Friday, July 3, 2015

पैरोल से फरार खूंखार हत्यारा क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधिक तत्वो पर की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, क्राईम ब्रांच इन्दौर को पैरोल अवधि से फरार हत्या के एक खूंखार अपराधी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
               क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा करीब 8 साल से फरार अपराधी करामात पिता ईस्माइल नायता निवासी ग्राम पिपलई थाना सांवेर को पकड़ा है, इसने वर्ष 2003 में अपने साथी रसीद तथा रफीक के साथ मिलकर, गांव पिपलई के ही मुकद्‌दर पिता साज खां की मात्र 2060 रूपयें लूटकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सांवेर पर धारा 397, 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया था, जिसमें मा. न्यायालय द्वारा आरोपी करामात को आजीवन कारावास एवं 20 हजार रू. के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया था। आरोपी करामात केन्द्रीय जेल इंदौर से दिनांक 04.12.2006 को 11 दिन के पैरोल पर छूटकर अपने गांव पिपलई गया, वहां उसने अपनी जमीन और मकान बेचकर, अपनी मां और भाईयों को नायता मुण्डला में शिफ्‌ट कर दियाथा। आरोपी करामात दिनांक 10.04.07 को पुनः अपने गांव भाई रहमान के साथ पहुंचा और गांव के ही नवाब पिता अजीज को अपनी मां के साथ अवैध संबंधो की शंका पर उसकी हत्या करने का प्रयास किया व नवाब को अधमरा छोड़कर भाग गये। उक्त घटना पर थाना सांवेर पर धारा 307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पैरोल अवधि से फरार होने के कारण केन्द्रीय जेल इंदौर द्वारा भी थाना एमजी रोड़ पर वर्ष 2007 मे करामात के विरूद्ध धारा 31 घ जेल अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया।
              नवाब की हत्या के प्रयास के बाद फरारी काटने के लिये आरोपी करामात अजमेर चला गया, वहां कुछ दिन रहने के बाद, जब इसे वहां भी पकड़े जाने का डर सताने लगा तो यह जयपुर चला गया और वहां चाय-नाश्ते की होटल पर काम करने लगा। वहां रहते हुए इसने अपना नाम राजेश पिता जगदीश रख लिया और स्वयं को हिंदू के रूप में स्थापित कर लिया और वहीं की रहने वाली एक लड़की से शादी भी कर ली। इसके बाद करामात ने अलग-अलग जगह काम किया और वर्तमान में यह करीब डेढ़ वर्ष से आटो चला रहा था और जयपुर में ही हरीश टूर एंड टे्रवल्स के नाम से विजिटिंग कार्ड बनवाकर कमीशन काकाम करने लगा था। आरोपी करामात जयपुर में ही अपने ठिकाने बदल-बदलकर रहने लगा, और इसी बीच आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमावत उर्फ लम्बू पिता जगदीश कुमावत निवासी 282 बड़ौदिया बस्ती जयपुर राजस्थान का आधार कार्ड भी बनवा लिया।
          आरोपी करामात ने अपनी पहचान छुपाने के लिये सारे हथकण्डे अपनाये, लेकिन वह इन्दौर पुलिस की क्राईम ब्रांच से नहीं बच पाया और पुनः पुलिस की गिरफ्‌त में आ गया। आरोपी को जब जयपुर से पकड़ा गया तो यह अपना नाम राजेश बताने लगा और हल्ला मचाने लगा, जिससे वहां आसपास, इसको जानने वाले कई आटो चालक व चाय नाश्ते की होटल वाले आ गये और इसके बचाव के लिये दबाव बनाने लगे, कि राजेश को कहां ले जा रहे हो, यह तो बहुत सीधा साधा आदमी है, इसका कोई लफड़ा नहीं है। जब क्राईम ब्रांच द्वारा इसका असली नाम और अपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह जेल से भागा हुआ कैदी है, तब वहां लोगों को इसकी असलियत के बारें में पता चला। आरोपी करामात ने अपनी पहचान छुपाने के लिये आधार कार्ड के अलावा और कौन-कौन से शासकीय दस्तावेज तैयार करवाये है, इसकी भी जांच की जा रही है, और जांचमें आने पर संबंधित के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
          उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।





वाहन चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में, तीन चोरों व चोरी के वाहन खरीदने वाले 7 आरोपियों सहित 10 आरोपी गिरफ्‌तार, 17 मोटर सायकलें बरामद

