Monday, February 24, 2020

प्रेस-नोट



इन्दौर दिनांक 24 फरवरी 2020- थाना मानपुर जिला इन्दौर के मर्ग क्र. 10/2020 धारा 174 जा.फौ. में दिनांक 22.02.2020 को थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल जानापाव के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव प्राप्त हुआ था जिसकी उम्र करीबन 20-25 साल होना प्रतीत होती हैं जिसके शरीर पर निले कलर का कुर्ता जिसके उपर स्लेटी कलर का स्वेटर पहना हुआ है एवं केसरिये कलर की सलवार पहनी हैं। दोनो हाथो में हरे कलर की प्लास्टिक की एक - एक चुड़ी पहनी हुई हैं तथा शव के पास ही एक पिंक कलर का फुल (फ्लावर प्रिंट) का स्कार्फ मिला हैं। जो मृत अवस्था में पाई गयी हैं।
                उक्त अज्ञात महिला के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना मानपुर फोन न 07324-248223, थाना प्रभारी मानपुर-  7049108753 पर सूचित करे, जिससे अज्ञात महिला के शव की पहचान कि जा सके।



No comments:

Post a Comment