Sunday, July 25, 2010

०४ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७३ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७३ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७६ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए नौ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के ०८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत एम.आर.-९ दरगाह के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए श्रद्धाश्री कालोनी इन्दौर निवासी अजीम पिता मांगीलाल (२८), संतोष पिता बाबूलाल (२९), तथा आकाश पिता कामतराम कदम (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस समरोल द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम चौरल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले केशवकुमार तथा मुकेशकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १५.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत फूटी कोठी चौराहा टैक्सी स्टेण्ड के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले राजेश अग्रवाल, तथा सन्जू सेन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १४.२० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत डी.सी.आइ.ट्रान्सपोर्ट के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही जयश्री कालोनी एरोड्रम रोड इन्दौर निवासी श्यामलाल पिता मोतीलाल धीमा (३९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत बक्षीबाग गोठी के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही अहिल्या पलटन इन्दौर निवासी सावन सेन पिता नरेन्द्र सेन (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
  

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० को १५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बापट चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ७८ चन्दननगर इन्दौर निवासी बद्रीलाल पिता लीलाधर साहू (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम कमदपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोहनलाल पिता बालूसिह (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो मे पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २४ जुलाई २०१० को १२ बजे श्रीमती रंजना पति महेन्द्र सिसोदिया (२४) निवासी १२८ पिपल्याराव इन्दौर की रिपोर्ट पर ७८६ गोविन्द कालोनी बाणंगगा इन्दौर निवासी इसके पति महेन्द्रसिह पिता रमेशसिह, ससुर रमेश, सास चन्दाबाई, तथा देवर संदीप के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया रंजना की शादी वर्ष २००५ में हुई थी, तब फरियादी को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति महेन्द्रसिह पिता रमेशसिह, ससुर रमेश, सास चन्दाबाई, तथा देवर संदीप द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट किया जाता हैं। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति महेन्द्रसिह पिता रमेशसिह, ससुर रमेश, सास चन्दाबाई, तथा देवर संदीप के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।इसी प्रकार पुलिस बाणंगा द्वारा दिनांक २४ जुलाई २०१० को १९ बजे श्रीमती किरणबाई पति बबलू जाटव (२३) निवासी सत्यसांई बाग इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति बबलू जाटव पिता मदनलाल जाटव के विरूद्ध धारा ४९८ ए.भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया किरण बाई को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति बबलू जाटव द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता हैं। पुलिस बाणगंगा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति बबलू जाटव के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

Saturday, July 24, 2010

शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफॉश चोरी के १० वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अरविन्द तिवारी के निर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे अपराध शाखा की टीम के उप निरीक्षक सोमा मलिक व उनके मातहत आरक्षक जितेन्द्रसिह, अमरसिह, सुरेश मिश्रा,  अरविन्द, एवं रफीक खान तथा अमित की टीम द्वारा सदिग्धो की चैंकिग हेतु लगाया गया जिस पर तुकोंगंज थाना प्रभारी डी.के.तिवारी के साथ मालवामील चौराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक लडका बिना नम्बर की वाईक चलाते रोका गया जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे उक्त टीम द्वारा पीछा कर पकडा गया जिसने अपना नाम हेमन्त पिता रामदयाल (२३) निवासी बाघपुरा उज्जैन हाल मुकाम हीरानगर थाने के पास लवकुश बिहार इन्दौर का रहना बताया, पुलिस द्वारा इसे थाने लाकर संघन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह वाईक चोरी की है, पुलिस द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ मे इसने बताया कि मेरा साथी उज्जैन निवासी दीपक पिता शिवा (२३) निवासी बाघपुरा जिला उज्जैन तथा इसके साथियो द्वारा उज्जैन से वाहन चुराकर इन्दौर एवं इन्दौर से वाहन चुराकर उज्जैन ले जाकर बेचा करते है, पुलिस द्वारा इसकी निशादेही पर दीपक को हिरासत मे लिया गया तो दीपक ने बताया कि उसका एक अन्य दोस्त विजय पिता राजेश (२३) निवासी लाला का बगीचा है जो इन्दौर मे निवास करता है, व पेशे से मैकेनिक है, वह वाहन चुराने व बेचने मे हमारी मदद करता है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे इसने बताया कि हम चोरी के वाहनो का रंगरोगन कर उन्हे नई जैसी बनाकर ग्राहको को सस्ते मे बेच दिया करते थे, पुलिस द्वारा इनके अन्य साथी राजू  जो कि इन्दौर से चुराये गये वाहनो को उज्जैन मे बेच दिया करता था, पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से अभी तक पुलिस थाना नीलगंगा जिला उज्जैन, पुलिस थाना हीरानगर , परदेशीपुरा, इन्दौर से वाहन चुराना स्वीकार किया है। जो पुलिस द्वारा इनके कब्जे से बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा अभी तक इनके कब्जे से १० दुपहिया वाहन जिसमे हीरो होण्डा पेशन प्लस, हीरोहोण्डा, कायनेटिक होण्डा, ग्लेमर होण्डा,बजाज सुपर स्कूटर आदि बरामद किये जा चुके है।  पुलिस द्वारा अभी इनसे और भी वाहन चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।  

०५ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५७ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २४ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० के १६ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत हनुमान मन्दिर के पास हातोद से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही हैदर कालोनी हातोद के रहने वाले संजय पिता भैरूलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस हातोद द्वारा आरोपी संजय को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
  

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को २२ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत मूसाखेडी मेन रोड चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही पुरानी कलाली के पास  मूसाखेडी के रहने वाले योगेश पिता गिरधारीसिह (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत नयापुरा रंगावासा राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली सुनीता पति संतोष हरिजन (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को ११.४५ बजे २ श्रीरामनगर शांपिंगकाम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले रामबक्स रेस्टारेन्ट शापिंग काम्पलेक्स के पास इन्दौर निवासी भवॅरसिह पिता गोतमसिह (४५)तथा श्रीरामनगर इन्दौर निवासी महेन्द्र पिता जगन्नाथ राठौर (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बाटल एवं २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को १८.३० बजे ग्राम गोकन्या सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली लक्ष्मीबाई पति हेमराज (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस बेटमा द्वारा दिनांक २३ जुलाई २०१० को १०.५० बजे श्रीमती रीता पति महेशचन्द्र (२५) निवासी ग्राम अजन्दा बेटमा की रिपोर्ट पर ग्राम हरसोला जिला धार निवासी इसके पति महेशचन्द्र, ससुर अन्तरसिह, सास सरजूबाई, तथा ननद संगीताबाई के विरूद्ध धारा ४९८ ए.४९४,३२३,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया रीता की शादी वर्ष २००६ में हुई थी, तब फरियादी को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति पति महेशचन्द्र, ससुर अन्तरसिह, सास सरजूबाई, तथा ननद संगीताबाइ द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट किया जाता हैं तथा आरोपी महेशचन्द्र ने अपनी पहली पत्नी रीता के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली। पुलिस बेटमा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति महेशचन्द्र, ससुर अन्तरसिह, सास सरजूबाई, तथा ननद संगीताबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

Friday, July 23, 2010

१२ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३५ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १५ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ जुलाई २०१०- पुलिस एम.आय.जी कालोनी द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० के १८.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत लाला का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश पिता अशोक तिवारी, गुलशन पिता हरजीतसिह, सिकन्दर पिता किशोर तथा चेतन पिता रामप्रसाद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० के २२.३५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश, राजेश, नितिन, इजराईल तथा गब्बर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० के १६.१० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत पिपल्या हाना काकड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त हुए यही के रहने वाले नरसिह पिता रामसिह (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० के १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत जगंमपुरा बगीचा के पास छत्रीपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ३३/६ बियावानी इन्दौर निवासी लालचन्द्र पिता जयराम दासपरियानी (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० के १४.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम कलारिया बस स्टेण्ड से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम धन्नड, निवासी रामकिशन पिता अम्बाराम बागरी, जगदीश पिता मोतीराम बागरी (३४), कलारिया निवासी प्रकाश पिता राजाराम मोची, तथा पीथमपुर निवासी गज्जू पिता जगन्नाथ कोशल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार २१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
  

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रामकृष्णबाग चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ७० संजीवनीनगर इन्दौर निवासी गट्टू उर्फ बन्टी पिता गोविन्द (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ जुलाई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम धर्माटरोड खण्डेलवाल पेट्रोल पम्पन के पास चन्द्रावतीगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम खामोंद आंजना निवासी बाबूलाल पिता दूलीचन्द्र (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।    पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २२ जुलाई २०१० को २० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम पुआडला हाफा चौराहा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम पुआडला हापा निवासी भूरालाल पिता छोगालाल चमार (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २३ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा दिनांक २२ जुलाई २०१० को १५ बजे श्रीमती माधुरी पति देवेन्द्र पाटिल (२६)निवासी बेटनरी कॉलेज के पास किशनगंज इन्दौर की रिपोर्ट पर यही रामकृष्ण बाग कालोनी इन्दौर निवासी इसके पति देवेन्द्र पिता नन्दकिशोर, ससुर नन्दकिशोर तथा सास सरजूबाई के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया माधुरी को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया के पति देवेन्द्र पिता नन्दकिशोर, ससुर नन्दकिशोर तथा सास सरजूबाई द्वारा दहेज की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करता रहता है। पुलिस खजराना द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति देवेन्द्र पिता नन्दकिशोर, ससुर नन्दकिशोर तथा सास सरजूबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

Thursday, July 22, 2010

जेब से पर्स चुराकर भागते हुए युवक को रंगेहाथो पकड़ा

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०१० के १६.३५ बजे दारासिह पिता मोहनसिह निवासी नगाल हरदा जिला जयपुर राजस्थान की रिपोर्ट पर लालसिह पिता मंगेशसिह राजपूत निवासी ग्राम राजअलोदन थाना कुचरा जिला नगोर राजस्थान के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि कल दिनांक २१ जुलाई २०१० के १६ बजे पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली क्षैत्रान्तर्गत स्थित सरवटे बस स्टेण्ड परिसर के सामने से फरियादी दारासिह की पेन्ट की जेब से एक पर्स जिसमें २८५० रूपये नगदी रखे थे मय पर्स के आरोपी लालसिह पिता मंगेश ने मौका पाकर चुरा लिया था, जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की व पुलिस चौकी पर तैनात जवानो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा आरोपी लालसिह पिता मंगेशसिह को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त पर्स व नगदी २८५०रूपये बरामद कर लिये हैं आरोपी से अन्य जेबकटी की वारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इससे अभी और भी जेबकटी की वारदातो का खुलासा होन की प्रबल सम्भावना है।