Wednesday, July 1, 2020

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की विभिन्न प्रकार से सहायता प्रदान करने वाले अ. भा. जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) की ओर से श्री प्रकाश भटेवरा (जैन) को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 28 JUNE 2020
 Mr. Prakash Bhatevara (Jain)

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.



               वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा, सेहत व सुविधा का ध्यान रखते हुए  अ. भा. जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) की ओर से श्री प्रकाश भटेवरा (जैन) द्वारा उक्त लॉक डाउन की अवधि में जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिसकर्मियों एवं जरूरतमंद लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता की गई।
जिसके अंतर्गत उन्होंने अपनी टीम के साथ लगभग 70 हजार भोजन पैकेट का वितरण जरूरतमंद लोगों एवं गरीब बस्तियों में किया गया तथा पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हॉस्पिटल में भी दिया गया।
1000 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य किराना सामग्री का वितरण किया गया।
इस महामारी से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली विटामिन सी+डी+जिंक के कांबिनेशन वाली टेबलेट की डिब्बीयां दी गयी।
पीपीई किट, हॉट वॉटर बॉटल,  ORS घोल के पैकेट, ग्लूकोज पावडर, फेस मास्क व हैंड सैनिटाइज़र का लगातार वितरण किया गया। 
                श्री प्रकाश जी ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं, जिसके लिये इनका सुरक्षित व सेहतमंद रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी सुरक्षा व सेहत एवं सुविधा का ध्यान रखना हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।  
                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में अ. भा. जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) के श्री प्रकाश भटेवरा (जैन) द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

30 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 30 आदतन एंव 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जून 2020 को 02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 20.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बहादुर शास्त्री फुटबाल मैदान चिमन बाग इंदौर पास इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 111 सबनीस बाग इंदौर निवासी प्रेम परमार , 88 सबनीस बाग निवासी अभिषंेक तथा 110 एमआईजी कालोनी निवासी लोकेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
               
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 0.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाम का बगीचा गौरी नगर इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, औंकार, विजय, राजेश, संजू, पवन, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
               

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पांचू कुमार की चाल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 66 पांचू कुमार की चाल निवासी गौतम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।     
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, निवासी 370 चमार मोहल्ला निवासी लीलाधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा  द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मित्तल मांगलिक धर्मशाला क ेपास नंदा नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 6/2 नंदा नगर निवासी सूरज मण्डाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवधाम नाले के पास लिम्बोदी और ओरोपी के घर कैलोद इंदौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 116 शिवधाम कालोली कृष्णा अपार्टमेंट के पास लिम्बोदी निवासी जसवीर सिंह और ग्राम कैलोद निवासी गोकुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रुपयें कीमत 60 लीटर की अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्बन हाट गेट के पास सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 166 बाबू घनश्याम नगर निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को  20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर टेकरी साई मंदिर के पास धार रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम ंिसंदोडा धार रोड निवासी मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांव गुर्दाखंेडी हातोद इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गुर्दाखेडी निवासी चंेतन केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रुपयें कीमत की  18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खान नदी पुलिया के पास ग्राम बडोदियाखान सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम ब्राम्ह्रण पिपलीया निवासी दिनेश और गा्रम माधव सारा मांगलिया चैकी निवासी संतोष परमार, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 48500 रुपयें कीमत की 650 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  आठमील निवासी मौसम बाई पति बिरजुनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना भमौरी प्लाजा के पास और नगर निगम झोन सर्विस रोड इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ज्वाला प्रसाद पिता सुखदास अहिरवार, और विकाश पिता जोन बलराय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक.पृथक अवैध छूरे जप्त किये गये।
               


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


पशु आहार नही, शराब भरी थी कार में - पुलिस थाना सांवेर ने किया जप्त


इंदौर- दिनांक 01 जुलाई 2020- दिनांक 30.06.20 की शाम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो व्यक्ति सफेद कलर की अल्टो कार में शराब भरकर ग्राम हिण्डोलिया से बडोदिया की ओर रात्रि में निकलेंगे | सूचना पर थाना प्रभारी सांवेर निरीक्षक श्री संतोष दूधी द्वारा टीम तैयार कर खान नदी पुल के पास एंबुश लगाया गया | रात्रि 21:10 बजे एक सफेद कलर की अल्टो कार आती दिखाई दी जिसे अन्य वाहन रोड पर अडाकर कार को रोका गया । कार नंबर MP-09-WC -6156 होना पाया । कार में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. दिनेश पिता कल्याणसिंह सोलंकी उम्र 38 साल नि महादेव सहारा मांगलिया व 2. संतोष पिता रामचंद्र परमार उम्र 32 साल नि महादेव सहारा मांगलिया का होना बताया । कार की पीछली सीट पर कुछ सामान रखा होकर उसे कंबल से ढंका गया था । पूछने पर उक्त दोनो ने पशुआहार होना बताया । ढंके कंबल को हटा कर देखते सीट पर शराब की पेटियां दिखी । कार की तलाशी लेते कार की पिछली सीट से 07 पेटी देशी प्लेन मदिरा व कार की डिक्की से 06 पेटी देशी मशाला शराब कुल 13 पेटी अवैध शराब कीमती 48,500/- रूपये की एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार नं MP-09-WC -6156 कीमती 4,00,000/- रूपये कुल मश्रुका 4,48,500/- का जप्त कर उक्त दोनो आरोपियों को गिरफतार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।


