Thursday, December 26, 2019

o थाना एरोड्रम क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार। o गिरफ्तार महिला आरोपी पूर्व से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त



इन्दौर दिनांक 26 दिसबंर 2019 - पुलिस थाना एरोड्रम पर दिनांक 24.12.19 को सूचना मिली की अंबिकापुरी एक्सटेंशन के मैदान में एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 35-40 वर्ष का शव पड़ा है, जिसके शरीर पर जगह जगह चोटों के गंभीर निशान है। उक्त सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 94/2019 कायम कर जांच शुरू की गयी। वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर, आसपास के लोगो से मृतक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तथा करीबन 60 स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। अज्ञात मृतक की शिनाख्त की भरपुर कोशिश की परंतु मृतक का तत्काल पता नही चल सका। पृथम दृष्टया मृतक के शरीर पर जगह जगह लठ्ठ एवं चाकू मारने से गंभीर चोटे आई थी जिसके कारण उसकी मृत्यु होना पाया गया। मृतक को पीएम हेतु भेजकर शिनाख्तगी कार्यवाही हेतु मृतक की संपूर्ण डिटेल अखबार एवं सोशल मिडिया पर भेजी गई।
       दिनांक 25.12.19 को वाट्सअप ग्रुप पर मृतक की फोटो देखकर मृतक की पहचान उसकी पत्नि सीता वर्मा एवं बहन-शीला वर्मा के द्वारा मृतक का नाम इंदर पिता हरिराम वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी 160 प्रिकांको कालोनी झोपड़ पट्टी थाना अन्नपूर्णा इंदौर के रूप ने हुई। की गई। जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के अवैध संबंध लक्ष्मी उर्फ रेखा यादव पति भय्यू यादव उम्र 45 वर्ष निवासी कंडिलपुरा इंदौर से होना बताया एवं मृतक द्वारा ऑटो रिक्शा चलाना बताया। उपरोक्त जानकारी के आधार पर लक्ष्मी उर्फ रेखा यादव से पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि घटना के एक दिन पूर्व उसकी सगी बहन संगीता पति प्रकाश गौड़ उम्र 35 वर्ष निवासी एसएनजी गार्डन छोटा बागड़दा रोड़ थाना एरोड्रम इंदौर के द्वारा उसके घर पर आकर दूसरे नंबर के लड़के लखन के साथ मृतक द्वारा दुव्र्यवहार करने की बात बताई। एवं इसी बात को लेकर संगीता व इंदर ने लक्ष्मी उर्फ रेखा के घर पर झगड़ा किया जिसकी रिपोर्ट थाना मल्हारगंज इंदौर पर दर्ज करायी गई। लक्ष्मी उर्फ रेखा से मिली जानकारी के आधार संगीता से पुछताछ की गई जिसने पूछताछ पर इंदर की हत्या करना स्वीकार किया। इंदर की हत्या के लिये रोहित उर्फ लालू पिता दिनेश मालवीय उम्र 24 वर्ष निवासी दिग्विजय मल्टी अहिरखेडी इंदौर से मिलकर योजना बनाई जो अपने साथ अन्य तीन साथी 1 - बबलू पिता सरजु मालवीय उम्र 26 वर्ष निवासी ए ब्लाक दिग्विजय मल्टी अहिरखेडी इंदौर 2- कालू उर्फ अजय पिता गुलाब भोई उम्र 25 वर्ष निवासी - दिग्विजय मल्टी अहिरखेडी इंदौर  3- राजेश पिता गणेश बोरासी उम्र 28 वर्ष निवासी दिग्विजय मल्टी अहिरखेडी इंदौर को लेकर आया। तथा संगीता के साथ-साथ मृतक को कंडिलपुरा पुल के पास से बहला फुसलाकर संगीता के घर एसएनजी गार्डन के पास छोटा बागड़दा रोड़ ले गये। संगीता व अन्य आरोपियो द्वारा वहां पर अपना बदला निकालने के लिये मृतक से लाठी एवं चाकू से मारपीट की गई तथा अपना अपराध छिपाने के लिये संगीता द्वारा अपनी एक्टीवा पर आरोपी रोहित उर्फ लालू के साथ मिलकर घटना स्थल अंबिकापुरी बगीचे में मृतक को गंभीर हालत में जिवित अवस्था में घटना स्थल पर फेक दिया।
उपरोक्त घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-02 श्री मनीष खत्री नगर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेषनारायण तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा अंधे कत्ल को 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किये गया है।
      
उल्लेखनीय है कि प्रकरण की मुख्य अभियुक्त संगीता ने अपने पति गब्बर को तलाक दे दिया है तथा कथित प्रेमी रोहित से अवैध प्रेम संबंध है तथा पूर्व में भी अनैतिक महिला संबंधी गतिविधियों में संलिप्त रही है, जिसके विरूद्ध पूर्व में तीन अपराध पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य आरोपी रोहित उर्फ लालू के विरूद्ध हत्या के प्रयास का एक अपराध थाना द्वारकापुरी में एवं थाना बलवाड़ा खरगोन में एक लूट का अपराध भी पंजीबद्ध है। आरोपी राजेश बोरासी के विरूद्ध भी लड़ाई-झगड़े व अन्य धाराओं के तीन अपराध पंजीबद्ध पाये गये।
       उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार, उनि. कल्पना चैहान, उनि. राजेश डाबर, उनि. आलोक राघव, उनि. अर्पित पाराशर, उनि. मनमोहन सिंह ठाकुर, सउनि. कैलाश मिश्रा, प्रआर. ओमनारायण शुक्ला, आर. पवन पाण्डेय, आर. जितेन्द्र सांखला, आर. जगमोहन , आर. अरविन्द सिंह, आर. मनोज, आर. माखन चैधरी की भूमिका अत्यन्त सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 10 हजार रूपयें के नगद ईनाम की घोषणा की गई है।







No comments:

Post a Comment