Sunday, November 20, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को रात्रि में मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू बाबा मंदिर के पास एनटीसी ग्राउण्ड एवं नंदानगर सांई मंदिर के पास से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें मिलने पर मालवामिल कंपाउण्ड निवासी-छगनलाल पिता रामअवतार, ई-19 जनता क्वाटर नंदानगर निवासी-जयेश पिता ईश्वर चौहान तथा 861/9 नेहरू नगर निवासी-रवि पिता मुन्नालाल रघुंवंशी को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 16.30बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सुनीकेत अपार्टमेंट के सामने श्रीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 595 जनता क्वाटर मोतीतबेला बाबा मंदिर के पास इंदौर निवासी कृष्णा पिता मुरली मालवंदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला चौक इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 8 साउथ कमाठीपुरा इंदौर निवासी विजय उर्फ विनय पिता रामदास गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें,आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के सामने चोरल से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, चोरल पिल्ले पार निवासी रजक पिता राधेश्याम लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, November 19, 2016

गुंडे द्वारा धोखाधड़ी कर प्लाट पर अवैध कब्जा करने पर, महिला ने डीआईजी इंदौर को ट्‌वीट कर मांगी सहायता, इन्दौर पुलिस की कार्यवाही से गुंडे ने अवैध कब्जा छोड़ मांगी महिला से माफी


इन्दौर 19 नवम्बर 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के टि्‌वटर एकाउंट पर दिनांक 11.11.2016 को राधा ताम्बारे पिता भगवान ताम्बारे ने अपनी पीड़ा बयान की थी कि, वह सामान्य परिवार से है एवं पिता विकलांग है। उसके परिवार ने अपनी मेहनत की कमाई से न्यू गौरीनगर इंदौर में एक प्लाट 2007 में खरीदा था, जिस पर उनका चौकीदार मोहन जायसवाल निवासी बडवाह रहता था। इस प्लाट पर मोहन जायसवाल की मदद से किसी राजा ठाकुर नाम के गुंडे ने अवैध कब्जा कर लिया है तथा बार बार हमको धमकाता रहता है। आवेदिका ने बताया कि वह तीन बहने है और उन्हे राजा ठाकुर नाम के गुंडे से डर लग रहा है। उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा प्रकरण में शीघ्र जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश, क्राइम ब्रांच इंदौर को दिये गये।
उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच में पाया कि आवेदिका के  प्लाट पर आवेदिका के परिवारद्वारा रखे गये चौकीदार मोहन जायसवाल ने राजा ठाकुर से पैसे लेकर इस प्लाट की नोटरी राजेन्द्र उर्फ राजा ठाकुर पिता जोगेन्द्र सिंह निवासी 357 पाटनीपुरा इंदौर के कहने पर राजा के कजिन रविन्द्र कुशवाह पिता कैलाश निवासी पाटनीपुरा इंदौर के नाम पर कर दी थी तथा वर्तमान में गुंडा राजाठाकुर इस प्लाट पर अवैध कब्जा किये हुए है। अपना वैध कब्जा बनाये रखने के लिए इन दोनो भाईयो ने इस प्लाट की नोटरी करवाकर, वहा अपने किरायेदार संजय गायकवाड़ पिता शंकरलाल को रख रखा है। पुलिस द्वारा जांच में पाया कि राजा उर्फ राजेन्द्र ठाकुर एक शातिर अपराधी होकर, इसके विरूद्ध  थाना एमआईजी में धारा 307 भादवि के तीन अपराध पंजीबद्ध है। उप पुलिस महनिरीक्षक के निर्देश पर इन्दौर पुलिस की कार्यवाही से गुंडे राजा ठाकुर द्वारा आवेदिका राधा को अवैध कब्जा की गई सम्पित्त लौटा दी जाकर माफी मांगी गयी है। जिससे आवेदिका एवं उसके परिवार जनो द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर से भेंट कर, उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आवेदिका की शिकायत पर मोहन जायसवाल नि. बड़वाह, गुंडे राजा उर्फ राजेन्द्र ठाकुर एवं उसके कजिन रविन्द्र कुशवाहा द्वारा प्लाट के कूटरचित दस्तावेज तैयार करआवेदिका के परिवार के साथ धोखाधड़ी करने की नीयत से उक्त प्लाट पर अवैध कब्जा करने पर धारा 420,447,467, 468,120 बी भादवि का अपराध पाया जाने पर, क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना हीरानगर को अपराध पंजीबद्ध कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

अनावश्यक कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला सहपाठी, वी केयर फोर यू की द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 19 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती व उसके दोस्त को अनावश्यक कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाले सहपाठी युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने क्राईम वॉच पर शिकायत दर्ज कराई कि अजय वर्मा जो मेरा क्लासमेट है, वह बार-बार कॉल कर मेरे मोबाईल नम्बर पर मुझे और मेरे दोस्त को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिसके कारण मेरा घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और ये आये दिन मुझे कॉल कर परेशान कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक अजय वर्मा पिता रामगोपाल वर्मा (20) निवासी म.नं. 93-106 बादल का भट्‌टा बाणगंगा इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया है, जिस पर आरोपी अजय के विरूद्ध अप. कं. 888/16 धारा 507,509 भादवि का पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जायेगा।

उक्त आरोपीको पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19  नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2016- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लिम्बोदी चौराहा, इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर 71 दिलीप प्रजापति का मकान लिम्बोदी इंदौर निवासी लखन पिता कडवा प्रजापति को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 19 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्धकार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19  नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19  नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2016- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर मध्य भारत अस्पताल रोड बडी हाउस के पास महू से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम आनंद बेडी जिला खरगोन निवासी कन्हैया पिता धन्नालाल जायसवाल तथा ग्राम ठीकरी यादव मोहल्ला जिला बडवानी निवासी भूपेन्द्र पिता भारत यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2240 रूपये कीमत की 56 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, November 18, 2016

चन्द घण्टों मे लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की गिरफ्त में

           
इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2016-दिनांक 17/11/16 को फरियादी चेतन दास व सागर पिता बल्बीदर के साथ रात्री मे करीब 00.30 बजे  थाना आकर बताया कि, आज मैने मेरे भान्जे की दुकान पर काम करने वाले सागर करे को अपनी एक्टीवा नम्बर एमपी-09/एलएच-6655 से एक लाख नब्बे हजार रूपये (जिसमे सभी नोट 500-500 की गड्डीयां एक कपडे की थैली मे) देकर सागर को स्टेट बैंक आफ इंडिया टावर चौराहा पर रूपये जमा कराने भेजा था। सागर ने साढे़ चार बजे वापस आकर बताया कि बैंक वालों ने आज रूपये जमा करने से मना कर दिया है। इस पर मै तथा सागर दोनो अपने घर से उक्त  रूपये की थैली लेकर रानीपुरा के लिये रवाना हुये। एक्टीवा सागर चला रहा था तथा उसने रूपयों की थैली सीधे हाथ की तरफ एक्टीवा के हेण्डल पर टांग रखी  थी। जैसे ही हम शाम के लगभग साढे छः बजे पावऱ हाउंस के पास मच्छीबाजार रानीपुरा पंहुचे कि पीछे से दो 20-25 साल के दो लडके एक डिस्कवर मोटरसायकल पर आये तथा मेरी रूपयों से भरी थैली पर झपट्टा मारा। मैने रूपयों की थैली को पकडा किन्तु रूपयों की थैली को छीनकरउक्त दोनो अज्ञात बदमाश रानीपुरा की तरफ तेजी से भाग गये। रूपयों की थैली मे मेरा आधार कार्ड की फोटो कापी भी रखी है। फरियादी कि रिपोर्ट पर पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में लग गये।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल प्रकरण के अज्ञात आरोपिया का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अति. पुलिस.अधीक्षक पूर्व श्री बिट्‌टू सहगल के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती प्रभा चौहान की देखरेख में थाना प्रभारी सी.बी.चडार व उनकी टीम को आरोपियों की पतारसी में लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान फऱियादी चेतन दास व सागर से पूछताछ की गई। पूछताछ में सागर करे पर पुलिस का संदेह गहराता गया, क्योंिकं की सागर को रुपये की जानकारी थी व उसने इतनी बडी रकम को स्कुटर के हेन्डल पर असुरक्षित तरिके से टांग रखा था। इस संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा सागर करे से सखती  से पूछताछ की, तो सागर नें सारा मामला उगल दियातथा बताया कि सागर तथा उसके दोस्तो ने मिलकर ही चार दिन पहले से लूट की योजना उसके दोस्त  दिनेश, भरत व बिन्दर के साथ बनाई थी। दोस्तो को यह जानकारी थी कि वह दुकान से सेठके रुपये लेकर दो चार दिन बाद जमा कराने जायेगा। पुलिस ने प्रकरण में तीन आरोपी- 1. सागर पिता बलविन्दर उम्र 21 साल निवासी 15 संत नगर इन्दौर, 2. बलविन्दर पिता जसविर सिहं उम्र 19 साल निवासी 70 संत नगर इंदौर, तथा 3. भरत पिता विवेक उम्र 22 साल निवासी 135 लिम्बोदी कृष्णा अपार्ट मेन्ट इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से एक लाख 40 हजार रुपये नगद व फरियादी का आधार कार्ड जप्त किये गये है। शेष रूपये दिनेश लेकर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
चंद घण्टों मे लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली श्री सी.बी.चडार के नेतृत्व में उनि. लक्ष्मण सिहं, सउनि महेश चौहान, आर. 833 प्रदीप जाट तथा आर 867 विक्रम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





