Monday, May 5, 2014

04 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मई 2014 को 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2014-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 17.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, स्कीम नं.71 झोपड़पट्‌टी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नंदु, धर्मेश, छोटू तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 21.35 बजे, जोशी ट्रांसपोर्ट के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश, दुर्गेश, सन्नी तथा दुर्गेश साहू को पकड़ा गया। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काली पुलिया के पास आजाद नगर एवं कोहिनूर मस्जिद के सामने रिंग रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पाटनीपुरा इन्दौश्र में रहने वाले दीपक पिता कन्हैयालाल कश्यप (25) तथा अनिल पिता मुन्नालाल (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 21.15 बजे, हनुमान मंदिर के सामने महारानी रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दौलतगंज इन्दौर निवासी मो.इकराम पिता समीर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 4, 2014

कुखयात जिलाबदर बदमाश (जिसने पूर्व में न्यायालय में हत्या की थी) हथियार सहित क्राईम बांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय अनिल शर्मा ने शहर में बढ रही चाकू बाजी और अवैध वसूली की घटनाओं को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना छत्रीपुरा का जिलाबदर कुखयात कदमाश पैसे के वसूली करने के लिए गंगवाल बस स्टेण्ड के पास घूम रहा है। सूचना तस्दीक हेतु टीम गंगवाल पहुंॅची तो जिलाबदर बदमाश संदीप पिता रमेश राठौर उम्र 28 साल नि. 39, जोशी मोहल्ला महूंॅ नाका मिला जो अरविन्द जैन नि. काछीमोहल्ला जिसका शेयर मार्केट का काम है को 7 लाख रूपए की वसूली के लिए चाकू बताकर डरा धमका रहा था। बदमाश संदीप ने जब पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तब टीम द्वारा थाना छत्रीपुरा की मदद से घेराबंदी कर उसे पकडा गया। 
          आरोपी संदीप को दिनांक 19.10.13 को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट इंदौर द्वारा 1 साल की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था जो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना कर इंदौर में विवादीत मामलो का निपटारा एवं पैसों की वसूली करते हुए पकडा गया संदीप के विरूद् विभीन्न थानों में करीब 1 दर्जन अपराध पंजीबद् होकर विभीन्न न्यायालयो में विचारधीन है| संदीप द्वारा जिला न्यायालय में भी हत्या की गई थी |वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना छत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया।  
इस कार्यवाही में सउनि. नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, अनील सिलावट, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी, 31 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मई 2014 को 07 गिरफ्तारी, 31 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 मई 2014-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 03-04 मई 2014 को रात्रि 02.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मराठी मोहल्ला इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मो.जावेद, मो.अली, किशोर, मो.इमरान, वसीम तथा असलम को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 4495 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 18.45 बजे, राजनगर पावर हाउस के पास इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें पूरण पिता मांगीलाल एवं महेश पिता देवराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 16.30 बजे, कुशवाह नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले नरेन्द्र, भगवान, मनोज तथा रूपेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014-पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सात मील सोनगुराड़िया चौराहे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम सात मील असरावद खुर्द निवासी गणेश पिता पूनमचंद पाटीदार (24) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 मई 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को  19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामानंद नगर इंदौर पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदन नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता रमेश बीडावरे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2014 को 18.00 बजे, जूनी इन्दौर ब्रिज के नीचे सुयोग हॉस्पिटल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, संदीप पिता दिलीप सनकत (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 3, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 के 23.50 बजे पप्पू नाईट्रा उर्फ नरेश के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम, 34 आबकारी अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी पप्पू नाईट्रा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 14 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 24 दिसम्बर 2013 से जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी पप्पू नाईट्रा उर्फ नरेश पिता दौलतसिंह चौहान (25) निवासी नंदानगर इंदौर को 02 मई 2014 को 23.05 बजे परदेशीपुरा चौराहा इंदौर के पास अवैध शराब तथा चाकू लिये घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कलदिनांक 02 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 26 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2014 को 01 स्थायी, 26 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, साहू हार्डवेयर के बाहर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहित, प्रकाश तथा संतोष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 470रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 20.05 बजे, 09वी गली आमवाला रोड़ चंदननगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले रशीद पिता इस्माईल खॉ (46) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 810 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आजाद चौराहा पिथमपुर निवासी कमल पिता शंकरलाल सरगार (30), पिगडम्बर निवासी राकेश पिता राधेश्याम चौहान (30) तथा कृपाराम पिता भागीरथ चौहान (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6200 रूपयें कीमत की 120 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 24 बॉटल बियर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 19.55 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब लेजाते/बेचते मिले यही के रहने वाले ललीत पिता कृष्णकांत (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मई 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को  10.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सत्यम विहार कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बापट चौराहा निवासी राहुल उर्फ रजत पिता सुरेन्द्र सिंह सिकरवार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 13.45 बजे, आरफियम चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भोलागली महूॅ निवासी आशुतोष पिता सोहनलाल चौरसिया (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 12 बोर जप्त किया गया।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले, कन्नू पटेल की चाल निवासी कुंदन पिता मोतीलाल अहिरवार (19) तथा नंदनगर निवासी हरीश सिंह उर्फ पन्ना उर्फ देव पिता रोशनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 17.30 बजे, प्रेस कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मांगलिया निवासी जयेश पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2014 को 18.40 बजे, लालबाग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बाबू घनश्यामदास नगर निवासी रंदीप उर्फ गुड्‌डा पिता अमृतलाल शिंदे (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 2, 2014

