Monday, July 7, 2014

लाखों की चोरी करने वाले शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि विगत दिनों दिनांक 04.05.14 को थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रलोक कालोनी में श्रीपाल सकलेचा के घर हुई नकदी व सोने चांदी के जेवर व सिक्को सहित करीब 10 लाख की चोरी के प्रकरण का पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनाक 04.05.14 को थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रलोक कालोनी के मकान नं. 105 में रहने वाले श्रीपाल सकलेचा अपने परिवार के साथ दोपहर 04 बजे घर मे ताला लगाकर फार्म हाउस पर गये थे। वे लौटकर रात्रि करीब 07.30 बजे आये तो घर के ताले टुटे पाये गये। घर मे अन्दर जाकर देखा तो पाया कि लकडी के अलमारी कवर्ड सभी खुले पडे थे। कोइ अज्ञात चोर ताले तोडकर नगदी तीन लाख एक्हत्तर हजार व सोने के 33 नग सिक्के 140 ग्राम वजनी, सोने की एक चेन व एक अंगुठी ,चादी की सिल्ली 800 ग्राम की 7 नग कुल कीमती दस लाख रुपये की सम्पित्त चोरी होना पाया, जिसकी रिपोर्ट थाने पर की जिस पर चोरी का अपराध पंजीव्द कर विवेचना मे लिया गया ।विवेचना के दौरान घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे मे आरोपीयो के फुटेज आये जिसमे उनकी फोटो स्पष्ट नही थी उस, आधार पर स्थानीय पुलिस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पौल के साइबर टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चोरी के मामले मे पतारशी हेतु प्रयास किया गया। स्थानीय व जिले के पूर्व चोरो की सुची व एलबम प्राप्त कर पतारसी की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी व सीसीटीवी फुटेज की हुलिया के अनुसार एमआईजी थाने के जगदीश उर्फ अंग्गा व पाटनी पुरा के महेश तिवारी पूर्व नकबजन चोरों का इस क्षेत्र मे आमद रफ्त पता चली व इनका हुलिया फुटेज से मिलती पायी गई, और इनका इस घटना को घटित करने के बारे मे पता चला। इस आधार पर महेश पिता रामनिम्बोरे तिवारी (53) नि. 468 पाटनीपुरा, जगदीश उर्फ अंग्गा (35) निवासी-232 धर्मराज कालोनी तथा मुन्ना उर्फ अमित रोहिला पिता राधेश्याम (30) निवासी-सीहोर को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में इन तीनों ने मिलकर चोरी करना कबूला व चोरी कर माल को आपस मे तीन हिस्से मे बाटना बताया । तीनो आरोपीयों से चादी की सिल्ली 07, सोने के 33 सिक्के, सोने की एक अगुठी वएक चेन बरामद की गई । घटना मे प्रयुक्त मोटर साटकल भी जप्त की गई है। प्रकरण मे आरोपीयो से नगदी तीन लाख एक्हत्तर हजार रुपये जप्त किया जाना शेष है । आरोपीयो के व्दारा नगदी पैसे अपने उपयोग मे खर्च करना बताया। आरोपियों महेश तिवारी व जगदीश के 40-40 प्रकरण व मुन्ना के सिहोर मे पूर्व के 08 आपऱाधिक प्रकरण है।
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विनय प्रकाश पॉल के निर्देशन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गिरफ्तारी तथा 88 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 08 गिरफ्तारी तथा 88 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, निहालपुरा इंदौर से कम्प्यूटर सिस्टम पर रूपयों पैसो का हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान, आशिफ तथा असरफ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9800 रूपयें नगदी तथा 04 कम्प्यूटर सिस्टम बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 3/4 जुऑ एक्ट तथा 61 आईटी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिलें अमरटेकरी निवासी बंटी उर्फ मनीष पिता सुरेश चौहान (26) तथा लाला का बगीचानिवासी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र पिता फूलचंद कचौरिया (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 12.30 बजे, श्याम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें अशोका नगर निवासी रोहित पिता हरीश वर्मा (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, मिडलैंड ढाबे के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता सेवालाल राठौर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 6, 2014

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मोती तबेला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेयही के रहने वाले अब्दुल जब्बार पिता गुलाम रसूल (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 15.35 बजे, कर्मा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले गोलू उर्फ मनोज पिता जीतूसिंह मनावर (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साधुवासवानी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बी.के. सिंधी कॉलोनी इंदौर निवासी विनायक पिता मनोहर सावरे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 5, 2014

10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

36 गिरफ्तारी तथा 137 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को 36 गिरफ्तारी तथा 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, सचिन, दिलीप, राजेश तथा अजय उर्फ बंटी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 4, 2014

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पत्नि का प्रेमी निकला हत्यारा

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि थाना सिमरोल क्षेन्तार्गत दिनांक 21.06.14 को मिली लाश के अंधे कत्ल के प्रकरण में मृतक की हत्या करने वाले, उसकी पत्नि के प्रेमी आसेन्द्र को पकड़ने में सफलता अर्जित की है।
   दिनांक 21.06.14 को थाना सिमरोल क्षेन्तार्गत भेरूघाट के जंगल में एक 30-35 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर थाना सिमरोल द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। जांच दौरान मृतक की शिनाखत मुकेश पिता लक्ष्मीनारायण बैरागी निवासी-ग्राम नानौर जिला झालावाड़ राजस्थान हाल सोलंकी नगर इन्दौर के रूप में उसके भाई कमलेश ने की। मृतक की पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण श्वास अवरोध कर गला दबाकर मृत्यु होना पाया जाने से थाना सिमरोल पर अपराध क्रं 261/14 धारा 302, 201, 34 भादवि का प्रकरण कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।
  प्रकरण सनसनीखेज अंधे कत्ल का होने के कारण, उसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाप्रभारी सिमरोल प्रदीप बक्षी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर विवेचना की गई।
   प्रकरण की विवेचना में पाया कि मृतक मुकेश की पत्नि आशाबाई अपना स्वीट्‌स विजय नगर पर काम करती थी, वहीं पर आरोपी आसेन्द्र पिता लज्जाराम सिंह यादव (19) निवासी-मुस्तफाबाद जिला फैजाबाद उ.प्र. भी काम करता था। एक साथ काम करने के कारण दोनो में बातचीत होती थी व आपस में संबंध भी हो गये थे, इस कारण मृतक मुकेश अपनी पत्नि आशाबाई पर चरित्र शंका करता था, व आसेन्द्र से बात करने का मना करता था। इसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नि में झगड़े होते रहते थे। मृतक की पत्नि आशाबाई ने उक्त बात अपने प्रेमी आसेन्द्र को बताई कि उसके पति मुकेश को उनके संबंधो के बारे में पता चल गया है, इस कारण वह मुझसे झगड़ा करता है।
  दिनांक 20.06.14 को मृतक मुकेश ने अपने साले दिलिप पिता रामनारायण प्रजापत निवासी-ग्राम काशीपुर जिला राजगढ़ हाल निवासी सोलंकी नगर तथा अपनी पत्नि आशाबाई को साथ लेकर, आरोपी आसेन्द्र से बात करने के लिये उसे फोन से विजय नगर क्षेत्र में भूसामंडी के पास सुनसान में बुलाया। मृतक मुकेश ने आसेन्द्र से अपनी पत्नि के साथ संबंधो कोलेकर बात की तो उनमें वाद-विवाद शुरू हो गया, इसी दौरान आरोपी आसेन्द्र ने मृतक मुकेश को जमीन में पटक दिया व उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की हत्या के बाद आरोपी आसेन्द्र ने साक्ष्य छिपाने की नियत से अपना स्वीट्‌स पर काम करने वाले अपने मित्र दीपक पिता जगदीश बाघोरा निवासी-धर्मराज कालोनी इंदौर को बुलाया और उसकी मोटर सायकल से मृतक की लाश को खण्डवा रोड़ पर भेरूघाट के जंगल में फेंक दिया था।
  मृतक की पत्नि अशाबाई व साले दिलिप ने अगले दिन दिनांक 21.06.14 को थाना विजय नगर पर जाकर मृतक मुकेश के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इनसे मृतक के संबंध में पूछने पर, इन्होने हत्या के संबंध में न बताते हुए यही बताया कि मृतक 21.06.14 को सुबह 05.00 बजे सब्जी मंडी में धंधा करने के लिये 15000 रूपयें लेकर गया था फिर वापस नहीं आया। पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू पर बिन्दुवार विवेचना व कड़ी पूछताछ से उक्त हत्या के आरोपियों का पता लगाने में सफलता प्राप्त की।
  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरोल प्रदीप बक्षी के नेतृत्व में थाने के उनि आर.एस. सक्तावत, सउनि भागीरथ जाट, प्र.आर. लक्ष्मण भलावी एवं आरक्षक दशरथ कीमहत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लोहागेट के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गीतानगर इंदौर निवासी अब्दुल गफ्फार उर्फमुन्ना पिता काले खान (45) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, महेश जोशी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेश वर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 10.51 बजे, सत्यसाई चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदानगर इंदौर निवासी अजय उर्फ अज्जू पिता शंभू रघुवंशी (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 3, 2014

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, अशोक तथा महेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।