इन्दौर - दिनांक 31 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Saturday, August 31, 2013
07 स्थाई, 67 गिरफ्तारी व 219 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 07 स्थाई, 67 गिरफ्तारी व 219 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृदांवन कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गोविंद कॉलोनीनिवासी सत्यनारायण पिता मोहनलाल (37) तथा मेहता कॉलोनी निवासी सोनिया पिता सुरेश जायसवाल (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 19.20 बजे, चोर गली पांडे का बगीचा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें डमरू उस्ताद चौराहा निवासी मनीष पिता रमेश चौहान (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सांवेर रोड़ निवासी शंकर पिता कमल (20), बरदारी काकड़ निवासी संतोष पिता हिन्दूसिंह तथा बाणगंगा नाका निवासी उमेश पिता महेश कुशवाह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपये कीमत की 59 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 12.55 बजे, स्नेह नगर झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बबलू पिता ओमकार लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 18.00 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता कन्हैयालाल (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 04.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बनजारी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मिर्जापुर निवासी दिलीप उर्फ चिम्पा पिता बाबूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 देशी कट्टा 12 बोर का जप्त किया गया।
पुलिस थानाराजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2013 को 13.30 बजे, चोईथराम मंडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नवलखा रोड़ निवासी आनंद पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, August 30, 2013
सभापति के भाई को गोली मारने वाले क्राईम ब्रांच की गिरफत में
इन्दौर - दिनांक 30 अगस्त 2013- पुलिस उप महनिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि, दिनांक 28.8.2013 को आरोपी सूरज जाट, आाशीष पाल और शशांक ने फरियादी लोकेश के घर पर स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 09 बीसी 8055 एवं दो एक्टीवा वाहन से पहुंच कर चलते रामायण पाठ के दौरान एकमत होकर लोकेश को जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई जो बीच बचाव के लिए मजरूह शिवकुमार को पीठ पर लगी तथा सभी आरोपी अपनी गाडी से भाग गये थे। घटना पर से थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रमांक 556 /13 धारा 307,147,148,149, 294 ताहि0 आरोपियान सूरज पिता रमेश जाट नि0 परदेशीपुरा, रमेश पिता अम्बाराम जाट नि0 सदर, कौशल्या पति रमेश जाट, आशीष पिता दिलीप पाल नि0 फिरोज गांधी नगर, शशांक नि0 सर्वहारानगर, सोनू जैन उर्फ भबका व अन्य दो साथी के विरूद्व पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपियों की गिरफतारी अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा अपनी टीम को दिन दहाडे गोली चलानेवाले आरोपियों को तत्काल गिरफतार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराध शाखा की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि गोली चलाने वाले आरोपीगण लसूडिया क्षेत्र में किसी एक आरोपी के रिश्तेदार के यहा छुपे हुए है। मुखबिर की सूचना पर अपराध शाखा की टीम द्वारा दबिश दिये जाने पर आरोपीगण आशीष पाल पिता दिलीप पाल निवासी फिरोज गांधी नगर इन्दौर, कौशल्या बाई पति रमेश जाट निवासी 52/2 परदेशीपुरा इन्दौर, को गिरफतार किया गया। आरोपी की गिरफतारी के दौरान उनके साथ छुपे हुए उनके अन्य साथीदारान तन्नु उर्फ नीरज पिता उत्तम सिंह निवासी 52/2 परदेशीपुरा, मितेश पिता अरूण गवली निवासी 703/8 नन्दानगर, एवं भूरा उर्फ उमाशंकर पिता रामनरेश निवासी 1438/23 नन्दा नगर इन्दौर को खटकेदार चाकू के साथ गिरफतार किये जाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
आरोपी आशीष पाल ने पूछताछ में बताया कि, फरियादी लोकेश द्वारा फोन पर किसी बात को लेकर गाली गलौच करने एवं क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने हेतु उसे साथियों सहित उसके घर पर जाकर देशी कटटे से मारने का प्रयास किया गया। बीच बचाव के दौरान मजरूह श्री शिवकुमारराठौर को गोली लगने पर वहां से भाग जाना स्वीकार करते हुए अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी आशीष पाल का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है आरोपी पर पूर्व के 19 अपराध इन्दौर के विभिन्न थानों में पंजीबद्व है। पकडे गये अन्य आरोपियों का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है।
आरोपियों की गिरफतारी में अपराध शाखा के सउनि भारत सिंह यादव, सउनि (अ) अमित दीक्षित, आर. सुरेश मिश्रा, आर. श्याम पटेल, आर. रमेश योगेश्वर, आर. रणवीर सिंह महिला आर. माया डाबी की उल्लेखनीय भूूमिका रही है।
एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 05 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड
इन्दौर - दिनांक 30 अगस्त 2013- - माननीय विद्गोष न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विद्गोष प्रकरण कं्र. 03/11 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी पाताराम पिता नानसिंह सोलंकी (20) निवासी ग्राम हीरापुर थाना भगवानपुरा जिला खरगौन को धारा 8/20 (बी)(॥) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 05 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 06.01.11 को थाना अन्नपूर्णा जिला इंदौर मे सूचना प्राप्त हुई कि पाताराम पिता नानसिंह सोलंकी अवैध रूप से गांजा रखकर फूटी कोटी चौराहा के पास मंदिर के बगल में खडा है। मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के आधार पर पाताराम को पकडा गया तथा उसके कब्जे से 01 बडे खाकी रंग के बैग में 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधानउपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।
03 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक 30 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थाई, 47 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 01 स्थाई, 47 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29अगस्त 2013 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वीणा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले रोशन, राजीव, विशाल, महेश, कमलेश, राकेश तथा किशोर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 15.40 बजे, सुभाष नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी अविनाश उर्फ कालू पिता अशोक रघुवंशी (18) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम रामूखेड़ी निवासी किशन पिता दयाराम रावत (50) तथा ग्राम जनकपुर निवासी शेखर पिता केशरसिंह चौधरी (29) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 2075 रूपये कीमत की 55 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 18.15 बजे, सुदामा नगर झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ऋषि पैलेस इंदौर निवासी संदीप पिता लालसिंह चौहान (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 19.25 बजे, एबी रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पुआढ़ला हप्पा निवासी कालू उर्फ मिथुन पिता प्रहलाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2013 को 16.00 बजे, भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता चिमनलाल गौड़ (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, August 29, 2013
02 आदतन व 20 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक 29 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थाई, 19 गिरफ्तारी व 100 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 05 स्थाई, 19 गिरफ्तारी व 100 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिगल चौराहा के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें एमजी रोड़ इंदौरनिवासी रमेश पिता रामचंद्र (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपुर चौराहा इंदौर से मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एमएन/1993 पर अवैध शराब ले जाते हुये मिले सिल्वर पैलेस निवासी प्रकाश पिता गोपीचंद्र खत्री (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रूपये कीमत की 02 पेटी किंगफिशर बियर बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 21.00 बजे, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता रामलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2240 रूपये कीमत की 32 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 10.00 बजे, रेल्वे पुलिया के पास महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले माल रोड़ महूॅ निवासीनटराज उर्फ कप्पा पिता रजनीश स्वामी (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 10 लीटर जहरीली शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34/49ए आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 अगस्त 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2013 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवाजी मार्ग ठाकुर मोहल्ला देपालपुर निवासी बनेसिंह पिता पदमसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, August 28, 2013
हत्या के आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड
इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को सत्र प्रकरण कं्र. 466/10 के आरोपी विष्णु प्रसाद पिता बद्रीलाल, यशवंत पिता बद्रीलाल तथा धर्मेन्द्र पिता इंदरलाल चौधरी के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. विष्णु प्रसाद पिता बद्रीलाल (35) निवासी भौरासला काकड़ रेवती रेंज इंदौर, 2. यशवंत पिता बद्रीलाल बोड़ानिया (37) निवासी सदर तथा 3. धर्मेन्द्र पिता इंदरलाल चौधरी (36) निवासी जिला जेल परिसर सरकारी क्वार्टर, खण्डवा जिला खण्डवा को धारा 302, 34 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को आजीवन कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि हीरालाल दतोदिया ने थाना बाणगंगा जिला इंदौर पर इस आशय की रिपोर्ट लिखाई कि वह भौरासला काकड़ में निवास करता है तथा प्रेसीटेक्स फैक्ट्री में नौकरीकरता है। बद्रीलाल और संजय के मकान का विवाद का मामला एसडीएम न्यायालय इंदौर में चल रहा है। सुभाष जिसमें गवाह था, इस कारण से बद्रीलाल तथा उसके लड़के विष्णु और यशवंत रंजिश रखते थे। दिनांक 10.03.10 की रात लगभग 10.30 बजे, सुभाष खाना खाकर मकान के सामने रोड़ पर टहल रहा था तथा वह भी मकान के सामने खड़ा था। सुभाष को देखकर बद्रीलाल, विष्णु और यशवंत तथा इनका रिश्तेदार धर्मेन्द्र आ गये और चारों ने सुभाष को घेर लिया। विष्णु ने उसकी जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से विष्णु ने सुभाष के पेट पर मारा जिससे चोट लगने से खून निकलने लग, सुभाष गिर गया। उसने हल्ला किया तो संजय, सोनू, उदय व गिरीश आ गये। इन लोगो ने घटना देखी है। यह तथा संजू सुभाष को मोटरसाईकिल पर बिठाकर अरविंदो अस्पताल ले गये, जहॉ डॉक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। इस पर से अभियुक्तों के विरूद्व अपराध पंजीबद्व किया गया। अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लिये गये। अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान उपरांत अभियुक्तों के विरूद्व धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत अभियोग प्रस्तुत किया गया। प्रकरणमें शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।
01 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक 28 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थाई, 75 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को 02 स्थाई, 75 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2013 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घनश्यामदास नगरइंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी राजा पिता राजेश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 360 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)