  थाना प्रभारी सांवेर निरीक्षक श्री संतोष दूधी के मार्गदर्शन में अवैध शराब व कार जप्ती मे उप निरीक्षक रीतेश नागर, आर.राहुल, सुमित व पंकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिन्हें पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |






अवैध कटटे से फायर करने वाला बदमाश, पुलिस थाना खुडैल द्वारा गिरफतार






आरोपी है शातिर बदमाश जिसके विरूद्ध शहर के विभिन्न थानों में है, कई अपराध पंजीबद्ध

  इंदौर- दिनांक 01 जुलाई 2020- पुलिस थाना खुडैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुण्डला दोस्तदार में दिनांक 29.06.2020 को लगभग 20.00 बजे,अनिल शर्मा के यहां उनके भांजे संजय की शादी का बाना निकलने की तैयारी थी, पल्केश उस शादी में सम्मिलित होने आया था । वहां पर अनिल के रिश्तेदार व गांव के लोग भी थे । गांव का ही रहने वाला संदीप ठाकुर जो अपने हाथ में अवैध देशी कट्टा लिए था उस अवैध कट्टे से एकदम फायर हो गया जो पल्केश के सिर में बायीं ओर लगा, जिससे पल्केश वहीं गिर गया, उसके सिर में से खुन बहने लगा, वहां पर अफरा तफरी मच गयी । सूचना पर से थाना खुडैल पर अपराध पंजीबद्द किया गया । उक्त घटना को अंजाम देकर आरोपी संदीप उर्फ सन्नू मौके से फरार हो गया था ।

 घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयो से निर्देशन प्राप्त कर आरोपी की तलाश हेतु टीम रवाना की गई । आरोपी संदीप ठाकुर उर्फ सन्नू पिता विरेन्द्र सिंह कुशवाह जाति ठाकुर उम्र 31 साल निवासी मुण्डला दोस्तदार थाना खुडैल जिला इंदौर, 349/5 नेहरू नगर , 357/5 नेहरू नगर थाना एमआईजी इंदौर को सूचना संकलन कर देवगुराडीया तिराहे से गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी के कब्जे से एक अवैध कट्टा जप्त किया गया है ।अवैध कट्टे से सबंध मे पूछताछ की जा रही है । कुख्यात एंव शातिर आरोपी संदीप उर्फ सन्नू के विरूद्ध शहर के थाना एम.जी.रोड, पलासिया, परदेशीपुरा, तुकोगंज, एमआईजी व तेजाजीनगर में लूट अवैध हथियार रखने, अवैध शराब बेचने, घर में घुसकर मारपीट करने सहित कुल 10 अपराध पंजीबद्ध है । 

अति.पुलिस अधीक्षक महू श्री अमित तोलानी एवं उपुअ मुख्या इंदौर श्री अजय बाजपेयी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफतारी व अवैध कटटे की बरामदगी में थाना प्रभारी खुडैल निरीक्षक श्री रूपेश दुबे, उप निरी.पप्पूलाल शर्मा, उनि अजय गुर्जर,आर.अंकित, आर सागर व आर गजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिन्हे पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है ।





सवारी नही, शराब भरी थी सफारी कार में, पुलिस थाना मानपुर ने किया जप्त







इंदौर- दिनांक 01 जुलाई 2020- पुलिस को दिनांक 30.06.20 की  शाम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सफारी कार में शराब भरकर नाहर खेड़ी तालाब के पास से रात्रि में निकलेंगे | सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक श्री हीतेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा टीम तैयार कर एंबुश लगाया गया | रात्रि 23:50 बजे एक सफारी कार आती दिखाई दी जिसे रोका गया और टॉर्च की रोशनी में गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में 5 पेटी देसी मसाला शराब तथा 20 पेटी 5000 प्रेसिडेंट बियर कुल अवैध मदिरा 194.650 बल्क लीटर की होना पाई गई| पुलिस द्वारा उक्त शराब कीमती 65800 रुपए की एवं घटना में प्रयुक्त सफारी कार नंबर MP-09-CK -7521 कीमती 300000/- कुल मशरूका 3,65,800/- रुपए का जप्त कर आरोपी संतोष पिता जगदीश कनासे उम्र 22 वर्ष निवासी कुशलगढ़ थाना बडगोंदा तथा आरोपी उमेश पिता धन सिंह मकवाना उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मांगलिया थाना बडगोंडा को गिरफ्तार किया जाकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया|