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत व शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व उक्त वाहन चोरों को गिरफ्‌तार करने हेतुपुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया एवं थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए वाहन चोरो को पकड़ने के प्रयास में लग गई।
           पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर 1. शाहरूख उर्फ सरफराज पिता सलीम शेख (22) निवासी गीतानगर इंदौर, 2. मो.साजिद उर्फ अक्का पिता मो.शकील (20) निवासी चंदन नगर तथा 3. आमिर उर्फ टीपू पिता सलीम खान (22) निवासी हरसिद्धि को पकड़कर पूछताछ की गई तो सबसे पहले आरोपी शाहरूख ने स्वीकार किया कि उसकी बीवी की डिलेवरी के समय उसके पास पैसे नहीं होने से गाड़िया चोरी करना प्रारम्भ किया व चोरी की गाड़िया बेचकर पैसे कमाए। वाहन चुराते समय मो. साजिद एवं टीपू भी इसके साथ रहते थे। ये पूर्व से खड़ी गाड़ियों को चोरी न करते हुए, इनके सामने आये व्यक्ति द्वारा गाड़ी खड़ी करते ही, उस पर नजर रखकर हाथ साफ करदेते थे। उपरोक्त तीनों आरोपियों का कोई पूर्व अपराधिक रिकार्ड नहीं होने से यह पुलिस की नजरो से बचते रहे। उक्त आरोपी वाहन चोरी करते समय आपस में कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे शाहरूख गाड़ी को देखते ही अक्का को बोलता था ''यह तो हलवा है खा ले'' तत्पश्चात अक्का व टीपू सक्रिय होकर उस वाहन पर निगाह रखते थे और शाहरूख वाहन को चुरा कर ले जाता था।
         उक्त तीनों आरोपियों से चोरी की 17 मोटर सायकलें बरामद हो चुकी है, जो इन्होने थाना चंदन नगर, अन्नपूर्णा, एमजी रोड़, छत्रीपुरा व तुकोगंज सहित शहर के अन्य क्षेत्रो से चुराई गई है। उक्त वाहन चोरों से चोरी की गाड़िया खरीदने वाले सात आरोपियों को भी गिरफ्‌तार किया गया है-1. मोहसिन पिता अंकित खान (20) निवासी बड़वाह जिला खरगोन, 2. कादर पिता याकूब खान (22) निवासी बेटमा, 3. भूरू उर्फ भूरा पिता लालसिंह भीलाला (25) निवासी धार, 4. समरथ पिता जामसिंह भीलाला (20) निवासी जोबट, 5. कालू उर्फ आसिफ पिता अयाज खान (20) निवासी बड़वाह, 6. फिरोज उर्फ कद्‌दू पिता अयाज खान निवासी बड़वाह तथा 7. पातालसिंह उर्फ बादल पिता नानसिंह (28) निवासी जोबट, इन सातोआरोपियों से खरीदे गये चोरी के वाहन बरामद किये गये है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, इनसे अन्य प्रकरणों के खुलासे की भी संभावना है।
        उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में आर. आरिफ खान. आर. पंकज सांवरिया, आर. चन्द्रशेखर तथा आर. वीरेन्द्र चौधरी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 03 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                               02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                        14 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 14 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 17.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडौदा बैंक के सामने जवाहर मार्ग इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, 773 भागीरथपुरा इंदौर निवासी सुमित पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 18.45 बजे, रविदास नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले राजू पिता गंगाराम माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 16.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुम्हारखाडी मंदिर के पास बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 469 इंदौर निवासी रज्जू उर्फ राजेन्द्र पिता शंकरनाथ  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 03 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 52 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    01 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कलदिनांक 02 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              15 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 15 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                  जुआ खेलते मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 20.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चंबल रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म के आगे बिजली के खम्बे के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले नौशाद पिता मेहमूद, सुभाष पिता लक्ष्मीनारायण पाल तथा भेरू पिता गुलाब नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3175 नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, होली चौक गुजरखेडा महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुजरखेडा महूं निवासी सुनित पिता कमलेश मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 2, 2015

48 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अखिलेश झा द्वारा जिला इन्दौर के निम्न 48 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किये गये है।


फरार बदमाश एवं कुखयात वाहन चोर क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल को इंदौर में हो रही चाकूबाजी एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम हेतु अपराधियों पर कार्यावाही करने के निर्देश दिये थे। बदमाद्गाों एवं अपराधियों की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया गया। टीम को पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के प्रकरण के फरार बदमाद्गा मुकेश उर्फ राहुल पिता लक्ष्मण सिंह तंवर निवासी नावदा पंथ हाल नालंदा परिसर राजेंद्र नगर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त बदमाश मुकेश करीब आठ नो माह पूर्व थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर की लडकी के साथ छेडछाड व अश्लील हरकत की घटना कारित कर, घटना दिनांक से ही फरार था। जिसके विरूद्ध थाना राजेंद्रनगर पर अपराध क्रमांक 185/14 धारा 354ए, 294,506, भादवि  3/7 एससी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था। फरियदिया को जाति सूचक शब्द कहने व एससी एक्ट होने से विवेचना हरिजन कल्याण इंदोैर द्धारा की जा रही थी। आरोपी घटना दिनांक से अपनी कारछोडकर फरारा हो गया था जिसकी थाना राजेंद्र नगर व हरिजन कल्याण द्धारा गिरफ्‌तारी के अथक प्रयास किये गये परंतु आरोपी को गिरफ्‌तार करने में सफलता नहीं मिल रही थी। क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आरोपी राजेंद्रनगर क्षेत्र मे घूम रहा है, टीम द्धारा घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मुकेश ने गिरफ्‌तारी से बचने के लिए बीमार होने के दौरान मालवा हॉस्पिटल एरोड्रम में भर्ती होकर अपना फर्जी नाम दीपक पिता गोपाल शर्मा निवासी गांधीनगर का लिखाकर इलाज कराया था आरोपी कुखयात वाहन चोर होकर पूर्व में भी थाना विजयनगर पर आधा दर्जन, मल्हारगंज मे दो, एरोड्रम में एक वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन होकर स्थाई वारंट जारी है। आरोपी मुकेश उसके साथी अशोक चौहान के साथ मिलकर जगह बदल-बदलकर गतिविधियां चलाकर जीवन यापन करता है। अशोक चौहान पूर्व से ही थाना एरोड्रम से अपराधिक गतिविधियों में फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा उक्त फरार आरोपी मुकेश को पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना अजाक के सुपुर्द किया गया।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के प्रआर चंदरसिंह, प्रआर. नाथूराम दुबे, प्रआर रणवीरसिंह तथा प्रआर. ओम नारायण का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

20 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक बनाया गया

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा, जिला इन्दौर के निम्न 20 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किये गये है।

पुलिस थाना परदेशीपुरा का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश दीपक उर्फ खुजली पिता रूपसिंह यादव (31) निवासी जीवन की फेल इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, चाकूबाजी, अवैध शराब का विक्रय करने, अवैध हथियार रखने, बलात्कार, हत्या व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 20 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी दीपक के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी दीपक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी दीपक उर्फ खुजली को पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

पैरोल अवधि से 3 साल से फरार आरोपी क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्व विद्गोष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इन्दौर शहर के बडे़ भूमाभियाओ एव अपराधियों को शिकंजे में लिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पैरोल से फरार कैदियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गयी। जिसमें पुलिस को थाना किशनगंज के बर्ष 1997 के प्रकरण के एक बन्दी जो पैरोल अविध से 3 साल से फरार था को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
        पुलिस थाना किशनगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22 फरवरी 1997 को ग्राम सुतारखेड़ी में मनोज पिता नंदलाल व श्यामलाल उर्फ पाटिल निवासी सुतारखेड़ी की हत्या के अपराध के प्रकरण में  माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा से दण्डित कैदी पप्पू उर्फ हरिशंकर पिता कमल कोटिया (38) निवासी सुतारखेड़ी महूं, केन्द्रीय जेल इंदौर में अपनी सजा काट रहा था। उक्त बंदी को दिसम्बर 2012 में 15 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था, परन्तु पैरोल अवधि समाप्त होने के पश्चात भी उक्त आरोपी वापस जेल नही पहुंचा तथा फरार हो गया, जिस पर पुलिसथाना एमजी रोड़ पर अप.क्रं 592/13 धारा 224 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था।
उक्त आरोपी गत तीन साल से पैरोल अवधि से फरार चल रहा था। क्राईम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा आरोपी के जेल के सहयोगियो तथा परिवारवालों पर नजर रखी गई तथा केन्द्रीय जेल से आरोपी का फोटो प्राप्त कर, आसपास के शहरो आदि में मुखबिर के द्वारा पतारसी की गई तो, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी उन्हेल थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन में रह रहा है। उक्त सूचना पर टीम द्वारा आरोपी पप्पू का पता लगाकर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरारी के दौरान वह केबल डालने व बेलदारी का काम करता था, फरारी के दौरान आरोपी पप्पू उर्फ हरिशंकर ने अपना हुलिया भी बदल लिया था, जिसे क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना एमजी रोड़ को भेजा गया है।
      उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 14 मोटर सायकलें बरामद

 इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-पुलिस थाना खजराना क्षेत्र से विगत दिनो से मोटरसायकल चोरी की घटना घटित हो रही थी। उक्त मोटरसायकले, दरगाह मैंदान व रमजान में इबादत करने मस्जिदो में जाने वाले नमाजियो की गाड़िया धार्मिक स्थलो के आस पास से चोरी हो रही थी, जिससे क्षेत्र में काफी आक्रोश व्याप्त था।
            पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त वाहन चोरों का पता लगाकर इन्हे पकड़ने के निर्देश दिये गये। उक्त वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरों का पता लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी त्रिपाठी व अति पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री विपुल श्रीवास्तव व थाना प्रभारी खजराना सी. बी. सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
            पुलिस टीम द्वारा सभी धार्मिक स्थलो एवं भीड़भाड़ वालेक्षेत्रो जहां से मोटर सायकल चोरी की संभावना थी, वहां पर नजर रखी गई। इस दौरान टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि गांधीग्राम कालोनी खजराना का नरेंद्र उर्फ कुबड़ा दिनांक 19.06.15 को ही जेल से छूटा है तथा वह रोज अलग-अलग गाड़ियो पर अपने साथी रईस उर्फ जाकिर के साथ घूम रहा है व नशा कर रूपए उड़ा रहा है। उक्त सूचना मिलने पर नरेंद्र कुबड़े की तलाश की गई, तो वह अपने एक साथी के साथ हिना कालोनी में विलाल मस्जिद के पास दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा। इनके पास एक मोटर सायकल हीरो होंडा पैशन मिलीं, जो पूछताछ में एमआर-9 चौराहा वाइन शॉप की पार्किंग से चुराना कबूल किया। पुलिस द्वारा आरोपी 1. नरेंद्र उर्फ कुबड़ा पिता रमेश चौहान (22) निवासी गाधीग्राम, 2. रईस उर्फ जाकिर पिता सईद खां निवासी हिना कालोनी खजराना को गिरफ्तार किया ।
            दोनो आरोपियो से पूछताछ करने पर इनके द्वारा खजराना एवं शहर के अन्य स्थानो से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में दोनो आरोपीगणो से 14 मोटर सायकलें कीमती करीब 10 लाख रूपए की बरामद की गई। जिसमें से 9 मोटर सायकलें थाना खजराना क्षेत्र की, एकथाना एमजी रोड, एक थाना लसूड़िया से चोरी करना स्वीकार किया तथा तीन अन्य मोटर सायकलें भी बरामद हुई ।
आरोपी नरेंद्र कूबड़ा 19 जून को ही जेल से छूटा था व नशे का आदी है, जो अपने साथी रईस जो खुद भी नशे का आदी है के साथ नशा करने के बाद मोटर सायकल चुराकर घूमते थे व पेट्रोल खत्म होने पर वही पटक कर दूसरी मोटर सायकल चोरी कर वापस आते थे, बाद में जाकर वह मोटर सायकल वापस ले आते थे। कुछ मोटर सायकलों को वेलोसिटी टॉकीज व अन्य पार्किंग पर खड़ी कर देते थे व मौका लगने पर बेचने की बात बता रहे है।  दोनो आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनके द्वारा और कहां कहां से मोटर सायकलें चुराई गई है व उन्हे किसको बेची है।
           उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री सी बी सिंह के नेतृत्व में उनि श्यामिकशोर त्रिपाठी, उनि प्रकाश डाबर, सउनि कुंवर सिंह खरते, सउनि नंदकिशोर दुबे, प्रआर. 2833 नरेंद्र सिंह कुशवाह, प्रआर. 1276 मुकाम सिंह, प्रआर. 1497 कुंवर सिंह, आर. 990 जितेंद्र सिसोदिया, आर. 3487 अमित तिवारी, आर.3087 प्रवीण तथा आर. 3530 पंकज कामहत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 02 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               16 गैर जमानती वारन्टी, 11 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 1 जुलाई 2015 को 16 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                         सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को 19.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, गणेश किराना के पास नई जीवन की फेल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले दीपक पिता संतोष ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1030 नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


                                                  अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना केआधार पर, विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 8/1 बडला खजराना इंदौर निवासी आरिश शेख पिता शेख खलील तथा 112 कालिन्दी पार्क श्रीनगर एक्सटेंशन निवासी पंकज पिता विनोद राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।

      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को 11.15 बजे डमरू उस्ताद चौराहा मेन रोड परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 217/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी लोकेश पिता चिरोंजीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 02 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                03 आतदन व 03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 09 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को 09 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 66 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                    आम रोड़ पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2015- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को 22.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अर्जुनपुरा मल्टी के पास आम रोड इंदौर से अवैध रूप सेआम रोड़ पर शराब पीते मिलें, 12 जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी पवन पिता लीलाधर कुंडे को पकडा गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 1, 2015

कुखयात आधा दर्जन अपराधियों की गिरफ्‌तारी हेतु इंदौर पुलिस ने की 10-10 हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा







इन्दौर 01 जुलाई 2015 -  इंदौर पुलिस द्वारा कुखयात एवं शातिर अपराधी जो लंबे समय से फरार चल रहे है उन अपराधियों को गिरफ्‌तारी हेतु 10-10 हजार रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी है। ऐसे कुखयात आरोपी जिनकी गिरफ्‌तारी हेतु ईनाम की राशि उद्‌घोषित की गयी है तथा जिनकी इंदौर पुलिस को सरगर्मी से तलाश है उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार है :-

1.    गब्बर उर्फ विनोद पिता गेंदा लाल कंजर निवासी 22 लाबरिया भैरू इंदौर :- आरोपी पर अवैध शराब बैचने, बलवा तथा मारपीट जैसे 20 प्रकरण विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में पंजीबद्व है। आरोपी कई दिनो से फरार चल रहा है।

2.    तौफिक पिता साबिर निवासी गांधी ग्राम खजराना इंदौर :- आरोपी पूर्व में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किया जा चुका है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध हथियार, मारपीट, छेडछाड, धमकी आदि जैसे कुल 18 प्रकरण पंजीबद्व है आरोपी कई दिनों से फरार हैं।

3.    अकुंश पिता ओमप्रकाश केशरिया निवासी नार्थ तोडा इंदौर :- आरोपी के विरूद्ध हत्या के प्रयास, अवैध हथियार तथा छेडछाड के 12 से अधिक अपराध है। आरोपी कई दिनों से लगातार फरार है।

4.    राहुल पिता तोताराम जाट निवासी ऋषि पैलेस द्वारकापुरी इंदौर :- आरोपी चंदननगर का लिस्टेट अपराधी है आरोपी पर विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मारपीट, धमकी, छेडछाड आदि के 12 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

5.    कान्हा उर्फ जितेन्द्र पिता मुन्नालाल यादव निवासी फिरोज गांधी नगर इंदौर :- आरोपी लखन जाट गैंग का सदस्य है आरोपी पर आदि मारपीट, चाकूबाजी आदि के 05 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है आरोपी डकैती की योजना बनाते समय फरार हो गया था।

6.    गगन पिता राजेन्द्र सोलंकी निवासी 506/4 नंदा नगर इंदौर :- यह आरोपी भी लखन जाट गैंग का सदस्य है जिस हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा आदि 05 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

शराब के लिये पैसे न देने की बात पर अपनी पुत्री को जलाकर मारने वाला आरोपी गिरफ्‌तार



 इन्दौर 01 जुलाई 2015 - थाना बढगौदा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.06.15 को महिला रीना पति देवकरण निवासी श्रेंयाश कॉलोनी, इंदौर के जलने पर मध्य भारत अस्पताल महू से एमवाय अस्पताल इंदौर रिफर किया गया था जिस पर पुलिस थाना बडगौदा महिला तथा उसके अन्य परिजनों से पूंछतांछ की गई तथा अपराध पंजीबद्व किया गया।

       रीना के मरणासन्न कथन लिये गये जिसमें ज्ञात हुआ रीना का पिता छगन पिता जगन्नाथ बलाई निवासी करवासा थाना बेटमा जिला इंदौर हाल ग्राम जामली थाना बडगौदा, शराब पीने का आदी था। घटना दिनांक 20.06.15 को आरोपी पिता छगन बलाई द्वारा अपनी पुत्री रीना से शराब के लिये रूपये मागे थे, रूपये नही देने पर आरोपी ने अपनी पुत्री रीना से मारपीट करते हुये उस पर घासलेट डालकर आग लगा दी थी जिससे रीना को मध्य भारत अस्पताल महू में भर्ती किया गया जहॉ से उसे एमवॉय अस्पताल इंदौर उपचार हेतु रिफर किया गया था एमवॉय अस्पताल इंदौर में 04 दिन बाद रीना की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।  
 
      आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसे थाना बडगौदा की टीम द्वारा आज दिनांक को पकडा गया है। आरोपी से पूछंतांछ की जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

युवती को अश्लील कॉल एवं मैसेज करने वाले दोनो आरोपी वी केयर फॉर यू की गिरफ्‌त में



इन्दौर 01 जुलाई 2015 - वी केयर फोर यू की टीम द्वारा युवती को अश्लील कॉल एवं मैसेज करके परेशान करने वाले दो आरोपियों पकडने में सफलता प्राप्त की हैं
    पुलिस थाना बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा वी केयर फोर यू इंदौर में आकर लिखित में आवेदन प्रस्तुत किया कि उनकी नाबालिक पुत्री के मोबाईल फोन पर किसी के द्वारा, अज्ञात नंबर से अश्लील कॉल तथा मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। उक्त शिकायत आवेदन की जांच करते हुये वी केयर फोर यू की टीम द्वारा 1. दिल थापा पिता किशव थापा (25) निवासी गांव रायपुर तहसील तनव जिला तीन नंबर वाहिनी अड्‌डा नेपाल हाल रेसकोर्स रोड सिल्वर पार्क कॉलोनी तथा 2. राजू पिता पूरन थापा (21) निवासी ग्राम शिरपुरी जिला तनव नेपाल हाल अग्रवाल स्कूल के सामने, को पकडा गया।

       आरोपी राजू थापा से पूछतांछ करने पर ज्ञात हुआ कि राजू थापा व आवेदिका एक साथ काम करते थे वही पर रहते हुये उसने आवेदिका के मोबाइल फ़ोन से आवेदिका की पुत्री का मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिया था और दिल थापा द्वारा उक्त फोन नंबर लेकर उसके द्वारा अश्लील कॉल तथा मैसेस करके दोस्ती हेतु परेशान करने लगा था जिस पर थाना अपराध शाखा इंदौर में अप. क्र. 33/15 धारा 509, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु दोनो आरोपियों को थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया।

    उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में आरक्षक संतोष यादव, देवेन्द्र सिंह, रंजीत सागौरे, का सराहनीय योगदान रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 173 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 69 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             05 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            12 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जून 2015 को 12 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 15.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, जितेन्द्र साडी की दुकान के पास राजबाडा एमजी रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 7/1 यादवनंद नगर इंदौर निवासी गोविन्द पिता माधवसिंह नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1310 नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 16.10 बजे शीतल नगर ग्राउण्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राजकुमार पिता जगदीश, प्रभु पिता हेमराज पाल, बालकिशन पिता संदीप पाल तथा राहुल पिता रामप्रसाद पालको पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 520 नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                        अवैध शराब सहित आरोपी 02 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 20.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीडब्ल्यूडी क्वाटर के सामने विनोबा नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, 82/2 विनोबा नगर इंदौर निवासी सन्नी उर्फ सनी पिता सुभाष मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 4.680 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 07.30 बजे जगन्नाथ धर्मशाला छावनी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, रामू राठौर का मकान शंकरबाग इंदौर निवासी रमेश पिता रामचंद्र जोगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 01जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 104 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                   18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                11 गैर जमानती, 68 गिरफ्तारी तथा 155 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जून 2015 को 11 गैर जमानती, 68 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिसद्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                    जुआ/सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 23.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, संतमार्ग गांधी नगर नमक वाले मकान के सामने ओटला से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राजेद्गा पिता नत्थूंिसह, एजाज पिता अनवर खामुस, राजेन्द्र पिता रामचंदर, हैदर पिता सत्तार खां तथा रापूल पिता नरेन्द्र शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3520 नगदी, 04 मोबाईल फोन तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 21.30 बजे जयभवानी नगर खुला मैदान स्ट्रीट लाईट के नीचे से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 296 जयभवानी नगर इंदौर निवासी रामराव उर्फ  गोलू पिता भीमराव तायड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1480 नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जारही है।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जुलाई 2015- पुलिस थाना एरोड्रम  द्वारा कल दिनांक 30 जून 2015 को 23.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, संतमार्ग गांधी नगर इंदौर नमक वाले के मकान के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश  पिता नत्थूसिंह सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।