इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Wednesday, June 22, 2011
१० स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २१ जून २०११ को १० स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीजू खेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता सुखराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८०० रूपये कीमत की ०२ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को भवरकुऑ थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले मछली फार्म खंडवा रोड़ निवासी कमल पिता जमनालाल (३४) तथा कैलोद कर्ताल निवासी प्रेमनारायण पिता रघुनाथ राजपूत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५४० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को २०.३० बजे लालघाटी दतोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले तेजू उर्फ तेजराम पिता भैरूलाल (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ०७ बियर तथा १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को ११.१० बजे सीपी नगर मेंषन इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सुभाष पिता तुकाराम मराठा (३४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २२ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बंजारा मोहल्ला जवाहर टेकरी इंदौर निवासी गुलाबसिंग पिता लालसिंग मुछाल (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
२४ श्रीनगर मेन प्रथम तल पर हुए तिहरे अंधेकत्ल का पुलिस द्वारा ४८ घंटे में पर्दाफाष
इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा ने बताया कि दिनांक १९.०६.११ दिन रविवार को अज्ञात बदमाषो ने एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत २४ श्रीनगर मेन स्थित प्रथम तल पर निवासरत निरंजय देषपाण्डे की पत्नि मेघा, बेटी अष्लेषा व सास रोहिणी की जघन्य हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा व पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने इंदौर शहर के सभी पुलिस कर्मियो को घटना की पतारसी हेतु मुस्तेदी से काम करने बाबत् निर्देषित किया था। घटना स्थल के निरीक्षण से दो तथ्य स्पष्ट हो रहे थे, प्रथम घटना के समय हुए संघर्ष में आरोपीगणो को भी चोट आने की संभावना थी व द्वितीय घटना स्थल से दो कारतूस के खाली खोके तथा एक जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए थे। जबकि पोस्टमार्टम में मृतिका मेघा को एक ही गोली लगने की पुष्टि हुई है। इस विष्लेषण के महत्व को लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने क्राईम ब्रांच की टीम को शहर के अस्पतालो तथा नर्सिंग होम पर नजर रखने बाबद निर्देषित किया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जिसके पैर में गोली लगी है वह उपचार हेतु झूठी कहानी रचकर चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु उन्होने उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह की टीम को लगाया। टीम ने लगातार संदेही पर निगाह रखते हुए यह जानकारी प्राप्त की कि उक्त युवक एक युवती के संपर्क में है तथा दोनो अक्सर साथ-साथ देखे जाते है।
क्राईम ब्रांच की टीम में शामिल उप निरीक्षक दीपिका षिन्दे तथा उप निरीक्षक किषन पवांर ने तत्परता से युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त कर युवती से पूछताछ प्रारंभ की तो पता चला कि युवती घटना दिनांक को ओरीफ्लेम कास्मेटिक कंपनी के सप्लाय ऐजेन्ट बनने हेतु मृतिका मेघा देषपाण्डे से उनके निवास २४ श्रीनगर मेन पर शाम ०४.०० बजे मिलने गयी थी। पूछताछ पर युवती ने अपने प्रेमी युवक का नाम गोविन्दा उर्फ राहुल चौधरी बताया तथा उसको चोट होकर घायल होना बताया।
क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गोविन्दा उर्फ राहुल चौधरी को हिरासत में लेकर सतत तथा गहन पूछताछ करने पर उसने अपने साथी मनोज अटोद के साथ मिलकर नषे की हालत में उक्त घटना करना स्वीकार किया है। साथ ही यह भी बताया कि घटना का उद्देष्य लूट कारित करना था। इन्दौर पुलिस की विभिन्न टीमे आरोपियो से लगातार घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। अपराध की विवेचना में जिला पुलिस बल एवं अपराध शाखा द्वारा सूझबूझ एवं उत्कृष्ठ व्यवसायिक क्षमताओं का परिचय दिया है।
आरोपियो के नाम पते निम्नानुसार है -१. राहुल उर्फ गोविन्दा पिता चुन्नीलाल चौधरी उम्र २४ वर्ष निवासी घनष्यामदास नगर इंदौर
२. मनोज पिता नानूराम अटोद उम्र ३२ वर्ष निवासी १८७ विद्यानगर इंदौर
३. नेहा पिता अनिल वर्मा उम्र २३ वर्ष निवासी १० देवेन्द्र नगर इंदौर
आरोपी राहुल उर्फ गोविन्दा का थाना अन्नपूर्णा में अपराधिक रिकार्ड -
१. अपराध क्रमांक २४/११ धारा २७९,३३७ भादवि
२. अपराध क्रमांक ६०/११ धारा २९४,३०७,३४ भादवि एवं २५,२७ आर्म्स एक्ट
आरोपी मनोज पिता नानूराम का थाना भवरकुऑ में अपराधिक रिकार्ड-
१. सिलसिला क्रमांक/११ धारा १५१ जा.फौ.
