Tuesday, February 15, 2011

अवैध हथियार सहित ४ बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक १५ फरवरी २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १४ फरवरी २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कंण्डीलपुरा चौराहा इन्दौर  से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १२४ कंण्डीलपुरा इन्दौर निवासी बलराम पिता खलकसिंह यादव (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गयी।
        पुलिस थाना सॉंवेर द्वारा कल दिनांक १४ फरवरी २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुरानी उपजेल बायपासरोड सावेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले निवासी पालिया निवासी हुकुम पिता मांगीलाल बागरी(२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक १४ फरवरी २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगतसिंह चौराहा कोदरिया  से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नई कालोनी कोदरिया निवासी छोटू पिता भागीरथ लोधी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस थाना महूॅं द्वारा कल दिनांक १४ फरवरी २०११ को १२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटा बाजार महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छोटा तेली मोहल्ला महू निवासी गोलू पिता नागूसिंह वर्मा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती बरामद की गयी।
    पुलिस द्वारा चारो  आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment