथा इस लड़ाई में इनका साथ देना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।

           अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि उक्त वैश्विक महामारी का अभी तक कोई स्थायी ईलाज नहीं आया है अतः इसके लिये सावधानी रखना ही इसका एकमात्र ईलाज है। उन्होनें सभी को मास्क व सैनिटाईजर का महत्व बताते हुए इनका उपयोग करने की समझाईश भी दी गयी। साथ ही उन्होने हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी।

            इस मुश्किल घड़ी में पुलिस के साथ कई समाजजन भी जनता व पुलिस को अपना सहयोग दे रहे है। इंदौर पुलिस इस प्रकार सराहनीय सहयोग/सेवा देने वाले सभी समाजजन का तहेदिल से धन्यवाद करती है।







महिला एवं उसके मासूम बालक के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।

बिचौली मर्दाना तालाब से मिली थी अज्ञात महिला व बच्चे की लाश

 

इंदौर- दिनांक 23 नवंबर 2020-  पुलिस थाना कनाडिया क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17/11/20 को  ग्राम बिचोली मर्दाना तालाब में एक बालक उम्र 2-3 वर्ष की लाश तथा दिनाक 18/11/20 को एक अज्ञात महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिली थी। जिस पर थाना कनाडिया पर मर्ग क्र. 43/2044/20 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाच में लिया गया। जाच के दौरान पाया कि मृतिका के गले में टाईट रस्सी बधी हुई है। जिस पर दोनों शवो का पंचनामा कर पीएम कराया गया जिसमें मृतिका जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष हैं, की मौत गले में बंधी रस्सी से होना पाया गया। जिस पर से थाना कनाडिया पर अप.क्र . 524/20 धारा 302,201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुध पजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

 

           उक्त घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन महोदय श्री योगेश देशमुख एव पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र दवारा उक्त प्रकरण का अविलम्ब खुलासा कर कार्यवाही हेतु पुलिस को निर्देशित किया गया। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक  पूर्व श्री विजय खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री राजेश रधुवशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया एवं उनकी टीम दवारा लगातार विवेचना करते हुए प्रयास करने पर उक्त दोनो मृतको से सम्बंधित लोगो की खोजबीन की गई। 

 

            विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि उक्त महिला मानसिक विक्षिप्त थी तथा मृतक बालक उसका पुत्र था, तथा इन दोनों के साथ में तीन अन्य लोग और थे जिसमें एक पुरुष करीब 35 साल का जिसका कद लम्बा, सिर पर बाल कम जो लखानी टच के खाकी रंग के जूते पहने हुए है तथा एक महिला जिसकी उम्र करीब 35 साल जिसका कद ठिगना तथा एक बालक जिसकी उम करीब 8-10 साल के साथ में देखे गए थे।  जिस पर घटना स्थल के आसपास के सी.सी टी व्ही फुटेज तलाश किये जिसमें उक्त महिला व उसका तीन साल का बालक व एक अन्य पुरुष, महिला व बच्चे के साथ में ( पूर्व में बताए हुलिय के साथ) दिखाई दिये। उक्त फुटैज के आधार पर उक्त संदिग्धों के पमप्लेटस तैयार किये जाकर इंदौर शहर व आसपास के क्षेत्रों में बाटे गये । उक्त पमप्लेट के आधार पर एक व्यक्ति द्वारा उक्त हुलिये के दो लोग व एक बच्चे के तेजाजी नगर चौराहे पर होने की  पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर तेजाजी नगर के बीट इयूटी में लगे आर . 1871 अकित व आर . 1987 जगमोहन को उक्त व्यक्तियों को थाने लाकर बैठाया गया जिन्हें पुलिस थाना कनाडिया द्वारा अपने अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई तो आरोपी युवक द्वारा अपना नाम भैयालाल पिता सुन्दरलाल जाति लोधा उम 35 साल निवासी निवासी ग्राम महुगड़ा जिला गुना का होना बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी तथा बेटा राहुल के साथ घूम फिर कर भीख मांगकर जीवन यापन करता था, तो उसे गायत्री नाम कि अर्ध विक्षिप्त महिला तथा उसका ढाई वर्ष का बच्चा, जो उसे गुना में मिले थे जिन्हें साथ में लेकर साथ में भीख मांगने के लिये रख लिया था। और लगभग एक माह से वो उसके साथ में थे।

           घटना दिनाक को रात्री में करीबन 10-11 बजे उक्त मृत्तिका गायत्री तथा आरोपी भैयालाल के बीच झगड़ा हो गया और भैयालाल दवारा उक्त महिला गायत्री का गला उसी के पेटीकोट के नाड़े से बाधकर हत्या कर दी तथा महिला  को धर्मशाला के पास ही तालाब मे फैक दिया तथा लौटकर आकर उक्त महिला के ढाई वर्षीय वर्षीय बालक को भी गला पकड़कर तालाब में फेंक दिया तथा वहां से रात्रि मे ही भाग गये । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे घटना के संबंध में और उस जांच की जा रही है।

 

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया आर.डी. कानवा उनि रितेश यादव , आर नीरज गुर्जर , आर . मुजफ्फर , तथा याना तेजाजी नगर के आर . 1871 अकित भार , 1987 जगमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।