पुलिस की व्यवहारिक दक्षता एवं तकनीकी कौशल विकास हेतु, एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2016-पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इन्दौर ज़ोन इन्दौर में कल दिनांक 19.11.16 के 10.30 बजे से, मैदानी स्तर पर पुलिस की व्यवहारिक दक्षता एवं तकनीकी कौशल विकास हेतु, एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन कुमार माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया जावेगा। उक्त सेमिनार में पुलिस अनुरक्षा में मृत्यु के प्रकरण में सावधानियां व मानव अधिकार के निर्देश तथा सोशल मीडिया के विषय में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जावेगा।

            इस सेमिनार में इन्दौर ज़ोन के सभी आठ जिलों से अति. पुलिस अधीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के 25 पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित होगें। उक्त सेमिनार का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्री विपिन कुमार माहेश्वरी द्वारा किया जाकर, संबंधित विषयों पर सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जावेगें।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18  नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18  नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 18  नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18  नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18  नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खेडापति हनुमान मंदिर के पास सिरपुर तथा स्कीम नं. 71 सेक्टर डी में माता मंदिर के पास खुला स्थान, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नालापार ई सेक्टर चंदननगर निवासी संजय उर्फ संजू पिता चेतराम तथा 456 गुरूशंकर नगर द्वारकापुरी निवासी धमेन्द्र उर्फ धम्मा पिता सचिन भवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक छुरा तथा एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2016- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिल्ले पार चौरल नदी के पास कच्चा रास्ता चोरल से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, चौरल निवासी गोपाल उर्फ गुड्‌डु पिता फूलचंद कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, November 16, 2016

नोट बदलने के नाम पर धोखाधड़ी कर, रूपयें हड़पने वाले आरोपी पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में, चारों अरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी के 33 लाख 86 हजार रूपयें व घटना में प्रयुक्त कार जप्त


इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा नोट बदलने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपयें हड़पने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            दिनांक 16.11.16 को पुलिस थाना राऊ पर आवेदक आशीष पिता विजयकुमार गर्ग निवासी महूं द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमे बताया कि, राहुल, रवि ठाकुर, सुशील एवं पिंकी ठाकुर ने मिलकर, आवेदक के रिश्तेदारों शैलेष अग्रवाल, कुंदन पंवार एवं दीपक अग्रवाल को पुराने नोट से छोटे नोट (100-100 एवं 50-50) में बदलवाने के लिये 35 लाख रूपयें लिये गये है, जो अब न तो छोटे नोट उपलब्ध करवा रहे है और न ही रूपयें वापस लौटा रहे है। राहुल, रवि, सुशील व चांदनी उर्फ पिंकी अब कह रहे है कि, तुम लोगों का सारा पैसा ब्लैक का है, हम ये पैसा नहीं देगें और ज्यादा होशियारी दिखाओगे तो तुम्हारी रिपोर्ट कर देगें व रेड डलवा देगें। इस प्रकार इन चारों द्वारा 35 लाख रूपयों कीधोखाधड़ी की गयी है और अब ब्लैकमेल कर रहे है। उक्त शिकायत पर पुलिस थाना राऊ द्वारा धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
            उक्त मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में शीघ्र जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों- 1. राहुल पिता मोहनलाल गर्ग (28) निवासी महूं इन्दौर, 2. सुशील पिता झुमकलाल सोनेरे (23) निवासी उमरिया इन्दौर, रवि पिता मांगीलाल ठाकुर (23) निवासी पिगडम्बर इन्दौर तथा चांदनी उर्फ पिंकी पिता मनोहरसिंह कश्यप (24) निवासी उमरिया इन्दौर को पकड़ा गया । इन आरोपियों से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त प्रकार से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से 33 लाख 86 हजार रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की बिना नम्बर की फोर्ड फिगो कार जप्त की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री  विजय सिसोदिया व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को, 14.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मारूती नगर मेन रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 96 मारूती नगर इंदौर निवासी रवि पिता गोविन्द सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 16 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों केविरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को, 22.45 बजे मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर, विद्या नगर बगीचे के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 279 शंकरबाग मरीमाता मंदिर छावनी थाना रावजीबाजार दीपक खेडे पिता रामचंद्र खेडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2016 को रात्रि 02.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बिका रेस्टोरेंट जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 246 ऋषि पैलेस हनुमान मंदिर के पीछे राजू पिता जवाहर लाल जायसवाल तथा अम्बिका रेस्टोरेंट जवाहर टेकरी धार रोड निवासी मनीष पिता अमर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 57 क्वाटर अंग्रेजी अवैध शराब तथा 21 अवैध बॉटल बियर  जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।