Saturday, October 18, 2014

धनतेरस एवं दीपावली पर्व-2014 की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

इन्दौर-दिनांक 18 अक्टूबर 2014-दीपावली पर्व 2014 के दौरान धनतेरस एवं दीपावली पर दिनांक 21 से 23 अक्टूबर 2014 को राजवाड़ा, जवाहर मार्ग एवं सुभाष मार्ग बाजार क्षेत्रों में खरीद फरोखत करने वालों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण बाजार में निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था रहेगी-
(1) नो पार्किंग एव ंनो व्हीकल झोन-
1. बंके बिहारी से गोपाल मंदिर इमामबाड़ा तक।
2. सुभाष चौक से विजय चाट हाउस पीपली बाजार।
3. इमामबाड़े से सराफा थाना तक।
4. पीपली बाजार से बर्तन बाजार बजाजखाना चौक तक।
5. जवाहर मार्ग से दोनों ओर चार पहिया वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
6. जवाहर मार्ग से होकर पीपली बाजार तक।
7. जवाहर मार्ग से बजाजखाना चौक से आगे प्रतिबंधित।
8. नरसिंह बाजार चौराहे से जी सच्चानंद से आगे प्रतिबंधित।
(2) प्रतिबंधित मार्ग- 
1. सुभाष चौक से इमामबाड़े की ओर।
2. यद्गाोदा माता मंदिर से पीपली बाजार की ओर।
3. मेरसली गली से सराफा की ओर।
4. शक्कर बाजार गली से सराफा थाना की ओर।
5. गोराकुण्ड से शीतलामाता बाजार कीओर।
6. बहीखाता गली कपड़ा बाजार से सराफा थाने की ओर।
7. मारोठिया बाजार, कपड़ा बाजार से सराफा थाने की ओर।
8. सांठा बाजार से बैंक ऑफ इण्डिया बजाजखाना की ओर।
9. पावर हाउस गली से सांठा बाजार एवं बजाज खाना की ओर।
10. आगरा होटल गली से बजाजखाना की ओर।
11. ताज  बिल्डिंग के सामने से बजाजखाना/बर्तन बाजार की ओर।
12. उदापुरा से बजाजखाना, बैंक ऑफ इण्डिया की ओर।
13. राम मार्ग, नजमपुरा गली से बर्जन बाजार की ओर।
14. मोहनपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
15. रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
16. बर्तन बाजार से राजू पानवाली गली।
17. निहालपुरा गली नं. 1 एंव 2।
18. निहालपुरा चोर बाजार से सांई मंदिर बांके बिहार रोड़ पर।
19. यद्गावंत रोड़, प्रद्गाांत होटल, प्रभात किरण के बाजू से निहालपुरा की ओर।
(3) मार्ग परिवर्तन व्यवस्था-
1. राजवाड़ा क्षेत्र में होने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए आवद्गयकतानुसार सिटी बसों, टाटा मैजिक, सिटी वेन को लाल अस्पताल से डायवर्ट कर शास्त्री मार्केट, पत्थर गोदाम, न्यू सियागंज होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकेगे।
2. सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर महूफैक्ट्री बसों, टाटा मैजिक, सिटी वेन को जवाहर मार्ग एवं राजवाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा। जो वाहन मृगनयनी से राजवाड़ा जाना चाहते है, वो राजवाड़ा न जाकर सीधे नगर निगम चौराहे से आगे जा सकेगे।
3. पटेल प्रतिमा से राज मोहल्ला जाने वाली बसें संजय सेतु जवाहर मार्ग से आगे न जाते हुए, संजय सेतु मार्ग से मृगनयनी एम्पोरियम, नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर जाएगी।
4. मृगनयनी से कृष्णापुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजवाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।
5. जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवं राजवाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
6. चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औघोगिक सेक्टर ए एवं पोलोग्राउण्ड एरिया में जाने वाले वाहन नावदापंथ बिजासन एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेगें। इसी रूट से विपरित दिद्गाा की ओर वाहन आ सकेगें।
7. कलेक्ट्रेट हेमू कालोनी तिराहे से मोती तबेला हरसिद्धि एवं यद्गावंत चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया हैं।
8. बड़ागणपति से एमजी रोड़ होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहन एवं आटो को मल्हारगंज थाने के सामने से गोवर्धन टेलर्स के सामने से बड़वाली चौकी की ओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
9. नरसिंह बाजार चौराहा से जी सच्चानंद की ओर मुकेरीपुरा मस्जिद वाली गली से इतवरिया बाजार की ओर एवं सब्जी मण्डी काली माता मंदिर से इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
10. कलेक्ट्रेट हरसिद्धी से आने वाले लोक परिवहन वाहन यद्गावंत रोड़ चौराहे से राजवाड़ा न जाते हुए नन्दलालपुरा संजय सेतु से मार्ग तय कर सकेगे।
नोट-
1. व्यापारी बंधुओ से अनुरोध है कि, वे अपना माल देर रात्रि या रात्रि 12 बजे से प्रातः 6.00 बजे के बीच अपनी दुकानों में लोडिंग-अनलोडिंग करा ले।
2. वाहन से आने वाले व्यक्तियों से आग्रह है ि कवे जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टाकिज की पार्किंग, एमजी रोड़ पर महाराजा कॉम्पलेक्स व प्रेस कॉम्पलेक्स के पास नवनिर्मित पार्किंग, एमजी रोड़ के पास द्गिावाजी मार्केट की पार्र्किग एवं सुभाष चौक की पार्किंग में अपने वाहन नियमानुसार पार्क करे।
खातीपुरा उतार से मृगनयनी चौराहा तक, वीरसावरकर मार्केट से राजवाड़ा तक, सुभाष चौक के आसपास रहने वाले एवं जवाहर मार्ग निवासी एवं दुकानदारो से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को अपने निजी वाहन सड़क किनारे पार्क न करें, आमजन की सुविधा हेतु अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।

No comments:

Post a Comment