Friday, December 31, 2010


Hkknfo ds vijk/kks dh rqyukRed tkudkjh ftyk bankSj o"kZ 2009] 2010
dza-
vijk/k 'kh"kZ
2009
1 tuojh ls 30 fnlEcj 2010
deh@o`f} izfr’kr
1
gR;k
132
109
&17
2
gR;k dk iz;kl
208
155
&25
3
MdSrh
5
6
20
4
MdSrh dh rS;kjh
20
13
&35
5
ywV
167
134
&20
6
pSu LuSfpax
153
101
&34
7
x`gHksnu
1009
827
&18
8
lk/kkj.k pksjh
1083
963
&11
9
okgu pksjh
2802
2774
&1
10
i'kqpksjh
42
30
&29
11
cyok
109
108
&1
12
cykRdkj
82
116
41
13
vigj.k
35
44
26
14
vU; Hkknfo
12459
12912
4

;ksx
18306
18292


y?kq vf/kfu;e ds vijk/kks dh rqyukRed tkudkjh
1
vkcdkjh ,DV
1969
2313
17
2
vkElZ ,DV
1281
1032
&19
3
lV~Vk
688
518
&25
4
tqvkW
834
820
&2
5
8@18 ,uMhih,l ,DV
38
30
&21
6
bZ-lh-,DV
30
28
&7
7
vU; y?kq vf/kfu;e
191
108
&43

;ksx
5031
4849



izfrca/kkRed dk;Zokgh dh rqyukRed tkudkjh
1
110 tkQkS
2705
2738
1
2
109 tkQkS
2305
1834
&20
3
151 tkQkS
4663
4711
1
4
107 o 116 tkQkS
15907
14302
&10
5
ftykcnj
68
280
312
6
,u,l,
7
152
2071
7
eksVj Oghdy ,DV
146120
157527
8
8
34 iqfyl ,DV
8489
6499
&23

दवाबाजार में घटित लूट का पर्दाफाष एक आरोपी गिरफ्तार , लूटे गये ६७००० रू० बरामद

इन्दौर - दिनांक ३१ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कुमार सौरभ ने बताया कि दिनांक २४.१२.१० को रात्रि ०८.३० बजे दवाबाजार में व्यवसायिक प्रतिष्ठान भारत ड्रग्स एण्ड केमिकल्स में कर्मचारियों को बॉधकर अज्ञात लुटेरे नगदी ५,५०,००० रू० की राषि लूटकर ले गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो द्वारा घटनास्थल के आसपास की दुकानों एवं कार्यरत व्यक्तियों पर निगरानी रखने व लगातार प्रयास करने हेतु निर्देषित किया गया था ।
        नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर व उनकी टीम तथा कोबरा-२ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि उज्जैन में रहने वाले कुछ बदमाष इन्दौर मे दवाबाजार में काम करते थे जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। सूचना पर पुलिस टीम व्दारा जयसिंगपुर नीलगंगा उज्जैन निवासी रवि चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दवाबाजार में लूट की घटना उसके द्वारा अपने मित्र राधेष्याम, जितेन्द्र, पवन के साथ मिलकर की गई है । आरोपी रवि चौहान पिता मोहनलाल खारोल (१८) निवासी जयसिंगपुर नीलगंगा उज्जैन को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से लूट की रकम ६७००० रूपये बरामद किये गये। शेष आरोपियों की तलाष में दो टीमे जिले के बाहर भेजी गई है ।
        उक्त खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक संयो०गंज पंकज पाण्डेय, निरीक्षक अनिलसिंह राठौर के व्दारा सतत पूछताछ की गई व गिर० तथा जप्ती में उनि एस०बी० शर्मा, उनि प्रदीप वाल्टर, सउनि रामचन्द्र परिहार, प्र०आर० लोकेन्द्र, प्रआर मोहन शर्मा, प्रआर शेषराव आर० सुभाष, श्याम, भगवानसिंह, यादवेन्द्र, जितेन्द्र, रमेष, तथा योगेन्द्र चौहान की भूमिका सराहनीय रही ।

०५ आदतन ०४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा ०४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३१ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० दिसम्बर २०१० को ४ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुये ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ३० दिसम्बर २०१० को परदेषीपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुये मिले १८/७ परदेषीपुरा इंदौर निवासी संदीप पिता राजाराम पाल (३५), ४९८/१५ परदेषीपुरा इंदौर निवासी भारत पिता षिवराम थोर (२५), १०४ न्यू गौरीनगर इंदौर निवासी गोपाल पिता ओमप्रकाष शर्मा (४२) तथा ओल्ड पलासिया इंदौर निवासी राकेष पिता अरूण कुमार (२७) को पकडा।    
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३६ बी आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ३० दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा कम्युनिटी हॉल के सामने मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गप्पू, गुड्डू, अनिल तथा मुन्ना को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५८ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ३० दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे ग्राम दतोदा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नूर मोहम्मद तथा रतनसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, December 30, 2010

