Tuesday, July 31, 2018

महिला आत्मरक्षा कवच अभियान के अन्तर्गत आज भी दी गयी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेंनिग



इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2018-बच्चे/बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उन्हे हर परस्थिति में मजबूत इरादो वाला व आत्मनिर्भर बनाने के उद्‌देश्य से, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इंदौर पुलिस एवं स्पोट्‌र्स एसोसिएशन ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्टस्‌ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर द्वारा शहर, प्रदेश एवं देश की हर बहन बेटी को सुरक्षित करने की अनूठी पहल शुरू करते हुए महिला आत्म रक्षा कवच अभियान के दूसरे दिन शहर के विभिन्न स्कूलों एडवांस एकेडमी, सन्मति हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल मूसाखेड़ी, विद्या विजय बाल मंदिर, की कुल 4500 छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों को सिखाया गया और छात्राओं को महिलाओ व बच्चें/बच्चियों की सुरक्षा एवं उनके अपराधों की रोकथाम हेतु की जाने वाली कार्यवाहीयों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी के साथ पुलिस की हेल्पलाईन नंबरों से अवगत कराते हुए सुरक्षा के प्रति जागरुक कियागया।
उक्त अभियान के अन्तर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 डॉ. प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री शैलेंद्र चौहान, एडवांस एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर अनिल राय के साथ सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विक्रम अवार्डी विकाश शर्मा एवं उनकी टीम के सदस्य अफजल खान, एकलव्य अवार्डी बसंत शर्मा, राम धाकड़, सूरज, विजय सहित अन्य स्थानों से आए प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।







No comments:

Post a Comment