Saturday, February 3, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया ''सम्मान-सुरक्षा स्वरक्षा'' संवाद कार्यक्रम का आयोजन



इन्दौर- दिनांक 03 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में आज दिनाक 3.02.18 को पुलिस थाना राजेंद्र नगर, परदेशीपुरा व सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत में, मध्यप्रदेश शासन महिला सशक्तिकरण एवं इन्दौर पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के ''सम्मान-सुरक्षा स्वरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोंजन किया गय। जिसमें महिलाओं को महिला कानून, महिला एवं बालिकाओं के संबंध में थानें की कार्यप्रणाली व पुलिस की मदद कैसे ली जायें जानकारी दी गई।
    उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत  पुलिस थाना राजेंद्र नगर परिसर में करीब 250-300 महिलाएं, बालिकायें व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए। जिसमें परियोजन अधिकारी शहर क्रमांक 2 श्री सतीश कुमार गंगराडे, महिला बाल विकास इन्दौर श्रीमती लता जोशी, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी डाक्टर आनंद नेमा एवं थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्री व्ही.पी. शर्मा एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ संवाद किया गया।  
इसी प्रकार पुलिस थाना परदेशीपुरा पर महिला बाल विकास व परियोजना अधिकारी एवं महिला डेस्क के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रमका आयोजन किया गया। 
         इसी कड़ी में पुलिस थाना सदर बाजार क्षेंत्रांतर्गत एक स्कूल मेंमहिला बाल विकास अधिकारी, थाना प्रभारी सदर बाजार आर. के. सिंह व पुलिस स्टाफ द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
          उक्त संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों व थानें की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया साथ ही, महिला अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की सहायता किस प्रकार की एवं ली जा सकती है, इसके बारें मे चर्चा की गई। महिला बाल विकास अधिकारियों द्वारा महिला एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारें मे जानकारी दी गई एवं महिलाओं से संबधित कानूनों के बारें मे बताया गया। आंगनवाडी की सुविधा व इन सुविधा के उपयोग के बारें मे भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों द्वारा इस कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपनें से सबंधित अनेक जानकारी प्राप्त की एवं इस कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। इन्दौर पुलिस द्वारा समस-समय पर महिलाओं से संबधित कार्यक्रम का आयोजन कर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।




No comments:

Post a Comment