Monday, May 24, 2021

· पलासिया पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग महिला की बची जान

 


·         दरवाजा तोड़कर तत्काल पहुँचाया अस्पताल

·         डॉक्टर ने बताया कि यदि थोड़ी देर और होती तो वृद्ध महिला की जान बचाना होता मुश्किल

 

इन्दौर दिनांक 24 मई 2021 - शहर में वृद्ध महिला पुरुष  अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा हेतु सतर्कता रखने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र,श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर इन्दौर ) श्री मनीष कपुरिया ,श्रीमान पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी द्वारा विशेष तौर पर  निर्देशित किया गया है,जिनके मार्गदर्शन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती पूर्ति तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस को निर्देशित किया गया था।

  आज दिनांक 24/05/2021 को टी आई पलासिया संजय सिंह बैस को खबर लगी कि चौथे माले में रहने वाली  एक बुजुर्ग महिला  उसके निवास 404 डे टावर 1/1 मनोरमागंज केनरा बैंक के पास इन्दौर की अपने घर से बाहर नही आई है,और आवाज देने पर गेट नही खोल रही है,सूचना मिलते ही तत्काल पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची तथा पड़ोस वालों को की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने नब्ज चेक करी तो बुजुर्ग महिला की सांसे चल रही थी और वह कुर्सी पर मूर्छित अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर प्राथमिक उपचार करने के उपरांत तत्काल महिला को मयंक अस्पताल में भर्ती किया  पलासिया पुलिस की उक्त तत्पर कार्रवाई का आस  पड़ोस के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी ने पलासिया पुलिस कर्मियों को उक्त मानवीय कार्य हेतु पुरस्कृत किया है

 पड़ोसी द्वारा बताया गया है कि बुजुर्ग महिला का कैंसर का ऑपरेशन भी हुआ है तथा सोडियम लेवल गिर जाने के कारण मूर्छित हो जाती है इनके पति और दो लड़के हैं सभी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं उक्त बुजुर्ग महिला भी  ऑस्ट्रेलिया तथा इंदौर आना जाना करती हैं कुछ समय से लॉकडाउन के कारण इंदौर में ही उक्त पते पर  अकेले रह रही थी । पलासिया पुलिस के द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखी जा रही है।उक्त कार्य मे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह बैस के निर्देशन मे उप निरीक्षक अरविन्द खत्री ,सउनि टी ईक्का,प्र.आर.2850 किशोर सिंह,आर.3544 लक्ष्मणसिंह चौहान,आर.3131 धीरज,आर.2959 भागचन्द,आर.331 सचीन की सराहनिय भुमिका रही है।

No comments:

Post a Comment