Monday, June 27, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 54 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 27 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन  व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून 2016 को 02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बागरी मोहल्ला ग्राम कनाड़िया एवं विघासागर स्कूल के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बागरी मोहल्ला कनाड़िया निवासी अमरसिंह पिता नाथूलाल बागरी तथा ग्राम बड़ियाकीमा थाना खुड़ैल निवासी गणेश पिता प्रेमलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार रूपये कीमत की 144 क्वाटर देशी तथा 20 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 जून2016 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, विजयवर्गीय नगर चौराहा राम मंदिर के सामने बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 85 विजयवर्गीय नगर इंदौर निवासी मोनू पिता प्रहलाद सिंह चंद्रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।  
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करतेहुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               
04 गैर जमानती वारन्टी, 11 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून 2016 को 04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को 15.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराने यशवंत सागर तालाब की पाल के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, तुलाराम पिता जमनालाल, महेश पिता हरचंद तथा बलराम पिता अर्जुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3930 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजयगांधी नगर पालदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलंी, यहीं की रहने वाली सायरा बाई पति गुलाब पटेल पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को 22.30 बजे, पुराना एयरपोर्ट बगीचे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 78/2 बाणगंगा इंदौर निवासी जेनेश पिता विजय पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को 15.30 बजे, रामबाग मस्जिद के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले मो. साजिद पिता मो. युनूस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 26 जून 2016 को 19.50 बजे, केसरीपुरा स्कूल के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, केसरीपुरा सांवेर निवासीधर्मेन्द्र पिता बद्रीदास बैरागी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 26, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इंदौर दिनांक 26 जून 2016 :- 
क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 227 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 10%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 10%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                 10%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी    15%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 15%
अन्य 25%
           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
वाट्‌सअप से 25% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25%
''प्रमुख सफलताऐं''

प्रशासन की आखों में धोखा दे रहा ''रिमझिम'' नही बचपाया क्राईम वॉच की ऑखों सेः- क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचना के आधार पर रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकडायें लगभग दो दर्जन आदमियों सहित जप्त किये गये डेढ लाख रूपये से ज्यादा कैश व प्लास्टिक की टोकने। 
इंजीनियरों के भटके कदम-टिफिन सेंटर के साथ शुरू किया पेशा शौकीन हुक्का होम डिलीवरी काः- क्राइम वॉच पर व्हाटसअप के माध्यम से मिली सूचना होम डिलीवरी हुक्के की जानकारी जिसे तस्दीक करने हेतु पुलिस ने स्ंवय ग्राहक बन मंगवाया होम डिलीवरी हुक्का और पकडा तीन इंजीनियंिरंग छात्रों को जो बडे पैमाने पर होम डिलीवरी के माध्यम से सप्लाई कर रहे थे विभिन्न फ्‌लेवर्स के हुक्के।
सटटा और ऑनलाईन गैमिंग के नाम से धोखा देने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह पर पडी क्राईम वॉच की नजरः- क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचना के आधार पर अंतर्राज्जीय गिरोह पकडाया जो कि ऑनलाईन गेैमिंग तथा गैम्बिलिंग मासूम नागरिकों को जीत का सपना दिखाकर धोखा दे रहा था जिसे पकडने में इंदौर पुलिस को मिली सफलता।
दूरदर्द्गान के द्वारा तैयार की गई क्राईम वॉच डॉक्यूमेंट्री प्रसारितः- दूरदर्शन चेैनल द्वारा क्राईम वॉच पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई जिसकाप्रसारण चैनल पर होने के बाद क्राईम वॉच पर आ रहे मध्यप्रदेश  के विभिन्न जिलों रायसेन, पन्ना, रतलाम, सिवनी, श्योपुर, रीवा, झाबुआ आदि से सूचनाकर्ताओं के कॉल सिर्फ मध्यप्रदेद्गा ही नही भारत के कई राज्यों जिसमे उत्तर प्रदेद्गा, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों से आ रहे है क्राईम वॉच पर लगातार सूचनायें।
व्हाट्‌स अप डीपी से महिला का फोटों क्रॉप कर किया वायरलः- मनचले ने अज्ञात मोबाइल नम्बर को अपने मोबाइल मे सेंव कर अपने व्हाट्‌स एप से जोड लिया प्रोफाईल पिक्चर में महिला का फोटों देख उसे क्रॉप कर कई गु्रपों मे प्रसारित कर दिया सूचना पर तत्काल बडवानी निवासी मनचले पर कार्यवाही की गई।   
नगर निगम इंदौर केम्पस के पास फायरिंग :- नगर निगम केम्पस के पास फायरिंग की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पकडकर उसके कब्जे से पिस्टल व कारतूस जप्त पर थाना एमजीरोड पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इंदौर-झाबुआ रूट पर चलने वाली बस के कंडक्टर ने की बद्‌तमीजी सूचना आई क्राईम वॉच परः- चलती बस में सवार इंदौर निवासी यात्री के साथ बस कंडक्टर बद्‌तमीजी कर रहा था उसकी सूचना उसने क्राईम वॉच पर दी जिस पर तत्काल कंडक्टर केविरूद्ध कार्यवाही की गई।
मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें:-अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 35 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की 
समस्या का समाधान किया गया।
1. बाणगंगा निवासी महिला को अश्लील मैसेज करने वाले आरोपी को पकडकर कार्यवाही हेतु  थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया।
2. द्वारिकापुरी निवासी युवती को कॉल कर एवं मैसेज कर परेद्गाान करने वालें आरोपी को पकडकर थाना द्वारिकापुरी में कार्यवाही की गई।
आवारातत्व :- 1.  मेघदूत नगर शीतलामाता मंदिर पर आवारा लडके बैठे रहते है सूचना पर तत्काल आवारोतत्वों के विरूद्ध थाना विजयनगर पर कार्यवाही की गई।
2. कमला नेहरू कालोनी स्थित बगीचे में आवारातत्व आकर नशा करते है। सूचना पर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई।
3. सुंदरनगर शिवमंदिर के पास व्यक्ति शराब पीकर मचा रहा था हंगामा सूचना पर थाना हीरानगर पर कार्यवाही की गई।
4. इंद्रपुरी कालोनी स्थित गर्ल्स हॉस्टल के पास लडके खडे होकर करते है हॉस्टल की लडकियों पर कमेंट्‌स आवारा लडकों के विरूद्ध थाना भंवरकुऑ पर कार्यवाही कीगई।
5. फूटी कोठी मैदान में आवारा लोग करते है नशा सूचना पर थाना चंदननगर पर कार्यवाही की गई।
एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओंने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोद्गिाद्गा की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से  07 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर 26 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन  व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2016 को 03 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 25 जून 2016 को 01.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नगर निगम रोड, जीतू चायवाले की दुकान के पास आम रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, विकास पिता प्रकाश ठगेले तथा तपन पिता प्रकाश ठकेले दोनो निवासी तिलक पथ सीएमआर पाईन्ट मल्टी इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।   
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 25 जून 2016 को 15.30 बजे, देशी कलाली के सामने कनाड़िया रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, आई-10 आईडीए मल्टी भूरी टेकरी इंदौर निवासी अनवर उर्फ अन्नु पिता आसिफ खां को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लोहे का बंका जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 26 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
07 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 130 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2016 को 07 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 130 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 25 जून 2016 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालबाग लाईन रेल्वे पटरी के पास से मोटर सायकल एमपी/45/बीए-4100 से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इंदौर अंकित पिता मुन्नालाल धानुक तथा 584 सुखलिया इंदौर निवासी रणजीतसिंह चौहान पिता चन्दूलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6 पेटी अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 25 जून 2016को  01.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैठक ढाबा राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, योगेश पिता खेमचंद राठी, लोकश पिता खेमचंद राठी तथा श्रीकांत पिता दिनेश वर्मा को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, June 25, 2016


इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा चार किलों अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई हैं।
पुलिस थाना लसूड़िया को दिनांक 24.06.16 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक लडका नमन पुरोहित निवासी गोमा की फेल इन्दौर का राजेन्द्र नगर तरफ से किसी व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदने के लिये अपने घर से गया है जिसके पास काले रंग की डिस्कवर मो.सा. नं. एमपी/09/एनएम-9686 पर गांजा खरीदकर बायपास तरफ एम.आर.11 होते हुये देवास नाका पर किसी ट्रक वाले को बेचने के लिये जावेगा। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एम.आर.11 रोड पर इन्फिनिटी कालोनी के गेट के सामने चेकिंग पाईन्ट लगाकर नाकाबंदी कर उक्त मोटर सायकल को रोका गया परन्तु वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे धेराबंदी कर पकड़ा गया।पुलिस द्वारा उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम नमन पिता विष्णु पुरोहित (23) निवासी 66/3 गोमा कीफेल इन्दौर कर रहने वाला व प्राईवेट कम्पनी मे पोस्ट पेड सीम एरिया मैनेजर के पद पर कार्य करना बताया, जिसके कंधे पर टंगे बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखा करीबन 04 किलो गांजा कीमती 40.000/- रुपये का मिला जिसे मौके पर विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जहाँ से पी.आर. प्राप्त होने आऱोपी से गांजे की तस्करी के संबंध मे पूछताछ की जावेगी।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया श्री आर.डी.कानवा के नेतृत्व में उनि. जे.एस.जादौन, प्रआर. 99 चन्द्रशेखर पटेल, आर. 803 राकेश रायपुरिया तथा आर. 3300 मुनेश की सराहनीय भूमिका रही।


अभिषेक नगर में हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी पुलिस थाना संयोगितागंज की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा अभिषेक नगर में हुई लूट का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई हैं।
                पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.06.2016 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रातः 10.15 बजे 37 अभिषेक नगर प्रभु तौल कांटे के पास नेमावर रोड इंदौर स्थित मकान में अकांक्षा पति संतोष प्रजापति जो कि अपने घर की प्रथम मंजिल पर बर्तन धो रही थी, को दो बदमाशों ने उनके घर मे घुसकर पिस्टल व चाकू की नोंक पर घर में अंदर घुसकरसोने-चांदी के जेवरात व नगदी रुपये लूट ले गये है। उनमें से एक आरोपी जो कि उसका पुराना किरायेदार किशोर था उसे महिला द्वारा लूट करते समय पहचान लिया गया था वारदात कर आरोपी चाकू व पिस्टल दिखाते हुए मोटरसाईकल से भाग गये। घटना के समय एक अन्य आरोपी मकान के बाहर निगरानी कर रहा था जिसको भी महिला ने पहचान लिया व मदद के लिए बोला किन्तु वह भी वहां से भाग गया। फरियादिया अकांक्षा की रिपोर्ट पर पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा अपराध क्रं. 382/16 धारा 394,397 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर उन्हे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री आर.सी. एस. राजपूत के नेतृत्व में थाना प्रभारी संयोगितागंज उनि ओंकासिंह भदौरिया व उनकी टीम को आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान पाया कि आरोपीगणो व्दारा एकमोटरसाईकल नंबर एमपी/09/क्यूजी-6062 का प्रयोग किया गया है। टीम द्वारा लगातार चार दिनों तक दिन रात मेहनत कर अपराध में शामिल समस्त आरोपीगणो की पतारसी की गई और पाया कि आरोपीगण 1. किशोर पिता शिवनाराण लोधी (35) निवासी ग्राम ग्वाडा थाना पचौर जिला राजगढ, 2. उमेश पिता आजादसिंह घावरी (23) निवासी सदर 3..मनोज उर्फ मोनू उर्फ बेवडा पिता प्रसाद नवरंग (30) निवासी बिचौली मर्दाना मुक्तीधाम रोड इंदौर हाल बसंता बाई का मकान नई बस्ती अलवासा के व्दारा यह घटना घटित की है। पुलिस टीम द्वारा इन्हे मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 25.6.16 को पकड़कर इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस, एक चाकू तथा चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात बरामद किये गये है। आरोपी मनोज उर्फ मोनू उर्फ बेवडा आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना कनाडिया पर 12 अपराध एवं पुलिस थाना आजादनगर पर 4 अपराध चोरी व लूट के पंजीबद्ध हैं।

उक्त सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी संयोगितागंज उनि ओंकासिंह भदौरिया उनि आर.एस. देवडा, सउनि एन कुजूर, प्रआर. 2720 अटलबिहारी, प्रआर. 616 महेश, आऱ. 465 सतीश, आर. 1360 किशोर तथा आर 1672 राजपाल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर व्दारा उक्त प्रशंसनीय कार्य करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 125 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 25 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन  व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2016 को 04 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तंजीम नगर, खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलने पर शरीफ पिता यासीन तथा शमसुद्‌दीन पिता फतेह मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा सब्जी वाली गली करोले की दुकान के पास,इंदौर से अवैध भांग ले जाते/बैचते हुये मिले गौहर नगर इंदौर निवासी कालीचरण पिता रामलाल रैकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को 01.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नगर निगम रोड, जीतू चायवाले की दुकान के पास आम रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, विकास पिता प्रकाश ठगेले तथा तपन पिता प्रकाश ठकेले दोनो निवासी तिलक पथ सीएमआर पाईन्ट मल्टी इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।   
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 25 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 81 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 39 गिरफ्तारी तथा 160 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 160 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25जून 2016- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शक्ति नगर नर्सरी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले बाबू मुराई कॉलोनी इंदौर निवासी मनोज पिता रामसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले धन सिंह पिता पूनमचंद भील तथा शीतल आर्य पिता मुरलीधर आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को, खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले जितेन्द्र पिता मोहनलाल, पप्पू पिता बाबूलाल बामनिया, सोनू पिता गोकुल ठाकुर तथा लक्ष्मण पिता मुन्डला दोस्दार को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 24 जून 2016 को, 12.45 बजे, 149 बक्षीबाग आरोपिया के घर के बाहर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली 149 बक्षीबाग इंदौर निवासी गंगाबाई पति अमरसिंह गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 पेटी कुल 266 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, June 24, 2016

लम्बे समय से फरार, हत्या के प्रयास प्रकरण का गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा आज दिनांक 24.06.16 को कई वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी राजू पिता चम्पालाल निवासी गोविंद कालोनी इंदौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
                आरोपी राजू पुलिस थाना सदर बाजार के प्रकरण क्रं 255/1998 धारा 307 भादवि के तथा प्रकरण क्रं 151/04 के आबकारी के एक प्रकरण में फरार होकर, दो स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किये गये है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सदर बाजार द्वारा प्रआर. 2390 भगवानसिंह एवं आर.3098 लक्की चौधरी की एक टीम बनाकर ग्राम पोखर थाना पिपलोद जिला खण्डवा भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर आरोपी राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय पेशकिया गया है।

                उक्त वारंटी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सदर बाजार श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में प्रआर. 2390 भगवानसिंह तथा आर. 3098 लक्की चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।


दो शातिर नकबजन, पुलिस थाना पलासिया द्वारा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से दो लेपटाप, एक एलईडी टीवी व दो मोबाईल सहित करीब 91500 रूपये का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-इन्दौरशहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर नियंत्रण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना पलासिया द्वारा दो शातिर चोरों को को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                पुलिस थाना पलासिया की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों 1. प्रभु पिता सुरेश रजत (21) निवासी मनकरोनिया सागर हाल पंचम की फेल इंदौर तथा 2. जयेश पिता शिवनारायण हरवंशी (24) निवासी सांदीपनी नगर आगर रोड़ उज्जैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ करने पर, इनके द्वारा थानाक्षेत्र की बड़वानी प्लाजा, गोयल नगर तथा थाना संयोगितागंज की भी चोरी व नकबजनी की वारदात स्वीकार की गयी है। जिसमें चोरी गया मश्रुका दो लेपटाप, एक एलईडी टीवी, दो मोबाईल फोन सहित करीब 91 हजार 500 रूपयें का माल मश्रुका बरामद किया गया है। इनका एक अन्य साथी साबिर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य मामलों में भीपूछताछ की जा रही, जिनसे अन्य प्रकरणों का माल मश्रुका बरामद होने की संभावना है।

उक्त शातिर चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपालसिंह कुशवाह के नेतृत्व में उनि विनोद शर्मा, उनि के.एस. कुशवाह, उनि पी.एस. मौर्य, सउनि के.के. मिश्रा, सउनि श्यामवीर सिंह तोमर, सउनि जगन्नाथ शर्मा, प्रआर. 3045 ओमनारायण, आर. 3068 प्रदीप तथा आर. 567 जिशान अहमद की सराहनीय भूमिका रही।


डकैती की योजना बनाने हुए चार बदमाश, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्‌टा, एक देशी पिस्टल, एक तलवार व एक चाकू बरामद


इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्तहुई है।   
पुलिस थाना बाणगंगा को कल दिनांक 23.06.16 को रात्रि में थानाक्षेत्रान्तर्गत एमआर-10 ब्रिज के नीचे कुछ बदमाशों द्वारा डकैती डालने की योजना बनाने की सूचना  मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीमों को गठित करके मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा एम.आर.-10 ब्रिज के नीचे पहुंचकर, घेराबंदी कर के चार बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम 1. राहुल पिता मनीराम साहू (21) निवासी 45 नन्दा नगर इन्दौर, 2. आकाश उर्फ बकरी पिता सुनील बिरथरे (19) निवासी 318 जनता क्वार्टर इन्दौर, 3. शुभम पिता सभाजीत उपाध्याय (19) निवासी सदर, 4. रोहित उर्फ मैगी पिता राजेश यादव (19) निवासी 15 नई जीवन की फैल इन्दौर को पकड़ा गया। इनका एक साथी  दिव्यांश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक चाकू तथा एक तलवार जप्ती की गई।
आरोपी आकाश उर्फ बकरी क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर इसके विरूद्ध पुलिस थाना परदेशीपुरा, बाणगंगा एवं अन्यथानाक्षेत्रान्तर्गत में विभिन्न प्रकार के 21 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है तथा आरोपी शुभम भी अपराधिक प्रवृत्ति का होकर इसके विरूद्ध भी पुलिस थाना परदेशीपुरा एवं बाणगंगा में 5 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्र 537/2016 धारा 399,402 का अपराध पंजीबद्ध कर, चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनसे अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इस प्रकार सक्रिय व त्वरित कार्यवाही कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में उनि विनोद शर्मा, उनि के.एस. कुशवाह, उनि पी.एस. मौर्य, सउनि के.के. मिश्रा, सउनि कप्तानसिंह यादव, आर. 3718 अजय, आर. 1094 विजेन्द्र. आर. 3500 हीरामणी, आर. 642 राजेश, आर. 3091 त्रिलोक, आर. 302 गजानंद, आर. शेषपाल, आर. 1000 सुनिल तथा आर. 1059 सुरेन्द्र का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 119 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 24 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 64 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

07 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन  व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 39 गिरफ्तारी तथा 210 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2016 को 08 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 210 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-पुलिस थाना  परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2016 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाषनगर चौराहा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले लालगली परदेशीपुरा इंदौर निवासी महेश पिता रामलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 24 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून  2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती वारन्टी, 33 गिरफ्तारी तथा 163 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2016 को 11 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 163 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2016- पुलिस थानाराजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2016 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भीमनगर रेलवे स्टेशन रोड, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले सोनिया गांधी नगर पिपल्यापाला इंदौर निवासी मनोज उर्फ मनोहर पिता रामलाल सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।