Saturday, February 17, 2018

मोटर सायकल चुराने वालें नाबालिक वाहन चोर को, पुलिस थाना खजराना द्वारा किया चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-शहर वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा वाहन चुराने वाले एक नाबालिक चोर को चोरी की मोटर सायकल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत फरियादी वैभव पिता दीपचंद सोनी निवासी 113, तपेश्वरी बाग खजराना इंदौर ने थानें पर आकर रिपोर्ट की कि, उसकी मोटर साइकिल यामाहा एफ.जेड क्रमांक एमपी-16/एमके-4997 को दिनांक 15.02.18 रात्रि को कोई अज्ञात चोर, घर के बाहर रखें स्थान से चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में चोरी गए वाहन के संबंध में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके फलस्वरुप दिनांक17.02.18 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति स्टार चौराहे पर सस्ते दामो पर मोटर साइकिल बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर से एक बाल अपचारी को प्रकरण में चोरी गए वाहन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ पर बाल अपचारी द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा व उनकी टीम के सउनि नरेंद्र सिंह जादौन, आर. 990 जितेंद्र तथा आर 3087 प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही।

चेन स्नेचिंग, लूट, वाहनचोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का फरार आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपियों से चोरी की एक मोटरसायकल, दो मोबाइल, दो गैस की टंकी, एक एल.ई.डी. टी.वी. एवं स्विफ्ट कार बरामद, गिरफ्तार आरोपी शहर के पॉश ईलाकों मे देते थे, वारदातों को अंजाम।


इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018- इंदौर शहर वाहन चोरी, चेन स्नेचिंग एवं लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी  व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। जिस पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्र्राइम) अमरेन्द्र सिंह के द्वाराक्राइम ब्रांच की टीम को इस दिशा में कार्य करने हेतु लगाया गया। इस संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे।
        इस कड़ी में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच इन्दौर ने पूर्व में थाना विजय नगर की की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विनोद पिता रामसिंह को एक अपाचे मोटर सायकल सहित पकड़ा गया था। आरोपी से सखती से पूछताछ करने पर उसने बताया था कि, अपाचे मोटरसायकल आरोपी ने कुछ दिन पहले ही थाना तिलकनगर क्षेत्र से चोेरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने लगभग एक माह पूर्व अपने एक साथी के साथ मिलकर ग्रांड ओेमनी विजयनगर से एक महिला से उसका मंगलसूत्र लूटा था। उक्त अपराध में आरोपी विनोद को थाना विजयनगर द्वारा गिरफ्तार किया जाकर उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई थी। आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम अपने साथी राहुल निवासी भूरी टेकरी के साथ मिलकर दिया था तथा राहुल के साथ मिलकर ही एक मोटरसायकल और चोरी की थी। आरोपी विनोद के पकडे जाने के बाद राहुल घर सेफरार हो गया था, जिसकी क्राइम ब्रांच द्वारा तलाश की जा रही थी। आरोपी राहुल की तलाद्गा के दौरान क्राईम ब्रांच को सूूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राहुल अपने घर भूरी टेकरी आया हुआ है। उक्त सूचना पर क्र्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना विजयनगर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी राहुल पिता बद्र्रीप्रसाद जाटव को भूरी टेकरी क्षेत्र से पकडा गया।
आरोपी राहुल से पूछताछ मे उसने बताया कि उसने अपने साथी विनोद एवं नरेन्द्र्र पिता हरिसिंह के साथ मिलकर थाना तिलकनगर क्षेत्र मे एक घर से एक एल.ई्र.डी. टीवी., एक एप्पल आई फोन मोबाइल, एक एम.आइ्र.नोट-4 मोबाइल चुराये थे एवं उसके बाद  इन तीनो ने मिलकर एक अन्य घर से दो गैस की टंकी एवं एक स्विफ्ट कार भी चोरी की थी। स्विफ्ट कार आरोपी राहुल एवं उसके साथी विनोद ने चोरी करने के कुुछ दिन बाद बंगाली चौराहे के पास एक सुनसान जगह पर छोड दी थी। आरोपी ने यह भी बतायाा कि उसने अपने साथी विनोद के साथ मिलकर तिलकनगर थाना क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसायकल एवं एक यामाहा एफ.जेड. मोटर साइकिल भी चोरी की थी। जिसमे से आपाचे मोटरसााइकिल विनोद ले गया था एवं यामाहाएफ.जेड. मोटर साइकिल राहुल ने अपने पास होना बताई। आरोपी राहुुल जाटव मजदूरी करता एवं पूूर्व मे थाना एम.आई.जी. मे नकबजनी के अपराध मे एवं थाना खजराना, विजयनगर मे चोरी  के अपराधो मे भी गिरप्तार किया जा चुका है।
                                आरोपी राहुल के बताये अनुसार उसके तीसरे साथी नरेन्द्र पिता हरिसिंह को तलाश किया जा रहा है। आरोपी राहुल के बताये अनुसार आरोपी नरेन्द्र के पास मे चोरी की गर्र्इ्र गैस की टंकी, मोबाइल एव एलईडी टीवी एवं अन्य सामान भी है। आरोपी नरेन्द्र्र पिता हरिसिंह मूलरूप से पानखेडी उज्जैन का रहने वाला हैं, तथा इन्दैर मे पवन नगर पालदा मे किराये के मकान मे रहता है। आरोपी नरेन्द्र शादियो पार्टी मे कैटरिंग का काम करता है एवं आरोपी को शराब के नशे का आदि है व नद्गाा करने के लिये पैसा न होने पर आरोपी चोरी आदि की घटनाओ को अंजाम देता है। पुलिस द्वारा इसकी तलाश की जा रही है।

