Friday, July 12, 2013

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजपूत बगीचा छत्रीबाग से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 25/2 छत्रीबाग निवासी नितिन पिता धन्नालाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 15.05 बजे  चौईथराम चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हसन जी नगरके पीछे झुग्गी झोपडी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment