Saturday, February 9, 2019

बेहतर ट्रेफिक, बेहतर इन्दौर '' '' 30 वॉ. सड़क सुरक्षा सप्ताह '' (सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा) यातायात सप्ताह के दौरान मुखबधिर बच्चों के द्वारा नुक्कड नाटक, खामोश अपील के द्वारा आमजनों को दी यातायात की जानकारी



इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2019- आज दिनांक 09 फरवरी 2019 को यातायात पुलिस व्दारा 30 वॉ. सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी, के मार्ग दर्शन में निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये गये।
·         यातायात सप्ताह में आज शहर के मॉ कनकेश्वरी देवी विद्या विहार स्कूल, न्यू पिंक फ्लावर स्कूल, शासकीय स्कूल विजयनगर एवं आरर्णीय नगर शासकीय स्कूल में यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकान्त चौधरी एवं आर.आई.गु्रप व्दारा आयसर गु्रप के सहयोग से स्कूलों में यातायात शिक्षा दी जाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया ।
·         यातयात पुलिस व्दारा विभिन्न चौराहों पर ऑटो रिक्शा वाहनों पर यातायात स्लोगन के पोस्टर चस्पा किये गये।
·         शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों व्दारा वाहन चालकों कोयातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।
·         यातायात नियमों का पालन करने हेतु यातायात वाहन (रथ) से शहर के विभिन्न मार्गो पर पीए सिस्टम के माध्यम से लगाकर यातायात का प्रचार-प्रसार किया गया ।
·         यातायात पुलिस व्दारा शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात से संबंधित साहित्य वितरण किये गये
·         यातायात पुलिस व्दारा आर.आई. ग्रुप के सहयोग से शहर के विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।
·         यातायात पुलिस व्दारा इन्दौर टाकिंग पिक्चर के सहयोग से एल.ई.डी वैन से यातायात से संबंधित वीडियों को शहर के विभिन्न चौराहों पर चलाया गया।
·         उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकान्त चौधरी निरीक्षक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं ट्रान्सपोर्ट आपरेटरो के माध्यम से रेडियम चिपकाये गये।
·         मुखबधिर बच्चों व्दारा 56 दुकान एवं राजवाड़ा पर नुक्कड़ नाटक, खामोश अपील के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।



No comments:

Post a Comment