                                आरोपी राहुल एवं उसके साथी विनोद के द्वारा थाना विजयनगर क्षेत्र मे मंगलसूत्र लूट की घटना की गर्ई थीं। उक्त अपराध मे थाना विजयनगर एवं क्राइम ब्र्रांच द्वारा आरोपी विनोद को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है एवं उक्त अपराध में आरोपी राहुल फरार था, जिसे पकडा जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजयनगर के सुपुर्द किया गया है। दोनो आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है, जिसमे कि कई अन्य घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 51 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 24 आरोपियों, इस प्रकार कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 32 ए शीतल नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहित पिता दिलीप सिंह ठाकूर, पराग पिता सुभाष अग्रवाल, सुरज पिता प्रकाश जाधव, शुभम पिता महेश कडाडे, जुबेर पिता गुलाम मोहम्मद, वैभव पिता सिद्दनाथ विराजदार, प्रमेश पिता रमेश शुक्लाविकास पिता रामचंद्र शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 32150 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाहिया कालोनी गार्डन के पास मैदान और स्कींम न 136 खुला मैदान इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता अशोक सेजवार, हेमंत पिता गोपाल सिंह रातपुत, गर्वित पिता सतीश जागानेर और जितेंद्र पिता रविंद्र सिंह, रवि पिता महेंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भानगढ रोड वाटर प्लांट के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुखलिया इन्दौर निवासी कल्लु उर्फ कल्याण पिता विक्रम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेअवैध शराब जप्त की गयी।            
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन मेन रोड गेट के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 514/15 मेघदुत नगर इन्दौर निवासी दीपक पिता रूपेश सांवलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका मंदिर के पास पटेल मार्केट और चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 210 कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर निवासी रोहित पिता वृदांवन और कैलाशपुरी कालोनी इन्दौर निवासी विकास पिता लालचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही-

03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर आरोंपी के घर के पीछे ग्राम अलावा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम अवलाय इन्दौर निवासी मोहन पिता समंद चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।         
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Friday, February 16, 2018

