Tuesday, August 18, 2015

5 हजार रू. का ईनामी फरार एवं जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015 -पुलिस थाना खजराना द्वारा 5 हजार रू. के ईनामी फरार जिलाबदर बदमाश  को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना खजराना इंदौर के अपराध क्र.924/14 धारा 327,323,294,506,34 भादवि मे फरार आरोपी तौफिक उर्फ किलकिल पिता साबिर (26) निवासी गांधीग्राम इंदौर, घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन तलाशी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी नही मिलने पर, पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा, उक्त फरार आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु 5000 रूपये के ईनाम की घोषणा की गई थी,  जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
इसके अतिरिक्त आरोपी तौफिक को श्रीमान अपर जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 15/05/15 से 06 माह के लिये जिलाबदर किया गया था। आरोपी को उक्त जिलाबदर अवधि समाप्ति के पूर्व ही नाहर शाह वाली दरगाह मैदान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरूद्ध उक्त आदेश के उल्लंघन के तहत अप.क्र.661/15 धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 18 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                                   12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         05 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अगस्त 2015 को 05 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                            आम रोड़ पर शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सॉपर स्टॉप के सामने इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 339 क्लर्क कॉलोनी निवासी विकास पिता उमेश, 139 बजरंग नगर  इंदौर निवासी रवि पिता महेश, 338 अम्बेडकर नगर इंदौर निवासी संजय पिता मराजू, 86/1 जनता कॉलोनी इंदौर निवासी आकाश पिता दिलीप को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 18 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 92 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                             05 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               26 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को 26 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                          सट्‌टे गतिविधि मेंलिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को, 20.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, श्रृद्धा सबूरी कॉलोनी दुकान के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिला ऋषि पैलेस इंदौर निवासी संतोष पिता हीरालाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 हजार रूपये नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को, 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास ग्राम चंबल से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, ग्राम चंबल थाना गौतमपुरा जिला इंदौर निवासी मनोहर पिता गोवर्धन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18अगस्त 2015-पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2015 को, 23.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, महावीर मार्केट लोहा मण्डी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बी.के. हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी राजेश उर्फ छू पिता अशोक घावरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस के जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


                                                       

Monday, August 17, 2015

वरिष्ठ नागरिक परामर्श केन्द्र का प्रथम वार्षिक समारोह सम्पन्न

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस परिवार द्वारा अधिकृत सिक्सटी प्लस वेलफेयर एसोसिएशन विजय नगर के तत्वाधान में संचालित वरिष्ठ नागरिक परामर्श केन्द्र, पलासिया थाना परिसर इन्दौर की प्रथम वर्षगाठ एवं निस्वार्थ सेवा समर्पण से सहयोग करने वाले परामर्शदाता वरिष्ठजन संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आज दिनांक 17.08.15 को जाल सभागृह कंचनबाग इन्दौर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री  संतोष कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर की ने,  पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अखिलेश झा, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती, नोडल अधिकारी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व डॉ. राजेश सहाय, अति.पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अजंना तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक, वरिष्ठ नागरिकों की संस्थाओं, गणमान्य नागरिको तथा वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
      कार्यक्रम का स्वागत उद्‌बोधन श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूर्व द्वारा बढ़े ही सारगर्भित तरीके से दिया गया। परामर्श केन्द्र की वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए, केन्द्र प्रभारी श्री एन.एस. जादौन ने बताया कि, इस केन्द्र के प्रणेता संस्थापक एवं मार्गदर्शक श्री विपिन माहेश्वरी, अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर ने ही एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन इस केंद्र का शुभारंभ किया था। इस एक वर्ष में 10 अधिकृत परामर्शदाता-1. श्री एन.एस. जादौन, 2. श्री के.के. बिड़ला, 3. डॉ. आर.के. शर्मा, 4. श्री एस.के. सिंह, 5. श्री महेश जैसवाल, 6. श्री महेश गोयल, 7. डॉ. के.सी. चन्देल, 8. श्री आनन्द श्रीवास्तव, 9. ओमप्रकाश सिंह यादव, 10 श्री बजेश वर्मा। इनमें से कई विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारीगण, समाजसेवी, व्यवसायी है, जिन्होने निस्वार्थ सेवा एवं समर्पण भाव से, निजी संसाधनों से इस केन्द्र को अपनी सेवाएं देकर, पलासिया थाना परिसर स्थित केन्द्र पर सोमवार से शुक्रवार तक दोप. 1 से 3 के मध्य सतत रूप से इसे संचालित कर रहे है। इस केन्द्र में अभी तक वरिष्ठजनों की विभिन्न समस्याओं के 207 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनका निराकरण कर उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हे संतुष्ट किया गया है।
      कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की गतिविधियों में सहयोग करने वाली संस्थाओं के सेवाभावी संचालको का भी सम्मान किया गया, जिन्होने वरिष्ठजनों के हितार्थ योजनाएं चलाई, रियायत दी और हरसंभव सहयोग संस्था को दिया, जिनमें से कुछ निम्मनानुसार है-
1.    श्री सी.आर. भोरास्कर (आई.एफ.एस.), सिक्सटी प्लस के संरक्षक।
2.    श्री बी.एन. छाबड़ा, डिप्टी जन. मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया।
3.    श्री बी.एम. व्यास, सेनि. सहा. जिला आबकारी अधिकारी।
4.    श्री कृष्ण मल्होत्रा-दानवीर।
5.    डॉ. शरद पंडित, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, इन्दौर संभाग।
6.    डॉ. सुश्री सीतादेवी गोयल, शा. चिकित्सक ।
7.    डॉ. राजीव चौधरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
8.    डॉ. संदीप श्रीवास्तव, संचालक मेदान्ता हॉस्पिटल।
9.    श्री अंजन पोत्दार, संचालक अपोलो हॉस्पिटल।
10.   डॉ. अनिल बंडी, ग्रेटर कैलाश नर्सिंग होम।
11.   पं. नारायण शास्त्री।
अपने उद्‌बोधन में अतिथिगण ने केन्द्र में संचालित गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए परामर्शदाताओं एवं केन्द्र के संचालन कर्ताओं की सराहना की गई तथा वरिष्ठजनों के हितार्थ शा. निति अनुसार हरसंभव सहयोग करने व राहत प्रदान करने हेतु आश्वस्त करते हुए शुभकामनाएं दी गई।
नगर के विभिन्न वरिष्ठजनों के संगठनों, गणमान्य नागरिकों, केन्द्रसंचालको एवं परामर्शदाताओं ने, पुलिस विभाग के प्रमुख श्री विपिन माहेश्वरी जी अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर, श्री संतोष कुमार सिंह जी पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर एवं नोडल अधिकारी तथा पुलिस के अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सहयोग की प्रशंसा करते हुए, धन्यावाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आर. के. शर्मा द्वारा किया गया तथा अन्त में कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री अंजना तिवारी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

शातिर बदमाश, अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा एक शातिर बदमाश को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                पुलिस थाना जूनी इन्दौर का कुखयात बदमाश राजेश छू उर्फ राजेश घावरी पिता अशोक घावरी (29) निवासी बी.के. सिंधी कालोनी जूनी इन्दौर क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता था, जिसके संबंध में लोहा मण्डी व्यापारी संघ एवं सिंधी कालोनी व्यापारी संघ द्वारा इसकी गुण्डागर्दी की शिकायत प्राप्त हो रही थी। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्रो के ऐसे शातिर बदमाशों की धरपकड़ हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी कल्याण चक्रवर्ती, अति.पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में बदमाश राजेश छू को पकड़ने के लिये, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।
                पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 16.08.15 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश लोहा मण्डी में घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मुखबिर के बताये हुलिये वाला व्यक्ति महावीर मार्केट लोहा मण्डी में मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एनएफ/6982 पर घूमता दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश पिता अशोक घावरी बताया, जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिलें, जिसके संबंध में कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्‌तार किया गया है।
                आरोपी राजेश, थाना क्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर, इसके विरूद्ध शहर के विभिन्न थानों में कुल 29 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरूद्ध थाना जूनी इन्दौर में एक गैर जमानती वांरट एवं एक गिरफ्‌तारी वारंट लंबित है तथा थाना रावजी बाजार में भी वारंट लंबित है, जिसके अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में उनि के.एन. पाण्डेय, सउनि आर.एस. कुशवाह, प्रआर. राकेश परमार तथा आर. नीरज गुर्जर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।