Friday, May 22, 2020

पुलिस की थर्ड आई से पकड़ में आये दो अवैध हथियारबाज


इंदौर दिनांक 22 मई 2020   - पुलिस द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में  पुलिस की थर्ड आई सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान  कल दिनांक 21.05. 2020 को सीसीटीवी कंट्रोल रूम इंदौर मैं सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध गतिविधि जिसमें  दो लोग अवैध हथियार का लेनदेन  कर रहे थे को देखा गया। जिसकी सूचना तत्काल उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री आलोक शर्मा  द्वारा थाना अपराध शाखा की एक टीम को दी गई एवं मामले की तस्दीक हेतु टीम को लगाया गया। थाना अपराध शाखा की टीम द्वारा मुखबीर के द्वारा सूचना एकत्रित की गई एवं महज 3 घंटे के अंदर दो आरोपियों1. गोपाल पिता स्वर्गीय  अशोक मालक  उम्र 25 साल  निवासी  जय किराने के पीछे जबरन कॉलोनी इंदौर तथा 2. राकेश  पिता किशोर गौड़  उम्र 35 साल  निवासी  172  जबरन कॉलोनी  मरी माता का बगीचा रावजी बाजार इंदौर को अवैध हथियार चाकू सहित पकड़ा गया, जिसके लेन देन की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया।








No comments:

Post a Comment