दो बदमाशो को अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर में अवैध मादक पदार्थो के खरीद फरोखत एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर, कड़ी व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व, श्री अवधेष गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 डाँ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश मोटवानी व्दारा थाना क्षैत्रो मे ऐसे सभी बदमाशो पर लगातार नजर रखकर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में दिनांक 16.02.18 को थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजु त्रिपाठी को मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि नितीन उर्फ अप्पी पिता मुकेश पंवार उम्र 29 वर्ष निवासी 26/1 आदर्श बिजासन नगर इन्दौर व उसका साथी धर्मेंद्र पिता माधव सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी चार नल के पास कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर अवैध मादक पदार्थ स्मैक लिये हुऐ बैचने की फिराक मे घूम रहे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा उनि माहखान,सउनि देवेंद्र पंवार, सउनि के के तिवारी, प्र आर अनिल पाटील की टीम बनाकर, मुखबिर सूचना पर तस्दीक करने हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम व्दारा मौके पर पहुचकर देखा तो दो व्यक्ति घूमते मिले जिन्हे टीम व्दारा पकड़ा गया आरोपियो की तलाशी लेनें पर इनके पास से 17 ग्राम अवैध स्मैक कीमत 17000 रूपयें बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्मैक जप्त कर दोनो आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया, जिनसे  अन्य पूछताछ की जा रही है।

कुखयात जिलाबदर बदमाश नईम ऊर्फ नवीन ऊर्फ काला पिता सलीम थाना चंदन नगर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र के गुंडे, बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण रखने हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। था। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति.पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्रिवेदी के मार्गदर्शन चदंन नगर थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा जिलाबदर बदमाश नईम ऊर्फ नवीन ऊर्फ काला को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
 पुलिस थाना चंदन नगर पर मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की क्षेत्र का कुखयात बदमाश नईम ऊर्फ नवीन ऊर्फ काला पिता सलीम निवासी चंदन नगर इन्दौर की आपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान डीएम महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 13.10.2017 के परिपालन में बदमाश को जिला बदर आदेश तामिल कराया जाकर आगामी छः माह के लिये इंदौर शहर एवं उसके सीमावृत्ति जिलों की राजस्व सीमा से निष्कासित किया गया था, जो कि दिनांक 15.02.2018 की रात्री में अपने घर आया हुआ है। उक्त सूचना परपुलिस टीम द्वारा जिलाबदर बदमाश नवीन उर्फ काला कों उलघंन अवधि में पकडा गया। जिलाबदर गिरफ्तारसुदा आरोपी बदमाश नईम ऊर्फ नवीन के विरूद्ध इंदौर शहर में लगभग तीन दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। जिस पर हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, तथा अवैध हथियार रखने जैसे तीन दर्जन अपराध पंजीबध्द हैं।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि वीरेंद्र बरकरे, प्रआर. अशरफ, आर. जोगेश लश्करी की सराहनीय भूमिका रही।

दो बदमाशो को अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर में अवैध मादक पदार्थो के खरीद फरोखत एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर, कड़ी व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व, श्री अवधेष गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 डाँ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश मोटवानी व्दारा थाना क्षैत्रो मे ऐसे सभी बदमाशो पर लगातार नजर रखकर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में दिनांक 16.02.18 को थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजु त्रिपाठी को मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि नितीन उर्फ अप्पी पिता मुकेश पंवार उम्र 29 वर्ष निवासी 26/1 आदर्श बिजासन नगर इन्दौर व उसका साथी धर्मेंद्र पिता माधव सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी चार नल के पास कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर अवैध मादक पदार्थ स्मैक लिये हुऐ बैचने की फिराक मे घूम रहे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा उनि माहखान,सउनि देवेंद्र पंवार, सउनि के के तिवारी, प्र आर अनिल पाटील की टीम बनाकर, मुखबिर सूचना पर तस्दीक करने हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम व्दारा मौके पर पहुचकर देखा तो दो व्यक्ति घूमते मिले जिन्हे टीम व्दारा पकड़ा गया आरोपियो की तलाशी लेनें पर इनके पास से 17 ग्राम अवैध स्मैक कीमत 17000 रूपयें बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्मैक जप्त कर दोनो आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया, जिनसे  अन्य पूछताछ की जा रही है।

