Friday, October 29, 2010

धनतेरस एवं दीपावली वर्ष २०१० की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व दिनांक ०३, ०४ एवं ०५ नवबंर को होने के कारण राजबाड़ा, जवाहर मार्ग एवं सुभाष मार्ग बाजार क्षेत्रों में खरीद फरोख्त करने वालों की अत्यधिक भीड होने के कारण बाजार के निम्नांकित क्षेत्रों को नो व्हीकल झोन, एकांगी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से घोषित किया जावेगा।
(१) नो पार्किंग एवं नो व्हीकल झोन :-
   राजबाड़ा क्षेत्र में -   
१. बॉंके बिहारी से गोपाल मंदिर ईमामबाड़ा तक।
२. सुभाष चौक से विजय चाट हाऊस पिपली बाजार।
३. ईमामबाड़ा से सराफा थाना तक।
४. पिपली बाजार से बर्तन बाजार बजाजखाना चौक तक नो पार्किंग एव ंनो व्हीकल झोन किया जावेगा।
५. जवाहर मार्ग में दोनो ओर की ०४ व्हीकल पार्किग निरस्त की जाकर प्रतिबंधित रही।
६. जवाहर मार्ग से होकर पीपली बाजार तक।
७. जवाहर मार्ग से बजाज खाना से आगे प्रतिबंधित।
८. नरसिंह बाजार चौराहे से जीसच्चिदानंद से आगे प्रतिबंधित।
(२) प्रतिबंधित मार्ग :-
१.    सुभाष चौक से ईमामबाड़ा की ओर।
२.    यषोदा माता मंदिर से पिपली बाजार की ओर।
३.    मोरसली गली से सराफा की ओर।
४.    ,षक्कर बाजार गली से सराफा थाना की ओर।
५.    गोराकुण्ड से शीतलामाता बाजार की ओर।
६.    बहीखाता गली कपड़ा बाजार से सराफा थाने की ओर।
७.    मारोठिया बाजार, कपड़ा बाजार से बजाजखाना, बोहरा बाजार की ओर।
८.    सांठा बाजार से बैंक ऑफ इण्डिया बजाजखाना की ओर।
९.    पावर हाऊस गली से सांठा बाजार एवं बजाजखाना की ओर।
१०.    उदापुरा से बजाजखाना, बैंक ऑफ इण्डिया की ओर।
११.    आगरा होटल गली से बजाजखाना की ओर।
१२.    ताज बिल्डिंग के सामने से बजाजखाना/ बर्तन बाजार की ओर।
१३.    राम मार्ग, नजमपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
१४.    मोहनपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
१५.    रामलक्ष्मण बाजार से पिपली बाजार की ओर।
१६.    बर्तन बाजार से राजू पानवाली गली।
१७.    निहालपुरा गली नं. १ एवं २
१८.    निहालपुरा चोर बाजार से सांई मंदिर बांके बिहारी रोड़ पर।
१९.    यषवंत रोड़, प्रषांत होटल प्रभात किरण के बाजू से निहालपुरा की ओर।

(३) मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-
१.    सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर महू फैक्टी बसों को जवाहर मार्ग एवं राजबाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।
२.    पटेल प्रतिमा एवं रिवर साईड आनेवाली बसों को संजय सेतू मार्ग से मृगनयनीएम्पोरियम  नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर मार्ग परिवर्तन किया जावेगा।
३.    मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजबाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
४.    जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवं राजबाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
५.    चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औद्योगिक सेक्टर-ए एवं पोलोग्राउन्ड एरिया में  जाने वाले वाहन  नावदापंथ बिजासन, एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेंगे। इसी रूट से विपरीत दिषा की ओर वाहन आ सकेंगे।
६.    राजमोहल्ले से लेकर अन्तिम चौराहे तक सिवरेज लाईन का काम चलने के कारण इस क्षेत्र में बडे वाहन पुर्णतः प्रतिबंन्धित है। पंचकुईया में आने वाले वाहन वायरलेस से बडा गणपति होकर पंचकुईया आ सकेगें।
७.    कलेक्ट्रेट  हेमूकालानी तिराहे से मोती तबेला हरसि+द्धी एवं  यषवन्त चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जावेगा।
८.    बड़ा गणपति से एमजी रोड होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया एवं आटो को मल्हारगंज थाने के सामने से गोर्वधन टेलर्स (नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज कार्यालय) के सामने से बड़वाली चौकी की ओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
९.    नर्सिगबाजार चौराहा से जी सच्चानंद  होकर क्लाथमार्केट एवं इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंन्धित रहेगें।

            व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि, वे अपना माल देर रात्रि या रात्रि २४ से प्रातः ८ बजे के बीच अपनी-अपनी दुकानों में लोडिंग-अनलोडिंग करा लें।
 

(४) अस्थाई पार्किगं स्थल :-
१. संजय सेतु से मृगनयनी तक ।
२. हरसिद्वी पुल एवं माती तबेला व मच्छीबाजार चौराहा क्षेत्र में।
३. सुभाष चोक मल्टी पार्किगं ।
४. सुभाष चोक से राजवाड़ा मुख्य बिल्डीगं के साईड में दो पहिया वाहन।
५. इतवारिया  बाजार मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहन ।
६. नवीन चित्रा टाकीज परिसर में दुपहिया वाहन।
७. खालसा स्टेडियम ।
८. परसराम पुरिया उच्चत्तर माध्यमिक बिद्यालय;सिटी नर्सिग होम के पास द्ध
९. खालसा कन्या महा विद्यालय नार्थ राज मोहल्ला।
१०. शासकीय हिन्दी माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-६ राज मोहल्ला दुपहिया वाहन।
११.    शारदा कन्या हिन्दी माध्यमिक विद्यालय मल्हारगंज।
१२.    मुकेरीपुरा मस्जिद के पीछे ०४ व्हील पार्किंग।

No comments:

Post a Comment