            उक्त संपूर्ण कार्यवाही मैं थाना प्रभारी मानपुर श्री हीतेंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक कमल उईके, सहायक उपनिरीक्षक धन सिंह पटेल, आरक्षक महिपाल व सैनिक सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिन्हें पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |





Tuesday, June 30, 2020

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारियों को, इन्दौर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई



इन्दौर दिनांक 30 जून 2020- पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में आज दिनांक 30.06.2020 को इन्दौर पुलिस के 16 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अजय बाजपेयी, उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री आलोक शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री जय सिंह तोमर व कार्यालय के स्टाफ ने, सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण उप पुलिस अधीक्षक श्री बसंत मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री कैलाश चंद्र मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक मलहरगंज श्री शेष नारायण तिवारी, उप निरीक्षक श्री राजवीर सिंह गौतम उप निरीक्षक श्री गोविंद सिंह कुशवाह, सहायक उप निरीक्षक श्री रामकुमार, सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक राव पाटिल, सहायक उप निरीक्षक श्री श्यामवीर सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक केशर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुन्ना सिंह, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चैहान, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चैहान, प्रधान आरक्षक 945 श्री बबन भावसार, महिला प्रधान आरक्षक 2485 श्रीमती इन्द्रा सोलंकी, प्रधान आरक्षक 733 श्री अशोक शुक्ला, प्रधान आरक्षक 1010 श्री रामकृपाल सिंह को उनके परिजनों की उपस्थिति में भावभीनी व यादगार विदाई दी गयी।

               कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें शाल श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट किये गये तथा उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया साथ ही उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, आप सेवा से निवृत्त हो रहे है इस पुलिस परिवार से नहीं। आप जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक बन सकते है।  साथ ही उनसे कहा कि आप सभी ने पूरी तन्मयता से इस विभाग को अपनी अभिन्न सेवाएं दी है, अब आप सभी जीवन की इस नयी पारी को भी अपने परिवार के साथ पूरे उत्साह व उल्लास के साथ जियें, ऐसी शुभकामनाएं दी गयी।  जीवन के इस महत्वपूर्ण एवं यादगार अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया और अधिकारियों एंव अपने साथीगण से ऐसी यादगार विदाई पाकर, वे सभी भावविभोर हो गये।









· एंटी माफिया अभियान के तहत 03 फरार उद्घोषित ईनामी आरोपी भूमाफिया, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



·          आरोपी सतवीर छाबडा, आरोपी संदीप रमानी एवं आरोपी साजिद चंदनवाला धराये, तीनों आरापियों की गिरफ्तारी हेतु जारी की गई थी कुल 50 हजार रूपये नगद ईनाम की उद्घोषणायें।
·         आरोपी सतवीर छाबडा के विरूद्ध थाना रावजी बाजार, एवं थाना कनाडिया में पंजीबद्ध हैं अपराध, गिरफ्तारी हेतु 20,000 का ईनाम किया था जारी।
·          संदीप रमानी के विरूद्ध थाना रावजी बाजार , थाना खजराना, थाना भँवरकुआ  एवं थाना कनाडिया में पंजीबद्ध है अपराध, गिरफ्तारी हेतु 20,000 का ईनाम था घोषित।
·         थाना सेन्ट्रल कोतवाली मं दर्ज प्रकरण में साजिद चंदनवाला चल रहा था फरार, गिरफ्तारी हेतु 10,000 का ईनाम घोषित किया गया था, साजिद है चर्चित बदमाश, 40 से भी अधिक प्रकरणों का है आपराधिक रिकॉर्ड।
·         नांदेड साहब अमृतसर , वैष्णो देवी तथा भोपाल जैसी जगहों पर आरोपियों ने काटी फरारी।
                
इंदौर दिनांक 30 जून 2020 - पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर के निर्देशन में संपूर्ण जोन में फरार आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र  द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे भूमाफियाओं एवं इनामी बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देषों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा एण्टी माफिया अभियान के तहत फरार सभी माफियाओं की सूची तैयार कर उनकी धरपकड़ करने हेतु टीमों का गठन किया जाकर उन्हें समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
       इसी अनुक्रम में मुखबिर से फरार आरोपी संदीप रमानी, सतवीर छाबडा एवं साजिद चंदनवाला आदि के संबंध में कुछ सूचनायें क्राईम ब्रांच को प्राप्त हुईं अतः तीनों आरेापियों की पतारसी तथा गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की 03 टीमों का गठन किया गया बाद संभावित स्थलों पर रात्रि के समय दबिश दी गई तो आरोपी संदीप रमानी को न्यू रानी बाग इंदौर एवं आरोपी सतवीर छाबडा  को पागनीस पागा इंदौर से हिरासत में लिया गया तथा साजिद चंदनवाला को आजाद नगर से पकड़ा गया।
               आरोपी सतवीर व आरोपी संदीप को थाना कनाडिया पुलिस के सुपुर्द किया गया। यह दोनों आरोपीगण थाना रावजी बाजार, थाना कनाडिया, थाना खजराना एवं थाना भँवरकुआ में सहकारी संस्थाओं से संबंधित पंजीबद्द अपराधों में विगत 06 माह से फरार थे और उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) इंदौर के व्दारा 20-20 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।

            आरोपी साजिद चंदनवाला पिता दाऊद चंदनवाला निवासी रानीपुरा सेन्ट्रल कोतवाली के विरूद्ध प्रार्थी अब्दुल हकीम की रिपोर्ट पर थाना सेन्ट्रल कोतवाली में अपराध क्रमांक 273/2019 धारा 384, 387, 448 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमें आवेदक के व्दारा साजिद चंदनवाला व अन्य साथी के विरूद्ध दुकान पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी संबंधी रिपोर्ट की गई थी। आरोपी साजिद चंदनवाला का सेन्ट्रल कोतवाली में 40 से भी अधिक प्रकरणों का आपराधिक रिकॉर्ड है जो उक्त क्षेत्र का आदतन अपराधी है और आरोपी साजिद की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रू. का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
        फरार आरोपी संदीप रमानी पिता भगवान दास रमानी 40 साल नि. ई-7 नूरानी बाग इंदौर के विरूद्ध (1) थाना रावजी बाजार जिला इंदौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 64/2020 धारा 420, 406, 387, 294, 506, 34 भादवि (2) थाना कनाडिया के अपराध क्रमांक 652/2019 धारा 420, 406, 467, 468 ,471, 120 बी, 386, 387, 34 भादवि (3) थाना खजराना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक- 1259/19 धारा 420,467,468,471,34 भादवि एवं (4) थाना भंवरकुआ में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक - 902/2019 धारा 420,406,409,120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध है उक्त अपराधों में संदीप रमानी, आरोपी रणवीर सिंह उर्फ बाँबी छाबडा के साथ सह अभियुक्त है। इसके अलावा आरोपी सतवीर छाबडा पिता महेन्द्र सिंह 42 साल नि-7 पागनीस पागा इंदौर के विरूद्ध (1) थाना रावजी बाजार जिला इंदौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक - 377/19 धारा 420, 406, 409, 120 बी भादवि (2) थाना कनाडिया के अपराध क्रमांक - 652/2019 धारा 420, 406, 467, 468, 471,120 बी, 386, 387, 34 भादवि का पंजीबद्ध है और उक्त दोनों मामलों में यह रणवीर सिंह उर्फ बाँबी छाबडा के साथ सह अभियुक्त है ।





Monday, June 29, 2020

एडवोकेट संजीव मेहरा आत्महत्या केस में दो आरोपी गिरफ्तार




आरोपी पत्नी व उसकी मां को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंदौर- दिनांक 29 जून 2020- थाना पंढरीनाथ क्षेत्रअंतर्गत दिनांक 27/06/2020 को एडवोकेट संजीव मेहरा की जहर खाने से मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना पंढरीनाथ पर प्रारंभिक जांच कर सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी अंतिम मेहरा, योगेश द्विवेदी व अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/2020 धारा 306 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

            उक्त प्रकरण में पुलिस महा निरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा, पुलिस उप  महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये।  जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -1 श्री राजेश व्यास तथा सीएसपी सर्राफा श्री आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा द्वारा प्रकरण में विवेचना के आधार पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई ।
      
            पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29/06/2020 को आरोपियों की तलाश करते मृतक की पत्नी अंतिम मेहरा पति संजीव मेहरा उम्र 42 साल निवासी 54 उदापुरा इंदौर व उसकी मां हेमलता वर्मा पति सुखनंदन वर्मा उम्र 70 साल निवासी 54 उदापुर इंदौर को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया जहां से उक्त आरोपियों को जेल भेज दिया गया । अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा, उनि अरविंद सिंह, सउनि घनश्याम मिश्रा, महिला प्रआर पार्वती और आर नारेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।