Tuesday, July 28, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 196 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 28 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 78 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                13 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 13 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                      जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नट बोल्ट फेक्ट्री तिराहा बजरंग मंदिर के पास आम रोड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, राजू परिहार पिता बाबलाल परिहार, प्रभुलाल पिता लक्ष्मीनारायण राव, बबलू पिता कालूंिसह खंगार, छगन उर्फ बंटी पिता पीरूलाल चौहान तथा नरेन्द्र पिता रामसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 200 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.30 बजे, नंदानगर रोड नं. तीन इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले2/14 नंदानगर इंदौर निवासी पंकज पिता कैलाश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 आम रोड़ पर शराब पीते 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भमौरी कलाली के सामने आम रोड इंदौर से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें, 1389/11 नंदानगर इंदौर निवासी शैलेन्द्र पिता अशोक कुमार तथा 1129 न्यू गौरी नगर निवासी रवि सेन पिता गंगाराम सेन को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- पुलिस थाना से. कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग पेट्रोल पंप के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली, 130 नार्थ तोडा इंदौर निवासीरोशन बाई पति मुकेश सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.05 बजे, मुल्ला की किराने की दुकान के सामने बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 123 बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी बबन उर्फ शेखर पिता बबुआ बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1240 रूपये कीमत की 48 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को, कनाडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम हिंगोनिया निवासी उदयसिंह पिता देवीसिंह तथा राहुल गांधी नगर झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी ललन पिता भागीरथ बलाई  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3350 रूपये कीमत की 20 पाव, 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 19.40 बजे, एसआर कम्पाउण्ड शर्मा ढाबा के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले राज शर्मा पिता अशोक शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 22.25 बजे, राजकुमार मिल सब्जी मण्डी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 30/3 काछी मोहल्ला इंदौर निवासी जितेन्द्र पाल पिता चिमनलाल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 18.45 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, दीपशिखा होटल के पास सांवेर रोड इंदौर निवासी रामंिसह पिता जगन्नाथ मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 21.10 बायपास कनाडिया वाईन शॉप रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 12 विनायक नगर खजराना इंदौर निवासी बलराम पिता रेवाराम जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार जप्त की गयी।
     पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 28 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 118 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                              02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       01 फरारी, 28 गैर जमानती, 62 गिरफ्तारी तथा 157 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 28 गैर जमानती, 62 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                        सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 18.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, प्रकाश का बगीचा कब्रस्तान के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, 41 मोमिनपुरा इंदौर निवासी सलीम पिता कल्लू खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 13.45 बजे, गोपाल मंदिर परिसर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, 19 मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी अजय उर्फ धमेन्द्र पिता अनिल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 19.40 बजे, भीमनगर इंदौर से सट्‌टेकी गतिविधि मे लिप्त मिलें, यही के रहने वाले आकाश पिता राजू पांचाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               आम रोड़ पर शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राज मोहल्ला चौराहा सार्वजनिक स्थान से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थाऩ पर शराब पीते मिलें, राजकुमार पिता राधाकिशन, सिद्धार्थ पिता आदेश दावेर, अमरसिंह पिता हिन्दूसिंह तथा विशाल पिता अशोक परमार को पकडा गया।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, धारनाका बडी पुलिया के पास आम रोड महू से अवैध रूप से आम रोड पर शराब पीते मिलें, कृष्णापुरा कॉलोनी धारनाका महू निवासी हेमंत पिता भागीरथ अहीर को पकडा गया।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते/ ले जाते हुये मिलें, 7 सेठी नगर इंदौर निवासी विक्की उर्फ विकास पिता रोहित कुण्डे तथा 54 जोशी मोहल्ला निवासी लक्की उर्फ लखन पिता कुन्दन धानक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 22.45 बजे, जवाहर टेकरी आरोपी की दुकान के सामने इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, बंजारा मोहल्ला जवाहर टेकरी निवासी बाबूलाल पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.00 बजे, फोकटपुरा तेजपुर गडबडी इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलंी, यही के रहने वाली प्रीति पति रोधश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.15बजे, उर्दू स्कूल के पीछे बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, यही के रहने वाली पूजा पति दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 17.25 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फूलमण्डी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, गुरूनानक नगर इंदौर निवासी बंटी पिता मनोहर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 15.00 रेती मण्डी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, सैलदा चौकी जिला खरगोन हाल बी मल्टी रूम नं. 02 अहीरखेडी निवासी संतोष पिता मनीराम जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 27, 2015

