Tuesday, June 5, 2018

पुलिस परिवार की छात्रा दीपिका यादव को सिविल जज परीक्षा में 33 वीं रैंक प्राप्त होने पर डीआईजी शहर इंदौर द्वारा किया गया सम्मानित।



इन्दौर- दिनांक 05 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा सिविल जज परीक्षा वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में पदस्थ सउनि देवेन्द्र यादव की पुत्री का चयन होने पर, सम्मानित किया गया। दीपिका यादव पुत्री देवेन्द्र यादव  का चयन वर्ष 2018 में आयोजित हुई सिविल जज परीक्षा में हुआ है। दीपिका यादव ने उक्त परीक्षा में 33 वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस परिवार का नाम रोशन किया है। दीपिका यादव, 0प्र0 पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र यादव की पुत्री है, देवेन्द्र यादव वर्तमान में जिला अपराध शाखा इंदौर में कार्यरत्‌ है। दीपिका ने इण्टरमीडिएट केन्द्रीय विद्यालय इंदौर से पास किया तद्‌उपरांत कानून (लॉ) की पढ़ाई देवी अहिल्या बाई विशवविद्यालय इंदौर से उत्तीर्ण की। दीपिका यादव परिवार सहित पुलिस लाईन, सदर बाजार इंदौर में क्वार्टर नम्बर 04 में रहती है। दीपिका ने लगन व मेहनत से पढ़ाई कर, उपरोक्त परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम हासिल कर, अपने व पुलिस परिवार का नाम रोशन किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय इन्दौर द्वारा पुलिस परिवार के सदस्य सउनि देवेन्द्र यादव की बेटी को, सिविल जज परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया एवं दीपिका के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाऐं दीं गयी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैद्गाी एवं पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह भी सहित पुलिस परिवार के अन्य  सदस्य भी उपस्थित रहे जिन्होंनें दीपिका की इस सफलता पर उन्हें बधाई देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।




No comments:

Post a Comment