लुट, डकैती व नकबजनी की घटनाओं को अजांम देने वाली गैग, पुलिस थाना मानपुर की गिरफ्त में। गैग द्वारा पुर्व मे भी दिया गया है ऐसी घटनाओं को अजांम।


इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2018- शहर में लुट डकैती व नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगानें व आरोपियों की पतारसी कर, आरापियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक मंहू श्री नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी मंहू श्री अशोक उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस थाना मानपुर थाना प्रभारी श्री करणं िसंह सक्तावत व उनकी टीम द्वारा डकैती डालनें की योजना बनातें हुए 07 आरोपियों को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना मानपुर पर दिनांक 16.02.18 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग अजनार नदी के पास पुलिया पर डकैती की घटना को अंजमा देने के लिये इक्कठे  हुऐ है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल बतायेंनुसार मौके पर पहुंचें, जहां पर सें पुलिस टीम द्वारा 7 अज्ञात व्यक्तियो को घेराबन्दी कर पकडा गया।जिनकें कब्जे से 12 बोर का कट्टा मय कारतुस दो चाकू ,लोहे की टामी, एक लोहे की चैन, तथा मौके पर से तीन मोटर सायकल जप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पुछताछ करनें पर अपना नाम 1.अर्जून पिता अजबसिंह कोली उम्र 20 साल नि. अचाना थाना सागौर जिला धार 2. गोविन्द पिता तेजा कोली उम्र 20 साल नि. अचाना थाना सागौर जिला धार 3. आकाश पिता लक्ष्मण भाटिया जाति भील उम्र 18 साल नि. रामपुरिया खुर्द थाना मानपुर जिला इन्दौर 4. विष्णु पिता नानुराम गनावा जाति भील उम्र 19 साल नि. रामपुरिया खुर्द थाना मानपुर जिला इन्दौर 5. जितेन्द्र पिता राकेश कोली उम्र 25 साल नि. अचाना थाना सागौर दिला धार 6. सुरेश पिता तेजा उर्फ तेजासिंह कोली उम्र 19 साल नि. अचाना थाना सागौर जिला धार 7. कृष्णा पिता तेजा उर्फ तेजासिंह कोली उम्र 28 साल नि. अचाना थाना सागौर जिला इन्दौर को अपराध क्रं. 43/18 धारा 399,402 भादवि.व 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से हीकमत अमली व कडाई से पुछताछ करनें पर 4 आरोपियों ने थाना मानपुर क्षेत्र में दिनांक 12.02.18 को वाहन चालको के साथ लूट की घटनाकरना कबुल किया गया। इसके पश्चात आरोपीयान अर्जून, गोविन्द, आकाश, विष्णु सें अपराध क्रं. 28/18 धारा 392, 394 भादवि. में गये दो मोबाईल कीमत 7000रु एवं नगदी 4800 रुपये कुल 11800 रुपये बरामद किये गये। अन्य पुछताछ पर आरोपीयान मे थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व काकंरिया से एक मोटर सायकल चुराना बताया गया जो आरोपीयान से एक मोटर सायकल जप्त की गई है। आरोपीयानों से अन्य लूट व डकैती के सबंध में पूछताछ करनें पर वर्ष 2016 मे ग्राम कुआ थाना ठिकरी जिला बडवानी में एक किसान व उसके नौकर के साथ डकैती की घटना घटित कर एक मोटर सायकल छीन कर लाये थे। उक्त मोटर सायकल भी इनके कब्जे से जप्त की गई हैं। पुलिस टीम को श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के व्दारा पुरी टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की गई हैं।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानपुर श्री करण ंिसंह सक्तावत, उनि. के.सी दांगी, उनि. वी,पी. मण्डलोई, सउनि. चेनसिंह चौहान, सउनि. लक्ष्मणसिंह बुन्देला, प्र.आर. 1104 सुनिल, प्र. आर. 2073 जयपाल, आर. 100 पुष्पेन्द्र की सराहनिय व महत्वपुर्ण भुमिका रही।