Thursday, August 24, 2017

चार अपराधों में फरार व तीन हजार रू. का ईनामी बदमाश, चाकू सहित पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर के विभिन्न अपराधों में फरार व ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा चार अपराधों में फरार चल रहे व तीन हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 24.08.17 को मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर थाने के अप. क्रं. 272/17, 279/17, 314/17 तथा 411/17 में फरार चल रहे आरोपी रोहित उर्फ मेगी पिता राजेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी 15 नई जीवन की फेल इन्दौर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घटना में प्रयुक्त किये गये चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी शातिर बदमाश होकर लगातार अवैध वसूली के लिये चाकूबाजी कर घटनाएं घटित कर रहा था, जो उपरोक्त चार अपराधों में फरार चल रहा था। उक्त कुखयात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर द्वारा 3000/- रू. का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

            उक्त ईनामी बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि एन.एस. चौहान, उनि कमलकिशोर, सउनि देवेन्द्रसिंह, प्रआर. 779 अनिल पाटिल, आर. राघवेन्द्र तथा आर. जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment