Wednesday, February 5, 2020

ओव्हर स्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के होगें लायसेन्स निरस्त



इंदौर- दिनांक 05 फरवरी 2020- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज शहर इन्दौर एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस व्दारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान यातायात पुलिस व्दारा शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नही करना, रेड लाईट का उल्लंघन करना, वाहन चलाते समय मोवाईल पर बात करना एवं ओव्हर स्पीड वाहन चालकों के विरूद्व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, दिनांक 01.01.2020 से 04.02.2020 तक यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई-

o   पुलिस व्दारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले                -34
o   बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले                  -4256
o   चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाना              -1360
o   रेड लाईट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक                    -1697
o   वाहन चलाते समय मोवाईल पर बात करने वाले                   -443
o   ओव्हर स्पीड वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही                    - 42
o   लायसेन्स निरस्तीकरण के लिये भेजे गये प्रकरण                   -335
            आमजन से अनुरोध है कि सड़क दुर्घटनाआंे से बचने के लिये वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चले, सुरक्षित रहें।

                                                                यातायात पुलिस व्दारा जनहित में जारी

· थाना चंदन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने ले जाते हुए बदमाश को पकड़ा



·        आरोपी लक्की नरवरे के कब्जे से कुल 825 नशीली टेबलेट्स बरामद

·        आरोपी को पूर्व में भी प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बेचते थाना चंदन नगर द्वारा पकड़ा गया है

इंदौर- दिनांक 05 फरवरी 2020-  शहर में अपराध नियंत्रण हेतु नशाखोरी व नशीली दवाइयां बेचने वालों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा निरंतर रूप से सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं।
        इसी क्रम आज दिनांक 05/02/ 2020 को थाना चंदन नगर पर  मुखबिर से सूचना  मिली थी कि थाना चंदन नगर क्षेत्र में नावदापन्थ ब्रिज के पास धार रोड़ पर अल्प्राज़ोलम टेबलेट्स बेचने के लिए खड़ा है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चंदन नगर द्वारा टीम गठित कर उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त भारती,उनि लोकेन्द्र सिंह खडेल, प्रआर राकेश सिंह, आर नरेंद्र तोमर, आर विक्रम, आर विजय कटारे, आर कमलेश चावड़ा, आर जितेंद्र परमार को रवाना किया गया जिनके द्वारा घेराव कर आरोपी लक्की नरवरे पिता राजकुमार नरवरे उम्र 20 साल निवासी रानी पैलेस चंदन नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर न्यायालय पेश किया जा रहा है। 
        उल्लेखनीय है कि आरोपी लक्की नरवरे पिता राजकुमार नरवरे निवासी रानी पैलेस गीता नगर के ऊपर थाना चंदन नगर में अड़ीबाजी कर पैसे वसूलना, अवैध शराब एवं एनडीपीएस के 4 अपराध पंजीबद्ध है।



भू -माफियाओ के विरुद्ध दर्ज प्रकरणो में गुणवत्ता से अनुसंधान हेतु , पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा जारी किए दिशा-निर्देश



 ·        सिर्फ मुद्दई के ही नहीं बल्कि प्रकरण के सभी प्रभावी लोगों के दर्ज हो बयान
 ·        जमानत की अर्जी के समय हो एफ.आई.आर. कर्ता को सूचना

इंदौर- दिनांक 05 फरवरी 2020- पिछले माहों में इंदौर पुलिस द्वारा भू माफियाओं के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिनका अनुसंधान सही तरीके से हो एवं उसमें आरोपियों की दोषसिद्धि हो इस हेतु पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन, इंदौर ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो की प्रमुखत: निम्नानुसार हैं -
 1 .एफआईआर के पंजीयन के समय आवेदक से विस्तृत रूप से पूछताछ की जाए और एफआईआर में सही धाराओं का समावेश सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी एवं संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक / अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जवाबदार होंगे ।

2.एफआईआर में मात्र मुद्दई से ही नहीं बल्कि उस जगह सोसाइटी /कालोनियों से संबंधित अन्य लोगों के भी बयान लिपिबद्ध किए जाएं ताकि आरोपी,शिकायतकर्ता विशेष से समझौता कर दोषमुक्त ना हो सके ।

3. फरार आरोपी के संबंध में उनकी चल/अचल संपत्ति का पता लगाकर धारा 82,83 सीआरपीसी की कार्रवाई की जाए एवं उनके पासपोर्ट जप्त किए जाएं और उनके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कराया जाए ।प्रत्येक अपराध के दिनांक से 45 दिवस बीतने पर उसकी स्क्रूटनी लोक अभियोजन कार्यालय में कराई जाए ताकि समय रहते विवेचना में व्याप्त कमियों को दूर किया जा सके ।

4. गिरफ्तार आरोपी अगर जमानत की अर्जी देता है तो तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को एवं एफआईआर कर्ता को हो ताकि जमानत की अर्जी की सुनवाई के समय माननीय न्यायालय में सही तरीके से पक्ष रखा जा सके।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 05 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 106 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

24 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 133 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 09  गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 133 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को, 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुन्दर नगर मे दीवाल की आड मे विजयनगर इन्दौर संे ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, संतोष रोकडिया पिता सीताराम रोकडिया, संजय पिता मांगीलाल अजाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 340 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 408 पंचम की चाल फेल साईं मंदिर के सामने इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 408 पंचम की फेल सांई मंदिर के सामने इन्दौर निवासी कार्तिक गोमे पिता राजू गोमे कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1560 रूपये कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 14.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा़ मद्रासा के सामने खाली मैदान खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 173 राजीव नगर बडला खजराना निवासी अमजद उर्फ बकरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी चोराहा मुसाखेडी इन्दौर और सुलभ कांपलेक्श शिव नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी अजय और शिवनगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी कलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रुपये कीमत के 25 क्वाटर और 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 2030 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शंकर बाग तीन इक्का गली इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, चद्रभागा जूनी इंदौर निवासी गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 2030 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेठीनगर नाले के पास इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 23 लालबाग सेठीनगर इंदौर निवासी लकी पिता मुरारी चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पालिया रेल्वे स्टेशन के पास आम रोड और ग्राम कांकरिया बोर्डिया थाना हातोद इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम बघाना निवासी दिलीप चैहान और ग्राम कांकरिया बोर्डिया निवासी अजय चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रुपये कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के पास कुडा़ना इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम कुडा़ना निवासी भागवंता बाई को पकडा़ गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुपये कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सैमल्याचाऊ रोड ग्राम आक्या इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम आक्या इंदौर निवासी ईश्वर पिता गंदालाल बछनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घोडाबड आरोपी के घर के सामनें इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, घोडाबड इंदौर निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुये मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साजन नगर तिराहा संयोगितागंज इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुये, 19 साजन नगर जवाहर दाल मिल के पीछे इन्दौर निवासी शुभम मोरे  कोे पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 कोें 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मांैनी बाबा आश्रम बाली गली सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 77 फिनिक्स टाउनशीप सुनील पिता राजाराम चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 कोें 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 13 अयोध्या नगरी जनता क्वार्टर इन्दौर हाल पता के.-90 अयोध्या नगरी संजय गांधी नगर अनूप टाकीज के पीछे इंदौर निवासी तुषार पिता नीलेश चापोरकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 कोें 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्लाॅथ मार्केट हाॅस्पिटल के पास लाबरिया भेरु इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, समाजवाद नगर इन्दौर निवासी गोपाल पिता गोविंद तवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
लिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा चैराहा बाबा आटो गेरेज के पास इन्दौर और मोदी का भट्टा दरगाह के पास साजननगर इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 350 इन्द्रा चैक आजादनगर इन्दौर निवासी शकील पिता हबीब नूर और जितेंद्र पिता नर सिंह मुजाल्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, February 4, 2020

· नशीली ड्रग्स ब्राउन शुगर की तस्करी करने व पीने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · तस्कर, जिला इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में करता था ड्रग्स सप्लाय। · आरोपियों के कब्जे से अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 2.50 लाख रूपये की अवैध ब्राउन शुगर बरामद।