यातायात पुलिस इन्दौर की हेल्प लाईन सेवा 1073 कल से शुरू



इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2015 से यातायात पुलिस की हेल्प लाईन 1073 की शुरूआत की जा रही है, जिसमें यातायात से संबंधित सुझाव, शिकायतें, मार्ग परिवर्तन, मार्ग अवरोध एवं अन्य जानकारी दी जायेगी ।

हेल्प लाईन के उक्त नम्बर 1073 पर प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे के बीच कभी भी कॉल कर, इन्दौर के यातायात से संबंधित सुझाव, शिकायते एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। यह नम्बर टोल फ्री नम्बर है।

16 वर्ष से फरार, हत्या के अपराध का गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्‌तार, अपना नाम बदलकर और पहचान छुपा के अपने ही घर मे रह रहा था



इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही स्थाई एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ की कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा आज दिनांक 16.07.15 को करीब 16 वर्षो से हत्या के अपराध का फरार गैर जमानती वारंटी ताडू उर्फ तारु उर्फ शत्रुघन पिता विदेशीलाल (38) निवसी 84, रामदास पटेल की चाल थाना बाणगंगा इन्दौर को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            उक्त आरोपी पुलिस थाना पंढरीनाथ के अपराध क्रमांक 192/97 धारा 302, 34, 120-बी भादवि तथा 25 आर्म्स एक्ट के अपराध में वर्ष 1998-99 से जमानत के बाद से फरार हो गया था। आरोपी के पेशी पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20.11.1999 को स्थाई वारंट जारी किया गया। उक्त आरोपी की तलाश पुलिस थाना पंढरीनाथ  द्वारा लगातार की जा रही थी, परन्तु स्थाई वारंटी का कोई पता नही चल रहा था। वारंटी की तलाशहेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री संजू कामले द्वारा एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा स्थाई वारंटी की बारीकी से जांच पडताल की गई इसके परिवार एवं रिस्तेदारों से ताडू उर्फ तारु के बारे मे पूछताछ करते बताये कि विदेशीलाल के तीन लडके और पांच लड़किया है। जिनमें से एक लडके की 16-17 वर्ष पहले मृत्यू होना बताया तथा एक लडका शत्रुघन जो कि पटेल मोटर्स भवरकुँआ क्षेत्र मे पेटिंग का काम करता है और एक लड़का अभिनेश सब्जी बेचने का काम करता है। ताडू उर्फ तारु के बारे मे कोई जानकारी नही होना बताया। पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ की गई तो पता चला कि शत्रुघन किसी मामले मे जेल मे बंद था, तो टीम द्वारा शत्रुघन पिता विदेशीलाल से हिकमतअमली से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मेरा भाई ताडू उर्फ तारु का कोई पता नही है पीथमपुर मे कहीं मजदूरी करता है घर पर कभी नही आया है चाहो तो मेरी बहनों से पूछताछ कर लो।
पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27/07/15 को शत्रघन पिता विदेशीलाल को साथ लेकर उसके जीजा हुकुमचंद उर्फ मल्लू पेंटर निवासी भाटखेडी रायल रेसीडेंसी महू मे ले जाकर तस्दीक करते हुकुमचंद के द्वारा बतायागया कि मेरा बडा साडू तुलसीराम पिता गुड्ड चौधरी निवासी गुजर खेडा महू के घर ले चलो सारी जानकारी मालूम पड़ जायेगी। फिर टीम द्वारा हुकुमचंद को भी साथ लेकर गुजर खेडा तुलसीराम के घर पहुंचे जहां पर ताडू उर्फ तारू के बारे मे बारीकी से अलग अलग पूछताछ करते हुकुमचंद और तुलसीराम के द्वारा शत्रुघन को ही ताडू उर्फ तारू होना बताया गया, जो 16-17 साल पहले मर्डर केस मे बंद हुआ था। आरोपी ताडू उर्फ तारू को किसी दोस्तों या साथियों के द्वारा जमानत दिलवाई थी,  जो बाद मे पेशी पर नही गया और इधर-उधर फरारी काटी बाद मे अपना नाम शत्रघन रखकर घर मे ही रह रहा है इसे ताडू उर्फ तारु के नाम से कोई नही जानता है।
आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि में ही मर्डर के केस मे जिला जेल मे 6 माह बंद रहा, उसके बाद सेन्ट्रल जेल मे रहा, उसके बाद मुझे जमानत मिलने पर कुछ महीनों तक भोपाल मे इधर उधर रहा, फिर नाम बदलकर अपने ही परिवार के साथ रामदास पटेल की चाल मे रहने लगा। बहुत बार पुलिस घर पर आयी लेकिन नाम बदलने से मैं बचता रहा था। इसके साथीगण इसी प्रकरण मे आजीवन कारावास की सजा काट रहे और ये नाम बदलकर आरामसे रह रहा था। फरारी के दौरान इसने शादी भी कर ली और इसके दो बच्चे भी हैं।
उक्त वारंटी को गिरफ्‌तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ के नेतृत्व में उनि के.सी. डांगी, प्रआर. 2743 गजेन्द्रसिंह, प्रआर. 2729 भागवत, प्रआर 2180 रणसिंह तथा आर.2332 मुन्नालाल महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 116 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 27 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                        14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 22 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को 22 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को 18.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर कांकड गोडाउन के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले संदीप पिता जगदीश राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को 15.00 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 78 विजयनगर रोड नये मकान के पीछे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुएमिलें, 90 न्यू देवास रोड बल्लभ नगर निवासी अभिषेक उर्फ रानू पिता सुरेन्द्र साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से गडासा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को 21.00 गली नं. 5 मुखर्जी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले राजू उर्फ भलवा उर्फ भल्ला पिता भरतपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 27 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                06 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                08 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को 08 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 59 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, अक्कू पिता उसमान, रफीक पिता बुद्‌दु, पप्पू उर्फ परवेज पिता नबाव खान, रमजान पिता अब्दुल शाह, अफजल पिता झापू भाई मुल्तानी, जुम्मा पिता आलम शाह, फारूख पिताअल्लानर, शकील पिता रहमान तथा इरशाद पिता वाहिद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2015-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2015 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिलें, बरलई जागीर निवासी संतोष पिता रामचंद्र बागरी तथा ग्राम बरलई जागीर निवासी सुभाष पिता गंगाराम परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 26, 2015

Rs 9.96 Lakhs seized in suspected Hawala Transaction




Indore 26th July 2015:- On 25th July, 2015, Police received intelligence regarding transaction of Hawala Money at Laxmi Motors near Jawahar lal Nehru Stadium. Upon the directions received from senior officers, a team was formed under SHO Sanyogitaganj Shri D S Baghel and SHO Mahila Thana Smt. Jyoti Sharma along with adequate Police force.
Upon reaching the Laxmi Motors, a lady was seen coming out of Laxmi motors carrying a bag. On enquiry done by SHO Mahila Thana, the lady told her name as Meghna Pandey and Rs 9 Lakh 96 Thousand were found in the bag. On further enquiry about the money, Mrs Meghna Pandey told that the money belonged to Mr. Ankush Pahuja, the owner of Laxmi Motors and that he had given the money to her. On enquiry, Mr. Ankush Pahuja has denied that the money belonged to him and said that he doesn’t know anything about the money recovered.
          The money Rs 9 Lakh 96 Thousand, recovered upon Mrs. Meghna Pandey has been duly seized and statement of Mrs. Meghna Pandey has been duly recorded at Mahila Thana. After her  statement, the statement of Mr. Ankush Pahuja has also been duly recorded, who has denied anything to do with the money recovered upon Mrs. Meghna Pandey. Police is doing further enquiry into the matter and the concerned departments are being informed.