Monday, November 20, 2017

पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत पिंक फ्लावर स्कूल में छात्राओं के साथ किया गया संवाद


इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2017- प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम व उनके त्वरित निराकरण हेतु, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जनजागृति अभियान चलाने एवं इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही हेतु निदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा महिला की सुरक्षा के लिए, शहर के स्कूल/कॉलेज की छात्राओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रार्न्तत स्थित पिंक फ्लावर स्कूल जनता क्वाटर इन्दौर कीछात्राओं से महिला सुरक्षा से सबंधित विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी की विशेष उपस्थिति में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री सपंत उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्रीमति आरती सिंह, थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी स्कूल की छात्राओं से मुखातिब हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्कुल की 9 वी से 12 वी तक की लगभग 300 छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं पुलिस हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर पुलिस को कैसे और कहा शिकायत कर सुरक्षा हेतु सहायता प्राप्त कर सकते है इस सबंध मे विस्तार से बताया गया। सवांद में छात्राओ को अपनी सुरक्षा मे क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए इसकी जानकारी दी गई। सवांद के दौरान स्कूल के संचालक श्री हिमांशु सोनी व श्रीमति एकता सोनी एवं स्कूल की अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।




No comments:

Post a Comment