Thursday, April 1, 2021

▪️ *जिला इन्दौर के 41 थानों में भी उक्त हेल्प डेस्क, महिलाओं की सखी बन करेगी, उनकी समस्याओं का समाधान*

 ▪️ *महिला अपराधों की रोकथाम व उन्हें त्वरित सहायता हेतु, मध्य प्रदेश के 700 थानों में हुआ ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ*

इंदौर - दिनांक 31 मार्च 2021- महिला अपराधों की रोकथाम एवं घरेलू हिंसा व उनके शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न आदि समस्याओं पर त्वरित सुनवाई तथा इन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष निर्देशों व माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देशानुसार मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा केंद्र सरकार के आर्थिक एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के 700 थानों में ‘‘उर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ स्थापित किये गये है, जिनका शुभारंभ आज दिनांक 31.03.21 को मुख्य अतिथि न्यायाधिपति श्री प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। 


  इस कार्यक्रम में गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन विभाग, सहकारिता एवं श्रम विभाग के सचिव स्तर के अधिकारीगण, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश व पुलिस मुख्यालय के अधिकारीगण,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारीगण, सभी जिलों के एवं संबंधित थानों के विभिन्न पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित हुए। 


इस अवसर पर डीजीपी मध्य प्रदेश श्री विवेक जौहरी सर ने कहा कि महिलाएं अपने विरूद्ध होने वाले अपराधों व उत्पीड़न की बात सहजता व निडरता के साथ एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में कह सके इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु म.प्र. शासन के निर्देशाुनसार प्रदेश के 700 थानों में उर्जा महिला डेस्क की स्थापना की गयी है। ये हेल्प डेस्क अन्य विभागों से समन्वय के लिए केंद्र के तौर पर काम करेगी। पुलिस और सभी विभाग एकजुट होकर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें हरसंभव अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेंगे। इन महिला डेस्क के प्रभावी संचालन व पुलिस स्टाफ उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक की रहेगी। इस डेस्क के संचालन के लिये पुलिस मुख्यालय द्वारा जो एसओपी बनाई गई है, उसके अनुसार ही डेस्क का बेहतर क्रियान्वयन किया जाये।


  महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री अशोक शाह जी ने कहा कि महिलाओं की हरसंभव सहायता के लिये महिला बाल विकास विभाग हर समय तैयार है, जिसके तहत महिलाओं के लिये शासन की विभिन्न योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर है, महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ घरेलू हिंसा में प्रोटेक्शन ऑफिसर भी हैं सभी उर्जा डेस्क इनसे संपर्क कर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही कर सकती है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में शौर्य दल में 1000000 महिलाएं और लड़कियां सदस्य हैं, इन सभी को भी संबंधित क्षेत्र की उर्जा डेस्क से जोड़कर उनसे जीवंत संपर्क रखें। शोर्य दल महिलाओं की समस्याओं के निदान व उन्हें सहायता पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिपती श्री प्रकाश श्रीवास्तव महोदय ने कहा कि किसी भी प्रकार से पीड़ित व सताई गयी महिलाएं बिना किसी झिझक व निडरता के साथ अपनी समस्याएं बता सके, इसी उद्देश्य से इन महिला उर्जा डेस्क की स्थापना की गयी है। चूंकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आमजन का प्रथम सहायता केन्द्र संबंधित थाना ही होता है। इसको ध्यान मे रखते हुए ही इन महिला डेस्कों पर महिला पुलिस अधिकारियों को पदस्थ किया गया है। उक्त डेस्क का स्टाफ पीड़ित महिला को अपना परिचित मानकर उनकी समस्या को सुने और दूर करने का प्रयास करें तो निश्चित ही इन महिला डेस्क की स्थापना का उद्देश्य सफल होगा। राज्य विधिक सहायता इसके सतत और प्रभावी संचालन के लिए सभी प्रकार की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर है। महिला डेस्क की सभी महिला अधिकारियों को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जिसका उद्देश्य पीड़ित महिला की सहानुभूति पूर्वक सुनवाई करना,, उचित वातावरण उपलब्ध कराना, कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देना तथा अन्य स्वयंसेवी समूह से समन्वय स्थापित कर यथोेचित सहायता उपलब्घ कराना है।

यह नारी सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है यह एक ऐसा मौका है जब पुलिस विभाग, प्रशासन और न्यायपालिका के आपसी समन्वय और सहयोग से महिलाओं के लिये  विशेष सहायता केन्द्रों की शुरुआत हो रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह महिला उर्जा डेस्क अपने उद्देश्य की प्राप्ति में पूर्ण सफल रहे। 


उक्त महिला डेस्क के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला इन्दौर से पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक प्रोटो/सुरक्षा श्री अनिल पाटीदार सहित संबंधित पुलिस थानों के प्रभारी, महिला डेस्क प्रभारी सम्मिलित हुए। इसके अंतर्गत जिला इन्दौर के 41 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जावेगा। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार संबंधित थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी उक्त हेल्प डेस्क के प्रभारी के रूप में इसका संचालन करेगी।  

  यह ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क इस प्रकार से काम करेगी कि, महिला शिकायतकर्ता से  प्रथम संपर्क इनका हो। महिला शिकायतकर्ता को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना, कानूनी प्रक्रिया समझाना, कानूनी हर संभव मदद ▪️ *जिला इन्दौर के 41 थानों में भी उक्त हेल्प डेस्क, महिलाओं की सखी बन करेगी, उनकी समस्याओं का समाधान*

करानाना, महिलाओं को मेडिकल, आर्थिक, पुनर्वास सहायता में मदद कराना, महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु अन्य विभागों एवं स्वंयसेवी संस्थओं से समन्वय स्थापित कर उनके माध्यम से मदद करने के हरसंभव प्रयास किये जायेगें।  



उक्त उर्जा डेस्क के शुभारंभ के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इन महिला डेस्क के प्रभावी संचालन हेतु एक आदर्श मानकीकृत प्रक्रिया के लिये बनाई गयी एसओपी का विमोचन भी माननीय मुख्य अतिथि व उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया।







No comments:

Post a Comment