Friday, July 20, 2018

57 वीं पश्चिमी ज़ोन जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2018 का हुआ सफलतापूर्वक समापन, जिला इन्दौर बना ओवरऑल चैम्पियन



इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- 57 वीं पश्चिमी ज़ोन जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2018 का आयोजन इन्दौर पुलिस के तत्वाधान में दिनांक 16.07.18 से 20.07.18 तक किया गया। उक्त गौरवमयी व सफलतापूर्वक आयोजित प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज दिनांक 20.07.18 को आरएपीटीसी ग्राउण्ड इन्दौर में पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन ज़ोन उज्जैन श्री राकेश गुप्ता के मुखय आतिथ्य में  किया गया। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक (मुखया.) इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-3 डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में, अन्य पुलिस अधिकारीगण, गणमान्य नागरिकगण व पश्चिमी ज़ोन के 14 इकाईयों की पुलिस टीमों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए।
            उक्त प्रतियोगिता का समापन पर पुलिस टीमों के खिलाड़ियों के मार्च पास्ट द्वारा किया गया,जिसकी अगुवाई आगर जिलें के खिलाड़ियो द्वारा अपने जिलें के ध्वज के साथ की गयी तथा मार्च पास्ट के अंतिम प्लाटून के रूप में जिला इन्दौर के के खिलाड़ी रहे, जिन्होने मंच पर आसीन मुखय अतिथि को सलामी दी गयी। प्रतियोंगिता के समापन समारोह के अवसर पर आईजी श्री राकेश गुप्ता व डीआईजी श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा पुलिस की चुनौतीपूर्ण एवं कठिन ड्‌यूटी के उपरान्त भी अपने पूर्ण उत्साह, समर्पण, लगन व खेल भावना के साथ उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी गयी। साथ ही ये भी कहा कि, पुलिस में खेला का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, जिस प्रकार खेल में नियम व अनुशासन के साथ खेलते हुए, खिलाड़ी चुस्त, दुरूस्त व शारिरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, उसी प्रकार से पुलिस की चुनौतीपूर्ण कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिये भी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी में यह सभी आवश्यक है। सभी पुलिस खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए, उन्हे प्रतियोगिता में किये गये उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी गयी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पिछले वर्षो की तरह आगे भी सर्वोत्तम प्रदर्शनकरने के लिये शुभकामनाएं दी गयी।
उक्त खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 16.07.18 से 20.07.18 तक 05 दिनों तक आयोजित की गयी जिसमें इन्दौर-उज्जैन संभाग की जिला इन्दौर, धार, झाबुआ, खडंवा, बुरहानपुर, बडवानी, अलीराजपुर, जिला उज्जैन, रतलाम, नीमच, शाजापुर, आगर, देवास तथा फायर सर्विस इन्दौर, इकाईयों की टीमों के महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लेकर, इस दौरान होने वाले खेलों-हॉकी, फुटबाल, व्हालीवाल, हेंडबाल, कबड्‌डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, वेट लिफ्टिंग जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसके मुखय परिणाम इस प्रकार रहे-
·         व्हालीबॉलः-
विजेता- जिला इन्दौर
उपविजेता-    जिला उज्जैन

·         कबड्‌डीः-
विजेता- जिला इन्दौर
उपविजेता-    जिला धार

·         हैण्डबॉलः-
विजेता- जिला इन्दौर
उपविजेता-    जिला शाजापुर

·         बास्केटबॉलः-
विजेता- जिला इन्दौर
उपविजेता-    जिला शाजापुर

·         फुटबालः-
विजेता- जिला इन्दौर
उपविजेता-    जिला उज्जैंन

·         व्यक्तिगत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (पुरूष)- आर. 1647 अनिल सोलंकी जिला इंदौर
·         व्यक्तिगत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (महिला)- संयुक्त रूप से
म.आर. 421फिरोज शेख बी जिला नीमच
म.आर. 4195 संध्या जिला इंदौर

इस दौरान होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में टीमों द्वारा किये गये प्रदर्शन के आधार पर जिला इन्दौर ओवरऑल चैम्पियन बना, जिसका खिताब मुखय अतिथि श्री राकेश गुप्ता जी द्वारा जिला इन्दौर की टीम की तरफ से पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर मो. युसूफ कुरैशी को प्रदान किया गया। 


 उक्त प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों/टीमों का चयन, आगामी समय में होने वाली राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के लिये किया जाकर भेजा जावेगा। कार्यक्रम के समापन पर पुरूष वर्ग की 100 मी. दौड़ का आयोजन किया गया, जिसके परिणाम निम्नानुसार है-
1. प्रथम                  सचिन                   जिला इंदौर
2. द्वितिय    राहुल                   जिला खण्डवा
3. तृतीय      अंशुमन सिंह               जिला उज्जैन

उक्त कार्यक्रम का संचालन अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-3 डॉ. प्रशांत चौबे द्वारा करते हुए, कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार भी व्यक्त किया गया। उक्त सफल आयोजन की व्यवस्थाएं उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्री सुरेन्द्रपाल सिंह राठौर व रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा की गयी।









शादीशुदा युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने वाला, मनचला सरपंच पुत्र, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में,



इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारीमिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना चंद्रावतीगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा कार्यालय में आकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि मेरी शादी दिनांक 18.07.18 को आर्यसमाज में हिंदू रीतिरिवाज सें हुई है। मेरा पुर्व परिचित अनिल पाठक जिसकों में पिछलें 02 साल सें जानती थी किन्तु पिछलें एक साल सें हम लोग संपर्क में नही है। हम लोग पूर्व में एक ही साथ इंदौर में प्राईवेट जॉब करते थें। हमारी सिर्फ नार्मल बातचीत थी। अनिल पाठक के पास कुछ मेरी फोटो है जिसकों लेकर अनिल मुझें अकेले मिलने के लिये बुला रहा है और मेरे द्वारा मना करने पर, अनिल द्वारा मेरे पति संदीप चौहान को कॉल कर मेरे चरित्र को लेकर अद्गलील बातें कर रहा है साथ ही मेरे फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।
उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयरफॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक अनिल पाठक पिता देवेन्द्र पाठक उम्र 23 साल निवासी शीतल नगर रेडिसन होटल के पास इंदौर को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना चंद्रावतीगंज के सुपुर्द किया गया है।
अनावेदक अनिल पाठक ने पूछताछ मे बताया कि मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं। मेरे पिता ग्वालियर में रह कर खेती का काम करते है और गॉव के सरपंच है। मैंने बीकॉम किया है और मैं पिछलें तीन साल सें इंदौर में रह कर शेयर मार्केट का काम कर रहा हूं।



आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले कुखयात बदमाश नानू पिता कालूराम, पर की गयी रासुका की कार्यवाही ।



इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- शहर मे अपराध नियत्रंण हेतू, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीहरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियों मे संचालित करनें वाले गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण रखने हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा व अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा बदमाश नानू पिता कालूराम मोची उम्र 27 वर्ष निवासी मारूति पैलेस इंदौर के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी है।
                आरोपी नानू पिता कालूराम क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जो लम्बे समय से लगातार अपारधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। बदमाश नानू के विरूद्ध मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, डराना, धमकाना लूट करना, अवैध शराब बैचना, अवैध हथियार रखना, अड़ीबाजी कर वसूली करना तथा हत्या जैसे विभिन्न प्रकार के कुल एक दर्जन से अधिक अपराध पुलिस थाना चंदन नगर पर पंजीबद्ध है। पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा बदमाश नानू के विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के उपरांत भी इसके आपराधीक कृत्यों में कोई कमी नही आई है। इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्‌देश्य से नगरपुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस. तोमर के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी चंदन नगर व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी नानू को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी नानू पिता कालूराम को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल जा रहा है।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री राहुल शर्मा व उनकी टीम के प्रआर. राकेश सिंह, आर. विनोद शर्मा, आर. जोगेश लश्करी, आर. अभिषेक तथा आर. विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 47 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 61 आरोपियों, इस प्रकार कुल 108 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिया के पास काकड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 286 श्रीनगर एक्सटेंशन इंदौर निवासी मो रफीक पिता मो हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3450 नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेट्रो टावर के बगलमे विजय नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 17 ए अकल गली द्वारकापुरी कालोनी इंदौर निवासी सुनील पिता स्व श्री दयाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 450 नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यु लोहा मंडी पानी की टंकी के पास देवास नाका इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, म न 114 सेक्टर बी स्लाईल 3 स्कीम न 78 इन्दौर निवासी गोलू उर्फ शुभम पिता अशोक सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान मित्र बंधु नगर के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 11 मित्र बंधु नगर इन्दौर निवासी रोहित उर्फ कालू पिता कैलाश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17500 रूपयेंकीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, माता मंदिर के पीछे भवानी नगर इन्दौर निवासी रामू पिता मदन मोहक और भवानी नगर इन्दौर निवासी मानसिंह पिता हरिप्रसाद लोधी, ग्राम अलवासा इन्दौर निवासी लच्छु पिता छीतूजी और जितेंद्र पिता कन्हैय्यालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति पथ रोड शासकिय अस्पताल के पास और पत्थर गौदाम कलाली के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 1 नयापुरा इंदौर निवासी फरहाना उर्फ फंफूद पिता इसरार अंसारी और पिपल्याहाना तेजाजी मंदिर के पास थाना तिलक नगर इन्दौर निवासी सुनिल पिता बाबूलाल रावलेंको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 13.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, दिलीप किराना के पास महादेव नगर चौईथराम मंडी इन्दौर निवासी मंगलसिंह पिता कालू पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

09 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 20 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 10 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टे्रक्टर वाली गली एमओजी लाईन इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सुनील पिता लखन बसंल, सुरेश पिता काशीराम बसौड, प्रितम पिता सलकू धानक, भगवान पिता शिवदीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19जुलाई 2018 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कच्चा मसानिया के पास वाली गली इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 54 सुभाष नगर परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विशाल पिता कैलाश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर काकड खेत इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नुरी मस्जिद के पास गणेश नगर इन्दौर निवासी इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3500 रूपयें कीमत की लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका ढाबा के सामने चोरल इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, माली मोहल्ला चोरल इन्दौर निवासी ऋषि पिता जयप्रकाश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम फल मंडी मे सुलभ काम्लेक्स के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, तेजपुर गडबडी स्कीम नंबर 103 पुलिया के पास इन्दौर निवासी जोनू पिता बद्रीलाल बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त कियें गयें।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2018 को 12.00 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कनाड चौक खंडवा रोड के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कनाड इन्दौर निवासी राजेश पिता मूलचंद्र लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, July 19, 2018

''मॉं तुझे प्रणाम '' योजनान्तर्गत युवको का दल, भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा लोगेंवाला (राजस्थान) हुआ रवाना



इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2018- युवाओं में राष्ट प्रेम की भावना जागृत करने के उद्‌देश्य से म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजना ''मॉं तुझे प्रणाम'' के अन्तर्गत, एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट/गाईड, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले एवं प्रदेश के मेधावी छात्रो में से प्रतिभावान युवक/युवतियों का चयन कर, उन्हे राष्ट्र के प्रति समर्पण व उसके प्रति सम्मान के भाव से ओत प्रोत सैन्य गतिविधियों से अवलोकन करवाने हेतु, उन्हे भारत की अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर भेजा जाता है। इसी कड़ी में आज दिनांक 19.07.18 को इन्दौर संभाग (धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर) के उपरोक्त विधाओं में से चयनित 144 युवकों के दल को भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा तनोत माता मंदिर-लोगेंवाला (राजस्थान) जाने हेतु, इन्दौर से रणथम्बोर एक्सप्रेस से आज रवाना किया गया।
,           उक्त दल को रवाना करने के पूर्व मान. विधायक क्षेत्र क्रं-3 इंदौर सुश्री उषा ठाकुर जी के मुखय आतिथ्य में तथा पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. युसूफ कुरैशी की विशेष उपस्थिति तथा मॉं तुझे प्रणाम योजना के संयोजक श्री आ.पी.हरोड़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 19.07.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर के सभागार में, खिलाड़ियों को शुभकामनाओं व अतिथियों के स्वागत हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जिला धार श्री हेमंत सुबीर, जिला खेल अधिकारी जिला इन्दौर श्री जोसेफ बक्सला, जिला खेल अधिकारी बड़वानी रूपसिंह कलेश, जिला खेल अधिकारी रतलाम श्री मुकुल जॉय बेंजामिन तथा खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक/कर्मचारी एवं बड़ी संखया में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ कर अतिथियों का स्वागत, सुशीला अजनारिया, राजेश लिखार, मुक्ति गौर, मुकेश यादव, रितु मिश्रा, पंकज मालवीय, सत्यनारायण पंवार, मुकेश राठौर तथा संतोष राठौर द्वारा किया गया।



57 वीं पश्चिमी ज़ोन जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत, बॉस्केटबाल, हैण्डबाल में भी इन्दौर का ही रहा दबदबा कायम, फुटबाल में भी इन्दौर ने किया फायनल में प्रवेश



इन्दौर-दिनांक 18 जुलाई 2018- 57 वीं पश्चिमी ज़ोन जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2018 का आयोजन इन्दौर पुलिस के तत्वाधान में किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 19.07.18 को बास्केटबाल, हैंडबाल और फुटबाल के मुकाबलें आयोजित कियें गयें। उक्त प्रतियोगिता में निम्नलिखित खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसके परिणाम निम्नानुसार रहे।
1. बास्केटबाल :- इन्दौर विरूद्ध शाजापुर के मध्य फायनल मुकाबला खेला गया जिसमे   अतिरिक्त समय में इन्दौर ने शाजापुर को 21-16से पराजित कर, खिताब अपने नाम किया।

2. हैण्डबाल :- हैण्डबाल का फायनल मुकाबला शाजापुर विरूद्ध इन्दौर के मध्य खेला गया जिसमें इन्दौर ने शाजापुर 09-02 से पराजित कर जीत दर्ज की ।

3. फुटबाल :- इंदौर विरूद्ध फायर सर्विस इंदौर के मध्य खेले गये सेमीफायनल मुकाबलें में, इन्दौर ने फायर सर्विस को 03-01 से पराजित कर फायनल में प्रवेश किया।

एथलेटिक्स दौड़ में पुरूष वर्ग में जिला इन्दौर के अनिल सोलंकी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स थ्रो में महिला वर्ग में जिला नीमच की फिरोज शेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला इन्दौर के अमानत अली ने फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल में अपना अभिन्न योगदान देते हुए, शानदार प्रदर्शन किया।

उक्त खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरूस्कार वितरण, कल दिनांक 20.07.18 को सायं 04.00 बजे से आर.ए.पी.टी.सी. ग्राउंड इंदौर पर, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन ज़ोन उज्जैन श्री राकेश गुप्ता जी, के मुखय आतिथ्य में सम्पन्न होगा।




इन्दौर के नागरिक सुनिल वर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय



इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2018- पत्रकार सुनील वर्मा निवासी विनोबा नगर इंदौर ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुये बताया कि वो आज दिनांक 19.7.18 के 12.30 बजे  पलासिया पंट्रोल पंप पर पंट्रोल डलवाने के लिये गये थे तभी उन्हेपंट्रोल पम्प के सामने 4000 रूपये मिले जो किसी व्यक्ति के गिर गये थे, जो सुनील वर्मा ने उक्त रूपये थाना प्रभारी पलासिया अजीत सिंह बैस के पास जमा कराये है। इस संबंध मे पतारसी कर जिस व्यक्ति के ये रूपये होगे उन्हे दिये जायेगे।
            इस प्रकार सुनील वर्मा जी द्वारा अपने ईमानदार व संवेदनशील नागरिक होने का परिचय देकर एक सराहनीय व प्रशंसनीय, प्रेरणादायी कार्य किया गया है।

अप्रिय स्थिति के पूर्व ही,थाना प्रभारी पलासिया व पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने दिया कार्य को अंजाम



इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2018- शहर में पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़वानी प्लाजा के सामने मेन रोड पर एक पेड़ जो काफी पुराना होकर गिरने योग्य स्थिति मे था जिसके गिरने की स्थिति मे जन हानि होने की आंशका थी। तत्काल उपरोक्त स्थिति को भांपकर थाना प्रभारी पलासिया श्री अजीत सिंह बैस एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारी रावत साहब व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, बिजली विभाग, नगर निगम से संपर्क कर उक्त पेड़ को तत्काल कटवा कर वहां से हटवाया गया।
    थाना प्रभारी पलासिया श्री अजीत सिंह बैस एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारी रावत साहब ने अपनी सूझबूझ तात्कालिक बुद्धिमता का परिचय देते हुये किसी अप्रिय घटना घटित होने से पूर्व ही पेड़ को वहां से हटवाकर, प्रशंसनीय कार्य किया गया।



लड़की के नाम की फेक फेसबुक आईडी बनाकर, लड़की के फोटो वायरल कर परेशान करने वाला, मनचला बस कंडक्टर, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में,



इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा कार्यालय में आकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि मेरी पुत्री द्वारा फेसबुक आईडी बनाई गयी थी। उक्त फेसबुक आईडी पर निमिशा शर्मा नामक फेक आईडी से फ्रेंड रिकवेस्ट प्राप्त हुई और उस फेसबुक आईडी पर मेरी पुत्री का प्रोफाइल फोटो लगा था, जिस पर एक मोबाइल नंबर भी अंकित था। जब मेरे द्वारा उक्त नम्बर पर कॉल किया तो उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच कर मेरे चरित्र को लेकर अश्लील वार्तालाप की गयी।
               उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक राहुल मतकर पिता सुनील मतकर उम्र 21 वर्ष निवासी बाराभाई मं.न. 19 विट्‌ठल मंदिर के पास इन्दौर को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया है।
अनावेदक राहुल ने पूछताछ मे बताया कि मैं प्रायवेट स्कूल की बस पर कंडक्टरी का काम करता हूं और मेरे पिताजी भी कंडक्टरी का काम करते है। फेसबुक चलाते समय मैने एक लड़की का फोटो एडिट कर, निमिशा शर्मा नामक एक फेक आईडी पर उक्त फोटो लगाया था और दोस्तो को रिकवेस्ट भेजी थी। मैने जिसकी प्रोफाइल फोटो फेक आईडी पर लगायी थी, उसे ही उक्त फेक आईडी से फेंरड रिकवेस्ट भेज दी थी। मैने जो फेक आईडी बनाई थी उसमे मेरा मोबाइल नंबर भी अंकित था, इसलिये मुझे आवेदिका के फोन आये थे तो मेरे द्वारा गाली-गलौच व अश्लील बातें आदि की गयी थी।



आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले कुखयात बदमाश गट्टू उर्फ जितेन्द्र कुशवाह पर की गयी रासुका की कार्यवाही ।



इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2018- शहर मे अपराध नियत्रंण हेतू, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियों मे संचालित करनें वाले गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण रखने हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा व अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा बदमाश गट्टू उर्फ जितेन्द्र पिता लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी नयापुरा इंदौर के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी है।
            आरोपी गट्टू उर्फ जितेन्द्र क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जो लम्बे समय से लगातार अपारधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। बदमाश गट्टू उर्फ जितेन्द्र के विरूद्ध पूर्व मे भी कईअपराधिक रिकार्ड दर्ज है, जिसमें मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, डराना, धमकाना लूट करना, अवैध शराब बैचना तथा अवैध वसुली करने जैसे कुल एक दर्जन के करीब अपराध पुलिस थाना एरोड्रम इंदौर पर पंजीबद्ध है। पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा बदमाश गट्टू उर्फ जितेन्द्र के विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के उपरांत भी इसके आपराधीक कृत्यों में कोई कमी नही आई है। जिस पर इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्‌देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेष नारायण तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी एरोड्रम श्री रितेश यादव व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आदेश दिनांक 19.07.18 से आरोपी गट्टू उर्फ जितेन्द्र को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी गट्टू उर्फ जितेन्द्र को पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल जा रहा है।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम श्री रितेश यादव, सउनि. राकेश तिवारी, आर. कृष्णकुमार पटेल, आर. दीनदयाल शर्मा, आर. पवन पाण्डेय तथा आर. अरविन्द सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।