इन्दौर दिनांक 04 फरवरी 2020- शहर में इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
                इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की पतासाजी के लिए आसूचना संकलित करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना चंदननगर क्षेत्र मे एक व्यक्ति ब्राउन शुगर सप्लाई कर युवाओ को नशे का आदी बना रहा है जिसकी पतारसी हेतु थाना क्राईम ब्रांच की टीम ने चंदननगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी फरीद उर्फ भय्यू पिता रफीक उम्र 22 साल निवासी ई-सेक्टर चंदननगर इंदौर को नावदा पंथ ब्रिज के नीचे, धार रोड इंदौर से पकडा, जिसके कब्जे से करीब 22 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 2,50,000 (दो लाख पचास हजार)रुपये है। 
आरोपी फरीद ने पूछताछ मे बताया कि वह स्क्रेप (भंगार) का काम करता है। वह ब्राउन शुगर पीने के लिये चंदननगर मे फूटी कोठी के पास से ब्राउन शुगर खरीद कर लाता था और ब्राउन शुगर पीता था। इसी तरह उसकी नशा करने के दौरान दूसरे लोगो से जान पहचान बढी, जिसके कारण वह उन लोगो को ब्राउन शुगर खरीद कर लाकर पीने के लिये देने लगा और इस तरह वह ब्राउन शुगर बेंचने लगा। आरोपी सस्ते दामो मे ब्राउन शुगर खरीद कर लाता और दोस्तो को 500 रुपये प्रति पुङिया के हिसाब से बेंचने लगा और मुनाफा कमाने लगा । आरोपी पिछले 2 साल से ब्राउन शुगर पी रहा है, और अपने जेब खर्च के लिये ब्राउन शुगर बेंचने का काम भी कर रहा है।
आरोपी को पकङकर थाना चंदननगर के सुपुर्द किया गया। थाना चदंननगर मे आरोपी फरीद उर्फ भय्यू पिता रफीक उम्र 22 साल निवासी ई-सेक्टर चंदननगर इंदौर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/20 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट मे दिनांक 04.02.2020 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी फरीद के विरूद्ध थाना चंदननगर मे पूर्व से 10-12 अपराध पंजीबद्ध है जो मारपीट, गाली-गलोज, चोरी व अवैध शराब बिक्री से संबंधित है। आरोपीे फरीद से शहर मे बिक रहे मादक पदार्थ के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।







एक ही आईएमईआई पर चल रहें 62 मोबाईल क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा जप्त





