Sunday, September 2, 2012

32 आदतन तथा 43 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन तथा 43 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 20 गरफ्तारी, 87 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 02 स्थाई, 20 गिरफ्तारी व 87 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2012- पुलिस थानारावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 14.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चम्पाबाग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अ. सलाम पिता नसरूद्‌दीन (47) तथा सदर निवासी समद पिता अ. सलाम (18) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 60 हजार 750 रूपये,  01 केलक्युलेटर, 01 रजिस्टर, 02 मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 14.00 बजे नगर निगम रोड सांई किराना दुकान के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 203/3 जूना रिसाला निवासी ईद्गवरलाल पिता मांगीलाल (50) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7 हजार 180 रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 11.55 बजे नंदननगर नाले के पार से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 404 ए राजनगर इंदौर निवासी राहुल पिता भगवान सिंह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 510 रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 सितंबर 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले आगरा निवासी शेखर पिता सुमेर सिंह (29), अहीरखेडी देपालपुर निवासी रामप्रसाद पिता सुखराम (32), नोगांव निवासी कमल पिता रामेद्गवर कलोता (35), टोंककला थाना टोकखुर्द जिला देवास निवासी जितेन्द्र पिता छोटेलाल (28) तथा अजय पिता द्गिावराम जयसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 24 हजार 590 रूपये कीमत की 24 बियर व 468 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 19.30 बजे सिरपुर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 110/1 पंचमूर्ति नगर निवासी हेमंत विष्णु साल्वी  (19) तथा 39 रामानंद नगर इंदौर निवासी ओम पिता घनद्गयाम चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4 हजार रूपये कीमत की 100 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 13.30 बजे मांगलिया कांकड से अवैध शराब ले जाते हुए मिलेयही के रहने वाले जयराम पिता उदाजी चमार (54) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 750 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अंसारी बेग युसूफ का मकान पालदा निवासी विक्की उर्फ विकास पिता माधव सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल जप्त की गयी।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 18.30 बजे बंगाली चौराह देद्गाी शराब की दुकान से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सिजवा थाना बाघधार निवासी कुमार आलम पिता आलम हजनरिया भील (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 12.00 बजे अमटेकरी मसाने के घर के सामने से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिल यही के रहने वाले गोलू उर्फ सुरेद्गा पिता चिमनलालकोरी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 21.15 बजे रामकृष्ण बाग कॉलोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालू की कॉलोनी खजराना निवासी नेहवाल पिता मजीर खान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 01 सितंबर 2012 को 12.45 बजे महावर नगर दरयाव के मकान के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लालू उर्फ अनिल पिता गोपाल हरिजन (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 1, 2012

क्राईम ब्रांच द्वारा फरार आरोपीगण पकडे गये

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह ने फरार आरोपियों को पकडने के लिए क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर एवं निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार की टीम को पकड़ने के लिए आदेशित किया गया था।
        जिस पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना पर थाना हीरानगर जिला इंदौर के अपराध क्रमांक  198/12 धारा -341, 327, 323, 294, 506, 34 भादवि  अपराध क्रमांक  303/12 धारा - 323, 456, 336, 34 भादवि के फरार आरोपियों में 1. इशाक खान पिता असलम खान (28) निवासी ग्राम शकखेड़ी इंदौर हॉल हरिफाटक के सामने मज्जिद के पास उज्जैन 2. मुकेशपुरी पिता बाबूपुरी (35) वर्ष निवासी ग्राम भानगढ़ हॉल निवासी मालवीय नगर श्याम चौहान का मकान इंदौर में होकर आरोपीगण मारपीट, अवैध वसूली के आदि है। आरोपीगण अपनीसकूनत से घटना दिनांक से करीब 3 माह से फरार चल रहे थे।
    आरोपियों को पकडने में निरीक्षक जयंतसिंह राठौर, निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, सउनि विजेन्द्रसिंह जाटा, प्रआर. नरेन्द्रसिहं गौर, आर0 भगवानसिंह , मनीष तिवारी, संतोष सेंगर, जितेन्द्रसिंह परमार, रामपाल, श्यामपटेल, रामप्रकाश वाजपेयी, विशाल दीक्षित का सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना हीरानगर के सुपूर्द किया गया।

विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई तीन नकबजनीयों का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, श्री ए. सांई मनोहर एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को इंदौर शहर में बढ़ रही चोरी, नकबजनी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। जिनके निर्देशन में निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम गठित कर नकबजनी एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आदेशित किया गया था।
        जिस पर पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना पर बजरंग नगर में रहने वाले 1. राज उर्फ राजेश पिता रामधनसिंह चौहान (32) निवासी भीलवाड़ा राजस्थान हॉल बजरंग नगर इंदौर 2. जगदीश पिता अमोल मेहरा (23) निवासी गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर हॉल बजरंग नगर इंदौर   3. विक्की उर्फ विवेक जैन पिता सुनिल जैन (21) निवासी न्यू अंजनी नगर बड़ी भमोरी इंदौर को पकड़कर पूछताछ की गई जिसमें बताया गया कि थाना विजयनगर क्षेत्र में मालवीय नगर, सोंलकी नगर, कल्पकामधेनू नगर में नकबजनी करना कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 20ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी, 1 मोबाईल, नगदी 3000/-रू, कुल कीमती करीबन 1,00,000 का मश्रुका जप्त किया गया एवं विजय नगर थाना क्षेत्र की अन्य नकबजनी के बारे में भी पूछताछ की जा रही हैं।         
        आरोपियों को पकडने में सउनि विजेन्द्र जाट, सउनि अशोक गुर्जर, प्रआर. रामावतार दीक्षित, अनिल सिलावट, आर0 श्यामपटेल, रमेश योगेश्वर, देवेन्द्रसिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, रामप्रकाश वाजपेयी, जितेन्द्र सेन, जितेन्द्र परमार का सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना विजयनगर के सुपूर्द किया गया।

ZERO TOLERANCE ZONE की कार्य योजना

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ.आशीष ने बताया कि दिनांक 03.09.12 सोमवार से यातायात की दृष्टिकोण से वन्दना पेट्रोल पम्प से रीगल चौराहा, शास्त्री ब्रिज ,लेन्टन चौराहा, हाईकोर्ट तिराहा एवं हुकुमचन्द घन्टाघर तक के क्षेत्र को ZERO TOLERANCE ZONE बनाया जाकर कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी एवं यातायात नियामें का कड़ाई से पालन किया जायेगा।
1.    वन-वे का पालन।
2.    दो पहिया पर तीन सवारी न बेठाये।
3.    स्टाप लाईन पर रूकना।
4.    जेब्रा क्रासिंग पर पैदल व्यक्तियो का चलना।
5.    बिना नम्बर वाहन।
6.    काली फिल्म पर कार्यवाही।
7.    बाया रास्ता हमेशा चालू रखना।
8.    नो-पार्किंग।
        उपरोक्त नियमों का पालन कराने के लिये रीगंल चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा, लेन्टर्न चौराहा, एवं हुकुमचन्द घन्टाघर चौराहा, पर थाना यातायात के बल के अतिरिक्त संबंधित थानों का बल भी कार्य करेगा।





34 आदतन तथा 51 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन तथा 51 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थाई, 61 गरफ्तारी, 242 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को 09 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 242 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को 20.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-9 के पास सेठी नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले संतोष, अखलेद्गा तथा गुरू लोहार को पकड़ा। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से कुल 11 हजार 900 रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को 15.10 बजे बाबू मुराई कॉलोनी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले निर्मल पिता ओमप्रकाद्गा (32) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4 हजार 720 रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को तुकोगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पाण्डे का बगीचा इंदौर निवासी पंकज पिता राजकुमार शर्मा (19) तथा 5/2 तिलगनगर निवासी अभिषेक पिता हेमंत यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 950 रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को सिंधी कॉलोनी सब्जी मण्डी के पीछे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 502 जीवनदीप कॉलोनी निवासी मधु पिता खन्नूलाल (52) तथा शुक्ला नगर नोलखा निवासी सुखराम पिता नरोत्तम भालसे (50) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 620 रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को17.30 बजे अरविंदो अस्पताल के सामने गुमटी के पीछे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजपाल पिता बिन्द्राबीन पाल तथा मनोज पिता रमेद्गा कौद्गाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 650 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिला 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एरोड्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 107 पंचवटी नगर निवासी सुभाष पिता नारायण (28), 911 ए राजनगर निवासी जय पिता दिनेद्गा मीणा (19), गोविन्द साहू का मकान निवासी राकेद्गा पिता हरिप्रसाद (29) तथा 31 गणेद्गागंज बडागणपति निवासी मुकेद्गा पिता कैलाद्गाचन्द्र (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 04 हजार रूपये कीमत की 79 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 सितंबर 2012- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अगस्त 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 41 टाटपट्‌टी बाखन इंदौर निवासी अन्नी उर्फ अनीस पिता रद्गाीद खान (30) तथा सदर निवासी जाहिद उर्फ जावेद पिता डब्बू उर्फ अब्दुल गफ्फार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 31, 2012

पारदी गिरोह के सदस्य से पूर्व की नकबजनी का 5 लाख से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2012- इंदौर शहर में बढ़ रही लूट, डकैती, मर्डर, नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री ए.सांई मनोहर ने क्राइम ब्रांच एवं इंदौर जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस बात के लिये निर्देशित किया कि सम्पत्ती अपराधों एवं जिले में होने वाली घटनाओं मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की पतारसी कर अपराधियों की धरपकड़कर कर सम्पत्ती अपराधों का पता लगाया जाकर सम्पत्ती बरामद की जावे।
          इस क्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्व क्षेत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी पलासिया अजय जैन को निर्देशित किया कि पूर्व में पारदियों द्वारा घटित की गयी कैलाश पार्क स्थित राजीव गुप्ता एवं शीतल नगर व बैकुण्ठ धाम में भी हुई नकबजनी की बड़ी घटनाओं में गिरफ्तार पारदियों की गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे प्रकरण कर शेष मश्रुका बरामद किया जावे। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय जैन द्वारा एक पुलिस दल उपनिरीक्षक के एन शर्मा के साथ लगाया गया जो थाना जूनी इंदौर के डकैती के अपराध में गिरफ्तार आरोपी काडा उर्फ करणपिता दूधसिंह पारदी (25) निवासी छोटी कनेरी खेजराचक थाना धानरावदा जिला गुना को पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की गयी। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर उसने सोने की 08 चूड़ी, 01 मंगलसूत्र, 01 पेण्डल, 01 ब्रेसलेट, कान के लटकन चुराना स्वीकार किया, उक्त मश्रुका बरामदगी हेतु पुलिस दल को भेजा गया। जो आरोपी काडा उर्फ करण ने अपने मकान के पीछे जमीन में पॉलीथिन मे रखकर गाड रखा था। पुलिस दल ने उक्त मश्रुका करीब 19 तोला सोना कीमती 5 लाख 70 हजार रूपये का जप्त किया गया। आरोपी काडा से क्षेत्र की अन्य वारदातों के संबंध मे व इसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

34 आदतन तथा 23 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 76 गरफ्तारी, 214जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को 04 स्थाई, 76 गिरफ्तारी व 214 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2012- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे चाय की दुकान से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नरेन्द्र, पिता लल्लू सिंह जाट, बसंतीलाल पिता कन्हैयालाल, महेद्गा पिता कडवासिंह, विजय पिता मोतीराम तथा माजिद खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 11 हजार रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को 23.00 बजे राज मोहल्ला से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑखेलते हुये मिले राकेद्गा पिता चंदूलाल तथा  बच्छराम पिता सज्जनलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिला 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2012- पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घनद्गयाम दास नगर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले संजय पिता दुर्गाचन्द्र (35) तथा सदर निवासी अनिल पिता गणेद्गा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 हजार 400 रूपये कीमत की 90 क्वाटर व 25 पाव देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को 21.10 बजे तेजु की दुकान के आगे फुटपाथ डायकान सिटी दतोदा से अवैध शराब ले जाते बेचते हुए मिले लाला घाट दतोदा निवासी कमलेद्गा पिता राधेद्गयाम पाटीदार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 हजार 500 रूपये कीमत की 72क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30अगस्त 2012 को 21.00 बजे रामानंद नगर नाले के पास से अवैध शराब ले जाते बेचते हुए मिले यही के रहने वाले धमेन्द्र पिता पन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को 20.15 बजे चौईथराम चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 27/2 महारान रोड निवासी संजू पिता प्रभूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार रूपये कीमत की 25 पाव  देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते बेचते हुए मिले लसूडिया फांटा कम्पेल रोड निवासी भारत पिता जगन भील (27) तथा दुधिया गांधी नगर निासी जितेन्द्र पिता गणपत भील (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 720 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अगस्त 2012- पुलिस थाना पंढरीनाथद्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को 12.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छी बाजार चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सी पी नगर झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी राजा उर्फ राजू पिता अर्जुन मराठा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा जप्त किया गया। 
            पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को तुकोगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 745 पंचम की फैल निवासी विज्जू उर्फ विजय पिता किद्गाोर (30), 99 नई जीवन की फैल निवासी पपिया उर्फ विपिन पिता लक्ष्मण मराठा (34) तथा 19/11 काजी की चाल निवासी विक्रम पिता रोधलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू  तथा 01 धारदार बका जप्त किये गये। 
        पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 30 अगस्त 2012 को अन्नपूर्णां थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामानगर झोपडपट्‌टी निवासी संतोष पिता शंकरलाल साहू (24) तथा 54 घनद्गयामदास नगर निवासी रमेद्गा उर्फ सागर पिता कन्हैयाला (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 30, 2012

08 आदतन तथा 43 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 43 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।