इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Thursday, November 6, 2014
02 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 182 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 02 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत ग्राम खुडै़ल बुजुर्ग एवं ग्राम बड़िया कीमा से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, हिम्मत, शाहरूख, राहुल, सुरेद्गा, अब्दुल हबीब, विजय, बबलू, महेन्द्र तथाप्रदीप को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11840 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 02.20 बजे, स्कीम नं. 94 इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें ग्राम ललारिया भोपाल के रहने वाले चन्दू उर्फ चांद खां, शाहनू, अमीर तथा सोहेब को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम बोरिया बेटमा रोड़ से इंडिगो कार क्रं एमपी-09 सीके-6422 से अवैध शराब ले जाते मिलें, ग्राम दौलताबाद थाना बेटमा निवासी-कपिल पिता भेरूलाल धाकड़ तथा बेटमा निवासी-करन पिता धन्नालाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20250 रूपयें कीमत की 07 अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 09.00 बजे,राजेन्द्र नगर नाका एबी रोड़ इंदौर से आटो रिक्द्गाा क्रं एमपी-09 आर-3368 से अवैध शराब ले जाते मिले, आकाद्गावाणी के सामने राऊ निवासी-कृष्णा पिता राजेद्गा तथा दीपश्री होटल सिलिकान सिटी निवासी-द्गिाव चौरसिया पिता श्रीरामसनेही चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 52.65 लीटर (75 बोतल अंग्रेजी) अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 20.35 बजे, कल्याण मिल इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें कुलकर्णी भट्टा निवासी-मनीष पिता रमेद्गासिंह बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 19.30 बजे, बजरंग नगर कांकड़ बिहारी बस्ती इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें यहीं के रहने वाले छोटेलाल पिता धर्मदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बड़ी पुलिया के पास धारनाका महूं एवं जेजे स्कूल पीठ रोड़ महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सरस्वती नगर विजय नगर इंदौर निवासी-मोनू उर्फ खुद्गबू पिता सुभाष मिश्रा तथा पीठ रोड़ महूं निवासी-राहुल पिता नारायण बसोड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 17.30 बजे, मरीमाता चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अंबिकापुरी कालोनी थाना एरोड्रम निवासी नीरज पिता कल्याण पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंजर बरामद किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 18.30 बजे, मानसिक चिकित्सालय के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गली नं. 4 द्गिावकंठ कालोनी निवासी सोनू पिता मोहनलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, November 5, 2014
सूने मकानों में नकबजनी करने वाला शातिर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014-पुलिस अधीक्षक पlशचम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि पिछले कई दिनों से चंदन नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों को पकड़ने के लिये अति. पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री आदित्य प्रताप सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया के निर्देशन में, थाना प्रभारी चंदन नगर विनोद दिक्षित के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इन वारदातों का पता लगाने के लिये पूर्व के निगरानी बदमाद्गाों पर भी नजर रखी गई, तो मुखबिर से सूचना मिली की थानाक्षेत्र के निगरानी बदमाश जावेद पिता सईद(24) निवासी-डायमण्ड पैलेस सिरपुर एवं शहजाद उर्फ चीना पिता कल्लू शेख (32) निवासी-गली नं.10 चंदूवाला रोड़ चंदन नगर, विगत कई दिनों से लगातार चोरी की वारदात कर रहे है तथा इनके साथ इनका एक ओर साथी सोहन पिता आत्माराम (25) निवासी-सिरपुर कांकड़ है, जो चोरी किये गये माल को ठिकाने लगाता है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो इन्होने चंदन नगर थाना क्षेत्र से 23 नकबजनी व राजनगर एवं नावदापंथ के 02 मंदिरो से चोरी तथा हातोद थाना क्षेत्र में 02 जगहो से चोरी करना कबूला। पुलिस ने इन चोरियों में अपराधियों द्वारा चुराये गये साढे़ तीन किलो चांदी व सोने के जेवरात, जिसमें चांदी की पायल, बिछिया, सोने के टाप्स, मंगलसूत्र आदि जेवरात व 7 गैस की टंकियां, 1 एलईडी टीवी, मोबाईल एवं मंदिर की मूर्ति तथा चांदी का मुकुट बरामद किया है। ये आरोपीगण सूने मकानों की रैकी करते थे व मौका मिलते ही उन घरों में जो सामान मिलता, उसे उठाकर ले जाते थे। आरोपी जावेद व शहजाद थाने के निगरानी बदमाश जिनके खिलाफ क्रमश पूर्व के 4 तथा 11 अपराध दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य चोरियां व माल बरामद होने की संभावना हैं।
इस कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदन नगर विनोद दिक्षित के नेतृत्व में थाना चंदन नगर के आर. चंद्रशखर काले, आर. आरीफ खान, आर. अभिषेक पंवार, आर. वीरेन्द चौधरी तथा आर. पंकज सांवरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
02 आदतन, 13 संदिग्धगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 36 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 36 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 00.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चौरसिया धर्मशlला गौरी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अशlक, नन्दू, कपिल, हरिराम, विवेक, राकेश तथा बखत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 23.00 बजे, देद्गाी कलाली के पास निरंजनपुर चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मुज्जफर, हसीब, अकील तथा संजय कुशवाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुदामा नगर झोपड़ पट्टी के पास से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले अनिल पिता माधव सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 770 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 18.45 बजे, पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सुद्गाीला बाई पति अरविंद जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराबजप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मैजिक स्टेण्ड खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गांधीग्राम खजराना निवासी गोलू उर्फ अकबर शेख पिता दिलावर शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, November 4, 2014
