Thursday, September 28, 2017

जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 218 सितंबर 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दियें गयें, कि क्षेत्र के सक्रिय गुंडे बदमाशो पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों मे सक्रिय है उनके विरूद्ध कडी कारवाई की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा एक जिलाबदर बदमाश को जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने पर, म.प्र. राज्य सुरक्ष अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
आरोपी कल्लू उर्फ अजवार पिता अब्दुल सत्तार निवासी चंदन नगर इन्दौर, थाना चंद नगर क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये, जिला दंडाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को दिनांक 24.07.2017 से 06 माह के लिए इन्दौर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित कर दिया था, लेकिनआरोपी उक्त जिलाबदर  अवधि का उल्लघंन कर क्षेत्र मे घूम रहा था, जिसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से पुलिस थाना चंदन नगर को मिली थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिलाबदर बदमाश कल्लू उर्फ अजवार को उसके घर पर आने की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी शातिर बदमाश होकर इसके विरूद्ध झगड़ा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, जुऑ खेलने, हत्या का प्रया जैसे विभिन्न प्रकार के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को जिलाबदर अवधि का उल्लघंन करने पर, धारा 14 म.प्र.रा सुरक्षा अधि. के तहत गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. उनि विरेन्द्र बरकरे, प्रआर. राकेश सिंह तथा आर. पंकज सावरिया की सराहनीय भूमिका रही।


आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले, कुख्यात बदमाश राकेश साल्वी पर रासुका की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 28 सितम्बर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण रखने हेतु निर्देश दिये गये कि, क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश राकेश साल्वी पिता किशोरीलाल साल्वी निवासी पंचमूर्ति नगर इन्दौर कों राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी राकेश साल्वी, थाना चंदन नगर क्षेत्र का कुखयात व शातिर बदमाश होकर लगातार अपराधिक गतिविधियों को अजांम दे रहा हैं। आरोपी राकेश पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध शराब, हत्या का प्रयास जैसे विभिन्न प्रकार के एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा इसके विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने के उपरांत भी इसके आपराधिककृत्यों में कोई कमी नही आयी है। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें के लिये, अति.पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी राकेश को आज दिनांक 28.09..2017 को पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. बृजराज प्रजापति तथा प्रआर. राकेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


ऑन लाईन फ्राड करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017- शहरमें लोगों के साथ हो रही आनलाईन धोखाधडी व ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश  दिये।
आवेदक सरबजीत चौधरी द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर मे एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होनें बताया कि आवेदक के स्टारकिंग खाते से 48 हजार रुपये की ऑनलाईन ठगी हुई है। उक्त आवेदन की जांच क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा की गई तो, जांच में पाया गया कि आवेदक सरबजीत चौधरी के साथ 48 हजार रुपये की ठगी आरोपी मनोज पिता स्व. कुवंरपाल सिंह उम्र 30 निवासी ग्राम नली हुसैनपुर जिला गाजियाबाद तहसील हापुर उ.प्र. हाल निवासी 1/1 हरसिद्धि नगर इंदौर द्वारा की गई है। पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान आरोपी मनोज सिंह को पकड़कर, पूछताछ करने पर उसनें बताया कि वह स्थाईरुप से ग्राम नली हुसैन गाजियाबाद का रहने वाला है व इंदौर में अपोलो डीबी सिटी में वॉटर सप्लाई का काम करता है। आरोपी मनोज सिंह की मोबाईल रिचार्ज व एम.पी. ऑनलाईन की दुकान वैलोसिटी टॉकीज के पीछे है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कक्षा 12 वीं तक पढा़ई की है, उसके बाद नोएडा में हायपर फिल्ट्रेशन में काम किया, जब कम्पनी का प्लांट रेडिसन होटल इंदौर में सन्‌ 2008 मे लगा था तब में कम्पनी की तरफ से यहां काम करने इंदौर आया था। मैंने एक साल तक यहॉ काम किया उसके बाद में वापस नोएडा चला गया था। वहा काम बंद होने के बाद सन्‌ 2013 में यहां काम करने आया तब अपोलो डीबी सीटी में वॉटर ऑपरेटर का काम मिला और यहॉ काम करने लगा। एक साल पहले आरोपी ने मोबाइल रिचार्ज एसेसरीज व एमपी आनलाईन का काम चालू किया जो आरोपी की पत्नि भारती उर्फ पिंकी दुकान चलाती है, अभी कुछ महीनों से स्वयं आरोपी मनोज सिंह ही दुकान चला रहा था ।

