Wednesday, December 28, 2016

ट्रेवल एजेन्ट के साथ हुई 1 करोड की धोखाधडी में, एस.टी.आय. सनोह का हेड एच.आर., इन्दौर पुलिस की गिरफत में


इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, इन्दौर पुलिस की क्राईम ब्रांच द्वारा इन्दौर के जोश ट्रेवल्स के साथ हुई 1 करोड 8 लाख रूपयें की धोखाधडी के प्रकरण में एस.टी.आय. सनोह गुडगांव के हेड एच.आर. अधिकारी चांदसिंह यादव निवासी गुडगांव को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री यूसुफ कुरैशी ने बताया कि, इन्दौर स्थित जोश ट्रेवल्स के साथ विदेशी नागरिकों के टिकिट बुकिंग कराये जाकर रूपयें 1 करोड 8 लाख की धोखाधडी होने की शिकायत प्राप्त होने पर, पुलिस थाना क्राईम ब्रांच इन्दौर में अपराध पंजीबद्व कर, प्रकरण विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की विवेचना में पाया गया कि, एस.टी.आय. सनोह इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड की गुडगांव ईकाई के हेड एच.आर. अधिकारी चांदसिंह यादव ने टेलीफोनिक एवं कम्पनी की ऑफिसियल ईमेल आय.डी. के माध्यम से जोश ट्रेवल्स इन्दौर को सम्पर्क कर, उनके यू.के. ब्रिस्टल स्थित मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के केनेथ स्टोन नामक व्यक्ति को उनके एयर टिकिट कराये जाने हेतु रेफर किया गया था। फरियादी जोश ट्रेवल्स द्वारा एस.टी.आय. सनोह की विश्वसनीयता को देखते हुए उनके हेड एच.आर. अधिकारी चांदसिंह यादव के फोन एवं ईमेल पर विश्वास करते हुए केनेथ स्टोन द्वारा भेजे गये ईमेल्स पर दिनांक 6.12.16 से 13.12.16 तक की अवधि में रूपयें 1 करोड 8 लाख रूपयें के टिकिट जारी कर दिये। जोस ट्रेवल्स द्वारा राशि की मांग करते हुए बीच-बीच में यू.के. सनोह के केनेथ स्टोन को ईमेल्स किये जाकर चांदसिंह यादव को भी सूचित किया गया, किन्तु चांदसिंह यादव द्वारा उन ईमेल्स को नजरअंदांज किया गया।
विवेचना में यह भी पाया गया कि, केनेथ स्टोन द्वारा 27300 जीबीपी एवं जीबीपी 71850 के रेमिटेन्स का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसका स्क्रीन शॉट जोश ट्रेवल्स को भेजा गया किन्तु राशि प्राप्त नहीं हुई। विवेचना के दौरान जोश ट्रेवल्स द्वारा बुक किये गये एयर टिकिट पर दिनांक 12.12.2016 को मेडिकल वीसा पर दो नाईजीरियन नागरिकों का दिल्ली आना पाया जाने से ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से जानकारी प्राप्त कर उनका लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया है।
प्रकरण की विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर इस घटना की शुरूआत करने में एस.टी.आय. सनोह के हेड एच.आर. अधिकारी चांदसिंह यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 58 साल निवासी शिवाजी नगर गुडगांव हरियाणा की मुखय भूमिका होने से उन्हे प्रकरण में गिरफतार कर मान. न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमाण्ड चाहा गया है, जिससे पूछताछ की जावेगी।

प्रकरण में आये तथ्यों के आधार पर तथा 82 यात्रियों के टिकिट में अधिकांशतः नाईजीरियन नागरिक होने से इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार कोई नाईजीरियन नागरिक के होने की प्रबल संभावना प्रतीत होती है। प्रकरण में तकनीकी जांच के माध्यम से मुख्य सूत्रधार की खोज की जा रही है।

Police Officer of the Week 28-12-16


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 28 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 फरारी,  04 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 02 फरारी, 04 गैर जमानती वारण्ट, 12 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुहाना पार्क मैदान खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, शब्बीर पिता अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल हमीद तथा अखतर अली पिता इखतयार अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 20.30 बजे, 105, आरएनटी मार्ग ईजी प्राईज के सामने पान की दुकान इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 105 आरएनटी मार्ग इंदौर निवासी रउफ पिता मोहम्मद गफ्फूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 07 हजार 850 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 28 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टा के गतिविधियों में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फार्चुन फार्म खण्डेलवाल वेयर हाउस सांवेर, से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, मिथुन पिता नंदकिशोर, राहुल पिता जगदीश बलाई, राकेश पिता सीताराम, संदीप पिता बाबूलाल प्रजापत, विष्णु पिता मांगीलाल बलाई तथा दिनेश पिता जगदीश बरगुंडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 17.45 बजे, चंदू वाला रोड चंदू के ऑफिस के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मेंलिप्त मिले डॉ लतीफ का मकान 11 वी गली चंदुवाला रोड इंदौर निवासी याशीन पिता बच्चन खॉ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर औरंगपुरा रोड मुरादपुरा फांटा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले दिनेश पिता देवीसिंह धाकड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 19.00 बजे, आर्फिएम चौराहा पेट्रोल पंप के पास महू से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, राज मोहल्ला महू निवासी राहुल पिता भूरा वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, December 27, 2016

11 वर्षो से फरार दो गैर जमानती फरारी वारंटी पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना खजराना द्वारा आज दिनांक 27.12.16 को 11 वर्षों से फरार दो गैर जमानती फरारी वारंटी केलसिंह पिता राम सिंह भील निवासी नफीस बेकरी के पीछे, खजराना, इंदौर तथा संतोष पिता केलसिंह भील निवासी नफीस बेकरी के पीछे खजराना इंदौर हाल टेकरी के पास दशहरा मैदान धार को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपीगण केलसिंह भील एवं संतोष सिंह भील पुलिस थाना खजराना के अप. क्र. 161/2005 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि में घटना दिनांक से फरार थे। जिनका गैर जमानती फरारी वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। आज दिनांक 27.12.16 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मारपीट के पुराने प्रकरण में फरार दो आरोपी केलसिंह एवंसंतोष सिंह रिंग रोड के आस-पास देखे गये जो कहीं जाने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी खजराना श्री अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में उनकी टीम के पीएसआई अभिषेक सिंह, सउनि नंदकिशोर दुबे, आर नरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रवीण तथा अमित तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, ईनाम की उद्‌घोषणा

इन्दौर 27 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा के अप. कं्र 447/6, 448/16 एवं 449/16 धारा 420, 467, 468, 120बी, 34 भादवि के प्रकरण में फरार छः आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा पांच-पांच हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी है।
आवेदक श्री बारमिक आफताब पिता आफताब एहमद खान एवं आवेदकगण श्री दीपक काले, पूजा महाजन, प्रदीप दाण्डोलिया, जितेन्द्र सोलंकी, साधना सोलंकी, विनोद महाजन, रमाकांत राव, रमेशचंद्र कसेरा, अशोक, राधा देवी, मुकेश, गणेश सौम्या, अनूप कुमार, आभाष आदि द्वारा जन-सुनवाई के दौरान प्रस्तुत आवेदन की जॉच के आधार पर आरोपीगण 1. जितेश पिता नारायण नसीने निवासी फिनिक्स इंफ्रा स्टेट कंपनी कार्यालय आर्बिट मॉल विजयनगर, इंदौर 2. विजय कुमार गौतम पिता माणिकराम गौतम निवासी फिनिक्स इंफ्रा स्टेट कंपनी कार्यालय आर्बिट मॉल विजयनगर, इंदौर 3. एहमद जिनानी पिता अब्दुल भाई जिनानी निवासी फिनिक्स इंफ्रा स्टेट कंपनी कार्यालय आर्बिट मॉल विजयनगर, इंदौर 4. सुधीर बुधे पिता श्रवण बुधे निवासी 334, फिनिक्स इंफ्रा स्टेट कंपनीकार्यालय आर्बिट मॉल विजयनगर, इंदौर, 5. तरणजीत सिंह होरा पिता धर्मसिंह होरा निवासी 324, अभिषेक नगर थाना राजेन्द्र नगर, इंदौर तथा 6. हरमनसिंह होरा पिता तरणजीत सिंह होरा निवासी 324, अभिषेक नगर थाना राजेन्द्र नगर, इंदौर के विरूद्ध पुलिस थाना बेटमा में अप. कं्र 447/6, 448/16 एवं 449/16 धारा 420, 467, 468, 120बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे है तथा आरोपीगण लगातार फरार है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किये गये है, किंतु अभी तक इनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
            प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पांच-पांच हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे प्रत्येक आरोपी पर पृथक-पृथक 5,000/- रूपयें के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 62 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 27 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को 10.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शापिंग काम्पलेक्स के सामने इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 12 काजी की चाल इन्दौर निवासी शादाब पिता शेख अय्‌यूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नर्मदा क्षिप्रा संगम स्थल के सामने ग्राम उज्जयनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, रामसिंह पिता भगवानदास पंजाबी, संजय पिता तेजप्रकाश शर्मा, सतीद्गा पिता हीरालाल अग्रवाल, मनीष पिता रमेशचंद्र श्रीवास, संजय पिता लक्ष्मीनारायण गुप्ता, गुरूदत्त पिता कृष्णराव वैघ तथा बलवीरसिंह पिता हरदित्य सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 720 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 दिसम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत जीवन ज्योति कालोनी तिराहा एवं बालाजी मंदिर के सामने सागौर रोड़ बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बांसपहाड़ी थाना शिकारी पाडा जिला दुमका, झारखंड निवासी कालू पिता सनातन भास्किय तथाा जीवन ज्योति कालोनी बेटमा निवासीअखिलेश वर्मा पिता कैलाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक छुरा व एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, December 26, 2016

08 वर्षीय बालिका के सनसनीखेज अपहरण का पर्दाफाश चारों आरोपीगण गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 26 दिसम्बर 2016- दिनांक 24.12.2016 को थाना हीरानगर पर सूचनाकर्ता रामभरोसे सोलंकी निवासी ग्राम सेनगुढ थाना हंडिया जिला हरदा, वर्तमान 174-ए स्वास्थ्यनगर इन्दौर के व्दारा सूचना दर्ज कराई गई कि उसकी नातिन पायल सोलंकी उम्र 08 साल, दोपहर 02.00 बजे से घर से कुरकुरे चिप्स लेने निकली थी, जो वापिस लौटकर नहीं आई है। जिससे अपहरण की आशंका पर पुलिस थाना पर अपराध क्रमांक 563/2016 धारा 363 भादवि का पंजीकृत किया गया।
      अपहरण की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपहरणकर्ताओं की त्वरित गिरफ्तारी एवं बालिका के दस्तयाबी के निर्देश दिये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री बिटटू सहगल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर शशिकांत चौरसिया नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसमें घटना स्थान के आसपास के लगभग 100 मीटर के एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरें के फुटेज कीरिकार्डिंग संकलित करने वाली टीम, शहर के सूने एवं खाली पडें हुए स्थानों की सर्च करने वाली टीम, पूर्व में किये गये अपहरण में गिरफ्‌तार किये गये आरोपियों की उपस्थिति पता करने वाली टीम तथा पीडित पक्ष के व्दारा शंकास्पद व्यक्तियों की पतारसी करने वाली टीम का गठन किया गया, विवेचना प्लान तैयार किया गया और पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व्दारा प्रत्येक टीम की कार्यवाही और उसके परिणाम की सही दिद्गाा बनाये रखने के लिये अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री बिटटू सहगल को प्रत्येक टीम के सम्पर्क में रहने के लिये 24 धंटे का समय निर्धारित किया गया। 
        शहर के भीतर व बाहर पुलिस टीमों ने घटनाक्रम की बिन्दुबार जानकारी प्राप्त कर एवं संदिग्धों की पतारसी कर अपने मुखबिर तंत्र के आधार पर घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपीगण 1. आरती उर्फ रानी पिता देशराज सेन (22) निवासी ग्राम गेहराव थाना वार जिला ललितपुर उ.प्र. हाल-114 स्कीम नं. प्लेट. नं. 302 इन्दौर 2. विजय उर्फ गोलू पिता देशराज सेन (20) निवासी सदर 3. मुन्नीवाई पति देशराज सेन (45) निवासी सदर 4. सपना पिता देशराज सेन (19) निवासी सदर को गिरफ्तार कर अपहर्ता पायलसोलंकी को सकुशल आरोपीयों के कब्जे से बरामद किया गया। दिनांक 24/12/16 को दोपहर अपहरण की घटना के बाद सुखलिया क्षेत्र एवं इन्दौर में सनसनी फेल गई थी।
          पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में टीम ने विडियों फुटेज चैक किये तब पता चला कि आरोपीयां संदिग्ध द्धारा आटो रिक्शा से बालिका का अपहरण किया गया है। संदिग्ध ही बालिका का अपरहण करके ले गई है। उसी आधार पर हीरानगर पुलिस जब अपनी विवेचना कर रही थी तो पुलिस को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई की अरण्य नगर स्थित एक मोबाईल शाप पर भी एक नकाबपोश महिला इस प्रकार की देखी गई थी। पुलिस ने उस बिन्दु को खंगाला तो पता चला कि आरोपीया ने घटना के ठीक एक दिन पूर्व घटना को सुनियोजित रुप से परिणाम देने हेतु दो सिम कार्ड एवं एक नया मोबाईल खरीदा है। पुलिस ने तत्काल आगे की प्रक्रिया तकनीकी रुप से आगे बढाते हुए आरोपीयों पर शिकंजा कस दिया। तकनीकी रुप से प्राप्त जानकारीयों के आधार पर दविश देते हुए उपरोक्त आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशादेही पर अपहर्ता बालिका कोसकुशल बरामद कर लिया एवं इस सनसनीखेज अपहरण का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्धारा अग्रीम विवेचना की जा रही है तथा इससे सम्बधिंत अन्य लोगो को के भी अपराध में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस द्धारा आरोपीयों से पूछताछ में जो कहानी सामने आई है उसमें यह है कि आरोपी आरती उर्फ रानी सेन के पिता द्धारा पूर्व में लोगो को नौकरी का झांसा देकर काफी पैसा ऐठा गया था। किन्तु लोगो द्धारा जब अपने पैसे वापसी का दबाव बनाया गया तभी से करीबन 08 माह पूर्व से ही आरती का पिता देशराज सेन गायब है। जिसकी गुमशुदगी थाना हीरानगर पर दर्ज होकर पतारसी में है। अपहर्त बालिका के परिवार से भी आरोपीया के पिता का लेनदेन है इसी बात को लेकर  आरोपिया ने अपने परिवार के सदस्यों द्धारा सुनियोजित योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया किन्तु इन्दौर पुलिस की मुस्तेदी कार्यकुशलता एवं सक्रियता से मात्र 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपीयों के गिरफ्तार कर लिया है। 
     उक्त अपहरण पर्दाफाश करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांतचौरसिया एवं उनकी टीम के उप निरीक्षक कृष्णकान्त तिवारी, श्याम सिंह सोलंकी, प्र.आर. लक्ष्मण, रणजीत परमार, आर. प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र सिंह जादौन, महिला आरक्षक सूर्यवाति, आशा अलेरिया, एवं निरीक्षक जी.आर.पी. भोपाल हेमन्त श्रीवास्त  एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 26 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
02 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 02 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 26 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश केतारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 दिसम्बर 2016 को 17 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Sunday, December 25, 2016

लूट के तीनों आरोपी पुलिस थाना अन्नपूर्णां की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मंें थाना प्रभारी अन्नपूर्णां श्री दिलीप गंगराडे एवं उनकी टीम को लूट की घटना कारित करने वाले तीनों आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना अन्नपूर्णां पर फरियादी घनश्याम पिता लाभचन्द पाटीदार उम्र 27 साल निवासी गांव मडावदा तह. जावद जिला नीमच हाल-169/1 समाजवादी इन्द्रानगर थाना छत्रीपुरा इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23-12-2016 की रात्रि लगभग 08.30 बजे से 9 बजे रात्रि के मध्य फरियादी घनश्याम को सुन्दरम काम्पलेक्स टावर चौराहा जूनी इन्दौर तरफ से अपने घर समाजवादी इन्द्रा नगर पैदल-पैदल जाते समय त्रिवेणी पुल से थोडा आगे रोड पर तीन अज्ञात लडको द्वारा चाकू अडाकर बैग छीनकर, बाबूघनश्याम दास तरफ के पेड पौधे वाले जंगल तरफ भाग गये, बैग मे फरियादी का एचपी कंपनी का लेपटाप माडल नम्बर 15249्‌ कीमती करीबन 20,000/ रुपये का एवं आईडिया कम्पनी का नेट सेटर एवं वोटर आई डी कार्ड रखा था। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा इ्‌दौर पर अप. क्र.493/16 धारा-392 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनो आरोपी 1- रवि पिता देवेन्द्र उपलाने (20) निवासी 84 बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर 2- विशाल पिता रमेश करोसिया (22) निवासी 217 पंछी के मकान के पास बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर 3-नीरज पिता विजय सिरसिया (18) साल निवासी 118 दुकान बाली भाभी के पास बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर को पकडा गया तथा प्रकरण मे छीना गया बैग जिसमें लेपटाप, नेटसेटर व फरियादी का बोटर आय़.डी कार्ड एवं घटना मे प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया है। 
लूट के उक्त आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिलीप गंगराडे उनकी टीम के आरक्षक विनय प्रजापति, आरक्षक बलवीर तथा आर. आशीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
26 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को 26 गैर जमानती वारण्ट, 39 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 25 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश केतारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को 09 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Saturday, December 24, 2016

सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में शपथविधी समारोह का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस दिनांक 25 दिसम्बर के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व आज दिनांक 24.12.16 को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के कार्यालय में एक शपथविधी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. यूसुफ कुरैशी की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

            पुलिस अधीक्षक मुखयालय द्वारा समस्त कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में, भूतपूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए, उनके जीवनवृत्त एवं कार्यो के संबंध विचार व्यक्त किये गये। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा यह शपथ ली गयी कि, हम प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहेगें और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभवप्रयास करेगें। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहेगें।



तीन शातिर नकबजन, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जें से एलसीडी, मोबाईल फोन, गैस की टंकी व चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रूपयें का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना द्वारकापुरी  द्वारा तीनशातिर नकबजनों को एलसीडी, मोबाईल फोन, गैस की टंकी व चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रूपयें के सामान सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम को दिनांक 24.12.2016 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सूर्यदेव नगर इन्दौर मे कुछ लोग सस्ते दामो मे एलईडी, एलसीडी एवं मोबाईल एवं अन्य सामान बैंचने की फिराक मे घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर आरोपियों 1. इकबाल उर्फ सेवडा पिता इब्राहिम कुरैशी (25) निवासी प्रिन्स कालोनी सिरपुर काकड थाना चन्दननगर इन्दौर, 2. अजय पिता रमुआ अहिरवार (34) निवासी व्यासनगर थाना चन्दननगर इन्दौर तथा 3. संतोष उर्फ बारीक पिता जगदीश (24) निवासी ग्राम अहीरखेडी काकड इन्दौर को पकडा गया। पूछताछ पर इन्होने घरों से चोरी करना स्वीकार किया है। इनके कब्जे से एक मोबाईल फोन दो एलसीडी, एक गैंस सिलेण्डर इन्डेन कम्पनी का एक गैंस चूल्हा तीन बर्नर वाला तथा चांदी के बर्तन, सिक्के व जेवरात सहित करीब 80 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है।  आरोपी इकबाल उर्फ सेवडा शातिर चोर है, इसके विरुद्ध थाना चन्दननगर मे पूर्व के चोरी, नकबजनी के कईअपराध पंजीबद्ध है, जिनमें तीन प्रकरणो मे फरार था। थाना चन्दननगर मे इसके विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी लंबित है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे उक्त सामान कहां से चोरी किया है इस संबंध मे एवं अन्य सम्पत्ति संबंधित अपराधो के बारे में पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में  उनि. डी.के. तिवारी, सउनि. एन.एस. तोमर तथा आर. के.सी. शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।