Saturday, April 27, 2019

कौटिल्य एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पढ़ा, यातायात नियमों का भी पाठ।



इंदौर- 27 अप्रेल 2019- शहर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व बेहतर यातायात व्यवस्था के लिये आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्‌देश्य से इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार, स्कूल/कॉलेज व संस्थानों में जाकर, उनसे इस संबंध में जनसंवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 27.04.2019 को इन्दौर यातायात पुलिस व्दारा भवंरकुआ चौराहा के पास स्थित कोटिल्य एकेडमी में एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक, यातायात इन्दौर श्री उमाकांत चौधरी व उनकी टीम द्वारा किया गया। जिसमें विशेष अतिथि के रुप में एलके भार्गव रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज की उपस्थिति में, सुनील तिवारी, वंचना सिंह परिहार वन स्टेप सस्था प्रभारी,सीईओ कोटिल्य एकेडमी मनमोहन जोशीसहित लगभग 500 छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

           कार्यक्रम के दौरान अपने उद्‌बोधन में उपपुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी, व्दारा सभी को यातायात के नियमों के प्रति संवेदनशील रहने एवं स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने गए उपाय बतातें हुए बताया कि यदि हम सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर गौर करेगें तो हमे उसके पीछे बड़ी ही छोटी-छोटी गलतियां पता चलेगी, जैसे कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर नहीं चलनाचार पहिया वाहन मैं सीट बेल्ट लगाकर नहीं चलना, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करनाशराब या नशे मैं वाहन चलाना ओवर स्पीड ओवर टेकिंग आदि आदि। उन्होने छात्र-छात्राओं की उपयोगिता व उनके महत्व के बारें में समझाते हुए बताया कि, हम अपने परिवार व देश के लिये कितने महत्वपूर्ण है। जब भी किसी प्रकार की दुर्घटनाओं में जब अपने परिवारजनों/मित्रों को सदा के लिए खो देते हैं तो हमें एहसास होता है कि यह छोटी-छोटी सावधानियां किस तरह से हमारे जीवन को बचाने के लिए सहायक होती हैं। पूरे परिवार समाज व देश की जिम्मेदारी आप सभी पर है। कृपया अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें व सजग रहें। युवाओं में नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने की प्रवृत्ति की अधिकता रहती है, जोकि दुर्घटनाओं का कारण होता है। कृपया आप इन बातों का ध्यान रखे व अपने समय का सदुपयोग कर, उसका अपने भविष्य के निर्माण में बेहतर उपयोग करें। 
इस अवसर पर उन्होने सभी को कहा कि, कोई भी ऐसी बात जो आपको लगता है की पुलिस को सूचित करना चाहिए तो हमें जरूर बताएं। छात्राएं भी सावधानी के साथ रहे तथा अपने साथ होने वाली किसी भी छेड़खानी, घटना व इस प्रकार की समस्या के लिए आप बेझिझक पुलिस के पास आएं व हमारे हेल्पलाइन नंबर डायल-100, वी.केयर.फोर यू. महिला हेल्प लाईन, कंट्रोल रूम व थानें आदि के नंबरों पर आप संपर्क करें।  

कार्यक्रम के अन्त में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उमाकांत चौधरी व्दारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु '' शपथ '' दिलवाई गयी।






No comments:

Post a Comment