घटना की पतारसी में क्राईम ब्रांच की टीम में निरीक्षक यू.एस.बोराना, उपनिरीक्षक किषन सिंह पवांर, उपनिरीक्षक दीपिका षिन्दे, उपनिरीक्षक सोमा मलिक, प्रआर. ओमप्रकाष तिवारी, रज्जाक खान, गणेषराम सोलंकी, आराक्षक अमरसिंह, विजयसिंह, सुभाष रघुवंषी, इफ्तयार खान, सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर, बालकृष्ण, प्रषांत, चंदरसिंह, जितेन्द्र, महेन्द्रसिंह, दिनेष जैमन, महिला आरक्षक पुष्पलता, सउनि चालक गंगाराम कसेड़िया, आरक्षक चालक संजय, गोपीकृष्ण शामिल है। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इनसे अभी और भी वारदातो का पता चलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा उक्त पतारसी में शामिल पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
Tuesday, June 21, 2011
डकैती की योजना बनाते हुए ०४ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक २१ जून २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग शासकिय स्कूल के सामने सुनसान मैदान रिंगरोड़ के पास कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक वाय.आर. यादव मय हमराही फोर्स द्वारा उपरोक्त घटना स्थल शासकिय स्कूल के सामने रिंगरोड़ इंदौर से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. अकरम पिता मासुम अली (४०) निवासी २६ रानी कॉलोनी सेंधवा जिला बड़वानी, २. ताहिर पिता शेरअली (३५) निवासी रानी कॉलोनी सेंधवा, ३. अफजल पिता जाकिर (३८) निवासी सदर तथा ४. आसीफ पिता जाकिर हुसैन (३५) निवासी देवश्री कॉलोनी सेंधवा जिला बड़वानी को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक कार नं. एमपी-११/जे/०१११, दो सोने की अंगूठी, ४ बैग, ०३ हाथ घड़ी, ०५ मोबाईल फोन, ०१ लोहे का पाईप, ०१ बास का लट्ठ, ०१ नकली पिस्टल, तथा नगदी ३२ हजार रूपये बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इनका एक साथी गुल्लू उर्फ गुलषेर पिता जावेद खान मौका पाकर फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाष की जा रही है।
पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी,
डकैती की योजना
१० आदतन, २२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १० आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०७ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १४६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २० जून २०११ को ०७ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १४६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टे की गतिविधिया में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मतलानी गार्डन के सामने इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले साधु वासवानी नगर निवासी दीपक पिता बालचंद्र (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०६० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १६.०० बजे आमवाला रोड़ नं. ९ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अब्दुल रषीद पिता इस्माईल खॉ (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २०.०० बजे जामा मस्जिद के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सन्नी, वसीम तथा शहजाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १६.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरसोला फाटा दरगाह के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यादव मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र पिता कमलसिंह यादव (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार २५० रूपये कीमत की ०७ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २०.१० बजे पत्रकार चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले संजीव नगर इंदौर निवासी पूरण पिता नाथूसिंग (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९०० रूपये कीमत की ८० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को सिमरोल थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मालीपुरा उज्जैन निवासी आषीष पिता गिरजाषंकर शर्मा (२७) तथा बलवाड़ा निवासी असलम पिता खलील (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४१० रूपये कीमत की ४२ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १६.५५ बजे अग्रसेन चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले नारायण पटेल की चाल निवासी भोला पिता मीडाई (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को २३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सीआरपी लाईन इंदौर निवासी राहुल पिता दिलीप गाडगील (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल १२ बोर मय ०२ जिंदा कारतूस के बरामद की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १७.४५ बजे इंदौर उज्जैन रोड़ अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दतोदा बेटमा निवासी बालाराम पिता प्रहलाद जाट (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ पिस्टल ७.६० एमएम मय जिंदा कारतूस के बरामद की गई।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १०.१५ बजे खातीवाला टैंक इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपलियाहाना इंदौर निवासी जीतू पिता निरंजन वर्मा (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को १०.२० बजे कैट चौराहा राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू प्रकाष नगर इंदौर निवासी मलसिंह पिता मानसिंह भील (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Monday, June 20, 2011
DCRMS/AVLS (ऑटोमेटिक व्हीकल लोकेटिंग सिस्टम) का लोकार्पण
इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- इंदौर पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्तियों को सुलभ एवं शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाने हेतु नवीनतम तकनीक पर आधारित डिस्ट्रेस कॉल रिड्रेसल एण्ड मेनेजमेंट सिस्टम(DCRMS)/AVLS (ऑटोमेटिक व्हीकल लोकेटिंग सिस्टम) को प्रचलित डायल १०० सिस्टम के साथ जोड़कर आज दिनांक २०/०६/२०११ को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा द्वारा लोकार्पित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा ने बताया कि उक्त प्रणाली के माध्यम से ना सिर्फ पुलिस का रिस्पांस टाईम सुधरेगा साथ ही किसी भी व्यक्ति के द्वारा दी गई सूचना का विवरण एवं वार्तालाप रिकार्ड में दर्ज हो जाएगा एवं पुलिस द्वारा उक्त घटना के रिस्पांस में की गई गतिविधिया भी दर्ज हो जाएगी, यह सिस्टम २४x७ लगातार कार्यषील रहेगा। यह सिस्टम वर्तमान में म.प्र. में इंदौर व भोपाल शहर में लागू किया गया है। सिस्टम सी-डेक त्रिवेन्द्रम के सहयोग से क्रियाषील किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। उक्त सिस्टम की स्थापना संबंधी कार्य कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह के निर्देषन में किया गया।
