Wednesday, April 30, 2014

चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात कीमती 08 लाख रूपयें के बरामद, महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 25/04/14 को फरियादी नितेश पिता ओमप्रकाश सोनी (35) निवासी 463 जय भवानी नगर इंदौर घर पर दुकान विनायक ट्रेडर्स से रात में दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन आठ लाख रूपये के चुराकर ले गये, पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनयपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी के नेतृत्व में उनि आर.एस. दन्डोतिया, सउनि एन.एस. तोमर व एस. आर. जामोद तथा आर. कमलेश, दीनदयाल, जितेन्द्र सरदार, रविन्द्र रघुवंशी की एक टीम गठित की गयी, उक्त टीम लगातार तीन दिन के अथक परिश्रम करते हुये मुखबिर तैयार किये गये। मुखबिर की सूचना एवं घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदेही योगेश पिता कैलाश लोधा निवासी हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर को बुलाकर पूछताछ की गयी जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने साथी पवन ओझा पिता जगदीश ओझा निवासी 264जय भवानी नगर इंदौर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिसके एवज में पवन ने मुझे 500 रूपयें दिये और शेष सामान पवन ओझा लेकर चला गया, पवन की तलाश की जाकर पूछताछ की गयी, जिसने योगेश के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी का पूरा सामान अपनी मॉ आशा ओझा पति जगदीश ओझा निवासी 264 जय भवानी नगर इंदौर को ले जाकर दिया, उसने सोने का सामान अपने पास रख लिया व चांदी के जेवरात पवन को साथ ले जाकर पवन के ताऊ के लड़के सुशील ओझा पिता चंद्रप्रकाश ओझा (26) निवासी काहरवाड़ी रामघाट मार्ग उज्जैन के यहॉ रखना बताया। पुलिस द्वारा पवन की निशादेही से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात सुशील ओझा के घर से कुल कीमती लगभग 08 लाख रूपयें के सोने चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान ने चोरी के सामान को बरामद करने वाली टीम को नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को एन.टी. टॉवर पंढरीनाथ निवासी लक्की उर्फ महीपाल पिता आनंद खटीक (23) केविरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
       पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी लक्की उर्फ महीपाल एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परीसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी लक्की उर्फ महीपाल निवासी 102 एन.टी. टॉवर पंढरीनाथ इन्दौर को 29 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे उसके निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस पंढरीनाथ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 55 गिरफ्तारीतथा 248 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 248 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नरवल कांकड़ के पीछे इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कमला नेहरू नगर निवासी सचिन उर्फ बिट्‌टू पिता महेन्द्र सिंह यादव (34) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 20.05 बजे, नगर निगम इंदौर की वर्कशाप के सामने से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुभाष मराठा, गोपाल तथा मुकेश कोरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिसथाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 17.00 बजे, कम्युनिटी हॉल बाणगंगा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अशोक, मांगीलाल, राजा, अमर तथा बंशीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, खटकेवाली गली नं 6 परदेशीपुरा नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले विक्की गुप्ता तथा इन्दौरीलाल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पलासिया  द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 22.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि मार्केट ओल्ड पलासिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले मनोज पिता रामभजन (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्तकी गयी।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 15.15 बजे, कुशवाह नगर तिराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले पप्पू पिता रामआसरे यादव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, चन्द्रगुप्त मोर्य चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीरा नगर निवासी अंकित पिता महेश रैकवार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2014 को चितावद कांकड़ के मैदान एवं तीन इमली चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, चितावद कांकड़ के रहने वाले राजकुमार पिता झंवरलाल (19) तथा रवि पिता मोहन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू व 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 29, 2014