आरोपी मनोज सिंह ने बताया कि मैं वोडाफोन के डिस्ट्रीब्यूटर सरबजीत चौधरी से स्टारकिंग एप के जरिये रिचार्ज बैलेंस कराता था, जिसके लिये मेरे पास आवेदक सरबजीत चौधरी के कर्मचारी निरंजन सोनी का आना जाना था। आरोपी ने बताया कि मई 2017 में निरंजन सोनी मेरी दुकान पर आया जो रिचार्ज कलेक्शन के लिये अक्सर आता था, रिचार्ज कराने के दौरान, आरोपी ने ड्रिस्ट्रीब्यूटर सरबजीत चौधरी के स्टारकिंग अकाउंट का पासवर्ड और आई डी चुरा ली थी। उसके बाद आरोपी मनोज ने अपनी पत्नि भारती के एसबीआई खाते में स्वयं द्वारा बनाये जियो मनी व आक्सीजन वॉलेट में रूपये ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये थे। आरोपी मनोज ने ड्रिस्ट्रीब्यूटर सरबजीत के अकाउंट से आनलाईन एवं एटीएम के जरिये निपानिया इंदौर से कुल 48 हजार रुपये आहरित कर लिये थे। आरोपी ने बताया कि फ्रॉड करने के लिये उसके द्वारा दीपक पाटीदार के नाम से रजिस्टर सिम का उपयोग किया गया था जो उसकी दुकान पर आने वाले ग्राहक की सिम थी। आरोपी मनोज द्वारा 48 हजार रुपये का ऑनलाईन फ्राड किया है जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज के विरुद्ध धारा 420 भादवि व 66, 66-सी आईटी एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।  पुलिस टीम द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जेल रोड शिव मंदिर के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम दतोदा बाजार चौक तहसील मंहु इन्दौर निवासी महेश पिता कैलाशचंद राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 110 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधारपर रेवती गांव सरकारी स्कुल के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम रेवती इन्दौर निवासी जगदीश पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी व 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 84 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

19 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 27संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 का 09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी मेंन रोड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 66 एफ दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी रामनिवास पिता मोंहनलाल और 308 सी प्रजापत नगर इन्दौर निवासी अन्ना पिता बजरंग और 56 बी प्रजापत नगर इन्दौर निवासी अजय पिता सुनिल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2120 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पावर हाउस के सामनें नदंन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 376 नगीन नगर पावर हाउस के पास इन्दौर निवासी मुकेश पिता किशोर टोडरमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 20.05 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अमन चौक जुना रिसाला इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 8/10 साउथ गाडराखेडी इन्दौर निवासी हेमंत उर्फ छोटु पिता रमेशचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, September 27, 2017

42 करोड़ के आबकारी घोटाले में एक्साईज़ ड्‌यूटी की हेराफेरी करने वाले, फरार 02 शराब ठेकेदार क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपियों पर था 20-20 हजार रूपयें का ईनाम आरोपियों से 46 लाख से भी अधिक की नगद राशि तथा एक ऑडी कार बरामद


इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017- शराब कारोबारियों द्वारा नकली चालान बनाकर आबकारी विभागको पिछले कई वर्षों से करोड़ों के राजस्व का घोटाला कर सरकार को चूना लगा कर फरार हुए शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा निर्देश दिये गयें थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में अपुअ पूर्व झोन 3 श्री संपत उपाध्याय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर द्वारा उक्त फरार शराब व्यवसायियों पर 20-20 हजार के ईनाम घोषित किया गया।
क्राइम ब्रांच को कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त प्रकरण का फरार आरोपी योगेन्द्र पिता हुकुमचंद जायसवाल निवासी डब्ल्यूए स्कीम नं. 94 विजय नगर इंदौर, देवास से एक सफेद रंग की ऑडी कार में इंदौर आ रहा है एवं इंदौर से कुछ सामान लेकर उज्जैन जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रावजी बाजार को सूचना दी गई। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना रावजी बाजार के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को तत्काल रवाना कर, आरोपी की घेराबंदी हेतु पुलिस टीम को बारोली टोल टैक्स प्लाजा पर लगाया। इस दौरान कुछ देर बाद एक सफेद रंग की ऑडी कार इंदौर तरफ से आती दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा गाडी को चेक करने पर उसमें फरार आरोपी योगेन्द्र पिता हुकुमचंद जायसवाल मिला तथा ऑडी कार की तलाशी लेने पर उसमें 46 लाख 50 हजार रू नगदी भी मिले। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर, उसने बताया कि वह उज्जैन होते हुए अन्य प्रदेश में फरारी काटने की तैयारी कर रहा था, वह अपने साथ ड्राइवर महेन्द्र पाटिल को लेकर जा रहा था।
इसी प्रकरण के एक अन्य आरोपी अविनाश मंडलोई पिता स्व. डोंगर सिंह मण्डलोई के संबंध में सूचना मिली थी कि रात में वह अपने घर विद्या नगर में आने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर 149 विद्या नगर की घेराबंदी की गई जिसमें आरोपी अपने घर पर मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिये इंदौर शहर में आबकारी विभाग से ठेके परलिये गये शराब दुकान के ग्रुप में से जो दुकाने घाटे में जा रही थी, उन्ही दुकानों को आपसी अनुबंध के आधार पर गैरकानूनी तरीके से आरोपी राजु दसवंत को दुकान संचालित करने हेतु दी गई थी। आरोपी योगेन्द्र जायसवाल की तोपखाना स्थित दुकान की अक्टूबर माह तक की एक्साईज ड्‌यूटी के 1 करोड़ 5 लाख रू करीब का फर्जी चालान लगाकर उसके द्वारा राजस्व की हानि शासन को पहुॅचाई गई। आरोपी अविनाश मंडलोई ने बताया कि उसने अपने ग्रुप में से बड़ी ग्वालटोली की दुकान राजु दसवंत को चलाने हेतु दी गई थी जोकि राजु दसवंत द्वारा उसकी दुकान के भी फर्जी चालान बनाकर जमा किये गये एवं सरकार को राजस्व की हानि पहुचाई गई। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि इस प्रकरण के अन्य आरोपियों द्वारा भी अपनी शराब दुकानों को घाटे से बचाने हेतु इसी प्रकार आरोपी राजु दसवंत को करीब 10-12 दुकाने संचालित करने हेतु आपसी अनुबंध कर गैर कानूनी तरीके से दी गई थी तथा राजु दसवंत द्वारा उक्त सभी दुकानों का करीब 42 करोड की एक्साईज ड्‌यूटी का फर्जी चालान तैयार कर राजस्व की हानि पहुचाई गई है।

                उल्लेखनीय है कि आरोपी योगेन्द्र जायसवाल कईसालों से शराब व्यवसायी रहा है एवं 2004 से शराब का व्यवसाय कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी योगेन्द्र फरारी के दौरान जिस कार का उपयोग कर रहा था, उस ऑडी काऱ को भी जप्त किया गया है।  फरारी के दौरान आरोंपी भोपाल उज्जैन धार आदि में फरारी काटी गयी है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है, अन्य आरोपियों के भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 27सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मील अनाज मंडी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास और मंडी पाटनीपुरा किराना दुकान के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 323 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता नत्थुलाल नरवरिया और 302 कल्पना लोक कालोनी पलासिया इन्दौर निवासी ओमप्रकाश पिता कन्हैयालाल बसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2835 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्वर्ण बाग मस्जिद के पीछे मालवियनगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, सुमनलाल पिता बुधन नीरज, दुर्गेश पिता रघुनाथ धाकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।


       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर काली पुलिया आजाद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यादव नगर श्मशान रोड इन्दौर निवासी अफजल पिता मिर्जा फारूख बेग को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 27 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2017 का 08 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूशकंर नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, बबलु पिता ओंकार, गजानंद पिता बाबुलाल, जितेंद्र पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिलेक्स गार्डन के पीछे द्वारकापुरी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1158 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी ठाकुर पिता एडुराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जैन मंदिर के सामने मंचुरियन की दुकान की आड मे शक्कर बाजार इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 68 मालगंज चौराहा इन्दौर निवासी द्रागीरथ पिता बादामीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध गांजा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूद्वारें के सामने बेटमा इन्दौर से अवैध गांजा ले जाते/बेचते हुये मिलें, बजरंगपुरा बेटमा इन्दौर निवासी पारूबाई पिता हरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 किलों 300 ग्राम अवैध गांजा जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर नगीन नगर पावर हाउस के पास नंदन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 264 धर्म राज कालोनी इन्दौर निवासी संतोष पिता जितेंद्र डागरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 26सितंबर 2017 को 04.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर जीत नगर चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जीत नगर मामाजी की गली इन्दौर निवासी संदीप पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2017 को 01.15 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर द्रट्‌टा चौराहा त्रिमुर्ती रेस्टोरेंट के सामने आम रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 05 बेगमबाग कालोनी उज्जैन निवासी मुन्नवर पिता उस्मान गन्नी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।