Labels:
समाचार
०४ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०५ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १९ जून २०११ को ०५ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए मिले १० आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १४.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अम्बेडकर नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले खेमचंद्र, आमीर, रविन्द्र, बाबूलाल, सुभाष तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १५.३० बजे नंदानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोतीलाल तथा कृपाषंकर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००२ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १४.३० बजे राहुल गांधी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राहुल तथा राजीव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०६ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १९.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीतनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राधेष्याम पिता ताराचंद बलाई (३८) तथा गणेष नगर इंदौर निवासी कोमल बाई पति बबलू (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को २१.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष उर्फ कल्लू पिता रमेष (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १९.४५ बजे बीमा अस्पताल वाली गली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पाटनीपुरा इंदौर निवासी राकेष पिता गोमाप्रसाद यादव (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १५.४५ बजे जोषी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोन्टी उर्फ संगीता पति विनोद तम्बोली (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १८.५० बजे झूलेलाल नगर राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता अमरसिंह बंजारा (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अगरबत्ती कॉम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महेष यादव नगर इंदौर निवासी अरविंद पिता मोहनलाल मिश्रा (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गंडासा बरामद किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १२.१५ बजे साउथ तोड़ा गणेष मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गुल्ला उर्फ शेजाद पिता अब्दुल सत्तार (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, June 19, 2011
अंतरराज्यीय अपराधों का सरताज पकड़ाया हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार एवं बम तैयार करने वाला फरार आरोपी पप्पू उर्फ सरताज क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा
इन्दौर -दिनांक १९ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्राईम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि बदमाष पप्पू उर्फ सरताज जो पिछले तीस वर्षो से कई संगीन अपराध कर चुका हैं, और वर्तमान में थाना अजाक देवास के अपराध में फरार होकर इन्दौर जिले में फरारी काट रहा है। इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच जितेन्द्रसिंह के मार्ग दर्षन में उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम के आरक्षक सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर द्वारा लगकर पतारसी की गई। पिछले तीस वर्षो से देवास, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, शुजालपुर, नागदा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध वसूली, अवैध हथियार के अपराधों में लिप्त नौसरा बाग कालोनी देवास का खूंखार फरार आरोपी पप्पू उर्फ सरताज को क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा जो पिछले २० दिन से अपनी बहिन सोमिया पति विकास के घर तुलसी नगर स्थित मकान में पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये छुपा हुआ था।
बदमाष पप्पू उर्फ सरताज ने वर्ष १९८० से अपराध जगत में एक खतरनाक अपराधी बनकर प्रवेष किया था, उसके विरूद्ध हत्या के २, लूट, डकैती, अवैध वसूली, नकबजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के करीब ४० अपराध उज्जैन, देवास, रतलाम, नागदा, शाजापुर, शुजालपुर, सैलाना में पंजीबद्ध हैं। इसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के २ प्रकरण राजस्थान व म.प्र. में पंजीबद्ध हैं। बदमाष अपने साथी उज्जैन के खूंखार अपराधी कैलाष गुरू जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, उसके साथ मिलकर बम बनाकर अपराधियों को बेचना एवं स्वयं बारदात करने हेतु उपयोग करता था। पप्पू उर्फ सरताज पुलिस के उपर भी बम फेंकने व फाइरिंग की बारदात कर चुका हैं। जिसमें वह १५ वर्ष का कारावास काट चुका हैं। आरोपी इन्दौर में भी कोई गंभीर अपराध करने की नियत से छुपा हुआ था। आरोपी थाना अजाक देवास के अप०क्र० १२/११ में फरार हैं, जिसे थाना थाना अजाक देवास के सुपुर्द किया गया हैं।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ के २१.५५ बजे ३१०/१० मेघदूत नगर इंदौर निवासी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव (२४) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा २७ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल उर्फ बारिक एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत १० से अधिक अपराध जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, अवैध हथियार आदि जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक १० जून २०११ से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव (२४) निवासी ३१०/१० मेघदूत नगर इंदौर को १८ जून २०११ को २१.१५ बजे मेघदूत नगर इंदौर के पास मय ०२ जिंदा कारतूस सहित घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ के १४.५४ बजे हाट मैदान महूॅ निवासी भगवान पिता कुंजीलाल लोध (३३) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी भगवान एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व २३ से अधिक अपराध जिसमें जुऑ, सट्टा, अवैध हथियार, मारपीट, दहेज प्रताड़ना आदि पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसे जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक ०४ मई २०११ से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए उपरोक्त आरोपी भगवान १८ जून २०११ को १३.०० बजे हाट मैदान महूॅ के पास घूमते हुए पाया गया। पुलिस महूॅ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०४ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)