पुलिस के नाम पर खुद को एथीकल हैकर व सायबर फोरेसिंक इन्वेस्टीगेटर बताने वाला जालसाज क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014-अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी ने बताया कि स्वयं को म.प्र. पुलिस का एथीकल हैकर व सायबर फोरेसिंक इन्वेस्टीगेटर बताने वाला फर्जी जालसाज हर्षिल पिता राजबहादुर जैन व उसके साथ रहने वाले 02 गनमैनो को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि श्री वैष्णव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान बारोली सांवेर रोड इंदौर में बी.ई. कम्प्यूटर सांईस में पढ़ने वाला थर्ड ईयर का छात्र हर्षिल पिता राजाबहादुर जैन (24) निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर खुद को म.प्र. पुलिस का एथीकल हैकर बताता है और अपने साथ 2 गनमेन लेकर रंगदारी करता है। इस पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा कार्यवाही हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक द्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय प्रकाश पॉल की टीमों को पतारसी हेतु निर्देशित किया। इस पर क्राईम ब्रांच की उप निरीक्षक श्रद्धा यादव एवं उनकी टीम द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक कीगई जिस पर पाया गया कि हर्षिल जैन पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों के फर्जी लेटरपेड तैयार कर खुद को एथीकल हैकर एवं सायबर फारेंसिक इंवेस्टीगेटर बताता है, साथ में दो प्रायवेट गनमेन भी रखता है जिन्हें वह म.प्र. पुलिस द्वारा प्रदाय सिक्योरिटी गार्ड बताता है। इस पर हर्षिल जैन एवं उसके दो साथियों के विरूद् थाना क्राईम ब्रांच में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियान-
1. हर्षिल पिता राजाबहादुर जैन (24) निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर
2. विनोदसिंह पिता स्व. श्री बाबूसिंह परिहार (43) निवासी 149 ए स्लाईस नंबर 3 सेक्टर डी. स्कीम नंबर 78 विजयनगर इंदौर
3. भानुप्रताप पिता उमाशकर थापक (32) निवासी 146 ए अनिल नगर, मालवीय नगर के पास इंदौर
को विधिवत गिरप्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से पुलिस के फर्जी आई.डी. कार्ड, फर्जी लेटर, फर्जी रूप से तैयार किये गये मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन एण्ड इंर्फोमेशन टेक्नालॉजी के कॅप्यूटर हैकिंग फारेंसिक इन्वेस्टीगेटर के नेशनल आई.डी. कार्ड बरामद हुये है। आरोपियों की पतारसी के दौरान पाया कि आरोपी हर्षिल जैन ने खुद को म.प्र. पुलिस के ऑफिसर के रूप में काम करने का बताकर कॉलेज में भी पढ़ाई के लिये नहीं जाता था और रंगदारी करता था। आरोपियों द्वारा प्रयुक्त वाहन इनोवा नंबर एम.पी. 09 एस.बी. 0072 तथा आरोपी गनमेनों द्वारा प्रयुक्त हथियार 1 पिस्टल एवं 1 स्नाईपर गन भी जप्त की गई है। आरोपी हर्षिल जैन के पास से कई बैंको के ए.टी.एम. कार्ड चेकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुये है जिनकी जांच की जा रही है। आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से गैंग तैयार किया गया है, इस गैंग की गतिविधियों के बारे में पतारसी जारी है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के उनि सुश्री श्रद्धा यादव, उनि वाय.बी. मिश्रा, उनि अशोक चौहान, सउनि बिजेन्द्र जाट, प्र.आर. विजयसिंह चौहान, प्र.आर. ओंकार पाण्डे, आर. योगेन्द्र चौहान, महेन्द्रसिंह, विवेक मिश्रा ,शैलेन्द्रसिंह एवं आर. जीवन बारिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
04 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 03 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 178 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 178 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, दीपक तथा हेमन्त को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 22.30 बजे, हाथीपाला रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनील, अशlक, नीलेश, विजय, जय, तरून तथा धर्मेन्द्र को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2030 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को, थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें न्यू गौरीनगर इंदौर निवासी दीपक पिता किशनराव नेवसे तथा जगजीवनरामनगर इंदौर निवासी हनी पिता फूलचंद्र मोरे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 10.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम रोलाय से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले भूरालाल पिता अंबाराम परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 13.05 बजे, रघुनंदन बाग इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली लक्ष्मीबाई पति गौरीशकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 18.45 बजे, पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली डालीबाई पति राकेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, November 3, 2014
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 नवम्बर 2014 - पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 के 11.30 बजे गोलू धानुक उर्फ मॉडल के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी गोलू धानुक एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मारपीट, अवैध वसूली, बलवा, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि जैसे 12 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी गोलू उर्फ मॉडल पिता मुरलीधर धानुक निवासी 122 जय हिंदनगर इंदौर को 02 नवम्बर 2014 को 11.15 बजे, जय हिंदनगर पानी की टंकी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 81 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 81 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सांवेर रोड़ इंदौर निवासी जलसर पिता नेताब खान तथा संजय पिता गोपाल श्रीमाली को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 13.15 बजे, एमव्हाय टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सोनू उर्फ रहीस, अब्दुल रद्गाीद, उमेश तथा मंजूर हुसैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)