महिला से पर्स लूटकर भागने वाले दो आरोपियो को बाज स्कवॉड द्वारा पकडा गया, लूटा गया पर्स, मोबाईल तथा नगदी रूपये बरामद

इन्दौर - दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को फरियादिया निधी पति सतीष सहाणे (४२) निवासी ३ लोकमान्य नगर इंदौर की लोकमान्य विद्या निकेतन के सामने से होते हुये अपने घर जा रही थी कि तभी पीछे से स्कूटर सवार दो लडके आये व फरियादिया का पर्स जिसमें नगदी ५५० रूपये, एक मोबाईल फोन तथा घर की चाबियॉ रखी थी, छीनकर भागे। फरियादिया निधी ने शोर मचाया तथा वही पास में लगे पुलिस के बाज स्कवॉड के जवानो को बताया तो बाज स्कवॉड में लगे आरक्षक किषोर, अषोक तथा राजेन्द्र ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपियो का पीछा कर रंगे हाथो पकडा।
        दोनो स्कूटर सवार लडको को पकडकर थाना अन्नपूर्णा लाया गया, पूछताछ पर इन्होने अपना नाम सुभाष पिता ओमप्रकाष राजपूत निवासी ६६ छत्रीबाग इंदौर तथा अक्षय पिता अनिल सुतार निवासी ९३ द्वारकापुरी इंदौर का बताया। फरियादिया निधी पति सतीष सहाणे (४२) निवासी ३ लोकमान्य नगर इंदौर की रिपोर्ट पर पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा उक्त दोनो आरोपियो के विरूद्व अपराध धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर सुभाष तथा अक्षय को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटा गया एक मोबाईल फोन मॉडल २६१० नोकिया कंपनी, ५५० रूपये नगदी तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटर नं. एमपी-०९/जेसी/२४६८ बरामद की गई। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दोनो आरोपियो से पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

दुकान से १० बोरी शक्कर कीमती १५ हजार रूपये की चुराते हुए बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को २२.५० बजे घनष्यामदास पिता आनंदराम (३५) निवासी १०१ साईकृपा कॉलोनी प्रेमनगर इंदौर की रिपोर्ट पर ४१३ राजनगर इंदौर निवासी सुरेष पिता भागीरथ राठौर के विरूद्ध धारा ४५७,३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी की ३४ महावीर मार्केट लोहामण्डी इंदौर पर दुकान है, कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० के २२.०० बजे आरोपी सुरेष राठौर ने फरियादी की दुकान का ताला तोडकर, लोडिंग रिक्षा लगाकर दुकान से १० बोरी शक्कर चुराकर ले जा रहा था जिसे आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
        पुलिस जूनी इंदौर द्वारा आरोपी सुरेष पिता भागीरथ राठौर निवासी ४१३ राजनगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चुरायी गई १० बोरी शक्कर कीमती १५ हजार रूपये की तथा चोरी करने मे उपयोग किया हुआ लोडिंग रिक्षा नं. एमपी-०९/एलएन/५८०४ बरामद कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४ स्थाई, १ फरारी, ३० गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को ४ स्थाई, १ फरारी, ३० गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फ्रूट तालाब बालाजी ढाबा के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता श्रीराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को ०८.३० बजे ग्राम पालिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली शांती बाई पति दिनेष बलाई (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये १० युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिलीकॉन सिटी मेनरोड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राकेष, सुनील, लालू तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे अनार बाग कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सरदार, लियाकत तथा इलियास शेख को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १४.४५ बजे सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विजय, मुकेष तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३/३ जगन्नाथ नगर इंदौर निवासी धर्मराज पिता अमृतलाल (२२), मराठा कॉलोनी इंदौर निवासी राकेष पिता रामबहादुर नेपाली (२५) तथा कुमेडी काकड निवासी संदीप पिता सुदर्षन (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक गुप्ती, चाकू तथा गंडासा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १४.१० बजे गरीब नवाज कॉलोनी छोटा बांगडदा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रूकमणी नगर इंदौर निवासी विजय पिता रामनरेष भाट तथा करण पिता कन्हैयालाल भाट को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १८.३० बजे जेलरोड चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खारचा बाणगंगा इंदौर निवासी दीपक पिता जमनालाल धोबी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, December 29, 2010

कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत १४४/१ जनता कॉलोनी इंदौर के रहने वाले कुख्यात बदमाश रविन्द्र पिता दषरथ जाट (२५) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश रविन्द्र को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया जाकर सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश रविन्द्र पिता दषरथ जाट (२५) निवासी १४४/१ जनता कॉलोनी इंदौर के विरूद्व थाना मल्हारगंज तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, बलवा, गुंडागर्दी आदि के कुल १७ प्रकरण पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एस.एस. चौहान के निर्देषन में थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.एस. गोलिया तथा उनकी टीम द्वारा बदमाष को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुष लगाने तथा लोक परिषांति बनाये रखने के उद्देष्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया।

१० आदतन २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १० आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को ३३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराया काकड देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष पिता प्रेमसिंग धाकड (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की ०४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काजी की चाल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद अषफाक, सुभाष तथा अब्दुल रषीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को २१.०० बजे बाणगंगा मेनरोड से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ६१/२ न्यू गोविंद नगर इंदौर निवासी गुलाब पिता माधवसिंह रघुवंषी (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १५.२५ बजे जीर्ण माता मंदिर के पास आमरोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ६०९/८ नेहरू नगर इंदौर निवासी कमलसिंह पिता भूरेलाल मालवीय (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २ विनोबा नगर इंदौर निवासी महेन्द्र पिता प्रेमचन्द्र बोरासी तथा गवली मोहल्ला इंदौर निवासी विनय पिता मनु बोरासी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे आदर्ष मौलिक नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मारूती नगर इंदौर निवासी विक्की उर्फ विक्का पिता रामचरण ठाकुर (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे कुषवाह नगर चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदबाग गली नं. १ इंदौर निवासी मोहित पिता गिरीष प्रजापत (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को २०.१५ बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संजय पिता मूलचंद्र माली (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे बस स्टैण्ड सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १७ गोधा कॉलोनी निवासी पवन पिता बसंत लोधी (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, December 28, 2010

०९ आदतन १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४२ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को ४२ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नयापुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले तुलाराम पिता हजारी भील (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे सिंधी कॉलोनी गली नं. १ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १४४ कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी राजू पिता समंदरलाल माली (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १९.५५ बजे मोची मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली मधुबाई पति धन्नालाल मोची (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १९ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रेषमीलाल, रामकृष्ण, लक्ष्मण, गोपाल, ओमकार, देवीलाल, बबलू, राजेष, नंदकिषोर, सदाषिव, जगदीष तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को २३.३० बजे निहालपुर मुंडी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बबलू तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १५.२० बजे कर्बला मैदान के पास पुलिया से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ३३३ गुरूनानक कॉलोनी इंदौर निवासी विकास पिता दुर्गाप्रसाद (२२), राजाबाग कॉलोनी इंदौर निवासी विक्की पिता भगवानदास (२४) तथा जग्गा का बगीचा इंदौर निवासी लखन पिता ओमप्रकाष चंदेल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७१० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे ८ भील कॉलोनी हासाखेडी से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले सोनगुराडिया निवासी केदार पिता धन्नालाल कुषवाह (४७) तथा डबल चौकी निवासी हरेन्द्र ठाकुर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४९० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ए सेक्टर बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४८/३ गोविंद नगर खारचा निवासी प्रेमसिंह पिता बद्रीसिंह ठाकुर तथा भगतसिंह नगर इंदौर निवासी गोलू पिता जोसेफ (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक गंडासा व एक गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को ११.४५ बजे बस स्टैण्ड सिमरोल के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम चिकली निवासी सरदार पिता कन्हैयालाल भील (३०) तथा माचापुरा खजराना निवासी पप्पू उर्फ चंदन पिता बाबूसिंह भदौरिया (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा व एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे चिमनबाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३४ उषाफाटक हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी मितेष पिता बाबूलाल कल्याणे (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक खुकरी बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे पॉवर हॉउस के पास स्कीम नं. ११४ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी अजय पिता बालकिषन भागर्व (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे गाडी अड्डा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले महेन्द्र पिता चंपालाल यादव (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, December 27, 2010

०१ आदतन २६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को ०१ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भीमनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली कुसुमबाई पति संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम बधाना हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले आत्माराम पिता बाबूलाल बलाई (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ११ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजरानी नगर मैदान से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कृपालसिंह, कमल, पप्पू, संतोष, अनिल तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे लखाझिरी तलाई नाका सिमरोल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सतीष, मोहन, नंदराम, सुदंरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे रेल्वे स्टेषन से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ओसरा निवासी राजू उर्फ मानसिंह पिता बद्रीलाल बागरी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुमेडी काकड इंदौर निवासी रामकरण पिता जयराम केवट (२०), मुकेष पिता कैलाष चौहान (२९), भागीरथपुरा इंदौर निवासी चंदू पिता रामनरेष (२३) तथा सुषील पिता बाबूराम मराठा (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक छुरा, एक तलवार तथा दो चाकू बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे चिमनबाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १५ मालीपुरा हाथीपाला इंदौर निवासी संदीप पिता कमलचंद्र लष्करी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी कट्टा मय २ जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।