लूट के आरोपी से 100 मोबाईल, 03 लैपटॉप, 02 टेबलेट तथा मोटरसाईकिल जप्त

इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 21/01/14 को रात करीब 08.25 बजे फरियादी पलाश पिता प्रकाश ठाकुर (23) निवासी खातीवाला टैंक इंदौर का दूध लेकर पैदल घर जा रहा था, खातीवाला टैंक छोटे बगीचे के पास, एक मोटर सायकल पर सवार अज्ञात दो बदमाशों ने फरियादी को रोककर चाकू दिखाकर मोबाईल एवं नगदी 950 रूपयें लूट कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 45/14 धारा 392 भादवि का कायम किया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
सदर प्रकरण में लूटे गये मोबाईल का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसमें उपरोक्त मोबाईल खण्डवा नाका क्षैत्र में चलना पाया गया। क्षैत्र में मुखबिर से संदेहियों के बारे में पतारसी की गई तो पतारसी के दौरान इस प्रकार का मोबाईल नवीन पिता रमेश हरीजन (23) निवासी ग्राम कलसी तहसील सिरोंज, जिला विदिशा हाल मुकाम 68 संत नगर इंदौर के पास होना पाया गया। घेराबंदी कर नवीन को पकड़ा गया तथा लूटा गया मोबाईल जप्त किया गया, साथ ही तलाशी के दौरान एकखटकेदार चाकू भी जप्त किया गया। पूछताछ करने पर इसने अपने अन्य साथी के साथ घटना घटित करना बताया साथ ही इसने अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ करने पर इंदौर शहर में कई जगहों पर मोबाईल चोरी करना एवं छीनना बताया। आरोपी नवीन के घर की तलाशी लेने पर उसके पास बड़ी संखया में विभिन्न कंपनी के मोबाईल, लैपटॉप, टेबलेट एवं चोरी की एक हीरो होण्डा पेशन प्लस मोटरसाईकिल नं. एमपी-09/एमसी/1499 बरामद की गई है।
जप्त किये गये मोबाईल में 44 नोकिया कंपनी के, 04 सोनी कंपनी के, 07 माईक्रोमैक्स कंपनी के, 04 एप्पल कंपनी के, 26 सैमसंग कंपनी के, 20 चायना कंपनी के, इस तरह कुल 100 मोबाईल तथा 03 लैपटॉप, 02 टैबलेट एवं 01 मोटरसाईकिल सहित कुल कीमती लगभग 10 लाख रूपयें का माल जप्त किया गया है। इसके अन्य साथी की तलाश जारी है।
उपरोक्त मामले की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम इंदौर श्री आबिद खान के द्वारा निर्देश दिये गये थे, जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम झोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री शशिकांत कनकने द्वारा लूटे गये मोबाईल का विश्लेषण करथाना प्रभारी, जूनी इंदौर श्री डी.एस. बघेल को निर्देश दिये गये थे। थाना प्रभारी जूनी इंदौर द्वारा एक टीम का गठन किया जाकर सउनि अवधेश सिंह गौतम, प्रआर. पुष्पराज सिंह बैस, आरक्षक नीरज, राहुल, उमेश सिंह एवं आर. मो. मुसद्‌दिक को साथ लेकर उपरोक्त आरोपी को पकड़ा एवं उपरोक्त माल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।  

01 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 03 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सेक्टर-सी पावर हाउस के पास सांवेर रोड़ इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले रूबिना प्लास्टिक गोडाउन सांवेर रोड़ निवासी-इरशाद पिता दलशेर खान (26) तथा मार्डन चौराहा सांवेर रोड़ निवासी-बाबूलला पिता शान्तिलाल जायसवाल (55) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4010 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 20.40 बजे, चंदूवाला रोड़ गली नं.-2 चंदन नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीे के रहने वाले सद्‌दाम पिता मो. रमजान (21), मुनव्वर पिता अनवर हुसैन (36) तथा लोहेवाला गेट चंदन नगर निवासी-फिरोज पिता मेहबूब मंसूरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 14.30 बजे, स्टेशन रोड़ अजनोद से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले कमल पिता रामेश्वर पटेल (33) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, चम्पाबाग नाले के किनारे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सानू उर्फ सईद तथा मोहम्मद फिरोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अप्रेल 2014- पुलिस थाना हीरा नगर  द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2014 को 12.3012.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखलिया गार्डन के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदा नगर इन्दौर निवासी सावन पिता राजेन्द्र शर्मा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 28, 2014

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 17 गिरफ्तारी तथा 38 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 06 स्थायी, 17 गिरफ्तारी तथा 38 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 अप्रेल 2014-पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काजी पलासिया का जंगल खुडै़ल से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शैलेन्द्र वर्मा, शाकिर हुसैन, वसीर तथा शादिक को पकड़ागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, दुर्गा नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जितेन्द्र सिंह, लक्की वर्मा तथा दिनेश पंवार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 19.50 बजे, लाला का बगीचा बड़े कुएं के पास से आईपीएल के क्रिकेट मैच में हार जीत का सट्‌टा लगाते मिलें यहीं के रहने वाले मुकेश पिता अशोक तिवारी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014-पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नया महू से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले दिनेश पिता रमेश (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 14.00 बजे, पंचवटी नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले बंटी पिता यशवंत गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध देशी  शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 अप्रेल 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावना नगर स्कूल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दुर्गा नगर जवाहर नगर के पीछे रहने वाले राजेश पिता बलराम सोलंकी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 अप्रेल 2014 को 19.3 बजे, पारलेजी बिस्किट फैक्ट्री के पास बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मुखर्जी नगर निवासी सागर पिता रामचंद्र प्रजापत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 27, 2014

02 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 01 फरारी, 18 गिरफ्तारी तथा 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अप्रेल 2014 को 13 स्थायी, 01 फरारी, 18 गिरफ्तारी तथा 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 अप्रेल 2014-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब बगीचा धार रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 102 सहयोग नगर इंदौर निवासी अब्दुल हकीम पिता अब्दुलगफ्फार (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 705 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 26, 2014

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151  जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।