इन्दौर दिनांक 04 फरवरी 2020- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा द्वारा आईएमआई क्लोनिंग कर बाजार में फर्जी मोबाईल बेचने वाले आरोपियों के सबंध मे आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों को तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम को इन दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
                प्रत्येक मोबाईल फोन मे एक युनिक  International Mobile Equipment Identity (IMEI) होता है, जो कि मोबाइल को एक विशिष्ट पहचान देता है और जिसे बदलना अब एक दंडनीय अपराध है। जिसके संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा 25 अगस्त 2017 को अधिसूचना जारी करते हुए मोबाईल युक्ति उपस्कर पहचान संख्या में छेडछाड का रोका जाना नियम 2017 बनाये गए हैं। जिसमे आई एमआई को बदला जाना अपराध की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। जिसके सबंध मे पुलिस महानिरिक्षक जोन इन्दौर के निर्देशन में अग्रिम कार्यवाही करते हुए इंदौर जिले में करीब 62 मोबाईल फोन धारको से सम्पर्क कर करीब 10 लाख के कीमती मोबाईल फोन जप्त किये गए। जिनकी आई एमईआई नम्बर समान मोबाईल धारको द्वारा जानकारी दी की उन्हें यह मोबाईल रास्ते में गिरे हुए मिले या सेकंड हेंड खरीदे गयें है। इन लोगों से संपर्क कर विस्तृत  पूछताछ कर कार्यवाही जारी है। इस पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि एक ही आई एमईआई पर जहाँ एक ही उपकरण दर्ज होना चाहिये, वहा करीब 528 मोबाईल उपकरण इन्दौर में चल रहे है, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अनुचित है। यह उपकरण, चोरी या अन्य अपराधों से संबंधित भी हो सकते है एवं इसकी पहचान छुपाने की नियत से इनका आईएमईआई नम्बर बदले जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में उक्त आई एमईआई नम्बर पर उपयोग किये जा रहे मोबाईल नम्बरो की सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रेषित कर दी गई है जिस पर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा Ministry of Home Affairs ( केन्द्रीय गृह मंत्रालय ) नई दिल्ली से संपर्क कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर  Central Equipment Identity Register (CEIR)  में यह आई एमईआई नम्बर डालने के पश्चात इन सभी मोबाईल नम्बरो को नेटवर्क से बाहर किया जा सके। इस सबंध में पुलिस की अग्रिम कार्यवाही मे मोबाईल धारकों से पुछताछ की जा रही है. जिन लोगो की संलिप्तता उजागर होने पर उनके विरूद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 116 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 116 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 163 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 07  गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 163 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की कार्यवाही मे लिप्त मिलें, 27 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विष्णु पिता भगवाराव, दिनेश श्रीवास्तव पिता बंसत श्रीवास्तव, हनुमंत पिता देवराव, विनांेद पिता नामदेव आरसुल, दीपक पिता विठलाराव और बंटी पिता हरी़दीवान, रवि पिता रामलाल रसोने, सत्यप्रिय पिता अभय सिंह, मुकेश पिता किशोरी लाल, मुन्ना पिता तेजराम, मुकेश पिता जगन्नाथ और मनीष पिता आंेकार चैंधरी, अनवर पिता अनुखा, मुकेश पिता मांगीलाल, राजेश पिता प्रेमनारायण, संदीप पिता अम्बादास पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिलोटिया शमशान घाट के पास नदी के किनारे खुला मैदान से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रमजान, भारत, महेश, रफीक, मनांेज, अनिल, जादुसिंह, गोपाल, राहुल, सरफराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये ।
 पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1730 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिलोटिया शमशान घाट के पास नदी के किनारे खुला मैदान थाना मानपुर से सट्टे की गतिविधियों मंे लिप्त मिलें, सुलावद थाना पीथमपुर जिला धार निवासी महेश पिता मुलचंद्र बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरके ढाबा कंे पीछे ग्राम उपडीनाथा रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 488 बजरंग मंदिर के सामनंे ग्राम कनाडिया इन्दौर निवासी प्रवीण गोडाने कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिनेश पटेल के खेत के पास जंगल ग्राम उमरीखेडा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम जडलवानी थाना बाग जिला निवासी करण अनारे जाति भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना व्दारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 2230 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जितू फत्तू के घर के पास हनुमान मंदिर गली रिषी पेैलेस कालोनी इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 427 रिषी पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी सुनिल उर्फ सोनू और 181/4 हनुमान मंदिर वाली गली रिषी पैलेस इन्दौर निवासी जितू उर्फ फत्तू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रुपये कीमत के 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1940 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरव महाराज चैराहा ग्राम सोलंिसदी थाना क्षिप्रा संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम सोलंिसदी निवासी देवकरण राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1830 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम गुरान जिला सांवेर इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम  गुरान थाना सांवेर निवासी मुरारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 0130 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टचवुड रिसोर्ट सिमरोल इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  प्रदीप सिंह, अभिजीत, प्रवीण, नवीन, आकाश, विक्की, भरत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरदरी वाली सड़क लवकुश चैराहा केे पास और बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 17 गांेविद कालोनी इन्दौर निवासी चेतन पिता दिनेश और 78/1 वृदांवन कालोनी बाणगंगा निवासी दीपेश उर्फ मोंटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  दीन दयाल गार्डन के पास विष्णुपुरी कालांेनी ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, हास्तिनापुर ग्वालियर हाल 440 सेटैलाईट जक्शन महाविर राजोरिया का मकान देवास नाका इन्दौर निवासी दिनेश राजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना गंाधीनगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यरकारी स्कूल के पास आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, पंचायत क्षेत्र गंाधीनगर इन्दौर निवासी  भरूयु उर्फ दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को  19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई. डी.आ. मल्टी दशरथबाग कालोनी इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 155 आईडिया मल्टी इन्दौर निवासी पिन्टु पिता श्रीराम वरम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
लिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाराभाई साईं मंदिर के पीछे आड़ में इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 54 महावर नगर इन्दौर निवासी ंिरकू उर्फ रुपेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।