घर का नौकर ही चोर निकला, ढाई लाख के सोने के जेवर सहित गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- पुलिस अधीक्षक-पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 26 अप्रेल 2014 को थाना सदर बाजार क्षेत्र के कुशल कॉम्पलेक्स के फ्‌लेट नं. 201 में प्रकाश मेहता के घर में रात्रि में खिड़की तोड़कर चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर की गई थी। जिस पर से अपराध क्रं 151/14 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर, घटना स्थल के निरीक्षण में पाया कि घर के बाहर का गेट का लॉंक सही बंद नहीं किया गया था एवं पीछे की खिड़की की उपर की चटकनी खुली थी, जिससे घटना किसी जान-पहचान के व्यक्ति द्वारा किये जाने की शंका हुई। घर वालो से पूछताछ की गई तो बताया कि उनके यहां नौकर सुखलाल काम करता है। नौकर सुखलाल से पूछताछ हेतु तलाश करने पर पता चला कि, सुखलाल एस.एन.जी. हॉस्पिटल में भर्ती है। वहां जाकर पूछताछ की गई तो सुखलाल ने बताया कि उसका रात में अज्ञात आटो रिक्शा से एक्सीडेन्ट हो गया है, जिससे मेरे हाथ कोहनी मे फ्रेक्चर एवं मुंह में चोट होने से आईसीयू में भर्तीहुआ हूॅ। नौकर सुखलाल को चोट होने से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी, उसके अस्पताल से छुट्‌टी होने पर सखती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के एक दिन पहले उसने गैस की टंकिया निकालने के लिये ताला खोला था तो गेट बंद करते समय उसने बीच वाला गेट अन्दर से खुला रखा व बाहर से कुंडी लगाकर मेन गेट पर ताला लगाकर चाबी मालिक को देकर चला गया था, फिर रात्रि में 10 बजे वापस आकर मैने बीच वाला दरवाजा खोलकर अन्दर गोदरेज की अलमारियों के लॉक को संडासी से तोड़कर जेवर चुराकर पीछे की खिड़की से पाईप के सहारे उतर रहा था तो मैं हड़बड़ाहट में नीचे गिर पड़ा, जिससे मुझे चोट आई, वहां से उठकर में मधुर कुरियर के पास अपने घर गया, वहां चोरी के जेवर रखकर, अस्पताल में एक्सीडेंट की कहानी बताकर भर्ती हो गया। 
            आरोपी सुखलाल पिता अमरा उर्फ अमृत परमार (25) निवासी ग्राम माण्डव थाना बरदा तह. सगवाड़ा जिला डूंगरपूर राजस्थान से एक सोने का हार तथा चार सोने की चूड़िया कीमत 2 लाख पचास हजार रूपयें की बरामद की गई है। आरोपी से अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
            इस कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाशपॉल के निर्देशन में, थाना प्रभारी सदर बाजार एस.एस. यादव के नेतृत्व में थाने की टीम का अहम योगदान रहा।

कचरा बीनने की आड़ में सूने मकानो में चोरी करने वाली चोरनियां पकड़ाई

इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- पुलिस अधीक्षक-पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि आज दिनांक 02 मई 2014 को थाना एरोड्रम अन्तर्गत फरियादिया श्रीमती सुनिता सिकरवार पति दानवीर सिंह सिकरवार (50) निवासी 75 कालानी नगर इन्दौर के मकान से दिन के 01.30 से 03.30 के बीच, जब वह मकान में ताला लगाकर पड़ोस में बैठने चली गई थी, तो जब वह वापस लौटकर आई तो घर का ताला खुला मिला, उनके दरवाजा खोलते ही दो महिलायें हाथ में सामान लेकर भागी, जिनमें से एक लड़की को श्रीमती सिकरवार ने पकड़ लिया लेकिन दूसरी लड़की भाग गई, इनके चिल्लाने पर किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। जिसकी सूचना पर तत्काल पीसीआर, चीता के जवान तथा थाने का बल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पकड़ी हुई महिला रोहिताना उर्फ मोसीतान पति विशाल गोसाइ (19) निवासी व्यास नगर इन्दौर को थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि रोहिताना की बहन अक्षिता पिता अनिकेश गोसाइ (18)निवसी व्यास नगर के साथ मिलकर कबाड़ा बीनने की आड़ में सूने मकानो में चोरी करती है, आरोपियां रोहिताना का पति विशाल भी इन ताला लगे मकानों में चोरी करने में माहिर है, इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्‌तार कर चोरी गया सोने-चांदी का जेवरात कीमती 5 लाख रूपयें के सामान की बरामदगी कर ली है।
             आरोपियाओं से पूछताछ करने पर बताया कि वह कचरा बीनने का काम करती है तथा विशाल भी कबाड़े का काम करता है, वे जिन मकानो में ताला लगा हुआ होता है, उन्हे चिन्हित करती थी एवं मौका पाकर महिला साथी के साथ टामी से ताला तोड़कर घरो में चोरी की घटना को अंजाम देती थी। चोरी की घटनाओं में उसका पति विशाल भी सहयोग करता था। उक्त दोनो महिलाओं ने इस घटना के अतिरिक्त भी चोरी करने की बात बताई है जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
           इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी के नेतृत्व में उनि डामोर, उनि आर.एस. तोमर, आर. शिवकुमार, आर. राजेश आर. जीतू सरदार, महिला आर. रूद्रावति तथा पीसीआर के प्रआर रूपसिंह भदौरिया, प्रआर विजय की सराहनीय भूमिका रही।
          उक्त घटना के संबंध में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीविनय प्रकाश पॉल तथा थाना प्रभारी अशोक तिवारी ने जनता से आग्रह किया है कि उनके मोहल्ले में दोपहर में कचरा एवं भंगार बीनने वाली महिलाओं तथा कबाड़ एवं रद्‌दी खरीदने वाले लोगो पर विशेष निगाह रखे, क्योंकि ऐसे व्यक्ति ही सूने मकानों में ताला लगा देखकर चोरी करते है तथा उन्होने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे लोग जो दिन में नौकरी करने जाते है, वह अपने घरो में कीमती सामान न रखे, यदि घर पर ताला लगाकर जायें तो अपने विश्वसनीय पड़ोसी को बताकर जावें।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 21 गिरफ्तारी तथा 143 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 01 मई 2014 को 02 स्थायी, 21 गिरफ्तारी तथा 143 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।