Friday, August 28, 2015

जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन



 
इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2015- आज दिनांक 28 अगस्त 2015 को उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस थाना खुडैल प्रागंण में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी, उपपुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह पंवार, थाना प्रभारी खुडैल श्री वाय.एस. सेंगर, पुलिस थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
         जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस थाना खुडैल क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामों के जनपद सदस्य, सांसद प्रतिनिधी व प्रबुधजन के अलावा अन्य नागरिक लगभग 200 लोग शामिल हुये। जिन्होने उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मुखय रूप से थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों जैसे- तिंक्षाफाल, गिदीया खो, उज्जैनी आदि स्थानों पर पर्यटकों की सुरक्षा इंतजाम तथा इन स्थानों पर बाहर आने वाले व्यक्तियों द्वारा हुडदंग करना आदि के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त नेमावर रोड पर संचालित डम्परों पर बगैर लायसेंस वाले ड्रायवरों द्वारा डंपर चलाने की समस्या को बताया गया।
         क्षेत्र के निवासियों द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह से देवगुराडिया में पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित करने तथा ग्राम तिल्लोर के निवासियों द्वारा ग्राम तिल्लोर को तेजाजी नगर में सम्बद्ध करने का अनुरोध किया गया। जन संवाद में थाना क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पुलिस थाना खुडैल के स्टाफ द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी सराहा गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा  अवगत कराई गयी सभी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वान दिया गया।

No comments:

Post a Comment