.इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक ८ मई २०१० को १९.२० बजे ३२ नन्दलालपुरा इन्दौर निवासी मधुकर पिता गोपाल सिनारकार (५०) की रिपोर्ट पर नजीर पिता मजीद (२०) निवासी ग्राम खुडेल के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादी की ३२ नन्दलालपुरा इन्दौर स्थित सोने, चॉदी के जेवरात बनाने की दुकान से आरोपी नजीन द्वारा कल दिनांक ८ मई २०१० के १९ बजे सोने चॉदी के जेवरात बनाने की दो डॉईयां एक ताम्बे की व दूसरी लोहे की कीमती ५०० रूपये की चुराकर भाग रहा था जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा आरोपी नजीर पिता मजीद को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही हैं तथा इससे अन्य चोरी की वारदातो का भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Sunday, May 9, 2010
०४ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३४ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील
.इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३४ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के पीछे नगीन नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही विजयश्रीनगर इन्दौर निवासी गोवर्धन पिता मोतीलाल बंजारा (४३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २ हजार २५० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को चोईथराम अस्पताल के सामने माणकबाग रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही जनता क्वाटर अयोध्यापुरी नन्दानगर इन्दौर निवासी प्रदीप पिता शंकरलाल पंवार (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार २५० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को ग्राम बागोदा तलाई के पास बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम राजपुरा बेटमा निवासी जगदीश पिता चम्पालाल बलाई (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ५०० रूपये कीमत की दो पेटी बीयर बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५६ दुकान एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सोमनाथ की चाल इन्दौर निवासी पंकज उर्फ बिल्ली पिता जगतसिह (२२), ७/७ नेहरूनगर इन्दौर निवासी संजय पिता अशोक शर्मा (२४) तथा ७० विकास नगर इन्दौर निवासी कपिल पिता खुशाल राव (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को रामकृष्णबाग चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही मालवीयनगर इन्दौर निवासी दीपक पिता लालसिह (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लोहे का सन्तूर बरामद किया गया। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को जोशी गुराडिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सिमरोल निवासी रजत पिता सुरेशचन्द्र अग्रवाल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
जुऑ खेलते हुऐ १५ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छायादीप अपार्टमेन्ट के फ्लेट में, १३५ श्रीनगर एक्सटेंशन इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले असरफ ,अंकुर, मुख्त्यिार खां, वाहिद, मोहम्मद जुबेर, सलीम, जाकिर,मोहम्मद जिलानी, तथा हरीशंकर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ हजार १२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०८ मई २०१० को ग्राम धरमपुरी से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अब्बास, गोपाल, शरीफ, सन्तोष, विजय, तथा मलखान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक ०९ मई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०८ मई २०१० को २०.५० बजे ३७३ नट कालोनी धार रोड सिरपुर इन्दौर निवासी श्रीमती नर्मदाबाई पति कुलदीपसिह (२३) की रिपोर्ट पर यही ६ जगंमपुरा इन्दौर निवासी इसके पति कुलदीपसिह पिता रामसिह, ससुर रामसिह पिता अल्हडसिह, तथा देवर मंगलसिह पिता रामसिह के विरूद्ध धारा ४९८.५०६,३४. भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती नर्मदाबाई के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।पुलिस महिला थाने द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति पति कुलदीपसिह पिता रामसिह, ससुर रामसिह पिता अल्हडसिह, तथा देवर मंगलसिह पिता रामसिह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, May 8, 2010
०९ आदतन अपराधी एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील
.इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १२८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हिम्मतनगर पालदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही हिम्मतनगर पालदा इन्दौर निवासी रूपचन्द्र पिता शिवप्रसाद लूनिया (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ६२५ रूपये कीमत की ६५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को बक्षीबाग सदरबाजार इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ६० बक्षीबाग इन्दौर निवासी विनोद पिता पे्रम (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा ट्रान्सफार्मर वाली गली इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ५२/२ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी सौराज पिता रमेश जाट (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
जुऑ खेलते हुऐ ०६ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०८ मई २०१०- पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बूढी बरलाई क्षिप्रा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दीपकचन्द्र पिता बाबूलाल अग्रवाल तथा देवकरण पिता मांगीलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३७५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०७ मई २०१० को ग्राम सुमठा तालाब की पाल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुमठा देपालपुर निवासी मोहनलाल, कल्याणसिह, राधेश्याम तथा मोहनसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
Friday, May 7, 2010
अवैध रूप से गांजा ले जाते तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ६ मई २०१० के १५.५० बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मानपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री सियास ए. के नेतृत्व मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी प्रधान आरक्षक नरेश तिवारी, आरखक लाखनसिह, युवराज, धर्मेन्द्र, सैनिक श्यामलाल, तथा धर्मेन्द्र के साथ मानपुर बस स्टेण्ड के सामने वाहन चैंकिग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खलघाट से मानपुर की और एक काली रंग की मारूती वेन अवैध रूप से गांजा लेकर आ रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर आईपीएस प्रशिक्षु श्री सियास ए. के नेतृत्व मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी प्रधान आरक्षक नरेश तिवारी, आरखक लाखनसिह, युवराज,धर्मेन्द्र, सैनिक श्यामलाल, तथा धर्मेन्द्र द्वारा उक्त काले रंग की मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/४११९ को रोका तो चालक ने पहले तो वेन को धीरे कर लिया एवं पुलिस बल के पास आते ही वेन को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा कर उक्त काले रंग की मारूती वेन को रोककर जब इसके चालक से नाम पता पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम अब्दुल हसीब पिता अब्दुल रहमान (२०) निवासी हरीनगर कालोनी मेन रोड सुसनेर जिला शाजापुर बताया, इसी के पीछे की सीट पर बैठे युवको से नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम संतोष पिता रतनसिह बलाई (२५) तथा सुनील पिता कैलाश सोनी (२२) दोनो निवासी ग्राम कानड जिला शाजापुर का होना बताया। पुलिस द्वारा जब मारूती वेन की तलाशी ली गई तो उसमे प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरियां मे १२७ किलो ९०० ग्राम गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस मानपुर द्वारा तीनो आरोपियो को थाने लाकर इनके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से १२७ किलो ९०० ग्राम गांजा एवं उक्त मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/४११९ सहित कुल कीमती आठ लाख ९२ हजार रूपये का बरामद किया । पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
स्कूॅटी की डिक्की का ताला तोडकर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.४५ बजे ३९२ कुन्दननगर इन्दौर निवासी मनीष पिता पे्रमराज (२८) की रिपोर्ट पर विशाल पिता इन्द्रकुमार यादव (२५) निवासी ३/२ न्यू पलासिया इन्दौर, चेतन पिता पे्रमसिह (१८)निवासी १७० सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर थाना एमआयजी कालोनी, तथा संजय पिता अभिमन्यू कुशवाह (२५) निवासी १२७ सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर थाना एमआयजी के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.१० बजे फरियादी मनीश अपने भान्जे की स्कूटी गाडी एमपी-०९/जेयू/८४७४ को लेकर किसी काम से आन्नद बाजार गये थे जंहा पर उन्होने अपनी उक्त स्कूटर वाईन शॉप के सामने केनरा बैंक के सामने पार्क कर सामने दुकान पर सामान खरीद रहे थे इसी बीच तीनो आरोपियो द्वारा फरियादी की स्कूटी की डिक्की का ताला तोडकर उसमे रखे ८५० रूपये नगद, वोटर आयडी कार्ड, तथा लायसेन्स आदि चुराकर भागने लगे फ रियादी द्वारा देखने पर व चिल्लाने पर आसपास को लोगो की मदद से तीनो आरोपी विशाल यादव, चेतन तथा संजय कुशवाह को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस पलासिया द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर चुराये गये उक्त रूपये,बोटर आयडी कार्ड,तथा फरियादी लायसेन्स बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए तीनो आरोपियो से अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
कन्टेनर से डीजल चोरी करते बदमाश गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.२० बजे अरशद अली पिता सल्लू खां (२१) निवासी भोजपुर लक्ष्मणगढ अलवर राजस्थान की रिपोर्ट पर शाहिद पिता सफदर (२२) निवासी कोर्ट मोहल्ला हरीफाटक जिला उज्जैन के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि तथा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक ६ मई २०१० को १९ बजे फरियादी अरशद अली एवं इसका साथी क्लीनर उमरदीन अपना कन्टेनर क्रमांक एच आर-५५/जेयू/ २३७३ लेकर पीथमपुर जाने के लिये आशाराम बापू चौराहा पर खडा होकर अपनी कम्पनी की गाडिया जो पीछे आ रही थी उनका इन्तजार कर रहा था, इसी बीच आरोपी शाहिद ने फरियादी के कन्टेनर के टैंक का नट खोलकर उसमे से १६०० रूपये कीमत का ४० लीटर डीजल चुराकर एक केन मे भर रहा था, आवाज आने पर फरियादी अरशद अली व क्लीनर उमरदीन ने आरोपी शाहिद को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी शाहिद पिता सफदर खां को गिरफ्तार कर उक्त कन्टेनर से चुराया गया ४० लीटर डीजल मय केन के बरामद कर लिया, पुलिस द्वारा जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पेन्ट की जेब से एक चाकू भी मिला। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इससे अन्य चोरियो ंके सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
चन्दन लकडी की तस्करी कर ले जाते दो गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ६ मई २०१० को १८.३० बजे ग्राम खांडाखेडी फाटा से मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/जेजी/०३७७ पर जाते हुए गोपी पिता पूनमचन्द्र लोधी निवासी ग्राम छावनी तराना जिला उज्जैन तथा नन्दकिशोर पिता हेमूसिह लोधी (४४) निवासी नई कालोनी मक्सी जिला शाजापुर को पकडा। पुलिस द्वारा जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने अवैध रूप से चन्दन की लकडी के ६ नग गुटके कीमती १५ हजार रूपये का ले जाना स्वीकार किया। पुलिस सांवेर द्वारा दोनो आरोपी गोपी पिता पूनमचन्द्र लोधी निवासी ग्राम छावनी तराना जिला उज्जैन तथा नन्दकिशोर पिता हेमूसिह लोधी (४४) निवासी नई कालोनी मक्सी जिला शाजापुर को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने चन्दन लकडी की तस्करी करना स्वीकार किया।पुलिस सांवेर द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध धारा २६ च वन अधिनियम तथा ३/५ वन उपज परिवहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से उक्त मोटर सायकल एमपी-०९/जेजी/०३७७ तथा ६ नग चन्दन लकडी के गुटके कीमती १५००० रूपये के बरामद कर लिये है तथा प्रकरण मे पूछताछ करते हुए विवेचना की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०७ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील
.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल तालाब के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही स्कीम नं० ७८ विजयनगर इन्दौर निवासी सचिन पिता किशनलाल (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को जीवन की फैल पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ९०/१ जीवन की फैल इन्दौर निवासी हेमन्त पिता ध्यानसिह यादव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार २०० रूपये कीमत की ६२ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को श्यामा ढाबा के पास लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को इमली बाजार बक्षीबाग के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही इमलीबाजार इन्दौर निवासी रेखाबाई पति सोनू पाल (१८), तथा कमाठीपुरा इन्दौर निवासी बबीता पति जसपाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०-२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को संयोगनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुनील पिता देवीलाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यामा ढाबा के पास देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जीवित कारतूस बरामद किया गया।पुलिस लसुडिया द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Subscribe to:
Posts (Atom)